अब एयरइंडिया के यात्रियों को मिलेगी बेहतर सेवाएं, बढ़ेगा एयर इंडिया के विमानों में होगी बढ़ौतरी, कंपनी ने बनाई यह योजना…
नई दिल्लीः एयर इंडिया का अधिग्रहण करने के साथ ही टाटा समूह अपने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लगातार प्रयास कर रही है। इसी के तहत कंपनी अब एयर इंडिया छोटे आकार के 50 बोइंग 737 मैक्स विमान खरीदने के लिये अमेरिकी कंपनी बोइंग के साथ सौदे को अंतिम रूप देने के करीब है। सूत्रों ने कहा कि यह सौदा बड़े विमान के ऑर्डर का हिस्सा होगा। इसको लेकर कंपनी बोइंग और एयरबस एसई के साथ चालू वित्त वर्ष की शुरुआत से ही बात कर रही है। विमानों की संख्या बढ़ने से एयर एंडिया को बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने में मदद मिलेगी। साथ ही यात्रियों को बेहतर सेवा मिल पाएगी।
सत्रों के अनुसार सौदे पर आगे की चर्चा के लिये एयर इंडिया और बोइंग के अधिकारियों की सोमवार को बैठक होने की संभावना है। उन्होंने कहा, ‘‘एयर इंडिया ने एयर इंडिया एक्सप्रेस के लिये 50 बोइंग 737 मैक्स विमान खरीदने को लेकर बोइंग के साथ सौदे को लगभग अंतिम रूप दे दिया है।’’ हालांकि, इस बारे में एयर इंडिया ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
बता दें कि घाटे में चल रही एयर इंडिया की अगले तीन साल में अपने विमानों के बेड़े को तीन गुना करने की योजना है। टाटा समूह ने इस साल जनवरी में एयर इंडिया का अधिग्रहण किया था। एयरलाइन कारोबार को सुदृढ़ बनाने के लिये टाटा समूह ने अपनी घरेलू इकाई एयर एशिया इंडिया के एयर इंडिया में विलय की भी घोषणा की है। कंपनी एयरबस ए320 विमानों के बेड़े का परिचालन करती है। फिलहाल एयर इंडिया एक्सप्रेस के पास 24 बोइंग 737 विमानों का बेड़ा है।








Leave a Reply