तरनतारन में सास के साथ विवाद के बाद बहु ने पीट-पीटकर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

You are currently viewing तरनतारन में सास के साथ विवाद के बाद बहु ने पीट-पीटकर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

तरनतारन में सास के साथ विवाद के बाद बहु ने पीट-पीटकर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

तरनतारन : तरनतारन के अंतर्गत आते गांव महमूदपुरा में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक बहु ने अपने सास के साथ विवाद के बाद उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बहु को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सास के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं मृतक महिला की पहचान चरण कौर के रूप में हुई है।

इस संबंधी जानकारी देते मृतका की पहचान चरण कौर की बेटी बलजीत कौर ने बताया कि उसका 14 साल पहले विवाह हुआ था। छह वर्ष पहले तलाक हो गया। इसके बाद वह अपने मायके रहने लगी। वह पूर्व मंत्री गुरचेत सिंह भुल्लर की कोठी में काम करती है। उसने बताया कि उसके भाई गुरप्रीत सिंह का विवाह कोमलप्रीत कौर के साथ हुआ था। कोमलप्रीत कौर अपने पति और सास के साथ अक्सर झगड़ा करती रहती थी।

बलजीत कौर ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर दो बजे जब वह पूर्व मंत्री की कोठी से काम निपटाने के बाद घर लौटी तो कोमलप्रीत कौर अपनी सास चरण कौर को बालों से पकड़कर घसीट रही थी। उसने अपनी मां को भाभी से छुड़ाया। एक घंटे बाद देखा कि मां की मौत हो चुकी थी। थाना वल्टोहा के प्रभारी सब इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि बलजीत कौर के बयान पर कोमलप्रीत कौर के विरुद्ध केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *