Tag: पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • लुधियाना ट्रिपल मर्डर केस को पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाया , वारदात को अंजाम देने वाला पड़ोसी निकला, पुलिस ने किया  गिरफ्तार

    लुधियाना ट्रिपल मर्डर केस को पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाया , वारदात को अंजाम देने वाला पड़ोसी निकला, पुलिस ने किया  गिरफ्तार

     

     

    लुधियाना : पंजाब के लुधियाना जिले की पुलिस ने 12 घंटे में ट्रिपल मर्डर केस सुलझा लिया है। यह जानकारी पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट करके दी। उन्होंने लिखा कि पुलिस ने 3 हत्याएं करने वालों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारों ने सबूत मिटाने की भी कोशिश की और शवों को जलाने का भी प्रयास किया है। मृतकों में बुजुर्ग चमन लाल, सुरिंदर कौर और बचन कौर शामिल है। बताया जा रहा है कि कातिल कोई बाहरी नहीं मृतकों का पड़ोसी ही है।

    हत्यारों ने तीनों हत्याओं को हादसा दिखाने की कोशिश भी की थी। जिनके बारे पुलिस आज खुलासा करेगी। हत्यारों के साथ मरने वालों की कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश में पड़ोसियों ने घर में घुस कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद वह घर में लूट भी करना चाहते थे।

    बता दें, 50 वर्षीय चमन लाल, अपनी मां चरण कौर और पत्नी सुरिंदर कौर के साथ सलेमटाबरी के न्यू जनता नगर में रहते थे। उसके चारों बेटे अलग-अलग देशों में रह रहे हैं। शुक्रवार सुबह दस बजे के करीब दूध वाला घर आया था और उसने जब दरवाजा खटकाया तो अंदर से किसी ने जवाब नहीं दिया। दूध वाले ने घर के मालिक को इस संबंधी जानकारी दी। मोहल्ले के लोग एकत्र हुए और एक युवक को दीवार फांदकर अंदर भेजा गया, जिसने देखा कि घर के एक कमरे में खून से लथ पथ शव पड़े हुए थे।

    उसने दरवाजे खोले तो लोग अंदर गए। सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धु, जेसीपी सौम्या मिश्रा, डीसीपी हरमीत सिंह हुंदल समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच शुरू की तो घर के अंदर गैस की बदबु पाई गई और शवों के पास ही एक जली हुई अगरबत्ती भी मिली थी।

  • खत्म हुआ बरेली में Blademan डर, पुलिस ने किया गिरफ्तार,बीवी की खुन्नस में लड़कियों को मारता था ब्लेड

    खत्म हुआ बरेली में Blademan डर, पुलिस ने किया गिरफ्तार,बीवी की खुन्नस में लड़कियों को मारता था ब्लेड

    Blademan Arrest: बरेली पुलिस ने सज्जाद नाम के एक खूंखार आरोपी को गिरफ्तार किया है जो महिलाओं के चेहरे पर ब्लड मार कर भाग जाता था. सीरियल क्रिमिनल सज्जाद के खौफ से बरेली प्रेम नगर इलाके की महिलाएं घर से निकलने में भी डरती थीं.

    UP Crime News: गिरफ्तार हुआ बरेली का Blademan, बीवी की खुन्नस में लड़कियों को मारता था ब्लेड
    Blademan of Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली से पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है जो बेहद अनोखे तरीके से अपराध को अंजाम देता था. इस शख्स को पूरे इलाके में ‘ब्लेडमैन’ के नाम से जाना जाता है. आरोपी की पहचान 42 वर्षीय सज्जाद के नाम से की गई है जो शेविंग ब्लेड से लड़कियों पर हमले करता था. ब्लैडमैन सज्जाद के खौफ से शहर की लड़कियां और महिलाएं घर से बाहर निकलने से डरने लगी थीं. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने इस खूंखार शख्स को धर दबोचा है. इसके लिए पुलिस ने 300 सीसीटीवी फुटेज की तलाशी ली जिसके बाद यह खतरनाक आरोपी पुलिस की पकड़ में आया. जिस अनोखे अंदाज में आरोपी घटना को अंजाम देता था, उससे भी अनोखी इसकी कहानी है.पुलिस को दिए बयान में ब्लेडमैन सज्जाद ने बताया कि उसका उत्पीड़न घर में होता था. इसी बात का गुस्सा वह बाहर की महिलाओं पर निकालता था. ब्लेडमैन पीछे बाइक से आता था और महिलाओं के चेहरे पर ब्लेड से गहरा घाव करके निकल जाता था. इस आरोपी की दहशत बरेली के थाना प्रेम नगर इलाके में फैल गई थी. इसकी वजह से महिलाएं घर के अंदर ही कैद हो गईं थीं. गिरफ्तार होने के बाद आरोपी सज्जाद ने बताया कि उसे ब्लेडमैन बनने का पछतावा है.
  • जालंधर की गीता कॉलोनी में नशे में टल्ली ड्राइवर का देर रात हंगामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    You are currently viewing जालंधर की गीता कॉलोनी में नशे में टल्ली ड्राइवर का देर रात हंगामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Late night commotion of drunk talli driver in Geeta Colony of Jalandhar, police arrested

    जालंधर की गीता कॉलोनी में नशे में टल्ली ड्राइवर का देर रात हंगामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

     

    जालंधरः महानगर के अन्तर्गत आते बस्ती शेख के इलाके स्थित गीता कॉलोनी में बुधवार देर रात उस समय हंगामा हो गया, जब नशे में धुत ड्राइवर गीता कॉलोनी में ट्रक लेकर घुस गया। वहीं, मोहल्ले निवासियों ने ट्रक ड्राइवर की जमकर धुलाई कर डाली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार, मोहल्ला निवासियों ने बताया कि ड्राइवर ने इतना नशा किया हुआ था कि उसे आगे घर की दीवार भी नजर नहीं आई। वाहनों की तोड़फोड़ और घर की दीवार से ट्रक की टक्कर के बाद मोहल्ला वासी जाग गए और देर रात तक जमकर हंगामा हुआ। लोगों ने ड्राइवर को गाड़ी से नीचे उतारा तो उससे खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा था। चालक को होश में लाने के लिए उसके मुंह पर पानी फेंका गया, लेकिन वह फिर भी होश में नहीं आया और लड़खड़ाता रहा।

    घटना संबंधी जानकारी देते हुए मोहल्ले में दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने पुलिस को बताया कि जब तंग गली में ट्रक आया तो वह सामने से आ रहे थे। ट्रक चालक ने पहले कारों को टक्कर मारी फिर ट्रक को बैक करने लगा। इसके बाद तेजी से आगे ट्रक को बढ़ाया। ट्रक उनकी तरफ तेजी से बढ़ा तो उन्होंने मोटरसाइकिल को वहीं पर फेंक कर अपनी जान बचाई। इसके बाद ट्रक को चालक ने घर की दीवार के साथ दे मारा। वहीं, हंगामे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में लिया।

  • तरनतारन में सास के साथ विवाद के बाद बहु ने पीट-पीटकर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    You are currently viewing तरनतारन में सास के साथ विवाद के बाद बहु ने पीट-पीटकर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    तरनतारन में सास के साथ विवाद के बाद बहु ने पीट-पीटकर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

     

    तरनतारन : तरनतारन के अंतर्गत आते गांव महमूदपुरा में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक बहु ने अपने सास के साथ विवाद के बाद उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बहु को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सास के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं मृतक महिला की पहचान चरण कौर के रूप में हुई है।

    इस संबंधी जानकारी देते मृतका की पहचान चरण कौर की बेटी बलजीत कौर ने बताया कि उसका 14 साल पहले विवाह हुआ था। छह वर्ष पहले तलाक हो गया। इसके बाद वह अपने मायके रहने लगी। वह पूर्व मंत्री गुरचेत सिंह भुल्लर की कोठी में काम करती है। उसने बताया कि उसके भाई गुरप्रीत सिंह का विवाह कोमलप्रीत कौर के साथ हुआ था। कोमलप्रीत कौर अपने पति और सास के साथ अक्सर झगड़ा करती रहती थी।

    बलजीत कौर ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर दो बजे जब वह पूर्व मंत्री की कोठी से काम निपटाने के बाद घर लौटी तो कोमलप्रीत कौर अपनी सास चरण कौर को बालों से पकड़कर घसीट रही थी। उसने अपनी मां को भाभी से छुड़ाया। एक घंटे बाद देखा कि मां की मौत हो चुकी थी। थाना वल्टोहा के प्रभारी सब इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि बलजीत कौर के बयान पर कोमलप्रीत कौर के विरुद्ध केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

  • अमृतसर में राजासांसी एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा में लगी सेंध, कंटीली तारें पार करके अंदर पहुंचा व्यक्ति, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    You are currently viewing अमृतसर में राजासांसी एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा में लगी सेंध, कंटीली तारें पार करके अंदर पहुंचा व्यक्ति, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    A breach in the security of Rajasansi Air Force Station in Amritsar, the person reached inside by crossing the barbed wire, the police arrested

    अमृतसर में राजासांसी एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा में लगी सेंध, कंटीली तारें पार करके अंदर पहुंचा व्यक्ति, पुलिस ने किया गिरफ्तार

     

    अमृतसरः महानगर के अंतर्गत आते राजासांसी एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा में उस वक्त बड़ी सेंध लगी, जब एक व्यक्ति एयरफोर्स स्टेशन की कंटीली तारों को पार करके अंदर घुस गया जिससे एयरफोर्स पर तैनात कर्मियों ने तुरंत पकड़ लिया और आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हिरासत में लिया गया व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान है तथा वह पिछले दो दिनों से घर से लापता था।

    वहीं एयरफोर्स अधिकारियों ने मामले की सूचना विजय नगर पुलिस चौकी में दर्ज करवा दी है, जिसके बाद पुलिस ने उक्त व्यक्ति को हिरास्त में ले लिया था। वहीं पकड़े गए व्यक्ति की पहचान उसकी पहचान बटाला रोड स्थित मुर्गीखाने वाली गली निवासी रामकिरण (30) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर स्थित आलापुर का रहने वाला है। 7 अप्रैल की सुबह से घर से गायब हो गया था।

    इस संबंधी जानकारी देते उक्त व्यक्ति के भाई रामपाल ने बताया कि 7 अप्रैल की सुबह रामकिरण घर से गायब हो गया। इस बाबत उसके परिवार ने उसकी काफी तलाश की और विजय नगर पुलिस चौकी में शुक्रवार को रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई थी। रामपाल ने भी पुलिस को बताया था कि उसका भाई रामकिरण दिमागी रूप से परेशान है। फिलहाल रामकिरण से पूछताछ की जा रही है। एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों ने रामकिरण को रात दो बजे के करीब हिरासत में लिया है।