Category: PUNJAB

  • अज्ञात लोगों ने लगाई गन्ने की 6 एक फसल को आग, पुलिस ने किया मामला दर्ज

    You are currently viewing आदमपुर में अज्ञात लोगों ने लगाई गन्ने की 6 एक फसल को आग, पुलिस ने किया मामला दर्ज

    Unknown people set fire to 6 one crop of sugarcane in Adampur, police registered a case

    आदमपुर में अज्ञात लोगों ने लगाई गन्ने की 6 एक फसल को आग, पुलिस ने किया मामला दर्ज

     

    जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते आदमपुर के गांव पंडोरी में उस वक्त सनसनी फैल गई जब कुछ अज्ञात लोगों ने रंजिशन 6 एकड़ में खड़ी गन्ने की फसल को आग के हवाले कर दिया। जिसमें फसल पूरी तरह से जलकर राख हो गई। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मालिक की शिकायत पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं आसपास स्थित घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है।

    पुलिस को दी शिकायत में नवशरण कौर ने बताया कि इंग्लैंड के रहने वाले एनआरआई ने अपनी कुल 47 कनाल 15 मरले की जमीन की मुखतयारी उसके पति तरणतेज को दी थी। तरणतेज की मौत के बाद एनआरआई ने मुख्तियार नामा तैयार कर उसके नाम कर दिया। जिस जमीन पर कुछ व्यक्ति जबरदस्ती कब्जा करना चाहते हैं। जबकि रकबा जमीन की गिरदावरी एनआरआई के नाम पर दर्ज है और अदालत द्वारा मंजूरशुदा है। जिस जमीन का मुख्तारनामा खुद एनआरआई ने उसके नाम की है।

    शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिये बयान में बताया कि बीते रविवार दोपहर करीब दो बजे उसे सूचना मिली कि स्विफ्ट कार में बैठे दो व्यक्ति उसकी गन्ने की फसल में आग लगा मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही जाकर देखा तो फसल धू-धू कर जल रही थी। साथ के खेतों में रखी करीब 25 से 30 खेतों की पराली भी जलकर खाक हो गई। जिस कारण उनका बहुत नुकसान हो गया है। मामले के जांच अधिकारी थाना आदमपुर में तैनात एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि दिए बयान अनुसार 2 अज्ञात आरोपितों खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खेतों के नजदीक घरों के पास लगे सीसीटीवी को चेक किया जा रहा है। जल्द आरोपित की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • बटाला में घर से सामान लेने गया 4 साल का बच्चा अगवा, दो बाइक सवारों ने दिया वारदात को अंजाम

    You are currently viewing बटाला में घर से सामान लेने गया 4 साल का बच्चा अगवा, दो बाइक सवारों ने दिया वारदात को अंजाम

    4-year-old kidnapped in Batala to get goods from home, two bike riders committed the crime

    बटाला में घर से सामान लेने गया 4 साल का बच्चा अगवा, दो बाइक सवारों ने दिया वारदात को अंजाम

     

    बटालाः जिला गुरदासपुर के अंतर्गत आते बटाला में उस वक्त सनसनी फैल गई जब मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने एक साढ़े 4 साल के बच्चे को अगवा कर लिया। वहीं बच्चे के अपहरण सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवारों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। अगवा बच्चे की पहचान शुभमदीप सिंह के रूप में हुई है।

    वहीं वारदात की जानकारी देते गांव डूडीपुर निवासी सलोनी ने बताया कि उनका साढ़े चार साल का बेटा शुभमदीप सिंह गांव नौशहरा मझा सिंह स्थित गुरु नानक पब्लिक हाई स्कूल में एलकेजी का स्टूडेंट है। उसके पति गुरदासपुर के नशा छुड़ाओ केंद्र में जॉब करते हैं। बीती शाम उनका बेटा गांव की ही करियाना शॉप पर कुछ सामान लेने गया था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। काफी ढूंढने के बाद भी वह नहीं मिला तो रात को पुलिस को सूचना दी।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं अगवा बच्चे की मां सलोनी ने बताया कि उनका तकरीबन 20 दिन पहले सर्बजीत कौर नामक महिला के साथ झगड़ा हुआ था। महिला ने उसी समय सलोनी को धमकी दी थी कि वह उसके बच्चे को उठवा लेगी। तकरीबन 20 दिन के बाद ही उसका बेटा अगवा हो गया। सेखवां थाने की पुलिस ने जांच के दौरान इलाके के लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो इस दौरान बच्चे को अगवा करने वाले दो बाइक सवारों की तस्वीर सीसीटीवी में सामने आई है। पुलिस ने सीसीटीवी को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

  • जालंधर में चाकू दिखाकर लूटने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, श्रमिक से लूटा था मोबाइल

    You are currently viewing जालंधर में चाकू दिखाकर लूटने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, श्रमिक से लूटा था मोबाइल

    In Jalandhar, the one who robbed a knife was caught by the police, the mobile was robbed from the worker

    जालंधर में चाकू दिखाकर लूटने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, श्रमिक से लूटा था मोबाइल

     

    जालंधरः बीते दिनों महानगर के अंतर्गत आते अशोक बिहार नगर में चाकू दिखाकर लूटपाट करने वाला आरोपी रविवार को महानगर की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके बाद जांच में पुलिस ने पाया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी लूटपाट सहित चोरी के मामले दर्ज हैं। थाना डिवीजन नं. 1 की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

    इस संबंधी जानकारी देते पुलिस थाना डिवीजन नंबर के प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि अशोक विहार में लूट करने वाले गांव जिंदा निवासी अविनाश उर्फ अवि को गिरफ्तार किया गया गया है।​उस पर पहले भी तीन मामले दर्ज हैं। पिछले दिनों अशोक विहार निवासी विकास शर्मा काम करके लौट कर घर जा रहा था। रविदास मंदिर के पास पहुंचा तो अविनाश उर्फ अवि ने उसे घेर लिया।

    आरोपी ने उसे चाकू निकाल कर डराना शुरु कर दिया। इसके बाद वह विकास के हाथ से मोबाइल छीन कर भाग गया। विकास की शिकायत पर मामले की जांच का जिम्मा सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार को सौंपा गया। राकेश कुमार ने शिकायत मिलने के बाद इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला तो आरोपी की पहचान हो गई। छापा मारकर अविनाश को गिरफ्तार किया गया।

  • जालंधर के कोट किशन चंद में शैंपी शूज की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

    You are currently viewing जालंधर के कोट किशन चंद में शैंपी शूज की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

    Massive fire broke out in Champy Shoes shop in Kot Kishan Chand of Jalandhar, goods worth lakhs burnt to ashes

    जालंधर के कोट किशन चंद में शैंपी शूज की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

     

    जालंधरः महानगर के अंतर्गत आते कोट किशन चंद एरिया में शनिवार देर रात एक शू शाप में भीषण आग लग गई, जिसमें लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाडि़यों ने आग पर काबू पाया। वहीं दुकान के मालिक ने आरोप लगाया कि उनकी दुकान को जानबूझ कर आग लगाई गई है।

    जानकारी अनुसार शनिवार देर रात कोट किशन चंद में शैंपी शूज नामक दुकान में लगी आग लग गई जिसके बाद लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां ने आग पर कापू पाया। वहीं आग इतनी भयंकर थी कि चंद मिन्टों में ही पूरी रह से दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें दुकान में पड़ा लाखों रुपए सामान जलकर राख हो गया। वहीं दुकान के साथ लगते डॉक्टर आनंद के क्लीनिक में भी आग लगने की वजह से नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आनंद क्लीनिक के भीतर भी पानी की बौछारें मार कर आग की लपटों को शांत किया।

    दुकान पर आग लगने की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे दुकान मालिक और उसके परिवार का रो-रो कर बुरा हाल था। उनका कहना था कि हमारी कमाई का एकमात्र जरिया यही दुकान थी और वह भी जल गई। वह अब क्या करेंगे। गुजर बसर कैसे होगा। इतने पैसे भी नहीं हैं कि फिर से दुकान को शुरू कर सकें। अभी तो दुकान में भरे माल की पूरी पेमेंट भी नहीं दी गई थी। अब वह कर्ज लेकर चुकानी पड़ेगी।

  • अस्पताल में लगी भीषण आग ने लिया भयानक रूप, सड़कों पर आए मरीज

    You are currently viewing अस्पताल में लगी भीषण आग ने लिया भयानक रूप, सड़कों पर आए मरीज

    अस्पताल में लगी भीषण आग ने लिया भयानक रूप, सड़कों पर आए मरीज

     

    अमृतसर: महानगर के अंतर्गत आते गुरु नानक देव अस्पताल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अस्पताल में भीषण आग लग गई। जिसके बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों में भी दहशत पाई जा रही है। वहीं आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं।

    जानकारी अनुसार शनिवार दोपहर को गुरु नानक देव अस्पताल में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। आग लगने से अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। इस दौरान सभी मरीजों को सुरक्षा जगह पर भेज दिया गया है। जानकारी अनुसार आग लगने के कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। अस्पताल में आग ने इतना भयानक रूप धार लिया है कि मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड़ की गाड़ियां भी आग बुझाने में असमर्थ नजर आ रही है जिस कारण लोगों को कई वार्डों से बाहर निकाल कर सड़कों पर ले जाया जा रह है।

  • बठिंडा के थर्मल प्लांट में हुआ भीषण धमाका, 2 यूनिट बंद, पंजाब में गहरा सकता है बिजली संकट

    You are currently viewing बठिंडा के थर्मल प्लांट में हुआ भीषण धमाका, 2 यूनिट बंद, पंजाब में गहरा सकता है बिजली संकट

    Massive explosion in thermal plant of Bathinda, 2 units closed, power crisis may deepen in Punjab

    बठिंडा के थर्मल प्लांट में हुआ भीषण धमाका, 2 यूनिट बंद, पंजाब में गहरा सकता है बिजली संकट

     

     

    बठिंडा: पंजाब में पिछले कई दिनों से लगातार पड़ रही गर्मी के कारण जहां बिजली की खप्त लगातार बढ़ रही है। वहीं बठिंडा के थर्मल प्लांट से एक बुरी खबर सामने आ रही है, जहां शुक्रवार देर रात अचानक जोरदार धमाका हो गया। जिस कारण थर्मल प्लांट के दो यूनिट बंद हो गए। जिससे पंजाब में अब बिजली संकट गहरा सकता है। बताया जा रहा है कि यह धमाका बठिंडा के लहरा मोहब्बत थर्मल प्लांटों में हुआ।

    जानकारी अनुसार शुक्रवार देर रात बठिंडा के लहरा मोहब्बत के थर्मल प्लांट में रात 9 बजे अचानक धमाका हो गया, जिसके साथ पंजाब में बिजली संकट और गहरा होने की संभावना दिखाई दे रही है। धमाका होने से बिजली की पाईपों में राख फलो हो गई जिस कारण बठिंडा थर्मल के 4 यूनिट के ई.एस. पी. गिरने से 2यूनिट बंद हो गए और अब 2 यूनिट ही चल रहे हैं। बता दें कि पैडी सीजन होने के कारण पंजाब पहले से ही बिजली संकट के साथ जूझ रहा है।

    जिक्रयोग्य है कि पंजाब में कोयले की कमी होने के कारण पंजाब सरकार ने 1500 करोड़ रुपए का विदेशी कोयला लेकर बिजली की मांग पूरी की है। ऐसे हालात को देखते हुए पंजाब के लोगों को बिजली के लंबे कट का सामना भी करना पड़ सकता है।

  • पूर्व कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ ने कांग्रेस को कहा अलविदा, बोले अंबिका सोनी के बयान ने हिंदू-सिखों को बांटा

    You are currently viewing बड़ी खबरः पूर्व कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ ने कांग्रेस को कहा अलविदा, बोले अंबिका सोनी के बयान ने हिंदू-सिखों को बांटा

    Big news: Former Congress chief Sunil Jakhar said goodbye to Congress, said Ambika Soni’s statement divided Hindus and Sikhs

    राजनीति की बड़ी खबरः पूर्व कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ ने कांग्रेस को कहा अलविदा, बोले अंबिका सोनी के बयान ने हिंदू-सिखों को बांटा

     

    चंडीगढ़ः शनिवार को पंजाब कांग्रेस को उस वक्त एक बड़ा झटका लगा, जब पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया है। सुनील जाखड़ कांग्रेस के बड़े नेता हैं और उनका परिवार करीब 3 पीढ़ियों से कांग्रेस और पंजाब की सेवा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सुनील जाखड़ टकसाली कांग्रेसी होने के बावजूद भी हाईकमान द्वारा लगातार की जा रही उनकी अपेक्षा से वह नाराज चल रहे थे। जिसके बाद उन्होंने फेसबुक पर लाइव होकर कांग्रेस को अलविदा कहा साथ ही उन्होंने कांग्रेसी नेता अंबिका सोनी पर बड़ा हमला बोलते कहा कि अंबिका सोनी के बयान ने हिंदू-सिखों को बांटा है।

    जानकारी अनुसार शनिवार को फेसबुक लाइव के दौरान जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व चापलूसों से घिरा हुआ है। इसकी वजह से कांग्रेस का नुकसान हो रहा है। उन्होंने सोनिया गांधी को कहा कि वह पूरे देश में राजनीति करें, लेकिन पंजाब को बख्श दें। जाखड़ ने कहा कि आतंकवाद के दौर में और 1984 में जब एके-47 भी पंजाब में धर्म और जात-पात का भेदभाव न कर सकी, उसे कांग्रेस नेता अंबिका सोनी ने चुनाव के वक्त कर दिया।

    इस मौके जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस का चिंतन शिविर सिर्फ एक फॉर्मेलिटी से ज्यादा नहीं। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी को वाकई चिंता होती तो कांग्रेस उत्तर प्रदेश में हार के लिए कमेटी बनाती। इसका कारण खोजती कि कैसे 403 में से 300 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार को 2 हजार वोट भी नहीं मिले।

    सुनील जाखड़ की तीसरी पीढ़ी कांग्रेस में है। इस बार उनके भतीजे संदीप जाखड़ कांग्रेस से विधायक बने हैं। जाखड़ को हाल ही में चुनाव के दौरान बयानबाजी पर नोटिस भेजा गया है। जाखड़ का कहना है कि नोटिस भेजने से पहले कांग्रेस हाईकमान को उनसे बात करनी चाहिए थी।

  • तरनतारन में सास के साथ विवाद के बाद बहु ने पीट-पीटकर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    You are currently viewing तरनतारन में सास के साथ विवाद के बाद बहु ने पीट-पीटकर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    तरनतारन में सास के साथ विवाद के बाद बहु ने पीट-पीटकर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

     

    तरनतारन : तरनतारन के अंतर्गत आते गांव महमूदपुरा में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक बहु ने अपने सास के साथ विवाद के बाद उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बहु को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सास के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं मृतक महिला की पहचान चरण कौर के रूप में हुई है।

    इस संबंधी जानकारी देते मृतका की पहचान चरण कौर की बेटी बलजीत कौर ने बताया कि उसका 14 साल पहले विवाह हुआ था। छह वर्ष पहले तलाक हो गया। इसके बाद वह अपने मायके रहने लगी। वह पूर्व मंत्री गुरचेत सिंह भुल्लर की कोठी में काम करती है। उसने बताया कि उसके भाई गुरप्रीत सिंह का विवाह कोमलप्रीत कौर के साथ हुआ था। कोमलप्रीत कौर अपने पति और सास के साथ अक्सर झगड़ा करती रहती थी।

    बलजीत कौर ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर दो बजे जब वह पूर्व मंत्री की कोठी से काम निपटाने के बाद घर लौटी तो कोमलप्रीत कौर अपनी सास चरण कौर को बालों से पकड़कर घसीट रही थी। उसने अपनी मां को भाभी से छुड़ाया। एक घंटे बाद देखा कि मां की मौत हो चुकी थी। थाना वल्टोहा के प्रभारी सब इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि बलजीत कौर के बयान पर कोमलप्रीत कौर के विरुद्ध केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

  • लुधियाना में तापमान पहुंचा 43 डिग्री तक, गर्म हवाएं ने किया लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त

    You are currently viewing लुधियाना में तापमान पहुंचा 43 डिग्री तक, गर्म हवाएं ने किया लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त

    Temperature reached 43 degrees in Ludhiana, hot winds disturbed people’s life

    लुधियाना में तापमान पहुंचा 43 डिग्री तक, गर्म हवाएं ने किया लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त

     

    लुधियानाः पंजाब में पिछले कई दिनों से लगातार पड़ रही गर्मी ने जहां लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। वहीं महानगर में आज तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आज दिन में भीषण गर्मी के साथ लू का दौर जारी रहेगा।

    जानकारी अनुसार शुक्रवार सुबह 8 बजे ही पारा 34 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सुबह के समय ही काफी ज्यादा तपिश महसूस हो रही है। घर के अंदर भी गर्म हवाएं महसूस हो रही हैं। घर के बाहर जाने पर धूप झुलसा रही है। स्कूलों में 15 मई से छुट्‌टियां घोषित हो चुकी हैं। मौसम विभाग मुताबिक, आज दिन भर पारा 43 डिग्री तक रहेगा। शाम के समय भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही। गर्म हवाएं लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त कर रही हैं।

    वहीं मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय घर से निकलने का अनुरोध किया है। लोगों से अनुरोध है कि वह धूप में बाहर न निकलें। वहीं बारिश न होने से किसानों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले हफ्ते गर्मी बढ़ेगी और लू चलने की संभावना है। मार्च-अप्रैल में बारिश नहीं हुई। मई महीना भी इसी तरह रहा तो गर्मी से निजात नहीं मिलने वाली। इस रविवार सबसे अधिक 46 डिग्री तक तापमान पहुंचने की संभावना है। रविवार सबसे ज्यादा गर्म रहेगा।

  • गन और गैंगस्टर कल्चर को बढ़ावा देने वालों की अब खैर नहीं, सीएम भगवंत मान ने दिए कड़ी कार्रवाई के आदेश

    You are currently viewing गन और गैंगस्टर कल्चर को बढ़ावा देने वालों की अब खैर नहीं, सीएम भगवंत मान ने दिए कड़ी कार्रवाई के आदेश

    Those promoting gun and gangster culture are no longer well, CM Bhagwant Mann ordered strict action

    गन और गैंगस्टर कल्चर को बढ़ावा देने वालों की अब खैर नहीं, सीएम भगवंत मान ने दिए कड़ी कार्रवाई के आदेश

     

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाबी गानों में ‘गन कल्चर’ और ‘गैंगस्टर कल्चर’ के बढ़ावे पर सख्ती दिखाई है। सीएम ने साफ कर दिया है कि किसी भी गाने में गन कल्चर और गैंगस्टर कल्चर को स्वीकारा नहीं जाएगा। ऐसा करने पर सिंगर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल यह अपील है लेकिन अगर आगे से ऐसे गाने आए तो फिर सरकार उन्हें नहीं बख्शेगी। वीरवार को हुई मीटिंग में सीएम मान ने पंजाब के सभी जिलों के एसएसपी, पुलिस कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नरों को इस पर नजर रखने को कहा है।

    सीएम भगवंत मान ने कहा कि गायकों को गीतों के जरिए हिंसा फैलाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उनके गीतों से जल्दी प्रभावित होने वाले बच्चे बिगड़ जाते हैं। पंजाब को जिस अमीर सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है, उसे गीतों में दिखाएं।  बता दें कि, पंजाबी गानों में अधिकतर गन और गैंगस्टर कल्चर को बढ़ावा दिया जाता है जिस पर भगवंत मान ने आपत्ती जताई है।

    सीएम भगवंत मान ने गायकों से अपील की कि वह अपने गीतों में समाज विरोधियों का महिमामंडन न करें। इससे समाज में हिंसा, नफरत और दुश्मनी को भड़काया जा रहा है। इसकी जगह गायक पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत के मूल्यों पर चलते हुए भाईचारा, शांति और सद्भावना को मजबूत करने वाले गीत गाएं।  सीएम भगवंत मान के लिए पॉलीवुड इंडस्ट्री नई नहीं है। मान कई दशक तक कॉमेडी कर चुके हैं। उनके कई टीवी शो, कैसेट्स मार्केट में आ चुके हैं। उन्होंने मशहूर टीवी शो लाफ्टर चैलेंज में भी हिस्सा लिया था। इसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा।