Category: PUNJAB

  • जालंधर में विभिन्न संगठनों ने किया महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन बोले, एसी में बैठने वाले कर्मचारी 3 हजार रुपए में गुजारा करके दिखाएं

    You are currently viewing जालंधर में विभिन्न संगठनों ने किया महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन बोले, एसी में बैठने वाले कर्मचारी 3 हजार रुपए में गुजारा करके दिखाएं

    In Jalandhar, various organizations demonstrated against inflation, said the employees sitting in AC should live for 3 thousand rupees

    जालंधर में विभिन्न संगठनों ने किया महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन बोले, एसी में बैठने वाले कर्मचारी 3 हजार रुपए में गुजारा करके दिखाएं

     

    जालंधरः देश में लगातार बेलगाम होती महंगाई ने जहां आमजन की कमर तोड़ कर रख दी है, वहीं केंद्र सरकार के खिलाफ भी लोगों में रोष दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है, जिसके बाद शुक्रवार को महानगर के वाल्मीकि चौक पर विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से बढ़ती महंगाई के खिलाफ रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस मौके संगठनों के पदाधिकारियों का कहना है कि देश में दिन प्रतिदिन महंगाई आसमान छू रही है। घरेलू गैस का सिलेंडर एक हजार रुपए से ऊपर मिल रहा है, परन्तु सरकार इसके लिए कोई जरूरी कदम नहीं उठा रही है। जाम के दौरान चौक में वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं।

    प्रदर्शन के दौरान कर्मचारी नेताओं ने कहा कि आशा वर्कर से लेकर आंगनवाड़ी वर्कर तक बहुत सारे ऐसे कर्मचारी हैं, जिन्हें मात्र 2500 से लेकर 3000 हजार रुपए वेतन मिलता है। जो नेता और अधिकारी वातानुकूलित कमरों में बैठकर पालिसियां बनाते हैं, वह ढाई से तीन हजार रुपए में गुजारा करके दिखाएं। दिन प्रतिदिन खाने-पीने की चीजों से लेकर डीजल पेट्रोल और गैस के दाम बढ़ते जा रहे हैं।

    घरों में रसोई का बजट बिगड़ चुका है। यदि लोग अब नहीं जागे तो फिर बहुत देर हो जाएगी। संयुक्त धरने में नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के नेता वही हैं, जिन्होंने महंगाई के खिलाफ मोर्चा खोलकर सत्ता हासिल की थी। अब वही लोग सत्ता में बैठकर महंगाई को नियंत्रित नहीं कर पा रहे। अब हम लोग महंगाई के खिलाफ और उनके इतने कम वेतन को लेकर राज्य सरकार और केंद्र सरकार को एक ज्ञापन भी भेजेंगे। भारत में जिस तरह से महंगाई अनियंत्रित होती जा रही है, उससे श्रीलंका जैसा माहौल बनता दिखाई दे रहा है।

  • ब्रेकिंग न्यूजः सुप्रीम कोर्ट ने दिया नवजोत सिद्धू को झटका, राहत देने से किया इंकार

    You are currently viewing ब्रेकिंग न्यूजः सुप्रीम कोर्ट ने दिया नवजोत सिद्धू को झटका, राहत देने से किया इंकार

    Breaking News: Supreme Court gives a blow to Navjot Sidhu, refuses to give relief

    ब्रेकिंग न्यूजः सुप्रीम कोर्ट ने दिया नवजोत सिद्धू को झटका, राहत देने से किया इंकार

     

    चंडीगढ़ः 34 साल पहले रोडरेड मामले में सजा पाए नवजोत सिंह सिद्धू को अब सुप्रीमकोर्ट ने बड़ा झटका दिया है, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें एक सप्ताह की राहत देने से इंकार कर दिया है। बता दें कि चीफ जस्टिस ने सिद्धू को राहत देने से इनकार कर दिया। सिद्धू को अब कोर्ट में सरेंडर करना होगा, नहीं तो पंजाब पुलिस उन्हें गिरफ्तार करेगी।

    जानकारी अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने क्यूरेटिव पिटीशन को तत्काल सुनने से इनकार कर दिया है। इससे पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी सेहत का हवाला देते हुए सरेंडर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल करके एक सप्ताह का समय मांगा था। याचिका में उन्होंने कहा कि उनकी सेहत ठीक नहीं है इसिलए उन्हें सरेंडर करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया जाए।

    बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 1988 के ‘रोड रेज’ मामले में सिद्धू की सजा को एक साल के कठोर कारावास तक बढ़ा दिया। लगभग 34 साल पहले सड़क पर हुई हाथापाई की इस घटना में 65 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। उस समय सिद्धू की उम्र लगभग 25 साल थी। शीर्ष अदालत ने सिद्धू को पहले इस मामले में केवल एक हजार रुपए का जुर्माना लगाकर छोड़ दिया था। इसके खिलाफ पीड़ित परिवार ने पुनर्विचार याचिका दायर की थी, जिसे शीर्ष अदालत ने स्वीकार कर लिया और आज सिद्धू को एक वर्ष की कठोर कैद की सजा सुनाई।

  • रामामंडी में पुलिस ने देह व्यापार के अड्डे पर मारा छापा, संचालिका सहित 8 गिरफ्तार

    You are currently viewing रामामंडी में पुलिस ने देह व्यापार के अड्डे पर मारा छापा, संचालिका सहित 8 गिरफ्तार

    Police raid on prostitution base in Ramamandi, 8 arrested including operator

    रामामंडी में पुलिस ने देह व्यापार के अड्डे पर मारा छापा, संचालिका सहित 8 गिरफ्तार

     

     

    जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते रामामंडी इलाके में पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर एक घर पर छापामारी कर वहां से 8 लोगों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लड़के, लड़कियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि देह व्यापार का धंधा रामामंडी के अंतर्गत आते बचिंत नगर के एक घर में चलाया जा रहा था जिसके बाद पुलिस ने उक्त घर पर छापामारी की।

    मामले की जानकारी देते थाना प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि उन्हे गुप्त सूचना मिली थी कि गांव शेखे में एक महिला बचिंत नगर अपने मकान देह व्यपार का धंधा चला रही है, जिस पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए आज जब उक्त मकान पर छापेमारी की तो मौके से कई लड़के व लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं संचालिका से पूछताछ की जा रही है।

  • टांडा-उड़मुड़ में डिवाइडर से टकराई कार, 6 गंभीर घायल, माता वैष्णो देवी से लौट रहे थे श्रद्धालु

    You are currently viewing टांडा-उड़मुड़ में डिवाइडर से टकराई कार, 6 गंभीर घायल, माता बैष्णो देवी से लौट रहे थे श्रद्धालु

    Car collided with divider in Tanda-Udmur, 6 seriously injured, devotees were returning from Mata Baishno Devi

    टांडा-उड़मुड़ में डिवाइडर से टकराई कार, 6 गंभीर घायल, माता वैष्णो देवी से लौट रहे थे श्रद्धालु

     

    टांडा उड़मुड़ः वीरवार देर शाम हुए टांडा-उड़मुड़ के पास उस वक्त भयानक हादसा हो गया, जब एक तेज रफ्तार ईनोवा गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई इस हादसे में 6 लोग गंभार रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वहीं, हादसे की सूचना पुलिस को दे दी थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए यात्री माता बैष्णो देवी से लौट रहे थे।

    जानकारी अनुसार, हादसा जालंधर -पठानकोट राष्ट्रीय मार्ग पर गांव कुराला नज़दीक शाम 6 बजे हुआ। हादसा इतना भयानक था कि इनोवा के परखचे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के साथ हादसाग्रस्त गाड़ी के शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला और सरभत का भला सेवा सोसायटी मूनकों के वालंटीयर सेवक जत्थेदार दविन्दर सिंह मूनकों ने एंबुलेंस के द्वारा टांडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से घायल की हालत गंभीर देखते श्रीमान अस्पताल जालंधर रैफर कर दिया गया। हादसे संबंधित सूचना मिलने पर टांडा पुलिस ने पहुंच कर अगली कार्यवाही शुरू कर दी है।

  • सजा पर सिद्धू ने कोर्ट से की मांग, अभी बीमार हूं सिरेंडर के लिए दीजिए एक हफ्ते का समय

    You are currently viewing सजा पर सिद्धू ने कोर्ट से की मांग, अभी बीमार हूं सिरेंडर के लिए दीजिए एक हफ्ते का समय

    Sidhu demanded from the court on the sentence, I am sick now, give a week’s time to surrender

    सजा पर सिद्धू ने कोर्ट से की मांग, अभी बीमार हूं सिरेंडर के लिए दीजिए एक हफ्ते का समय

     

    चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू को आज पटियाला कोर्ट में सरेंडर करना था, लेकिन अब उन्होंने अपनी सेहत का हवाला देते हुए सरेंडर करने को कुछ समय के लिए रोकने की मांग की है। सिद्धू ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल करके एक सप्ताह का समय मांगा है। उन्होंने कहा कि उनकी सेहत ठीक नहीं है इसलिए उन्हें सरेंडर करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया जाए। इस मामले में सिद्धू को सजा सुनाने वाली बैंच ने क्यूरेटिव पिटीशन को सुनने से इनकार कर दिया है। सिद्धू के वकील अभिषेक मनु सिंघवी की पिटीशन पर जस्टिस एएम खानविलकर ने कहा कि हम चीफ जस्टिस के पास मामले को भेज रहे हैं, वे ही इस पर सुनवाई का फैसला करेंगे। हालांकि अगर सुप्रीम कोर्ट से राहत न मिली तो फिर सिद्धू को आज ही सरेंडर करना होगा।

    बता दें कि कोर्ट ने अभी तक इस बात को लेकर कोई आदेश जारी नहीं किया इसिलए जब तक चीफ जस्टिस फैसला नहीं देते तब तक पुराना आदेश ही लागू रहेगा। सुप्रीम कोर्ट ने वीरवार को 34 साल पुराने रोडरेज केस में सिद्धू की सजा एक साल बढ़ा दी। सजा के ऐलान के बाद सिद्धू ने कल कहा था कि वह कानून का पालन करेंगे। आज सुबह से उनके सरेंडर का माहौल बना हुआ था। लेकिन इस बीच सिद्धू की ओर से अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दायर की।

    सिद्धू फिलहाल अपने पटियाला वाले घर में मौजूद हैं। जहां उनके समर्थक कांग्रेस नेता पहुंचने लगे हैं। सुप्रीम कोर्ट के सिद्धू को एक साल बामुशक्कत कैद की सजा के ऑर्डर पहले पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचेंगे। वहां से उन्हें पटियाला के जिला एवं सेशन कोर्ट भेजा जाएगा। सिद्धू खुद सरेंडर करेंगे तो ठीक वर्ना संबंधित पुलिस थाने को उन्हें गिरफ्तार करने को कहा जाएगा।

  • सतलुज नदी में नहाने गए तीन बच्चे डूबे, दो के शव बरामद, तीसरे की तलाश जारी

    You are currently viewing लुधियाना: सतलुज नदी में नहाने गए तीन बच्चे डूबे, दो के शव बरामद, तीसरे की तलाश जारी

    Ludhiana: Three children drowned in Sutlej river, bodies of two recovered, search for third underway

    लुधियाना: सतलुज नदी में नहाने गए तीन बच्चे डूबे, दो के शव बरामद, तीसरे की तलाश जारी

     

     

    लुधियानाः लुधियाना के अन्तर्गत आते जगरांव कस्बा के गांव नहिंगा दा डेरा खुरशैदपुरा में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब वहां से गुजर रही सतलुज नदी में नहाने गए 12-13 साल के तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। दो बच्चों की लाश गोताखोरों ने बरामद कर ली है। वहीं तीसरे की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि सभी भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए नदी में नहाने गए थे।

    तीनों बच्चे वीरवार दोपहर 1 बजे के करीब सतलुज दरिया में नहाने गये थे। पानी का तेज बहाव होने के कारण तीनों बच्चे डूब गए। इस घटना की जानकारी परिवार को देर शाम मिली, जब बच्चे घर लौट कर नहीं आए। उसके बाद परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनके बच्चे दोपहर से लापता हैं। पारिवारिक सदस्यों ने पुलिस और गोताखोरों की सहायता से बच्चों की सतलुज नदी में तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने दो बच्चों के शवों को दरिया से निकाल लिया, लेकिन देर रात तक तीसरे बच्चे आकाशदीप के शव का कही कुछ पता नहीं चल सका। बच्चों के डूबने की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

    मृतक बच्चों की पहचान सुखचैन सिंह पुत्र गुरनाम सिंह और चरणजीत सिंह पुत्र रणजीत सिंह के रूप में हुई है। थाना सिधवां बेट के प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि आकाशदीप सिंह पुत्र जसपाल सिंह का शव अभी नहीं मिला है।  वहीं, 2 बच्चों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा दिया है। तीसरे बच्चे की तलाश जारी है।

  • जालंधर के लम्मा पिंड चौक के पास एक घर में हुआ ब्लास्ट, पिता-पुत्र की मौत, 2 गंभीर घायल

    You are currently viewing जालंधर के लम्मा पिंड चौक के पास एक घर में हुआ ब्लास्ट, पिता-पुत्र की मौत, 2 गंभीर घायल

    Blast in a house near Lamma Pind Chowk in Jalandhar, father-son killed, 2 seriously injured

    जालंधर के लम्मा पिंड चौक के पास एक घर में हुआ ब्लास्ट, पिता-पुत्र की मौत, 2 गंभीर घायल

     

    जालंधरः महानगर में शुक्रवार दिन-चढ़ते ही उस समय दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई, जब शहर के लम्मा पिंड चौक नजदीक सरकारी स्कूल के पास एक घर में गैस सिलेंडर फटने से धमाका हो गया। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। वहीं 2 लोगों के गंभीर झुलसने के कारण उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

    जानकारी अनुसार, वीरवार रात को परिवार खाना बनाने और खाने के बाद सो गया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया और रातभर सिलेंडर से गैस लीक होती रही। सुबह उठकर जैसे ही घर के किसी सदस्य ने गैस चूल्हा जलाने की कोशिश की तो धमाका हो गया। आग इतनी भड़क गई कि पूरे घर में फैल गई। इस दर्दनाक हादसे में घर के मालिक राजकुमार मूल निवासी भागलपुर और उसके एक डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई। धमाके की आवाज सुनकर लोग दौड़े आए। उन्होंने देखा कि घर में सभी लोग घायलावस्था में बेसुध पड़े थे। लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचित किया। उन्हें अस्पताल में पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, और दो घायलों को उपचार चल रहा है।

    महिला फिलहाल खतरे से बाहर है, जबकि उसके पांच साल के बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। धमाके के साथ आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस अधिकारियों की टीम ब्लास्ट के कारणों की जांच कर रही है। लोगों ने बताया कि राजकुमार प्रवासी मजदूर था। वह मजदूरी करके अपना परिवार पाल रहा था। अभी छह दिन पहले ही वह अपने परिवार के साथ लम्मा पिंड में शिफ्ट हुआ था। इससे पहले वह कहीं और रहता था।

  • परिवार के लोगों को बंधक बना 6 लाख की हुई लूट, लुटेरे 12 तोला जेवर और कार लेकर भी भागे

    परिवार के लोगों को बंधक बना 6 लाख की हुई लूट, लुटेरे 12 तोला जेवर और कार लेकर भी भागे

     

    पंजाब के लुधियाना में एक घर में बुधवार की देर रात परिवार के चार सदस्यों को बंधक बना लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। इनमें एक व्यक्ति और तीन महिलाएं शामिल थे। आरोपियों ने सभी के हाथ रस्सी से बांध दिए और टांगों पर टेप लगा दी। उसके बाद आरोपी घर से छह लाख रुपये की नकदी, 12 तोले सोने के जेवरात के साथ अन्य सामान ले गए। घटना डाबा लोहारा इलाके की है।

    लुटेरे घर से कार लेकर फरार हो गए हैं। किसी तरह से पारिवारिक सदस्यों ने शोर मचाया और आसपास के लोगों को उठाया। सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी और थाना डाबा की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद करीब सात घंटे में ही कार बरामद कर ली है। कार अय्याली खुर्द इलाके से बरामद की गई है। पुलिस ने कार बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    पीड़ित परिवार के रिश्तेदार सुरजीत सिंह ने बताया कि बुधवार को परिवार के कुलदीप सिंह, राजिंदर कौर, सुरजीत सिंह और अमरजीत कौर मौजूद थे। विदेश से आए उनके रिश्तेदार बुधवार को ही वापस गए हैं। जाते समय वह उन्हें कुछ पैसे दे गए थे ताकि भविष्य में वह कनाडा आएं तो टिकट खरीद लें। इसके अलावा घर पर जमीन ठेके पर देने की रकम भी थी।

    देर रात को परिवार खाना खाने के बाद सो गया। करीब डेढ़ बजे चार से छह लुटेरे घर की दीवार फांद कर अंदर घुसे। उन्होंने सभी को हथियारों के बल  पर सभी को बंधक बना लिया। आरोपियों ने डरा धमकाकर पारिवारिक सदस्यों से पैसे और जेवरात के बारे में पूछा। इसके बाद एक लुटेरा पीड़ित परिवार के पास खड़ा रहा, जबकि बाकी अंदर लूटपाट करते रहे।

    आरोपियों ने घर से करीब छह लाख रुपये की नकदी, 12 तोले सोने के जेवरात और अन्य कीमती सामान लूटा और जाते वक्त गाड़ी की चाबी भी उठा ली। उसके बाद लुटेरों ने दरवाजा बाहर से बंद किया और गाड़ी लेकर फरार हो गए।

    पैसों और गहनों की तलाश में बदमाशों ने घर का सारा सामान बिखेर दिया। डेढ़ से दो घंटे तक लुटेरों ने तांडव किया और पूरी तरह से सामान तहस नहस कर दिया। घर की सभी अलमारियों को खोलकर नकदी और सोने के जेवरात लूटे। बदमाशों ने महिलाओं के कानों की बालियां और पर्स से पैसे भी निकल लिए।

    बताया जा रहा है कि घर में बंधक एक महिला को सांस की दिक्कत थी जिसे लुटेरों ने रस्सी से नहीं बांधा। पुलिस को शक है कि इस वारदात में कोई पहचान वाले व्यक्ति का हाथ हो सकता है। बंधकों में से एक महिला को जब प्यास लगी तो उसने बदमाश से पानी मांगा। शातिर बदमाशों ने गिलास के नीचे कागज रखकर पानी पिलाया, ताकि उसके हाथ के फिंगर प्रिंट्स गिलास पर न आ सके। घटना के बाद परिवार में दहशत है। वहीं आसपास पड़ोस के लोग भी सहमे हैं।

    एडीसीपी 2 बलविंदर सिंह रंधावा ने बताया कि परिवार के मुताबिक लुटेरों की संख्या तीन थी। लुटेरे गाड़ी अय्याली खुर्द के पास छोड़कर फरार हुए हैं, जिसे बरामद कर लिया गया है। बाकी मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामला हल कर लिया जाएगा।

  • रोडरेज मामले में नवजोत सिंह सिद्धू को 1 साल जेल की सजा, 1988 में क्या हुआ? जानिए पूरा मामला

    रोडरेज मामले में नवजोत सिंह सिद्धू को 1 साल जेल की सजा, 1988 में क्या हुआ? जानिए पूरा मामला

     

    मामला दिसंबर 1988 में पटियाला निवासी गुरनाम सिंह की मौत से जुड़ा है, जब नवजोत सिंह सिद्धू और एक दोस्त ने रोड रेज की घटना में उस पर हमला किया था। कोर्ट ने मई 2018 में सिद्धू को मामले में 65 वर्षीय व्यक्ति को “जानबूझकर चोट पहुंचाने” के अपराध का दोषी ठहराया था, लेकिन 1,000 रुपये का जुर्माना लगाकर छोड़ दिया था।

    Navjot Singh Sidhu Sentenced: रोडरेज केस में नवजोत सिंह सिद्धू को 1 साल जेल की सजा, 1988 में क्या हुआ? जानिए पूरा मामला - India TV Hindi
    पंजाब में कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू को सुप्रीम कोर्ट ने 1 साल की सजा सुनाई है। 1988 के रोड रेज केस में सिद्धू को ये सजा सुनाई गई है। जस्टिस ए एम खानविलकर और जस्टिस एस के कौल की पीठ ने सिद्धू को दी गई सजा के मुद्दे पर पीड़ित परिवार द्वारा दायर पुनर्विचार याचिका को स्वीकार कर लिया। हालांकि शीर्ष अदालत ने मई 2018 में सिद्धू को मामले में 65 वर्षीय व्यक्ति को “जानबूझकर चोट पहुंचाने” के अपराध का दोषी ठहराया था, लेकिन 1,000 रुपये का जुर्माना लगाकर छोड़ दिया था। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने इस पर पुनर्विचार याचिका दायर की थी।

