Category: POLITICAL

  • J&K; शोपियां में लश्कर के तीन आतंकी ढेर कर सुरक्षाबलों ने लिया कश्मीरी पंडित की हत्या का बदला..

     J&K; शोपियां में लश्कर के तीन आतंकी ढेर कर सुरक्षाबलों ने लिया कश्मीरी पंडित की हत्या का बदला…

     

     

     

    श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने मंगलवार को एक मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादियों को मार गिराया, जिसमें एक कश्मीरी पंडित का कथित हत्यारा भी शामिल है। संयुक्त बलों को आतंकवादियों की उपस्थिति के बारे में एक गुप्त सूचना मिलने के बाद शोपियां के मुंझ मार्ग इलाके में एक घेराबंदी और तलाशी अभियान के शुरू किया गया। इस दौरान आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

    एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा, जब इलाके की घेराबंदी की जा रही थी उसी समय वहां छिपे हुए आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। इसका सुरक्षा बलों ने प्रभावी ढंग से जवाब दिया गया। मुठभेड़ में लश्कर के तीन आतंकवादी मारे गए।

    अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने मारे गए दोनों लोगों की पहचान शोपियां के लतीफ लोन और अनंतनाग के उमैर नजीर के रूप में की है। कुमार ने कहा, लतीफ लोन एक कश्मीरी पंडित पुराण कृष्ण भट की हत्या में शामिल था और उमर नजीर नेपाल के बहादुर थापा की हत्या के पीछे था। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ स्थल से एक एके 47 राइफल और दो पिस्तौल बरामद किए गए हैं।

  • जानें पंजाब में किस जगह शराब फैक्ट्री के बाहर हालात हुए तनावपूर्ण, किसानों ने पुलिस बैरिकेड तोड़े

    जानें पंजाब में किस जगह शराब फैक्ट्री के बाहर हालात हुए तनावपूर्ण, किसानों ने पुलिस बैरिकेड तोड़े

     

    फिरोजपुर -जीरा स्थित शराब फैक्ट्री के बाहर हालात फिर तनावपूर्ण बन गए हैं। प्राथमिक जानकारी के अनुसार किसानों ने शराब फैक्ट्री गेट के पास लगे पक्के मोर्चे की ओर बढ़ना शुरू किया तो पुलिस ने वहां लगाए बैरिकेड से किसानों को रोकने का प्रयास किया। इस दाैरान प्रदर्शनकारी किसानों ने बैरिकेड तोड़ते हुए नेशनल हाईवे को जोड़ने वाले लिंक रोड से पक्के मोर्चे की ओर बढ़ना शुरू किया।

  • हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू को हुआ कोरोना, PM मोदी से होने वाली मीटिंग को टाला गया…

    हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू को हुआ कोरोना, PM मोदी से होने वाली मीटिंग को टाला गया…

     

     

    शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना वायरस की चपेट में आ गए है। सीएम सुक्खू के कोविड-19 टेस्ट की रिपोर्ट आज ही पॉजिटिव आई है। मुख्यमंत्री को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। सीएम पद संभालने के एक सप्ताह बाद ही सुक्खू पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके चलते पीएम नरेंद्र मोदी के साथ उनकी सोमवार को होने वाली मीटिंग भी टल गई है। सीएम ऑफिस की ओर से सुक्खू के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी गई है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री सुक्खू को गले में खराश की दिक्कत थी, जिसके बाद 18 दिसंबर को उनका सैंपल लिया गया था। आज रिपोर्ट सामने आने के बाद वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

    बता दें कि सीएन सुक्खू ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करनी थी। इससे पहले उनका कोरोना टेस्ट किया गया था। अब मुख्यमंत्री सुक्खू तीन दिनों तक दिल्ली के हिमाचल सदन में क्वांरीटन रहेंगे। अब उनकी प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात नहीं हो पाएगी।

  • CM केजरीवाल ने चीनी उत्पादों के बायकॉट के लिए जनता से की अपील, बोले- स्वदेशी खरीदें, भले ही दाम दोगुने हों

    CM केजरीवाल ने चीनी उत्पादों के बायकॉट के लिए जनता से की अपील, बोले- स्वदेशी खरीदें, भले ही दाम दोगुने हों

     

     

     

    नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनता से चीनी उत्पादों का बहिष्कार करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पाद ही खरीदें, भले ही उनकी कीमत दोगुनी हो।

    अरविंद केजरीवाल ने पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से लोग तंग आ चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चीन जब भारत पर हमला कर रहा है तो भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार उससे आयात जारी रखने की अनुमति क्यों दे रही है।

    केजरीवाल ने कहा कि मैं लोगों से चीनी सामान का बहिष्कार करने की अपील करता हूं, हम भारतीय उत्पाद खरीदेंगे भले ही उनकी कीमत दोगुनी क्यों न हो। ‘आप’ के नेता ने कहा कि उद्योगपति और अमीर लोग भारत छोड़ रहे हैं, क्योंकि भाजपा सरकार उन्हें काम नहीं करने दे रही है और ईडी और सीबीआई को उनके पीछे लगा रही है।

    केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में ‘आप’ सरकार ने दिखाया है कि महंगाई पर काबू पाया जा सकता है और रोजगार सृजित किए जा सकते हैं। भारत में सबसे कम मुद्रास्फीति दिल्ली में 4.7 प्रतिशत है।

    उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) बदलाव लाने और भारत को एक ऐसा राष्ट्र बनाने का साधन है, जहां कोई भी धर्म और जाति के नाम पर पर न लड़े। 10 साल के अंदर राष्ट्रीय पार्टी बनने वाली ‘आप’ इकलौती पार्टी हम 2027 में गुजरात में सरकार बनाएंगे।

  • राहुल गांधी के इस बयान पर BJP के नेता हुए हमलावर; कांग्रेस के लिए समस्या है राहुल गांधी, देश के लिए शर्मिंदगी- रिजिजू

    राहुल गांधी के इस बयान पर BJP के नेता हुए हमलावर; कांग्रेस के लिए समस्या है राहुल गांधी, देश के लिए शर्मिंदगी- रिजिजू

     

     

    तवांग -केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू शनिवार सुबह अरुणाचल प्रदेश के तवांग पहुंचे। वहां से उन्होंने भारतीय जवानों के साथ फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि हमारे सैनिक यहां पूरी तरह मुस्तैद हैं और तवांग पूरी तरह सुरक्षित है। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा, वह न केवल कांग्रेस के लिए एक समस्या है, बल्कि वह देश के लिए एक बड़ी शर्मिंदगी बन गए हैं।

    वहीं, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के चीन को लेकर दिए गए बयान को लेकर आज कहा कि उन्हें पहले वर्ष 1962 की स्थिति देखनी चाहिए, इसके बाद बात करनी चाहिए, आज देश की ओर कोई आंख उठाकर नहीं देख सकता है। चौहान ने यहां मीडिया द्वारा राहुल गांधी के चीन को लेकर दिए गए बयान को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में यह बात कही। उन्होंने कहा कि वे राहुल गांधी से पूछना चाहते हैं कि वह वर्ष 1962 याद कर लें, तब देश की हालत क्या थी। चीन ने देश के कितने भू भाग पर कब्जा कर लिया था। जब राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री थे, तब हमें दुनिया के पिद्दी पिद्दी से देश डराते थे। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को इस बात पर हैरानी जताई कि चीन देश के भीतर घुस आया है और सीमा पर रणनीतिक महत्व के क्षेत्रों में निर्माण कार्य कर रहा है लेकिन सरकार इस बारे में चर्चा कराने को तैयार नहीं है। खड़गे ने कहा कि पूर्वोत्तर की सीमा पर रणनीतिक महत्व के इलाकों में चीन जिस तरह से अपनी गतिविधियां चला रहा है वह देश की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय है और सरकार को इस बारे में देश के साथ विचार विमर्श करना चाहिए।

    उन्होंने ट्वीट किया “जम्फेरि रिज’ तक चीन का ढांचागत निर्माण का कार्य भारत के रणनीतिक ‘सिलीगुड़ी कॉरिडोर’ को खतरे में डाल रहा है – पूर्वोत्तर राज्यों का प्रवेश द्वार। यह हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अत्यंत चिंता का विषय है। नरेंद्र मोदी जी, देश में कब होगी. . चीन पर पर चर्चा।”

  • CM भगवंत मान ने कहा लाचोवाल की तरह कई और टोल प्लाज़ा होंगे बंद

    CM भगवंत मान ने कहा लाचोवाल की तरह कई और टोल प्लाज़ा होंगे बंद

     

    लाचोवाल (होशियारपुर) – समय-सीमा पूरा कर चुके टोल प्लाज़ों को बंद करने की अपनी मुहिम जारी रखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य की सड़कों को टोल मुक्त करके लोगों को बड़ी राहत देने का ऐलान किया।

    इस अवसर पर पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि होशियारपुर-टांडा सड़क र लाचोवाल टोल प्लाज़ा जिसकी समय-सीमा 14 दिसंबर, 2022 को ख़त्म हो गई थी, को बंद करने का ऐलान किया। पिछली सरकारों द्वारा अपने स्वार्थों के लिए पंजाब की सड़कों को गिरवी रख कर लोगों पर बोझ डालने की आलोचना करते हुये उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोगों को इससे छुटकारा दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाऐगी। भगवंत मान ने कहा कि यह पंजाबियों की सरकार है और पंजाबियों की भलाई के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि लाचोवाल टोल प्लाज़ा का ठेका ख़त्म हो चुका है परन्तु कंपनी इसको बढ़ाने के लिए कई ढंग-तरीके अपना रही थी। उन्होंने कहा कि कंपनी ने कोरोना महामारी और किसान आंदोलन का हवाला देते हुए 522 दिनों की मियाद बढ़ाने की माँग की थी। भगवंत मान ने स्पष्ट कहा कि कोई और व्यक्ति कंपनी की दलीलों से सहमत हो भी जाता परन्तु उन्होंने पंजाबियों के हितों को मुख्य रखते हुये टोल प्लाज़ा को बंद करने का फ़ैसला किया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जनता के पैसे की सरेआम लूट है, इसलिए उनकी सरकार ने इस प्रस्ताव को रद्द कर दिया है और लोगों की भलाई के लिए टोल प्लाज़ा बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब लोग सत्ता में होते हैं तो वह सभी रिवायतें तोड़ कर अपने निजी हितों की पूर्ति के लिए लोगों की भलाई की फिक्र छोड़ कर ऐसी वृद्धि कर देते हैं। भगवंत मान ने कहा कि इसके उलट उनकी सरकार ने इस टोल प्लाज़ा को बंद करके आम लोगों की खुली लूट और परेशानी को ख़त्म करने के लिए जन हितैषी स्टैंड लिया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में ऐसे और टोल प्लाज़े बंद किये जाएंगे क्योंकि राज्य सरकार पहले ही ऐसे सभी डिफालटरों की सूची तैयार कर रही है। उन्होंने खुलासा किया कि लाचोवाल में टोल प्लाज़ा का प्रबंध करने वाली कंपनी ने 2007 से नियमों का शरेआम उल्लंघन किया है। भगवंत मान ने कहा कि कंपनी ने समझौते की एक धारा की भी पालना नहीं की परन्तु 2007 के बाद की सरकारों ने इससे आँखें मूंद ली थीं।

    मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कंपनी ने सड़क का निर्माण किये बिना ही इस सड़क से 105 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली। उन्होंने कहा कि कंपनी ने शरेआम उल्लंघन करते हुये टोल से इकठ्ठा किये फंड को निजी खाते में डाल दिया। भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार ने कंपनी के विरुद्ध धारा 420, 465, 466, 467, 471 और अन्य धाराओं के अंतर्गत एफ. आई. आर. दर्ज की है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि ज़रूरत पड़ी तो राज्य सरकार इस कंपनी को ब्लैकलिस्ट करेगी जिससे भविष्य में ऐसी लूट न हो। उन्होंने आगे कहा कि कई सालों से लोग इस टोल प्लाज़ा से निकलने के लिए अपनी जेबों में से मोटी रकमें ख़र्च कर रहे थे। इसको लोगों के लिए बड़ी राहत बताते हुये भगवंत मान ने ज़ोर देकर कहा कि लोग गुरूवार से इस टोल प्लाज़ा पर बिना कोई टोल अदा किये सफ़र कर सकते हैं।

    मुख्यमंत्री ने लोगों को याद दिलाया कि ऐसे टोल प्लाज़ों के कारण आम वस्तुओं की कीमतें बढ़ रही हैं क्योंकि हर टोल पार करने के बाद इन वस्तुओं के ट्रांसपोर्ट खर्चे बढ़ जाते हैं। भगवंत मान ने ज़ोर देकर कहा कि टोल प्लाज़ा मालिक अपनी मनमर्ज़ी से दरें बढ़ा देते हैं, जिससे आम आदमी की जेब पर भारी बोझ पड़ता है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार लोगों की किसी भी तरह की लूट नहीं होने देगी और लोगों के हकों की रक्षा के लिए हर संभव यत्न किये जाएंगे।

  • दिल्ली की सड़कों पर एक बार फिर दौड़ती दिखेंगी डबल डेकर बसें, G20 समिट से पहले होंगी लॉन्च

    दिल्ली की सड़कों पर एक बार फिर दौड़ती दिखेंगी डबल डेकर बसें, G20 समिट से पहले होंगी लॉन्च

     

     

     

    1970-89 के दशक में भी दिल्ली में डबल डेकर बसें चल रही थी, तब दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) दिल्ली नगर निगम के अधीन हुआ करता था. रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि उसे ‘सुविधा’ बसें कहा जाता था.

    दिल्ली की सड़कों पर फिर दौड़ेंगी डबल डेकर बसें, G20 समिट से पहले होंगी लॉन्च

    डबल डेकर ई-बस

    दिल्ली में अगले साल जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन होना है. इससे पहले राजधानी में कई बदलाव किए जा रहे हैं. उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने अगले साल दिल्ली की सड़कों पर डबल डेकर और हॉप ऑन हॉप ऑफ (हो हो) बसें उतारने की योजना बनाई है. भारत में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान राजधानी में कम से कम आठ प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. सितंबर 2023 में होने वाले 20 प्रमुख देशों के शिखर सम्मेलन की भारत मेजबानी करेगा, जहां कई देशों के प्रमुख मौजूद होंगे.

    इस संबंध में उपराज्यपाल ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत और चीफ सेक्रेटरी राजकुमार आनंद सहित सभी कैबिनेट मंत्रियों के साथ हाई लेवल मीटिंग की. उन्होंने जी20 के संबंध में चल रही तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान उपराज्यपाल ने डबल डेकर बसें इंट्रोड्यूस करने की अपनी योजना जाहिर की. 1970-89 के दशक में भी दिल्ली में डबल डेकर बसें चल रही थी, तब दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) दिल्ली नगर निगम के अधीन हुआ करता था. रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि उसे ‘सुविधा’ बसें कहा जाता था.

    ई-डबल डेकर और ई-बसों का आवंटन

    हाल ही में दिल्ली सरकार ने उन्हें फिर से वापस लाने की योजना बनाई और इस संबंध में डीटीसी ने परिवहन विभाग से एक रिसर्च करने की अपील की – कि दिल्ली के लिए डबल डेकर बसें उपयुक्त होंगी या नहीं. अधिकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार की एजेंसी कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड ने ग्रैंड चैलेंज के तहत 100 ई-डबल-डेकर बसें और 1,500 ई-बसें आवंटित की हैं, जिसके बाद डीटीसी ने इसकी सिफारिश की और सरकार को मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजा. दिल्ली में हो हो बस सेवा कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 के दौरान डीटीटीडीसी द्वारा अपनी ‘दिल्ली दर्शन’ योजना के तहत शुरू की गई थी.

  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कही दो टूक ;पाकिस्तान को संरा में प्रवचन देने का अधिकार नहींः भारत

      संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कही दो टूक ;पाकिस्तान को संरा में प्रवचन देने का अधिकार नहींः भारत

    संयुक्त राष्ट्र : भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि जिस देश ने आतंकवादी संगठन अल-कायदा के नेता ओसामा बिन लादेन की मेजबानी की और पड़ोसी मुल्क की संसद पर हमला किया, उसके पास संरा में प्रवचन देने का अधिकार नहीं है।

    विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने यह टिप्पणी पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा सुधारित बहुपक्षवाद पर परिषद की बहस में बोलते हुए कश्मीर मुद्दे को उठाने के बाद की है। डॉ. जयशंकर ने कहा, “हम स्पष्ट रूप से आज बहुपक्षवाद में सुधार की तात्कालिकता पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हमारे पास स्वाभाविक रूप से हमारे विशेष विचार होंगे, लेकिन कम से कम यह बात सामने आ रही है कि इसमें और देरी नहीं की जा सकती है। “

    उन्होंने कहा, “संरा की विश्वसनीयता हमारे समय की प्रमुख चुनौतियों के प्रभावी प्रतिक्रिया पर निर्भर करती है, चाहे वह महामारी हो, जलवायु परिवर्तन हो, संघर्ष हो या आतंकवाद हो। जब हम सर्वोत्तम समाधान खोजते हैं, तो हमारे प्रवचन को कभी भी इस तरह के खतरों को लेकर सामान्यीकरण नहीं करना चाहिए।”

    विदेश मंत्री जयशंकर ने पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए कहा, “दुनिया जिसे अस्वीकार्य मानती है, उसे सही ठहराने का सवाल ही नहीं उठना चाहिए। यह निश्चित रूप से सीमा पार आतंकवाद के देशों के प्रायोजन पर लागू होता है। न ओसामा बिन लादेन की मेजबानी करना और न ही पड़ोसी मुल्क की संसद पर हमला करना इस परिषद के सामने उपदेश देने के लिए प्रमाण के रूप में काम कर सकता है।”

    डॉ. जयशंकर मंगलवार को संरा सुरक्षा परिषद में भारत की वर्तमान अध्यक्षता के तहत आयोजित आतंकवाद और सुधार बहुपक्षवाद पर दो हस्ताक्षर कार्यक्रमों की अध्यक्षता करने के लिए यहां पहुंचे।

    गौरतलब है कि अमेरिका में 11 सितंबर 2001 के हमलों का मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान के एबटाबाद में रह रहा था और अमेरिकी नौसेना के जवानों ने उसके ठिकाने पर छापेमारी कर उसे मार गिराया था।

    वहीं, पाकिस्तान स्थित लश्कर ए तैयबा और जैश ए मोहम्मद के आतंकवादियों ने 13 दिसंबर 2001 को भारतीय संसद पर हमला किया था, जिसमें नौ लोग मारे गए थे।

  • किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने पंजाब के 18 टोल प्लाजा को बंद करने का किया ऐलान, इस दिन से देंगे धरना

    किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने पंजाब के 18 टोल प्लाजा को बंद करने का किया ऐलान, इस दिन से देंगे धरना

     

     

     

    जालंधर: किसान मजदूर संघर्ष कमेटी द्वारा पंजाब के टोल प्लाजा एक महीने के लिए बंद करने का ऐलान किया जा रहे है। इस बारे में किसानों ने कहा कि वह कई दिनों से डीसी दफ्तरों के सामने धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के प्रदेश महासचिव सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि पिछले कई दिनों से पंजाब के विभिन्न जिलों में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, मजदूर और किसान दफ्तरों के बाहर धरना दे रहे हैं, बावजूद इसके पंजाब सरकार ने बात नहीं मानी और अब किसान अपना विरोध और तेज करने जा रहे हैं और अपनी मांगों को लेकर यह कदम उठा रहे हैंl इस बारे में किसानों का कहना है कि सरकार उनकी मांगों को लेकर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाई है। मिली जानकारी के अनुसार किसान 15 दिसंबर से एक महीने के लिए पंजाब के 11 जिलों के 18 टोल प्लाजा पर विरोध प्रदर्शन करेंगे और उन्हें बंद कर दिया जाएगा। ये टोल प्लाजा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक ही बंद रहेंगे।

  • जहरीली शराब पीने से मरने वालों का बढ़ता ही जा रहा है  आंकड़ा, अब तक 33 लोगों की गई जान

    जहरीली शराब पीने से मरने वालों का बढ़ता ही जा रहा है  आंकड़ा, अब तक 33 लोगों की गई जान

     

     

     

    छपरा : बिहार के सारण जिले में जहरीली शराब से हो रही मौत का आंकड़ा बढ़ता हो जा रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार जिले के तीन प्रखंडों में जहरीली शराब से 33 लोगों की मौत हो गई है। वहीँ, जिला प्रशासन मामले में ने चुप्पी साधे बैठा है। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में शराब बेचने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इशुआपुर के डोईला गांव से हरिराम महतो और उसके पुत्र सूरज महतो को गिरफ्तार किया है जिनके द्वारा भेजी गई शराब पीकर 33 लोगों की मौत हो गई है जबकि 15 से अधिक लोग बीमार हैं. प्रशासन द्वारा 33 लोगों में से 17 का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है।

    वहीँ, घटना के बाद आज सुबह से ही सदर अस्पताल में बीमार लोगों का तांता लगा रहा। कई लोगों की आंखों की रोशनी खत्म हो गई तो कई लोग अपनी जिंदगी से ही हाथ धो बैठे। इस मामले में एसपी संतोष कुमार ने बताया कि प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लिया है और इलाके में छापेमारी शुरू कर दी गई है। अभी तक पूरे जिले में अभियान चलाकर 40 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है वही इस कांड में शामिल 3 लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।