Category: POLITICAL

  • आम आदमी पार्टी का विधायक बनकर लोगों से पैसे ठगने की साजिश कर रहे हैं साइबर क्रिमिनल्स

    आम आदमी पार्टी का विधायक बनकर लोगों से पैसे ठगने की साजिश कर रहे हैं साइबर क्रिमिनल्स

     आम आदमी पार्टी का विधायक बनकर लोगों से पैसे ठगने की साजिश कर रहे हैं साइबर क्रिमिनल्स

    रमन अरोड़ा ने की लोगों से ऐसी फोन कॉल से सचेत रहने की अपील, बोले- कॉल आने पर तुरंत पुलिस को करें सूचित

    जालंधर  : आज जालंधर शहर में कुछ लोगों को फोन कॉल आ रही है जिस पर फोन पर बोलने वाले ने अपने आपको विधायक रमन अरोड़ा का पीए बताया और साथ ही विधायक रमन अरोड़ा से बात करने को कह कर फोन किसी दूसरे व्यक्ति को दे दिया ।

    दूसरे व्यक्ति ने सामने वाले व्यक्ति से पैसे की मांग की जिसके पीछे अलग-अलग कारण बताएं।

    इस बारे में जानकारी देते हुए विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि उन्हें आज कुछ लोगों की कॉल आई कि हमें आपका पीए बनकर फोन आ रहे है जिसमें फोन करने वाला व्यक्ति थोड़ी देर के बाद एक दूसरे व्यक्ति से बात करवाता है जो अपने आपको विधायक रमन अरोड़ा बताता है और अलग-अलग तरीकों से बात कर पैसे मांग रहा है विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि उनको फोन कर कर बताने वाले व्यक्तियों ने बताया कि जब हमने बात की तो हमें शक पड़ा की आवाज विधायक रमन अरोड़ा की नहीं है और हमारे साथ ठगी करने की कोशिश हो रही है इसीलिए उन्होंने सारी जानकारी विधायक रमन अरोड़ा को दी।

    विधायक रमन अरोड़ा ने शहरवासियों को अपील की कि इस प्रकार की फोन कॉल का ध्यान रखें और जैसे ही किसी को इस प्रकार की कॉल आती है तो तुरंत पुलिस या उनको सूचित करें विधायक रमन अरोड़ा ने कहा उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर जालंधर को कर दी है और पुलिस जल्द ही इस पर कार्रवाई करेगी लेकिन इसी के साथ लोगों को भी सचेत रहने की अपील की कि आजकल जिस प्रकार से साइबरक्राइम हो रहा है तो इस प्रकार की कॉल को बहुत ही संजीदा से लें और इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

  • निजी स्कूलों पर एक्शन के मूड में शिक्षामंत्री, छुट्टियों में खुले स्कूल तो बताना होगा कारण… पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing निजी स्कूलों पर एक्शन के मूड में शिक्षामंत्री, छुट्टियों में खुले स्कूल तो बताना होगा कारण… पढ़ें पूरी खबर

    Education Minister in the mood for action on private schools, schools open on holidays will have to tell the reason… read full news

    निजी स्कूलों पर एक्शन के मूड में शिक्षामंत्री, छुट्टियों में खुले स्कूल तो बताना होगा कारण… पढ़ें पूरी खबर

     

    लुधियानाः सरकारी आदेशों को ठेंगा दिखाकर राज्य के कई निजी स्कूलों ने मनमर्जी करते हुए सोमवार को अपने स्कूल खोल लिए थे। जिसका संज्ञान लेते हुए शिक्षामंत्री शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस अब ऐसे स्कूलों के खिलाफ एक्शन के मूड में नजर आ रहे हैं। वहीं इस संबंध में रोपड़ के एक स्कूल को नोटिस जारी किया गया है। बता दें कि सर्दियों के कारण पंजाब में 8 जनवरी तक छुटि्टयां हैं। इस बीच कई ऐसे प्राइवेट स्कूल हैं जिन्होंने शिक्षा मंत्री के आदेश न मानते हुए सोमवार को स्कूल खोल लिए।

    मिली जानकारी के अनुसार इस बीच रोपड़ के जिला शिक्षा अधिकारी ने रोपड़ में एक स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी कर भी दिया है और जवाब न मिलने पर स्कूल के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। इसकी जानकारी शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दी। वहीं शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि जो भी स्कूल 8 जनवरी से पहले खुल रहे हैं उन पर सख्त कार्रवाई करते हुए उसके प्रबंधकों को स्कूल खोलने का कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए।

    जिक्रयोग्य है कि पंजाब में लगतारा पड़ रही ठंड को देकते हुए सरकार ने बढ़ती ठंड के कारण स्कूली छात्रों और अध्यापकों की सुरक्षा के मद्देनजर पहले 2 जनवरी तक अवकाश घोषित किए, लेकिन ठंड का प्रकोप कम नहीं होने पर 1 जनवरी को अवकाश की समय सीमा को बढ़ाकर 8 जनवरी कर दी है।

  • कंझावला कांड के बाद लोगों का बढ़ता आक्रोश देख  गृहमंत्री शाह ने दिल्ली पुलिस से तलब की रिपोर्ट, जांच कमेटी गठित

    कंझावला कांड के बाद लोगों का बढ़ता आक्रोश देख  गृहमंत्री शाह ने दिल्ली पुलिस से तलब की रिपोर्ट, जांच कमेटी गठित

    कंझावला कांड के बाद लोगों का बढ़ता आक्रोश देख  गृहमंत्री शाह ने दिल्ली पुलिस से तलब की रिपोर्ट, जांच कमेटी गठित

     

    दिल्ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विशेष आयुक्त शालिनी सिंह की अध्यक्षता में एक जांच समिति का गठन किया और उनसे जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा है.

     

    गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से बाहरी दिल्ली के कंझावला में एक महिला की मौत के मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. वहीं, घटना को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ गया है. 20 वर्षीय महिला की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी थी और उसे करीब 10-12 किलोमीटर तक घसीटा गया था. दिल्ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विशेष आयुक्त शालिनी सिंह की अध्यक्षता में एक जांच समिति का गठन किया और उनसे जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा है.

  • पंजाब के इन शहरों में चलेगी मेट्रो, ट्रैफिक के बोझ को कम करने की तैयारी में जुटी; मान सरकार

    पंजाब के इन शहरों में चलेगी मेट्रो, ट्रैफिक के बोझ को कम करने की तैयारी में जुटी; मान सरकार

    चंडीगढ़ : पंजाब के शहरों में बढ़े ट्रैफिक को बोझ कम करने के लिए राज्य सरकार मोहाली समेत अमृतसर और लुधियाना में मेट्रो चलाने की तैयारी में है। सरकार ने इस संबंध में राइट्स एजेंसी से एक सर्वे करने का फैसला किया है। इसके लिए औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। उम्मीद है कि आने वाले समय में यह प्रोजेक्ट हकीकत में बदल जाएगा। यह बात पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने एक निजी कार्यक्रम के दौरान कही।

    पंजाब के शहरों में ट्रैफिक का बोझ बढ़ गया है। खासकर बड़े शहरों में सुबह और शाम जाम लगना आम बात हो गई है। इसी बात को ध्यान में रखकर मेट्रो चलाने का प्लॉन तैयार किया गया है। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने अपने विभाग से जल्द से जल्द सर्वे कराने को कहा है, ताकि इन घनी आबादी वाले शहरों में मेट्रो की व्यावहारिकता की जांच हो सके। राइट्स के अध्ययन के बाद परियोजना पर तुरंत काम करेंगे। राइट्स एजेंसी हवाई अड्डों, बंदरगाहों, राजमार्गों और शहरी नियोजन सहित अन्य बुनियादी ढांचे के लिए परामर्श सेवाओं के अलावा ऑपरेटरों को रेल परिवहन प्रबंधन में परामर्श सेवाएं प्रदान करता है।

    उन्होंने बताया कि शहरों के बाहरी इलाकों की सड़कों के सिस्टम को नेशनल हाईवे अथॉरिटी अपग्रेड कर रही है, वहीं अंदरूनी सिस्टम को सुधारने के लिए सरकार ने काम शुरू कर दिया है। अच्छी कनेक्टिविटी किसी भी इलाके की प्रगति में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने बताया कि सरकार की कोशिश लोगों को अच्छी सुविधाएं मुहैया करवाना है। इसके लिए ही सारी कोशिश की जाएगी।

    राइट्स ने चंडीगढ़ में मेट्रो की व्यावहारिकता जांचने के लिए सर्वे किया था। एजेंसी ने अपनी सर्वे रिपोर्ट में चंडीगढ़ में मेट्रो चलाने का सुझाव दिया था। राइट्स ने ट्राइसिटी में दो चरणों में 64 किमी के नेटवर्क में मेट्रो चलाने की बात कही है। पहले चरण में सिर्फ चंडीगढ़ और दूसरे चरण में मोहाली व पंचकूला को भी साथ जोड़ने की बात कही गई है। पहले चरण के तहत चंडीगढ़ में तीन कॉरिडोर के साथ 44.8 किमी के क्षेत्र में मेट्रो चलाई जानी चाहिए, जिसमें 16 किमी के क्षेत्र में भूमिगत जबकि 28.8 किमी के क्षेत्र में मेट्रो एलिवेटेड होगी। इसी तरह दूसरे चरण में मोहाली के 13 किमी के क्षेत्र में मेट्रो लाइन आगे बढ़ाने की बात की गई है जबकि पंचकूला में 6.5 किमी के क्षेत्र में मेट्रो चलाने की सिफारिश की गई है जो पूरी तरह से एलिवेटेड होगी।

    पंजाब के लोगों को जल्द ही सरकार फिल्म सिटी का तोहफा देगी। इससे जहां राज्य सरकार को आमदन होगी, वहीं युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। हाल ही में इन्वेस्ट समिट की तैयारी को लेकर राज्य सरकार के मंत्रियों और अफसरों ने दक्षिणी भारत के शहरों का दौरा किया। इस दौरान अफसरों ने फिल्मी सिटी प्रोजेक्ट का जायजा था। इसके बाद फिल्म सिटी प्रोजेक्ट पर भी रणनीति बनी है। मंत्री अमन अरोड़ा ने संकेत दिए है कि जल्द ही मोहाली में फिल्म सिटी प्रोजेक्ट बनाया जाएगा। इसके लिए सेक्टर-80 में नॉलेज सिटी के पास जगह की निशानदेही हो चुकी है।

  • जम्मू से ऊधमपुर जा रही तेज रफ्तार बस शराब के गोदाम में घुसी, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

    You are currently viewing जम्मू से ऊधमपुर जा रही तेज रफ्तार बस शराब के गोदाम में घुसी, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

    Jammu to Udhampur speeding bus rammed into liquor godown, driver seriously injured

    जम्मू से ऊधमपुर जा रही तेज रफ्तार बस शराब के गोदाम में घुसी, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

     

     

    जालंधरः महानगर में शुक्रवार देर शाम उस समय भयानक हादसा हो गया, जब एक तेज रफ्तार बस धुंध में अनियंत्रित होकर शराब के गोदाम में जा घुसी। घटना पठानकोट बाइपास चौक के पास की बताई जा रही है, बताया जा रहा है कि बस जम्मू से ऊधमपुर जा रही थी। इस हादसे दौरान शराब के गोदाम में काफी नुक्सान हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल हुए बस ड्राइवर को बस से निकालकर उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    घटना संबंधी जानकारी देते हुए प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस की स्पीड बहुत ज्यादा थी। बाइपास पर जैसे ही ड्राइवर ने बस मोड़ी तो उसे धुंध में धोखा लग गया। जिससे बस अचानक बेकाबू होकर शराब के गोदाम में जा घुसी जैसे ही बस गोदाम की दीवार से टकराई तो पक्की दीवार टूट गई। हादसे में बस ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मामले संबंधी जानकारी देते एएसआई चरनजीत सिंह व सर्बजीत सिंह ने बताया कि घटना की छानबीन जारी है।

  • अचानक दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे पंजाब के सीएम, पंजाबियों से की मुलाकात, किया यह ऐलान

    You are currently viewing अचानक दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे पंजाब के सीएम, पंजाबियों से की मुलाकात, किया यह ऐलान

    Punjab CM suddenly arrived at Delhi airport, met Punjabis, made this announcement

