पंजाब कैबिनेट का बड़ा फैसला, मान सरकार हर साल करेगी पुलिस मुलाजिमों की भर्ती
चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा सोमवार को कैबिनेट बैठक की गई। इस दौरान मान सरकार ने बैठक में कई अहम फैसले लिए हैं। बैठक में प्रमुख तौर पर युवाओं को रोजगार मुहैया कराने पर चर्चा की गई। इन फैसलों बारे वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि अब पंजाब में हर साल 1800 कॉन्स्टबलों और 300 सब इंस्पेक्टरों की भर्ती की जाएगी। हर वर्ष 15 सितंबर से 30 सितंबर तक पुलिस का फिजिकल टेस्ट होगा और पंजाब पुलिस की भर्ती दौरान इश्तिहार भी जारी किया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि कई बर्षों से बंद पड़ी एनसीसी में भर्ती प्रक्रिया को भी शुरू किया जा रहा है। सरकार ने एनसीसी की जो सीटें खाली पड़ी थी उन्हें भरने की मंजूरी दी है। एनसीसी की 203 पदों को भरा जाएगा ताकि स्कूल और हायर एजुकेशन के स्टूडेंट स्वयं को फिट रख कर एनसीसी का हिस्सा बन सकें। साथ ही पंजाब कैबिनेट ने पटवारी की 710 पोस्टें भरने की भी मंजूरी दे दी है। इसके अलावा मान सरकार ने गैर सिंचाई नहर एक्ट 1878 में शोध किया है। क्रेशर नीति के अंतर्गत सरकार ने 6 महीने की राहत दी है।








Leave a Reply