जानें कहां दी परिवहन मंत्री ने आरटीए कार्यालय में दी दबिश,फिर कहा- सभी अवैध परमिट होंगे रद्द

जानें कहां दी परिवहन मंत्री ने आरटीए कार्यालय में दी दबिश,फिर कहा- सभी अवैध परमिट होंगे रद्द

परिवहन मंत्री ने कहा कि राज्य के सभी आरटीए कार्यालयों में आम जनता का काम पहल के आधार पर करने का आदेश जारी किया है। इसके अलावा किसी एजेंट को आरटीए कार्यालय में अनुमति नहीं है
परिवहन मंत्री लालजीत सिंह ने सोमवार को आरटीए कार्यालय में अचानक दबिश दी। करीब एक घंटे तक कार्यालय में बैठकर सभी बसों के परमिट चेक किए। वहीं जो खामियां मिलीं, उनके लिए उन्होंने आरटीए समेत कार्यालय के बाकी अधिकारियों को फटकार भी लगाई। चेकिंग के बाद मीडिया से बात करते हुए राज्य परिवहन मंत्री लालजीत सिंह ने कहा कि राज्य में पहली सरकारों के समय से जिनी बस ऑपरेटर हमेशा धक्केशाही करते आ रहे थे और आरटीए कार्यालय में प्राइवेट बस ऑपरेटर का ही कब्जा था।
उन्होंने बताया कि प्राइवेट बस ऑपरेटर को उनकी सीधी चेतावनी है कि अगर उन्होंने अपनी धक्केशाही बंद नहीं की तो कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने बताया कि न्यू दीप बस कंपनी के प्रबंधक सरकारी बसों के टाइम टेबल पर अपनी बसों को धक्के से चला रहे थे। इसे उन्होंने बंद करवा दिया है। उन्होंने कहा कि चेकिंग के दौरान कई अवैध परमिट पाए गए हैं, जिन्हें रद्द करने का आदेश दिया गया है।
परिवहन मंत्री ने कहा कि राज्य के सभी आरटीए कार्यालयों में आम जनता का काम पहल के आधार पर करने का आदेश जारी किया है। इसके अलावा किसी एजेंट को आरटीए कार्यालय में अनुमति नहीं है। कुछ प्राइवेट बस ऑपरेटरों ने अपनी मांगों को लेकर उन्हें मांग पत्र भी दिया है। जिस पर विचार किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *