हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू को हुआ कोरोना, PM मोदी से होने वाली मीटिंग को टाला गया…

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू को हुआ कोरोना, PM मोदी से होने वाली मीटिंग को टाला गया…

 

 

शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना वायरस की चपेट में आ गए है। सीएम सुक्खू के कोविड-19 टेस्ट की रिपोर्ट आज ही पॉजिटिव आई है। मुख्यमंत्री को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। सीएम पद संभालने के एक सप्ताह बाद ही सुक्खू पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके चलते पीएम नरेंद्र मोदी के साथ उनकी सोमवार को होने वाली मीटिंग भी टल गई है। सीएम ऑफिस की ओर से सुक्खू के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री सुक्खू को गले में खराश की दिक्कत थी, जिसके बाद 18 दिसंबर को उनका सैंपल लिया गया था। आज रिपोर्ट सामने आने के बाद वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

बता दें कि सीएन सुक्खू ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करनी थी। इससे पहले उनका कोरोना टेस्ट किया गया था। अब मुख्यमंत्री सुक्खू तीन दिनों तक दिल्ली के हिमाचल सदन में क्वांरीटन रहेंगे। अब उनकी प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात नहीं हो पाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *