Category: POLITICAL

  • कंबल वितरण कार्यक्रम में मची भगदड़, तीन महिलाओं की मौत- जानें पूरी खबर…

     कंबल वितरण कार्यक्रम में मची भगदड़, तीन महिलाओं की मौत- जानें पूरी खबर…

     

     

    कोलकाता: पश्चिम बंगाल से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां, पश्चिम बर्धमान के आसनसोल में आज शाम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के कंबल वितरण कार्यक्रम में भीड़ उमड़ने से भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में तीन लोगों की मौत की खबर आमने आई है। बताया जा रहा है कि पांच अन्य घायल हो गए हैं। ये घटना उस समय हुई, जब शुभेंदु अधिकारी अपना भाषण खत्म कर कार्यक्रम स्थल से चले गए। इस कार्यक्रम का आयोजन आसनसोल के पूर्व मेयर और बीजेपी नेता जितेंद्र तिवारी ने किया था। घायलों को आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुभेंदु अधिकारी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे।

    देखें वीडियो

     

    वहीं इस हादसे के बाद से टीएमसी ने शुभेंदु अधिकारी पर हमलावर हो गई है। उसने इस हादसे के लिए नेता प्रतिपक्ष को दोषी ठहराया है। टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने आरोप लगाते हुए कहा कि कहते हैं बीजेपी ने पुलिस की अनुमति के बिना इस अवैध रैली का आयोजन किया। गरीबों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया गया।

  • जहरीली शराब से 17 लोगों की मौत के सवाल पर भड़के नीतिश , बिहार विधानसभा में जमकर हंगामा ,BJP विधायकों पर साधा निशाना

     जहरीली शराब से 17 लोगों की मौत के सवाल पर भड़के नीतिश , बिहार विधानसभा में जमकर हंगामा ,BJP विधायकों पर साधा निशाना

     

     

     

    पटना : बिहार के छपरा में जहरीली शराब से 17 लोगों की मौत होने के मामले में बिहार विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भाजपा विधायकों ने इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराते हुए इस्तीफे की मांग की। भाजपा विधायकों ने आरोप लगाया कि प्रदेश में शराब माफिया पूरी तरह से सक्रिय हैं। जगह-जगह अवैध शराब लोगों को आसानी से मिल जाती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शराब माफिया पर लगाम लगाने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है। इसका खामियाजा लोगों को अपनी जान गवांकर चुकाना पड़ रहा है।

    विधानसभा में जब विपक्षी विधायक प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री पर आरोप लगा रहे थे तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुस्से में आ गए। इस दौरान उन्होंने भाजपा विधायकों को फटकारते हुए कहा कि ए क्या हो गया, चुप हो जाओ।
    नीतीश कुमार ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि आप सभी पहले शराबबंदी के पक्ष में थे। अब क्या हो गया है?

    दरअसल, बिहार के सारण में इसुआपुर और मशरक थाना क्षेत्र में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से 17 लोगों की मौत हो गई। मृतको के परिजनों के अनुसार, मौत शराब पीने से हुई। हालांकि, इस मुद्दे पर प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। बताया जा रहा है कि अभी कई लोग अस्पताल में भी भर्ती हैं। पुलिस के तमाम आला अधिकारी इलाके में पहुंचकर जांच में जुट गए हैं।

    इसके बाद बीजेपी विधायकों ने वॉकआउट कर दिया। बीजेपी के विधायकों ने सदन के बाहर कई मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन किया। बीजेपी का कहना है कि जब तक नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा का माइक सदन में बंद करने के मामले में सीएम नीतीश कुमार माफी नहीं मांगते, सदन नहीं चलने देंगे।

  • US का भारत को समर्थन:चीन को दो टूक कहा ‘हमारे सहयोगियों के खिलाफ बढ़ रही चीन की आक्रामकता, हम सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध’

    US का भारत को समर्थन:चीन को दो टूक कहा ‘हमारे सहयोगियों के खिलाफ बढ़ रही चीन की आक्रामकता, हम सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध’

     अरुणाचल प्रदेश में तवांग सेक्टर के पास भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच ताजा संघर्ष के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के भारत के प्रयासों का अमेरिका ने समर्थन किया है।

