Punjab Cabinet: पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक आज, हो सकते कई नए फैसले, पुरानी पेंशन स्कीम पर आ सकता है नोटिफिकेशन
आज की बैठक में ओल्ड पेंशन स्कीम पर नोटिफिकेशन आने की उम्मीद है।
पंजाब कैबिनेट की आज दोपहर 12 बजे मीटिंग होगी। आज की बैठक में ओल्ड पेंशन स्कीम पर नोटिफिकेशन आने की उम्मीद है। हालांकि सरकार की ओर से बैठक का एजेंडा जारी नहीं किया गया है। जानकारी के अनुसार कैबिनेट की बैठक में शीतकालीन सत्र को लेकर भी चर्चा संभावित है। वहीं, इसके अतिरिक्त ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) लागू करने के मसले पर भी मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा हो सकती है।
गौर हो कि पिछली कैबिनेट बैठक में पंजाब सरकार ने ओपीएस को लेकर नोटिफिकेशन लागू करने को हरी झंडी दी थी। सोमवार की बैठक में भी इस पर आगामी कार्रवाई हो सकती है। वहीं, कर्मचारियों से जुड़े अन्य मसलों पर भी कैबिनेट निर्णय ले सकती है।









Leave a Reply