    कानून का सम्मान करता हूं- सिद्धू

    बता दें कि सिद्धू की सजा बढ़ाने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सिद्धू को तुरंत कस्टडी में लिया जाएगा। सिद्धू के सामने अब क्यूरेटिव पिटीशन दायर करने का ऑप्शन है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सिद्धू ने ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में सिद्ध ने लिखा है, ”मैं कानून का सम्मान करता हूं।”

     

     

    1988 में क्या हुआ? जानिए पूरा मामला
    मामला दिसंबर 1988 में पटियाला निवासी गुरनाम सिंह की मौत से जुड़ा है, जब नवजोत सिंह सिद्धू और एक दोस्त ने रोड रेज की घटना में उस पर हमला किया था। 27 दिसंबर, 1988 को सिद्धू और रूपिंदर सिंह संधू ने कथित तौर पर पटियाला में शेरनवाला गेट क्रॉसिंग के पास सड़क के बीच में अपनी जिप्सी खड़ी की थी। जब 65 वर्षीय गुरनाम सिंह एक कार में मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने उन्हें एक तरफ हटने के लिए कहा। इसके बाद सिद्धू ने सिंह की पिटाई कर दी। उन्होंने कथित तौर पर भागने से पहले सिंह की कार की चाबियां भी फेंक दीं ताकि उन्हें मेडिकल हेल्प ना मिल सके।

    सितंबर 1999 में, सिद्धू को हत्या से बरी कर दिया गया था, लेकिन दिसंबर 2006 में, पंजाब और हरियाणा HC ने उन दोनों को गैर इरादतन हत्या का दोषी ठहराया। साथ ही दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। सिद्धू और संधू ने बाद में सुप्रीम कोर्ट में फैसले को चुनौती दी थी।

  • पंजाब में फिर ब्लैक फंगस ने दी दस्तक, 60 वर्षीय बुजुर्ग की निकालनी पड़ी आंख

    You are currently viewing पंजाब में फिर ब्लैक फंगस ने दी दस्तक, 60 वर्षीय बुजुर्ग की निकालनी पड़ी आंख

    Black fungus again knocked in Punjab, 60 year old had to have his eye removed

    पंजाब में फिर ब्लैक फंगस ने दी दस्तक, 60 वर्षीय बुजुर्ग की निकालनी पड़ी आंख

     

     

    अमृतसरः पंजाब में कोरोना संक्रमण से राहत मिलने के बाद अब ब्लैक फंगस ने दस्तक दे दी है। जानकारी अनुसार, बटाला के रहने वाले 60 वर्षीय सुरिन्दर कुमार को ब्लैक फंगस कारण अपनी एक आंख गंवानी पड़ी है। अमृतसर के ईएनटी अस्पताल में उनकी सर्ज़री करके आंख निकाली गई। दरअसल, सुरिन्दर कुमार के साइनस नाक और आंख के बीच वाले भाग तक ब्लैक फंगस पहुंच चुका था।

    यह स्वाभाविक था कि ब्लैक फंगस उनके ब्रेन तक जा सकता था, लिहाज़ा आंख निकालने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा था। ख़ास बात यह है कि सुरिन्दर कुमार को कोरोना था या नहीं, यह भी रहस्य है। उन्होंने कभी कोरोना टैस्ट नहीं करवाया था। आम तौर पर म्यूकोरमाइकोसिस यानी ब्लैक फंगस कोरोना मरीज़ों को चपेट में लेता है लेकिन इस मामले में हालत स्पष्ट नहीं हैं।

    बता दें कि सुरिन्दर की लड़की ममता अनुसार पिता को बुख़ार था। पहले बटाला के निजी अस्पताल में इलाज करवाते रहे, वहां से आराम नहीं मिला। इसके बाद उन्हें ईएनटी अस्पताल रैफर किया गया। यहां जांच दौरान डाक्टरों को पता लगा कि वह ब्लैक फंगस की चपेट में हैं। आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर ने सुरिन्दर का ऑपरेशन कर आंख निकाल दी।