    अरुणाचल प्रदेश में तवांग सेक्टर के पास भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच ताजा संघर्ष के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के भारत के प्रयासों का अमेरिका ने समर्थन किया है। पेंटागन के प्रेस सचिव पैट राइडर ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि हम अपने सहयोगियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता पर कायम रहेंगे। भारत ने जिस तरह से स्थिति को नियंत्रित किया हम उसके प्रयासों का पूरा समर्थन करते हैं। पैट राइडर ने आगे कहा है कि अमेरिका, भारत-चीन सीमा पर चल रही गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि यह दुनिया जानती है कि चीन किस तरह से तानाशाही कर सीमा पर अपने बलों को इकट्ठा कर तथाकथित सैन्य बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रहा है।

    हमारे सहयोगियों के खिलाफ भी बढ़ रही चीन की आक्रामकता: अमेरिका
    पैट राइडर ने आगे कहा कि  चीन खुद को मुखर करने की कोशिश में अमेरिकी सहयोगियों और भागीदारों  के खिलाफ भी आक्रामक हो रहा है। उन्होंने कहा कि एलएसी के बाद अब चीन समुद्री सीमा में भी भारत के अलावा अन्य देशों के लिए भी बड़ी चुनौती बन रहा है। हिंद महासागर क्षेत्र में चीनी सेना की मौजूदगी चिंता का विषय है।

    मंगलवार को अमेरिकी व्हाइट हाउस ने भी जारी किया था बयान
    मंगलवार (स्थानीय समय) को एक प्रेस वार्ता के दौरान भारत-चीन टकराव के मुद्दे पर बात करते हुए व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव करीन जीन-पियरे ने  कहा कि अमेरिका स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है और दोनों पक्षों को विवादित सीमाओं पर चर्चा करने के लिए मौजूदा द्विपक्षीय चैनलों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करता है। करीन जीन-पियरे ने कहा कि हमें खुशी है कि दोनों पक्ष संघर्ष से जल्दी से अलग हो गए। हम स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं और भारत और चीन को विवादित सीमाओं पर चर्चा करने के लिए मौजूदा द्विपक्षीय चैनलों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

    नौ दिसंबर को हुई थी भारत-चीन सैनिकों के बीच झड़प
    अरुणाचल प्रदेश के तवांग क्षेत्र के यांग्त्से में एलएसी पर चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सैनिकों का जमावड़ा 9 दिसंबर को देखा गया था। भारतीय सेना के जवानों ने चीनी सेना को वहां से हटने के लिए कहा और दृढ़ता से उन्हें आगे बढ़ने से रोका। इसके बाद हुई झड़प में दोनों पक्षों के सैनिकों को चोटें आईं। झड़प के तत्काल बाद दोनों पक्ष अपने इलाकों में लौट गए। बताया जा रहा है कि चीनी सैनिकों की तरफ से अचानक हुए इस हमले का मुहंतोड़ जवाब दिया गया। जहां भारत की तरफ से 20 सैनिक जख्मी हुए, वहीं चीन के घायल सैनिकों का आंकड़ा लगभग दोगुने से भी ज्यादा बताया जा रहा है।

  • सैटेलाइट द्वारा ली गई तस्वीरों से भारत ने खोली चीन की पोल, अरुणाचल सीमा के पास गांवों और सड़कों का निर्माण दिखा

    सैटेलाइट द्वारा ली गई तस्वीरों से भारत ने खोली चीन की पोल, अरुणाचल सीमा के पास गांवों और सड़कों का निर्माण दिखा

     

    नई दिल्ली -भारत और चीन के सैनिकों के बीच पिछले सप्ताह हुई झड़प की बात सार्वजनिक होने के एक दिन बाद की सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग से सटी भारत-चीन सीमा के किनारे गांवों का निर्माण किया है और पीएलए सेना ने उस तरफ एक सड़क भी बनाई है। भारतीय सेना के सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि 9 दिसंबर को करीब 300 चीनी सैनिक एक सुनियोजित साजिश के तहत 17,000 फुट ऊंचे पहाड़ की चोटी पर नियंत्रण हासिल करने के लिए एलएसी के पास पहुंचे थे, लेकिन भारतीय सैनिकों ने उनकी कोशिश को नाकाम कर दिया।

    इस बीच, झड़प पर चीन का पहला बयान आया है। उसके विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत के साथ उसकी सीमा पर हालात ‘स्थिर’ बने हुए हैं।

    जब भारत ने तवांग के पास वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प का मुद्दा उठाया तो चीन ने कहा कि सीमा पर स्थिति स्थिर है।

    चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा, “जहां तक हम समझते हैं, चीन-भारत सीमा पर स्थिति कुल मिलाकर स्थिर है। राजनयिक और सैन्य चैनलों के माध्यम से सीमा मुद्दे पर लगातार बातचीत चल रही है।” हालांकि, चीन ने कहा है कि भारत के साथ उसकी सीमा पर स्थिति स्थिर है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, चीनी सैनिक नौ दिसंबर को एलएसी के पास कंटीली लाठियां लेकर आए थे।

    भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प पर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है। रक्षा मंत्री द्वारा तीनों सशस्त्र बलों के प्रमुखों, सीडीएस और एनएसए के साथ एक बैठक भी बुलाई गई थी। भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच 9 दिसंबर को झड़प पश्चिमी अरुणाचल प्रदेश में तवांग से लगभग 35 किमी उत्तर-पूर्व में यांग्त्से में 17,000 फीट की ऊंचाई पर हुई थी।

    एक सूत्र ने बताया कि भारतीय और चीनी दोनों सैनिकों को चोटें आई हैं और घायल भारतीय सैनिकों में से छह को गुवाहाटी के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन यहां किसी के गंभीर रूप से घायल होने या मरने की कोई खबर नहीं है। चीन बार-बार 17,000 फीट ऊंची चोटी पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन भारतीय सेना के सूत्रों ने कहा कि भारत का शिखर पर नियंत्रण है, जो सीमा के दोनों ओर एक कमांडिंग व्यू प्रदान करता है।

    अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीनी पीएलए सेना के बीच तनाव बढ़ने के बाद अब भारतीय वायुसेना के विमान चीनी सेना को फिर से एलएसी का उल्लंघन करने से रोकने के लिए अरुणाचल के आसमान में गश्त कर रहे हैं। वायुसेना के सूत्रों के मुताबिक, चीनी वायुसेना की ओर से किसी भी संभावित हवाई क्षेत्र के उल्लंघन को रोकने के लिए पेट्रोलिंग की जा रही है।

  • शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा का निधन, पीजीआई में ली अंतिम सांस

    You are currently viewing शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा का निधन, पीजीआई में ली अंतिम सांस

    Senior leader of Shiromani Akali Dal Ranjit Singh Brahmpura passed away, breathed his last in PGI

    शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा का निधन, पीजीआई में ली अंतिम सांस

     

    तरनतारनः शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और लोकसभा हल्का खडूर साहिब के पूर्व सांसद रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा का मंगलवार सुबह निधन हो गया है। उन्होंने चंडीगढ़ पीजीआई में अंतिम सांस ली। उनकी आयु करीब 85 साल थी। बता दें कि उनका अंतिम संस्कार कल दोपहर 2 बजे तरनतारन के पैतृक गांव ब्रहम्पुरा में किया जाएगा।

    वहीं उनके निधन की खबर मिलते ही अकाली दल के सीनियर लीडरशिप ने शोक व्यक्त किया है। बताया जा रहा है कि वह पिछले कई दिनों से बीमार थे और चंडीगढ़ पीजीआई में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने आज अंतिम सांस ली।

  • तवांग झड़प पर राजनाथ सिंह ने ली हाई लेवल मीटिंग हुई खत्म, 12 बजे ससंद में विपक्ष को देंगे जवाब…

    तवांग झड़प पर राजनाथ सिंह ने ली हाई लेवल मीटिंग हुई खत्म, 12 बजे ससंद में विपक्ष को देंगे जवाब…

     

     

    बताया जा रहा है कि बैठक में तीनों सेनाओं के प्रमुख राजनाथ सिंह को देश की सभी सीमाओं पर ताजा स्थिति की जानकारी देंगे.जानकारी मिल रही है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संसद में तवांग झड़प पर बयान दे सकते हैं.

