सजा पर सिद्धू ने कोर्ट से की मांग, अभी बीमार हूं सिरेंडर के लिए दीजिए एक हफ्ते का समय
चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू को आज पटियाला कोर्ट में सरेंडर करना था, लेकिन अब उन्होंने अपनी सेहत का हवाला देते हुए सरेंडर करने को कुछ समय के लिए रोकने की मांग की है। सिद्धू ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल करके एक सप्ताह का समय मांगा है। उन्होंने कहा कि उनकी सेहत ठीक नहीं है इसलिए उन्हें सरेंडर करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया जाए। इस मामले में सिद्धू को सजा सुनाने वाली बैंच ने क्यूरेटिव पिटीशन को सुनने से इनकार कर दिया है। सिद्धू के वकील अभिषेक मनु सिंघवी की पिटीशन पर जस्टिस एएम खानविलकर ने कहा कि हम चीफ जस्टिस के पास मामले को भेज रहे हैं, वे ही इस पर सुनवाई का फैसला करेंगे। हालांकि अगर सुप्रीम कोर्ट से राहत न मिली तो फिर सिद्धू को आज ही सरेंडर करना होगा।
बता दें कि कोर्ट ने अभी तक इस बात को लेकर कोई आदेश जारी नहीं किया इसिलए जब तक चीफ जस्टिस फैसला नहीं देते तब तक पुराना आदेश ही लागू रहेगा। सुप्रीम कोर्ट ने वीरवार को 34 साल पुराने रोडरेज केस में सिद्धू की सजा एक साल बढ़ा दी। सजा के ऐलान के बाद सिद्धू ने कल कहा था कि वह कानून का पालन करेंगे। आज सुबह से उनके सरेंडर का माहौल बना हुआ था। लेकिन इस बीच सिद्धू की ओर से अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दायर की।
सिद्धू फिलहाल अपने पटियाला वाले घर में मौजूद हैं। जहां उनके समर्थक कांग्रेस नेता पहुंचने लगे हैं। सुप्रीम कोर्ट के सिद्धू को एक साल बामुशक्कत कैद की सजा के ऑर्डर पहले पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचेंगे। वहां से उन्हें पटियाला के जिला एवं सेशन कोर्ट भेजा जाएगा। सिद्धू खुद सरेंडर करेंगे तो ठीक वर्ना संबंधित पुलिस थाने को उन्हें गिरफ्तार करने को कहा जाएगा।








Leave a Reply