    अचानक दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे पंजाब के सीएम, पंजाबियों से की मुलाकात, किया यह ऐलान

     

     

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान वीरवार को अचानक दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचे। यहां उन्होंने एयरपोर्ट पर मौजूद पंजाबियों से मुलाकात की और उन्हें पेश आ रही मुशिकलों बारे में जानकारी ली। इस दौरान सीएम मान ने पंजाबियों को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जल्द ही हेल्प डेस्क बनाए जाने का भरोसा दिया, ताकि सभी परेशानियों को दूर किया जा सके।

    मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब को किसी तरह की मुश्किल नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री मान ने पीआरटीसी की वॉल्वो बसों की भी फीडबैक ली। बता दें किं पंजाब सरकार द्वारा पंजाब से दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वॉल्वो बस शुरू की गई थी। इनका किराया निजी बसों से अधिक कम होने के कारण लोगों को काफी लाभ मिल रहा है।

  • सुभाष गोरिया ने की आत्महत्या की कोशिश, जानें क्या है पूरा मामला…

    You are currently viewing हिन्दू नेता सुभाष गोरिया ने की आत्महत्या की कोशिश, जानें क्या है पूरा मामला…

    Public leader Subhash Goria attempted suicide, know what is the whole matter…
      सुभाष गोरिया ने की आत्महत्या की कोशिश, जानें क्या है पूरा मामला…
     

    जालंधरः हिंदू संगठनों से जुडे नेताओं को धमकियां मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं, पिछले एक महीने से शहर के  नेता सुभाष गोरिया को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। जिसकी शिकायत उन्होंने जालंधर पुलिस कमिश्नर को भी थी। गोरिया ने कहा कि उन्हें लगातार विदेशी नंबर से परिवार समेत जान से मारने की धमकियां मिल रही है। लेकिन कई बार पुलिस अधिकारियों समक्ष पेश होने के बावजूद उनकी सुरक्षा को लेकर कोई प्रबंध नहीं किया। जिसके बाद आज  नेता सुभाष ने अपनी वीडियो बनाकर वायरल कर दी कि वह अपने पूरे परिवार के साथ आत्मदाह करने वाला है। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुई तो मौके पर पुलिस ने पहुंच कर उन्हें और उनके परिवार को हिरासत में लिया।

    बता दें कि 23 नवंबर को गोरिया को विदेशी नंबर से कॉल पर जान से मारने की धमकी दी गई, जिसकी शिकायत उन्होंने थाने में करवाई थी। इसके बाद फिर से सोशल मीडिया पर खालिस्तानी रेफरेंडम नामक आईडी से उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी। गोरिया का कहना है कि इतनी बार शिकायत दर्ज करवाने के बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।

  • निश्चित तिथि से पहले ही शीतकालीन सत्र समाप्‍त, 7 दिन पहले ही दोनों सदन अनिश्चितकाल के लिए हुए स्‍थगित

    निश्चित तिथि से पहले ही शीतकालीन सत्र समाप्‍त, 7 दिन पहले ही दोनों सदन अनिश्चितकाल के लिए हुए स्‍थगित

     

     

    Winter session Ends: संसद का शीतकालीन सत्र सात दिसंबर से शुरू होकर 29 दिसंबर को समाप्त होना था लेकिन क्रिसमस के कारण कई सदस्यों ने समय से पहले सत्र स्थगित करने का आग्रह किया था.

    Parliament: शीतकालीन सत्र समाप्‍त, 7 दिन पहले ही दोनों सदन अनिश्चितकाल के लिए हुए स्‍थगित

    संसद का शीतकालीन सत्र निर्धारित तिथि से एक सप्ताह पहले 23 दिसंबर को ही समाप्त हो गया. शुक्रवार को लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई. बता दें संसद का शीतकालीन सत्र सात दिसंबर से शुरू होकर 29 दिसंबर को समाप्त होना था लेकिन क्रिसमस के कारण कई सदस्यों ने समय से पहले सत्र स्थगित करने का आग्रह किया था.

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने निचले सदन में कहा कि 17वीं लोकसभा का 10वां सत्र समाप्त हो रहा है जिसकी शुरूआत 7 दिसंबर को हुई थी. उन्होंने बताया, ‘इस सत्र के दौरान 13 बैठकें हुईं, जिनमें 68 घंटे 42 मिनट कामकाज हुआ. इस सत्र की कार्य उत्पादकता लगभग 97 प्रतिशत रही.’ उन्होंने बताया कि सत्र में नव निर्वाचित सदस्य के रूप में समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव ने शपथ ली.

    लोकसभा में महत्वपूर्ण वित्तीय एवं विधायी कामकाज पूरे किए गए
    बिरला ने बताया कि सत्र के दौरान महत्वपूर्ण वित्तीय एवं विधायी कामकाज पूरे किए गए. इस दौरान लोकसभा ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 3.25 लाख करोड़ रुपये की अनुदान की अनुपूरक मांगों और 2019-20 के लिए अनुदान की अतिरिक्त मांगों को मंजूरी दी. इस पर 10 घंटे 53 मिनट चर्चा हुई.

    सत्र के दौरान 9 सरकारी विधेयक पेश किये गए और सात विधेयक को सदन ने पारित किया. इसके अलावा, सदस्यों ने शून्यकाल के दौरान लोक महत्व के 374 विषय उठाये. साथ ही नियम 377 के तहत सदस्यों ने 298 मुद्दे उठाये.

    राज्यसभा में 102 फीसदी कामकाज हुआ
    राज्यसभा की, शीतकालीन सत्र की बैठक भी शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई और इस दौरान सदन में 102 प्रतिशत कामकाज हुआ.

    सदन को अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने से पहले सभापति जगदीप धनखड़ ने अपने पारंपरिक संबोधन में बताया कि इस दौरान 63 घंटे 20 मिनट का कामकाज निर्धारित था जबकि 64 घंटे 50 मिनट कामकाज हुआ. उन्होंने कहा कि इस दौरान सदन में कई महत्वपूर्ण विधेयकों को चर्चा कर पारित किया गया और कई जरूरी मामलों पर सदन में चर्चा हुई.

  • हेल्थ मिनिस्टर मनसुख मांडविया की राहुल गांधी को चिट्ठी, कहा बंद करें भारत जोड़ो यात्रा,जानें क्या है कारण …

    नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक की अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर हैं। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने उन्हें अपनी यात्रा के दौरान कोरोना को लेकर जारी मानदंडों का पालन करने के लिए कहा है। उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एक चिट्ठी लिखी है।

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में कोरोना गाइडलाइंस का सख्ती से पालन किया जाए, अगर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना संभव नहीं हो, भारत जोड़ो यात्रा को देशहित में स्थगित किया जाए।

    मनसुख मांडविया ने पत्र में कहा, ”राजस्थान में चल रही भारत जोड़ो यात्रा में कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन हो, मास्क और सेनीटाइजर का इस्तेमाल कराया जाए। यात्रा में सिर्फ वैक्सीनेटिड लोग ही हिस्सा लें, यह सुनिश्चित किया जाए। यात्रा में जुड़ने से पूर्व और बाद में यात्रियों को आइसोलेट किया जाए।”

    मांडविया ने आगे लिखा, अगर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना संभव नहीं है। तो पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए कोरोना महामारी से देश को बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा को देशहित में स्थगित किए जाने का अनुरोध है।

    दरअसल, राजस्थान के सांसद पीपी चौधरी, निहाल चंद, देवजी पटेल ने स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को पत्र लिखकर भारत जोड़ो यात्रा से फैल रही कोरोना महामारी के संबंध में चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने लिखा था कि देश में पिछले कुछ दिनों में कोरोना के मामलों में वृद्धि हुई है। इसके साथ ही राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। इसमें देश के विभिन्न राज्यों के लोग हिस्सा ले रहे हैं। दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों के चलते राजस्थान में कोरोना के फैलने का खतरा बना हुआ है। यात्रा में शामिल होने वाले यात्रियों में कोरोना के लक्षण भी दिख रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू भी यात्रा से वापस लौटने के बाद कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ऐसे में इसे लेकर सचेत होने की जरूरत है।

    कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से मोदी सरकार बौखलाए हुई है। आम लोगों का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा तरह-तरह के सवाल उठा रही है। उन्होंने पूछा कि क्या गुजरात चुनाव में PM मोदी मास्क लगाकर, सारे प्रोटोकॉल मानते हुए घर-घर गए थे?

  • Punjab के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चेन्नई में प्रमुख कारोबारियों के साथ की मीटिंग, उद्यमियों को पंजाब में निवेश करने के लिए दिया न्योता

     Punjab के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चेन्नई में प्रमुख कारोबारियों के साथ की मीटिंग, उद्यमियों को पंजाब में निवेश करने के लिए दिया न्योता

     

    चेन्नई : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को यहाँ शीर्ष कारोबारियों के साथ बैठकों का दौर चलाया और उनको राज्य में निवेश करने का न्योता दिया, जो देश भर में अग्रणी औद्योगिक हब के तौर पर विकसित हुआ है।

    मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पंजाब सरकार के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब को निवेश के लिए पसंदीदा स्थान और आर्थिक विकास के गढ़ के तौर पर दिखाने के लिए चेन्नई में बैठकों की एक श्रृंखला शुरू की। एमडी मुरूगप्पा ग्रुप, चेयरमैन ट्यूब इंडिया इनवैस्टमैंट्स अरुण मुरूगप्पा, सीएफओ एंड बोर्ड मैंबर अशोक लेलैंड गोपाल महादेवन, टैफे ग्रुप के सीईओ सन्दीप सिन्हा, एमडी, लुकास-टीवीएस श्री अरविन्द बालाजी समेत प्रसिद्ध उद्योगपतियों के साथ एक-एक कर बातचीत के दौरान विभिन्न क्षेत्रों संबंधी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। विचार- विमर्श के दौरान ऑटो कम्पोनेंट्स, वाहन निर्माण, स्वास्थ्य देखभाल, कौशल विकास, कृषि उपकरण, लॉजिस्टिक्स और वेयरहाऊसिंग, ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोत, अनुसंधान एवं विकास और अन्य क्षेत्रों में संभावित सहयोग संबंधी बातचीत हुई।

    मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में पंजाब की क्षमता और पंजाब के विदेशों के साथ-साथ भारतीय कंपनियों के लिए निर्माण का केंद्र बनने के फ़ायदों संबंधी भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पंजाब के ही नहीं बल्कि पूरे भारत और दुनिया भर के निवेशकों ने पंजाब की औद्योगिक शक्ति को मान्यता दी है और वह राज्य के विकास में हिस्सेदार बन रहे हैं। भगवंत मान ने कहा कि इस तथ्य से स्पष्ट होता है कि उनकी सरकार के पिछले 9 महीनों के दौरान पंजाब को लगभग 27,000 करोड़ रुपए के प्रस्तावित निवेश प्राप्त हुए हैं, जिससे रोजग़ार के 1.25 लाख अवसर पैदा होने की संभावना है।

    मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सरकार पंजाब में अपने कारोबार स्थापित करने वाले नए उद्योगों और निवेशकों को अनुकूल माहौल देने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सिंगल विंडो सिस्टम और समयबद्ध रियायतों के लिए प्रक्रियाओं का सरलीकरण उद्यमियों और कॉर्पोरेटों को आकर्षित करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। राज्य की औद्योगिक क्षमता को उजागर करते हुए भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में कारोबार की सुविधा और निवेशक हितैषी माहौल सृजन कर पंजाब को प्रमुख औद्योगिक और निर्यात हब में बदलने की उम्मीद कर रही है।

    मुख्यमंत्री ने सभी प्रसिद्ध उद्योगपतियों को 23-24 फरवरी, 2023 को होने वाले प्रोग्रेसिव पंजाब निवेशक सम्मेलन में शामिल होने के लिए न्योता भी दिया। उन्होंने राज्य द्वारा हर संभव सहयोग देने का आश्वासन देते हुए निवेशकों को कहा कि वह निवेश के लिए संभावित स्थान के तौर पर पंजाब को विचारें।

    इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान, प्रमुख सचिव उद्योग दिलीप कुमार, इनवैस्ट पंजाब के सी.ई.ओ. कमल किशोर यादव, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त विशेष प्रमुख सचिव हिमांशु जैन और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।