    तवांग झड़प पर राजनाथ सिंह की हाई लेवल मीटिंग खत्म, 12 बजे ससंद में देंगे जवाब

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (फाइल फोटो).

    अरुणाचल प्रदेश में तवांग सेक्टर में भारत-चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज हाई लेवल मीटिंग बुलाई. इस मीटिंग मेंतीनों सेनाओं के प्रमुखों, सीडीएस, विदेश मंत्री एस जयशंकर, विदेश सचिव और रक्षा सचिव भी मौजूद रहे. अब खबर आई है कि राजनाथ सिंह दोपहर 12 बजे इस मसले पर संसद में बयान देंगे. तवांग सेक्टर में 9 और 11 दिसंबर को हिंसक झड़प हुई थी. इस झड़प में दोनों देशों के जवान घायल हुए हैं.

    चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (रिटायर्ड) और आर्मी चीफ मनोज मुकुंद नरवाने समेत तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने राजनाथ सिंह से मुलाकात कर देश की सभी सीमाओं पर ताजा स्थिति की जानकारी दी.

    तवांग झड़प पर संसद में बयान देंगे राजनाथ सिंह

    जानकारी मिल रही है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संसद में तवांग झड़प पर दोपहर 12 बजे बयान देंगे. कांग्रेस, आप, आरजेडी और एआईएमआईएम समेत तमाम विपक्षी दलों ने इस अहम विषय पर बहस की मांग उठाई है. आप के राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा ने संसद में Suspension Notice दाखिल किया है. वहीं मनोज झा ने रूल 267 के तहत नोटिस दिया है.

    ताकतवर देश के तौर पर उभर रहा भारत- रिजिजू

    तवांग झड़प पर केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू का भी बयान सामने आया है. रिजिजू ने कहा है किभारत ताकतवर देश के तौर पर उभर रहा है. सांस्कृतिक राष्ट्रवाद हमारा बड़ा मुद्दा रहा है. जब हम अपने प्राचीन इतिहास की बात करते हैं तो उसमें कोई विरोधाभास नहीं होना चाहिए. कृष्ण भगवान तो मथुरा के थे लेकिन रुक्मिणी भिस्मक नगर अरुणाचल की थीं. इसको कनेक्ट करने का काम पीएम मोदी ने किया, इससे ये भी प्रूव होता है कि अरुणाचल कितना पुराना भारत का हिस्सा है.

  • कांग्रेस नेता राजा पटेरिया गिरफ्तार, भारी पड़ा गया मोदी के खिलाफ दिया यह बयान ‘मोदी की हत्या के लिए तत्पर रहो’…

    कांग्रेस नेता राजा पटेरिया गिरफ्तार, भारी पड़ा गया मोदी के खिलाफ दिया यह बयान ‘मोदी की हत्या के लिए तत्पर रहो’…

     

     

    पन्ना/दमोह : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक बयान देने के मामले में मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता राजा पटेरिया को पन्ना जिला पुलिस ने आज सुबह दमोह जिले के हटा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार पटेरिया को हटा पुलिस की मदद से सुबह उनके निवास से गिरफ्तार किया गया। पन्ना जिले की पवई पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई के लिए अपने साथ लेकर पवई आयी।

    हटा से विधायक रह चुके राजा पटेरिया का कल से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे मोदी की हत्या करने संबंधी बयान दे रहे हैं। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं की तीखी प्रतिक्रियाएं आयीं और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा गृह मंत्री डाॅ नरोत्तम मिश्रा ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा था। कल ही पवई थाने में पटेरिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी।

    पटेरिया का यह वीडियाे एक दो दिन पुराना पवई का बताया गया है, जिसमें वे कुछ लोगों को संबोधित करते हुए मोदी की हत्या करने के लिए तैयार रहने संबंधी बात कहते हुए सुने जा रहे हैं। मामला बढ़ता देख पटेरिया ने एक वीडियो संदेश के जरिए सफाई देने की भी कोशिश की और कहा कि वे मोदी की ‘राजनैतिक हत्या’ की बात कह रहे थे।

