अमरजीत अमरी ने राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से की मुलाकात, पंजाब की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर जताई चिंता
सिर उठा रहे खालिस्तान समर्थकों पर कसी जाए नकेल: अमरजीत अमरी
MBD WEB NEWS: जालंधर: जिला भाजपा देहाती के पूर्व प्रधान स. अमरजीत अमरी ने जालंधर पहुंचे पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात की। इस दौरान अमरी ने राज्यपाल बनवाली लाल पुरोहित से आए दिन सिर उठा रहे खालिस्तान समर्थकों के मुद्दे पर चर्चा की। अमरजीत अमरी ने कहा कि खालिस्तान समूहों ने भारत के खिलाफ षड्य़ंत्र तेज कर दिया है। जी20 बैठक की चल रही तैयारियों के बीच दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन पर लिखे गए देश विरोधी नारे हर भारतीय की आन, बान और शान पर न केवल हमला है बल्कि यह भारत की अस्मिता पर आघात है। इन पर नकेल कसना बेहद जरूरी है। अमरजीत अमरी ने पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इन दिनों अपराध में तेजी से वृद्धि चिंता का कारण बन गई है। कोई भी शहर ऐसा नहीं है जहां दिनदिहाड़े आपराधिक वारदातों को अंजाम न दिया जाता हो जिसकारण लोगों में सरकार के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा, पुलिस अपराधियों को तो पकड़ लेती है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई खास बदलाव नहीं होता। उन्होंने कहा कि हमें अपराध से निपटने के लिए एक व्यापक नीति विकसित करने की आवश्यकता है।













