Category: POLITICAL

  • पंजाब में लोगों के लिए मोहल्ला क्लीनिक वरदान की तरह साबित हो रहे हैं: मंगल सिंह बस्सी

     पंजाब में लोगों के लिए मोहल्ला क्लीनिक वरदान की तरह साबित हो रहे हैं: मंगल सिंह बस्सी

     

     
    इन मोहल्ला कलीनिको में लोगों को 40 तरह के टेस्ट और 90 तरह की दवाएं मिलेंगी फ्री

    जालंधर : स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ के अवसर पर पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा राज्य के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए पंजाब के विभिन्न जिलों में खोले जा रहे हैं 76 और मोहल्ला क्लीनिक के तहत सोमवार को आम आदमी पार्टी जालंधर के लोकसभा प्रभारी व पंजाब एग्रो एक्सपोर्ट लिमिटेड के चेयरमैन मंगल सिंह बस्सी द्वारा फोकल प्वाइंट में मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन किया गया।

    इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मंगल सिंह बस्सी ने कहा कि वर्तमान में राज्य में 583 मोहल्ला क्लीनिक चल रहे हैं। ऐसे में 76 और नए क्लीनिक खुलने से पंजाब में कुल 659 मोहल्ला क्लीनिक हो गए है।इसके साथ ही 40 सरकारी अस्पतालों को अपग्रेड किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सरकार की एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पहल है, जहां लोगों को उनके घरो के नजदीक बुनियादी इलाज की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वहीँ मरीजों की जांच के अलावा लैब टेस्टिंग और दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा गांवों के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से मोहल्ला क्लीनिक खोले जा रहे है। इन क्लीनिकों में लोगों को 40 प्रकार के टेस्ट और 90 प्रकार की दवाएं मुफ्त मिलेंगी व कोई पर्ची फीस नहीं ली जाएगी, जिससे लोगों को इन क्लीनिकों का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार आम लोगों को बुनियादी स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आम लोगों को उनके घर के पास ही अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूरे राज्य में आम आदमी मोहल्ला क्लिनिक खोले हैं।

  • AIMIM अध्यक्ष ओवैसी के घर पर हमला! दरवाजे के शीशे टूटे मिले

     AIMIM अध्यक्ष ओवैसी के घर पर हमला! दरवाजे के शीशे टूटे मिले

     

    नई दिल्ली : एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के दिल्ली स्थित आवास पर हमला होने की आशंका जताई गई है। ओवैसी के घर के दरवाजे पर लगे दो शीशे टूटे हुए पाए गए हैं। इसकी जानकारी सोमवार को पुलिस ने दी। पुलिस ने टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है, ताकि कोई सुराग हाथ लग सके।

    दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि टूटे शीशे के आसपास कोई पत्थर या ऐसी कोई अन्य चीज नहीं मिली है। अधिकारी ने कहा कि पुलिस इलाके की जांच कर रही है और जांच चल रही है। बता दें कि ओवैसी ने फरवरी में आरोप लगाया था कि राष्ट्रीय राजधानी में उनके आवास पर अज्ञात बदमाशों ने हमला किया था और दावा किया था कि 2014 के बाद से यह इस तरह की चौथी घटना है।

  • राजनीति : संसद के बाहर  जंजीरों में बंधे दिखे AAP के सांसद सुशील रिंकू 

    राजनीति : संसद के बाहर  जंजीरों में बंधे दिखे AAP के सांसद सुशील रिंकू

     

     
    निलंबित होने के बाद प्रदर्शन में रोज़ाना कर रहे मीडिया का ध्यान आकर्षित

    नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के जालंधर से सांसद सुशील रिंकू ने आज संसद परिसर में अनोखा प्रदर्शन किया। रिंकू ने अपने आप को लोहे की जंजीरों में जकड़ कर आजाद करो…आजाद के नारे लगाए। सिर पर शहीद-ए-आजम वाली बसंती रंग की पगड़ी पहन कर रिंकू ने संसद भवन के बाहर चक्कर लगाया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वह अकेले ही अपने आप को लोहे की जंजीर में बांध कर वहां पर प्रदर्शन कर रहे थे।