  • अब एयरइंडिया के यात्रियों को मिलेगी बेहतर सेवाएं, बढ़ेगा एयर इंडिया के विमानों में होगी बढ़ौतरी, कंपनी ने बनाई यह योजना…

    You are currently viewing अब एयरइंडिया के यात्रियों को मिलेगी बेहतर सेवाएं, बढ़ेगा एयर इंडिया के विमानों में होगी बढ़ौतरी, कंपनी ने बनाई यह योजना…

    Now the passengers of Air India will get better services, there will be an increase in the number of Air India planes, the company made this plan…

    अब एयरइंडिया के यात्रियों को मिलेगी बेहतर सेवाएं, बढ़ेगा एयर इंडिया के विमानों में होगी बढ़ौतरी, कंपनी ने बनाई यह योजना…

     

    नई दिल्लीः एयर इंडिया का अधिग्रहण करने के साथ ही टाटा समूह अपने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लगातार प्रयास कर रही है। इसी के तहत कंपनी अब एयर इंडिया छोटे आकार के 50 बोइंग 737 मैक्स विमान खरीदने के लिये अमेरिकी कंपनी बोइंग के साथ सौदे को अंतिम रूप देने के करीब है। सूत्रों ने कहा कि यह सौदा बड़े विमान के ऑर्डर का हिस्सा होगा। इसको लेकर कंपनी बोइंग और एयरबस एसई के साथ चालू वित्त वर्ष की शुरुआत से ही बात कर रही है। विमानों की संख्या बढ़ने से एयर ​एंडिया को बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने में मदद मिलेगी। साथ ही यात्रियों को बेहतर सेवा मिल पाएगी।

    सत्रों के अनुसार सौदे पर आगे की चर्चा के लिये एयर इंडिया और बोइंग के अधिकारियों की सोमवार को बैठक होने की संभावना है। उन्होंने कहा, ‘‘एयर इंडिया ने एयर इंडिया एक्सप्रेस के लिये 50 बोइंग 737 मैक्स विमान खरीदने को लेकर बोइंग के साथ सौदे को लगभग अंतिम रूप दे दिया है।’’ हालांकि, इस बारे में एयर इंडिया ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

    बता दें कि घाटे में चल रही एयर इंडिया की अगले तीन साल में अपने विमानों के बेड़े को तीन गुना करने की योजना है। टाटा समूह ने इस साल जनवरी में एयर इंडिया का अधिग्रहण किया था। एयरलाइन कारोबार को सुदृढ़ बनाने के लिये टाटा समूह ने अपनी घरेलू इकाई एयर एशिया इंडिया के एयर इंडिया में विलय की भी घोषणा की है। कंपनी एयरबस ए320 विमानों के बेड़े का परिचालन करती है। फिलहाल एयर इंडिया एक्सप्रेस के पास 24 बोइंग 737 विमानों का बेड़ा है।

  • पंजाब कैबिनेट का बड़ा फैसला, मान सरकार हर साल करेगी पुलिस मुलाजिमों की भर्ती

    You are currently viewing पंजाब कैबिनेट का बड़ा फैसला, मान सरकार हर साल करेगी पुलिस मुलाजिमों की भर्ती

    Punjab cabinet’s big decision, Hon’ble government will recruit police personnel every year

    पंजाब कैबिनेट का बड़ा फैसला, मान सरकार हर साल करेगी पुलिस मुलाजिमों की भर्ती

     

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा सोमवार को कैबिनेट बैठक की गई। इस दौरान मान सरकार ने बैठक में कई अहम फैसले लिए हैं। बैठक में प्रमुख तौर पर युवाओं को रोजगार मुहैया कराने पर चर्चा की गई। इन फैसलों बारे वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि अब पंजाब में हर साल 1800 कॉन्स्टबलों और 300 सब इंस्पेक्टरों की भर्ती की जाएगी। हर वर्ष 15 सितंबर से 30 सितंबर तक पुलिस का फिजिकल टेस्ट होगा और पंजाब पुलिस की भर्ती दौरान इश्तिहार भी जारी किया जाएगा।

    कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि कई बर्षों से बंद पड़ी एनसीसी में भर्ती प्रक्रिया को भी शुरू किया जा रहा है। सरकार ने एनसीसी की जो सीटें खाली पड़ी थी उन्हें भरने की मंजूरी दी है। एनसीसी की 203 पदों को भरा जाएगा ताकि स्कूल और हायर एजुकेशन के स्टूडेंट स्वयं को फिट रख कर एनसीसी का हिस्सा बन सकें। साथ ही पंजाब कैबिनेट ने पटवारी की 710 पोस्टें भरने की भी मंजूरी दे दी है। इसके अलावा मान सरकार ने गैर सिंचाई नहर एक्ट 1878 में शोध किया है। क्रेशर नीति के अंतर्गत सरकार ने 6 महीने की राहत दी है।

  • Punjab Cabinet: पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक आज, हो सकते कई नए फैसले, पुरानी पेंशन स्कीम पर आ सकता है नोटिफिकेशन

    Punjab Cabinet: पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक आज, हो सकते कई नए फैसले, पुरानी पेंशन स्कीम पर आ सकता है नोटिफिकेशन

    Punjab Cabinet: पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक आज, हो सकते कई नए फैसले, पुरानी पेंशन स्कीम पर आ सकता है नोटिफिकेशन

     आज की बैठक में ओल्ड पेंशन स्कीम पर नोटिफिकेशन आने की उम्मीद है।

     

    पंजाब कैबिनेट की आज दोपहर 12 बजे मीटिंग होगी। आज की बैठक में ओल्ड पेंशन स्कीम पर नोटिफिकेशन आने की उम्मीद है। हालांकि सरकार की ओर से बैठक का एजेंडा जारी नहीं किया गया है। जानकारी के अनुसार कैबिनेट की बैठक में शीतकालीन सत्र को लेकर भी चर्चा संभावित है। वहीं, इसके अतिरिक्त ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) लागू करने के मसले पर भी मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा हो सकती है।

    गौर हो कि पिछली कैबिनेट बैठक में पंजाब सरकार ने ओपीएस को लेकर नोटिफिकेशन लागू करने को हरी झंडी दी थी। सोमवार की बैठक में भी इस पर आगामी कार्रवाई हो सकती है। वहीं, कर्मचारियों से जुड़े अन्य मसलों पर भी कैबिनेट निर्णय ले सकती है।

    मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा पूरी, दो की हो सकती है छुट्टी 
    गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब सरकार ने मंत्रिमंडल में फेरबदल की तैयारी कर ली है। मान सरकार में दो मंत्रियों की छुट्टी लगभग तय मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर मंत्रियों के आठ माह के कामकाज की समीक्षा करवाई गई है, जो लगभग पूरी हो चुकी है। इससे दो मंत्रियों पर तलवार लटक गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान जल्द कैबिनेट में फेरबदल कर सकते हैं।

    गुजरात और हिमाचल प्रदेश में ताकत झोंकने के बावजूद आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन आशा के अनुरूप नहीं रहा। चुनाव में कई मंत्रियों को प्रचार की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन गुजरात में पार्टी महज पांच सीटों पर सिमट गई। वहीं, हिमाचल प्रदेश में आप खाता भी नहीं खोल पाई। मंत्रियों के पुराने रिकॉर्ड के अलावा इसे भी कार्रवाई का आधार बनाया जा सकता है। मंत्रिमंडल में नए विधायकों को शामिल करने पर चर्चा हो सकती है। हालांकि इसके लिए मान ने फाइल दिल्ली स्थित हाईकमान को भेजी है। सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर पंजाब में मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा चल रही है, जिसके आधार पर दो मंत्री हाईकमान के निशाने पर हैं। मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल संभव है। इसके अलावा जिला उपायुक्तों और अन्य बड़े पुलिस अधिकारियों में भी फेरबदल हो सकता है। इसके लिए अधिकारियों की परफार्मेंस को आधार माना जाएगा।

    सूत्र बताते हैं कि बातचीत संबंधी एक वीडियो वायरल होने के बाद विवादों में घिरे कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी को मंत्री पद से हटाया जा सकता है। इसके अलावा मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा और लालजीत सिंह भुल्लर को भी परफार्मेंस के आधार पर सरकार के रडार पर बताया जा रहा है।