Sad news: Fourth grade child died of heatstroke in Punjab due to heat
दुखद खबरः पंजाब में गर्मी के कारण चौथी कक्षा के बच्चे की हुई लू लगने से मौत
संगरूरः संगरूर जिले के अधीन पड़ते लोंगोवाल के पट्टी जैद में मंगलवार सुबह उस समय दर्दनाक घटना सामने आई जब वहां के सरकारी स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ रहे बच्ची की गर्मी की लू लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान महकप्रीत सिंह पुत्र गुरतेज सिंह निवासी पट्टी के रूप में हुई है।
जानकारी अनुसार, बीती रात गर्मी के कारण महकप्रीत सिंह की तबीयत खराब हो गई थी, जिसे तुरंत अस्पताल लेकर गए, जहां आज उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें कि पंजाब सरकार ने बढ़ रही गर्मी के कारण पहले 15 मई से 31 मई तक छुट्टियां करके ऑनलाइन क्लास लगाने का ऐलान किया था, लेकिन बाद में इसे स्थगित कर दिया गया था।








Leave a Reply