  • जानें कौन से 3 कानून बदलने में जुटी मोदी सरकार ,अमित शाह ने लोकसभा में पेश किए तीन विधेयक

    जानें कौन से 3 कानून बदलने में जुटी मोदी सरकार ,अमित शाह ने लोकसभा में पेश किए तीन विधेयक

     

     

    नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को लोकसभा में 1860 में बने आईपीसी, 1898 में बने सीआरपीसी और 1872 में बने इंडियन एविडेंस एक्ट को गुलामी की निशानी बताते हुए इन तीनों विधेयकों की जगह लेने वाले तीन नए विधेयकों – भारतीय न्याय संहिता विधेयक-2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता विधेयक-2023 और भारतीय साक्ष्य विधेयक 2023 को पेश किया। शाह के अनुरोध पर तीनों बिलों को स्टैंडिंग कमेटी को भेज दिया गया है।

    शाह ने इन तीनों बिलों को सदन में पेश करते हुए कहा कि ब्रिटिश काल में अंग्रेजों की संसद द्वारा बनाए गए कानूनों का उद्देश्य दंड देना था जबकि इन तीनों बिलों का उद्देश्य न्याय देना है। उन्होंने कहा कि इसमें राजद्रोह के प्रावधान को खत्म कर दिया गया है, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा का खास ध्यान रखा गया है, नाम बदल कर यौन शोषण करने वालों के खिलाफ सजा का प्रावधान किया गया है, दोषियों की संपत्ति कुर्की का प्रावधान किया गया है, सजा माफी को लेकर भी नियम बनाया गया है। पुलिस, अदालत और वकीलों की जवाबदेही सुनिश्चित की गई है।

    उन्होंने भारतीय न्यायिक व्यवस्था और दंड व्यवस्था में आमूल चूल बदलाव का दावा करते हुए कहा कि चार साल के गहन विचार विमर्श के बाद ये तीनों बिल लाये गए हैं। शाह ने इस पर और ज्यादा विचार विमर्श करने के लिए इन्हें स्टैंडिंग कमेटी के पास भेजने का प्रस्ताव भी रखा जिसे सदन ने स्वीकार कर लिया।

  • सांसद राघव चड्ढा को लगा बड़ा झटका, संसद सदन से किये कये सस्पैंड

    You are currently viewing सांसद राघव चड्ढा को लगा बड़ा झटका, संसद सदन से किये कये सस्पैंड

    Big blow to MP Raghav Chadha, suspended from Parliament House

    सांसद राघव चड्ढा को लगा बड़ा झटका, संसद सदन से किये कये सस्पैंड

     

    •  नई दिल्लीः पांच सांसदों के फर्जी हस्ताक्षर मामले में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब सांसद राघव चड्ढा को संसद से सस्पैंड कर दिया गया। वह तब तक सदन से निलंबित रहेंगे जब तक प्रिविलेज कमेटी उनके मामले की जांच नहीं करती है। यही नहीं, कुछ दिन पहले राज्यसभा से इस सत्र के लिए सस्पेंड किए गए सांसद संजय सिंह को अगले सत्र के लिए भी निलंबित करने का फैसला किया गया है।

    मिली जानकारी के अनुसार सिग्नेचर विवाद मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मांग के बाद राज्यसभा के सभापति ने मामले की जांच सदन की विशेषाधिकार समिति को सौंप दिया था। दिल्ली अध्यादेश विधेयक ‘हस्ताक्षर विवाद’ कमेटी के पास भेजे जाने के बाद आप सांसद राघव चड्ढा ने 10 अगस्त को एक संवाददाता सम्मेलन कर दावा किया था कि मोदी सरकार ने एक नई परंपरा शुरू की है।

    उन्होंने कहा था कि बीजेपी हाईकमान की मंशा साफ है, जो नेता बीजेपी के खिलाफ में बोलेगा उसकी संसद सदस्यता समाप्त करो या सदन से बाहर का रास्ता दिखा दो। इसके अलावा चड्ढा ने ये भी कहा था कि अमित शाह ने सदन में झूठ बोला है. बीजेपी का मंत्र है एक झूठ को हजार बार बोलो, तो वो सच में तब्दील हो जाएगा. फेक सिग्नेचर मामले में बीजेपी अपनी उसी रणनीति के तहत काम कर रही है.।

  • पंजाब पहले ही नशे की गर्त में डूबा,रही सही कसर मान सरकार ने महिलाओं के लिए शराब के ठेके खोलकर पूरी की : जनार्दन शर्मा

    पंजाब पहले ही नशे की गर्त में डूबा,रही सही कसर मान सरकार ने महिलाओं के लिए शराब के ठेके खोलकर पूरी की : जनार्दन शर्मा

    पंजाब पहले ही नशे की गर्त में डूबा,रही सही कसर मान सरकार ने महिलाओं के लिए शराब के ठेके खोलकर पूरी की : जनार्दन शर्मा

    नशे ने लोगों के घर बर्बाद किए मान सरकार अब लोगों की गृहस्थी भी बर्बाद करने पर तुली : शर्मा

    0

    युवाओं को नशे की गर्त से निकलने में विफल रही मान सरकार अब महिलाओं को भी शराब के प्रति कर रही है आकर्षित : जनार्दन शर्मा

    मुख्यमंत्री भगवंत मान का शराब के प्रति प्रेम का दिख रहा है पूरे प्रदेश में असर पूरे प्रदेश में 5 स्टार सुविधाओं से लैस शराब के जगह-जगह खोले ठेके : शर्मा

    अब प्रदेश के लोगों को शराब लेने के लिए एक किलोमीटर से भी ज्यादा का सफर तय नहीं करना पड़ता।

    MBD WEB NEWS: जालंधर, 10 जुलाई (सुमेश शर्मा ) : बीजेपी पंजाब के प्रदेश मीडिया इंचार्ज जनार्दन शर्मा ने आम आदमी पार्टी की मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान कल शराब के प्रति प्रेम आज पूरे प्रदेश में साफ दिखाई दे रहा है।
    जनार्दन शर्मा ने जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि पंजाब पहले ही नशे की गर्त में समा रहा है रही सही कसर आप सरकार ने प्रदेश में महिलाओं के लिए शराब के ठेके खोलकर पूरी कर दी है। पहले ही पूरे प्रदेश में नशे ने लोगों के घर बर्बाद कर रखे हैं। अब मान सरकार महिलाओं के लिए शराब के ठेके खोलकर लोगों की गृहस्थी बर्बाद करने पर तुली हुई है। जिसकी शुरुआत जालंधर में महिलाओं के लिए शराब का ठेका खोल कर दी गई है।
    जनार्दन शर्मा ने कहा कि प्रदेश की आम आदमी पार्टी की सरकार ने चुनावों से पहले प्रदेश के लोगों के साथ वादा किया था कि वो प्रदेश के युवाओं को नशे की गर्त से निकलेगी मान सरकार ने अपना यह वादा तो पूरा नहीं किया, पर अब प्रदेश की महिलाओं को शराब के प्रति आकर्षित करने के लिए ठेके खोलने शुरू कर दिए हैं, जिसका ताजा उदाहरण जालंधर के लंबा पिंड चौक में खुले महिलाओं के लिए शराब के ठेके का है।
    जनार्दन शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री का शराब के प्रति प्रेम का आज पूरे प्रदेश में असर दिख रहा है। आज पूरे प्रदेश में फाइव स्टार सुविधाओं से लैस शराब के ठेके जगह जगह खुल चुके हैं। अब पूरे पंजाब प्रदेश के लोगों को शराब लेने के लिए 1 किलोमीटर से भी ज्यादा का सफर नहीं करना पड़ता।

  • राहुल गांधी द्वारा संसद में ‘फ्लाइंग किस’ पर भड़कीं स्मृति ईरानी, 22 महिला सांसदों ने स्पीकर से की शिकायत

     राहुल गांधी द्वारा संसद में ‘फ्लाइंग किस’ पर भड़कीं स्मृति ईरानी, 22 महिला सांसदों ने स्पीकर से की शिकायत

     

     

    नई दिल्ली : लोकसभा में बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव पर कांग्रेस की तरफ से बोलते हुए राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने मणिपुर के हालात का जिक्र करते हुए यह आरोप लगाया कि अहंकार में डूबी मोदी सरकार ने मणिपुर को तोड़ दिया है, दो भागों में बांट दिया है। उन्होंने कहा कि मणिपुर में सरकार ने हिंदुस्तान का कत्ल कर दिया है, भारत माता की हत्या कर दी है। राहुल ने सत्ता पक्ष की तरफ इशारा करते हुए यहां तक कहा कि, “आप देशभक्त, देशप्रेमी नहीं हैं बल्कि देशद्रोही हैं। “

    राहुल गांधी का भाषण समाप्त होने के बाद सरकार की तरफ से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बोलने के लिए खड़ी हुईं। स्मृति ईरानी के बोलना शुरू करने के थोड़ी ही देर बाद राहुल गांधी जब सदन से जाने लगे तो सत्ता पक्ष की तरफ से ‘बैठ कर सुनिए’ की आवाजें आने लगी, तब राहुल गांधी ने पीछे मुड़ कर ‘फ्लाइंग किस’ किया।

    स्मृति ईरानी ने कई बार राहुल के सदन से जाने का जिक्र करते हुए उन पर हमला बोला। कश्मीरी पंडितों, सिख दंगों, जमीन पर कब्जे और अडानी के साथ कांग्रेस के संबंधों को लेकर गांधी परिवार पर निशाना साधा।

    अपने भाषण के बीच में ही स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी द्वारा किए गए फ्लाइंग किस की तीखी आलोचना करते हुए लोक सभा में कहा कि उनसे पहले सदन में जिस नेता (राहुल गांधी) को बोलने का मौका मिला था उन्होंने जाते-जाते फ्लाइंग किस कर अपनी हरकत को दिखा दिया।

    स्मृति ईरानी ने आगे कहा कि ऐसा गरिमाविहीन आचरण इस देश की सदन में कभी नहीं देखा गया। यह इस खानदान का लक्षण है जो सदन के जरिये देश को पता लग गया। केंद्रीय मंत्री ने हमला जारी रखते हुए कहा कि जाते-जाते एक नेता (राहुल गांधी) ने अभद्र हरकत कर बता दिया है कि महिलाओं को लेकर इनकी सोच क्या है ?

    बीजेपी की 22 महिला सांसदों ने स्पीकर ओम बिड़ला को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज कराई है। महिला सांसदों ने सीसीटीवी फुटेज निकलकर जांच करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस सांसद इस नई मुसीबत में फंस सकते हैं। स्मृति ईरानी ने कहा कि उन्होंने महिलाओं के खिलाफ इस तरह के आचरण की बात सुनी थी लेकिन ऐसा आचरण कभी देखा नहीं था।

  • दिल्ली सरकार में हुई तब्दीली, सौरभ भारद्वाज से लेकर आतिशी को दिए गए ये दो विभाग

    दिल्ली सरकार में हुई तब्दीली, सौरभ भारद्वाज से लेकर आतिशी को दिए गए ये दो विभाग

     

     

    नई दिल्ली : दिल्ली सेवा बिल के राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद ही अरविंद केजरीवाल सरकार ने अपने मंत्रालय में बड़ा बदलाव किया है। इस बदलाव के बाद मंत्री आतिशी मर्लेना और ज्यादा ताकतवर हो गई हैं। उनको सर्विस और विजिलेंस विभाग भी दिए गए हैं। अभी तक ये विभाग मंत्री सौरभ भारद्वाज के पास था।

    सीएम अरविंद केजरीवाल ने मंत्रालय में बदलाव की मंजूरी वाली फाइल उपराज्यपाल वीके सक्सेना के पास भेज दी है। आतिशी के पास इन दो विभागों के अलावा वित्त, बिजली, शिक्षा, महिला और PWD विभाग, आर्ट और कल्चर, भाषा और टूरिज्म की भी जिम्मेदारी है। उनके पास अब 14 डिपार्टमेंट हो गए हैं।

    गौरतलब है कि दिल्ली सर्विस बिल कल ही राज्यसभा में पास हुआ है। इस बिल के पास हो जाने के बाद दिल्ली में सरकारी अधिकारियों के तबादले का अधिकार छिन गया है। मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के जेल जाने और उनके इस्तीफे के बाद दिल्ली सरकार में बदलाव किए गए थे। आतिशी दिल्ली के कालकाजी से आप की विधायक हैं।

  • ज्ञानवापी पर बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ,‘मस्जिद कहना बंद करो, शिव मंदिर है’

    ज्ञानवापी पर बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ,‘मस्जिद कहना बंद करो, शिव मंदिर है’
     

    छतरपुर : वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद में चल रहे सर्वे के बीच बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा है कि इसे मस्जिद ना कहा जाए। बाबा बागेश्वर ने कहा कि ज्ञानवापी जब एक शिवमंदिर है इसलिए उसे ज्ञानवापी मस्जिद कहा जाना बंद होना चाहिए। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने को अपना लक्ष्य बताने वाले बागेश्वर सरकार ने नूंह पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे देश के लिए दुर्भाग्य बताया।

    बता दें कि ज्ञानवापी परिसर में सोमवार को लगातार चौथे दिन भी ASI ने करीब 4 घंटे तक सर्वे किया गया। सोमवार को सावन का सोमवार होने के चलते ASI की टीम ने कुछ ही घंटे बाद सर्वे का काम किया। इससे पहले रविवार को टीम का फोकस मस्जिद के तीन गुंबदों और उसके नीचे स्थित मुख्‍य हॉल पर रहा। टेंपल आर्किटेक्‍ट की संरचना की हर पहलू से जांच के लिए मैपिंग भी की गई। इसके जरिए ASI मंदिर और मस्जिद के स्‍थापत्‍य का अध्‍ययन करेगा।

    शनिवार को जिस तहखाने में सर्वे हुआ था वहां कई मशीनें लगाकर जांच की गई। उन मशीनों से भी जांच की गई जो ध्‍वस्‍त प्राचीन इमारतों की मलबे के ऊपर से बेहद सटीक मापी करने में सक्षम है। सर्वे को लेकर हिंदू पक्ष के दावों और बयानों पर मुस्लिम पक्ष की कड़ी आपत्ति का असर देखने को मिला। हिंदू पक्ष के वकीलों ने बस इतना कहा कि सर्वे वैज्ञानिक ढंग से सुचारू रूप से चल रहा है।

  • अऩुराग ठाकुर ने किया कांग्रेस पर बड़ा हमला,जानें पूरी खबर..

     अऩुराग ठाकुर ने किया कांग्रेस पर बड़ा हमला,जानें पूरी खबर..

     

    नई दिल्ली -केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। ठाकुर ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि राहुल गांधी ने नकली मुहब्बत की दुकान खोल रखी है। उन्होंने कहा कि देश विरोधी मुहिम में कांग्रेस शामिल है। विपक्ष की तरफ से ब्रेक इंडिया मुहिम चल रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ है।

    दरअसल लोकसभा में सोमवार को मणिपुर के मुद्दे पर विपक्षी दलों के सदस्यों की नारेबाजी और कांग्रेस पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के आरोपों के बीच शोर-शराबे के कारण सदन की बैठक एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे शुरू होने के कुछ मिनट के भीतर अपराह्न दो बजे तक स्थगित कर दी गई. सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे शुरू हुई तो बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला, साथ ही अनुराग ठाकुर ने भी कांग्रेस पर बाद में प्रेस वार्ता कर कई आरोप लगाए।

    अनुराग ठाकुर ने आडवाणी जी के एक वक्तव्य का उदाहरण देते हुए बताया कि आडवाणी जी ने एक बार कहा था कि ‘देश के खिलाफ जब कोई एजेंडा चलता है तो सभी को साथ में खडे होना चाहिए, लेकिन दुर्भाग्य कि कांग्रेस ने देश के दुश्मनों के साथ हाथ मिलाया।’ केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने आगे कहा कि जब ओलंपिक हुए तो गांधी परिवार को न्योता मिला था। खेल देखने गए थे, खेल करके आ गए। डोकलाम में अतिक्रमण का प्रयास जब चीन ने किया, तो सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया, तब राहुल गांधी चीन के डिप्लोमेट के साथ हाथ मिला रहे थे, खाना खा रहे थे। इससे पता चलता है कि 2008 में एग्रीमेंट हो गया था, पेंमेंट भी हो गई थी राजीव गांधी फाउंडेशन को।’