Category: POLITICAL

  • पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने 272 उम्मीदवारों को दिए नियुक्ति पत्र

    You are currently viewing पंजाब CM ने 272 उम्मीदवारों को दिए नियुक्ति पत्र

    पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने 272 उम्मीदवारों को दिए नियुक्ति पत्र

     

    • पंजाब के CM भगवंत मान ने गुरुवार को सहाकारिता विभाग के 272 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र देकर सरकार का हिस्सा बनाया। इस अवसर पर CM ने कहा कि वह नौकरियां देने के मामले में एक मिनट भी खराब नहीं करना चाहते। क्यों कि पंजाब में नौकरियां देने का सिलसिला पिछली सरकारों ने पहले ही 72 साल लेट कर दिया है।

    आज 272 नियुक्ति पत्र जो उम्मीदवारों को दिए हैं। उन्हें खुशी है कि इनमें से 181 लड़के हैं जबकि 91 लड़कियों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। पंजाब में अब रिश्वत और सिफारिशों का दौर खत्म हो गया है। अब पंजाब में जो भी सरकारी नौकरी में आएगा वह अपनी मेहनत और ईमानदारी से आएगा। पंजाब में नौकरियां बिना किसी सिफारिश के दी जा रही हैं।

    CM ने पटवारियों पर कहा कि जब परमात्मा ने आपको इतनी बड़ी कलम दे दी तो आपको शुक्रगुज़ार होना चाहिए। आपके एक शब्द से जमीनों के झगड़े खत्म भी हो सकते हैं और बढ़ भी सकते हैं यहां तक कि कत्ल भी हो सकते हैं। लेकिन पटवारियों ने खुद को खुदा ही समझना शुरू कर दिया था। लोगों को परेशान किया जा रहा था।

    यहां तक कि सरकार को भी आंखें दिखानी शुरू कर दी थीं। यदि इनके वेतन भत्तों में कोई कमी की हो तो बताएं। लेकिन मुझे कड़ा फैसला लेना पड़ा और हमने नए पटवारी भर्ती कर लिए। लेकिन पटवारियों के आगे झुके नहीं।

    भगवंत मान ने कहा कि 37000 हजार नौकरियां दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब गांवों में ढोल की थाप पर खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। जब गांव की लड़की पुलिस में इंस्पेक्टर लगती है को लड्डू बंटते हैं। पहले तो यह माहौल ही खत्म हो गया था। जैसे पिगी बैंक में पैसे डालते हैं वैसे ही रोजगार के कुज्जे में नियुक्तियों डाल रहे हैं। सभी उम्मीदवार ईमानदारी से बिना कुछ लिए दिए लोगों के काम करें। जब आप सभी लोगों के काम बिना पैसे के करेंगे तो लोग आपको दुआएं देंगे।

  • पंजाब कैबिनेट की इमरजेंसी मीटिंग में SYL पर मंथन

    You are currently viewing पंजाब कैबिनेट की इमरजेंसी मीटिंग में SYL पर मंथन

    पंजाब कैबिनेट की इमरजेंसी मीटिंग में SYL पर मंथन

     

    • पंजाब सरकार ने सतलुज यमुना लिंक (SYL) के मुद्दे पर गुरूवार को इमरजेंसी कैबिनेट मीटिंग बुलाई। करीब 45 मिनट चली मीटिंग के बाद CM भगवंत मान ने कहा ”किसी भी कीमत पर एक बूंद भी ज्यादा पानी किसी दूसरे राज्य को नहीं देंगे, जल्द ही मानसून सत्र बुलाने पर भी विचार हुआ”। बैठक में कहा गया की अभी सुप्रीम कोर्ट के फैसले की कापी नहीं मिली है। उसका पहले इंतजार किया जाएगा।

    बता दें कि कल सुप्रीम कोर्ट ने SYL नहर पर पंजाब सरकार को जमकर फटकार लगाई थी। SC ने कहा था कि पंजाब सरकार इस मामले में राजनीति न करे। वह सुप्रीम कोर्ट को सख्त आदेश देने के लिए मजबूर न करे। पंजाब सरकार कानून से ऊपर नहीं है।

    वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कैबिनेट के फैसलों की ब्रीफिंग करते हुए कहा कि मीटिंग चर्चा हुई कि पंजाब के पास एक बूंद भी पानी की अतिरिक्त नहीं है। जब पंजाब के पास पानी है ही नही है तो फिर दिया कहां से जाएगा। उन्होंने कहा की कैबिनेट में फैसला लिया गया है कि एक भी बूंद पानी किसी दूसरे राज्य को नहीं दिया जाएगा।

    उन्होंने कहा की कोर्ट के फैसले की कापी आने के बाद फैसला लिया जाएगा कि विशेष विधानसभा सत्र बुलाया जाएगा या फिर पानी को बचाने के लिए कोई और रास्ता अख्तियार किया जाएगा। लेकिन यह तय है कि सरकार और पार्टी पंजाब के पानी को बचाने के लिए अपने स्टैंड पर कायम है।

    कैबिनेट मीटिंग में एडवोकेट जनरल विनोद घई का इस्तीफा मंजूर कर गुरमिंदर सिंह गैरी को नया एडवोकेट जनरल लगाया गया है। कैदियों की रिहाई और राजस्व विभाग में सोशल सिक्योरिटी के तहत 3 प्रतिशत की स्टांप ड्यूटी में छूट दी गई है। GST को लेकर काउंसिल ने को संशोधन किए थे उन्हें परवानगी दी गई है।

    मानसून सत्र पर फैसला एक-दो दिन में

    हरपाल चीमा ने पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र कहा कि एक दो दिनों फैसला ले लिया जाएगा। उन्होंने कहा की मानसून सत्र अभी पेंडिंग है। विधानसभा अध्यक्ष अभी विदेश में हैं। उनके आते ही डेट तय कर दी जाएगी।

  • गोल्डन टेंपल में नतमस्तक हुए राहुल गांधी ,लंगर हाल में पहुंच की बर्तन धोने की सेवा..

     गोल्डन टेंपल में नतमस्तक हुए राहुल गांधी ,लंगर हाल में पहुंच की बर्तन धोने की सेवा..

     

     

    अमृतसर -कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज गोल्डन टेंपल में नतमस्तक हुए। निजी दौरे पर यहां आए राहुल गांधी ने सिर पर पगड़ी की जगह नीले रंग का पटका बांधा हुआ था। राहुल गांधी का यह दाैरा निजी है और इसमें किसी नेता को शामिल होने से मना कर दिया गया था। राहुल ने लंगर हॉल में जूठे बर्तन धोने की सेवा भी की। वहीं, अकाली दल की नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल आज श्री हरमंदिर साहिब माथा टेकने पहुंचीं। यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया भर से लोग यहां पर माथा टेकने आते हैं और यहां पर खुशियां प्राप्त करते हैं।

    आज राहुल गांधी के अमृतसर पहुंचने पर उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि गुरु घर में तो कोई भी आ सकता है लेकिन राहुल गांधी के पिता व उनकी दादी ने जो सिखों पर अत्याचार किया है उसे भी उन्हें याद रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल ही एक ऐसी क्षेत्रीय पार्टी है जो पंजाब का चहुंमुखी विकास कर सकती है।

  • महिला आरक्षण बिल अब कानून बना, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिली मंजूरी…

    महिला आरक्षण बिल अब कानून बना, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिली मंजूरी…

     

    महिला आरक्षण बिल अब कानून बना, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की फाइल फोटो

    महिला आरक्षण बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई है. शुक्रवार को केंद्र सरकार ने इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है. बिल में लोकसभा के साथ-साथ राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने का प्रावधान है.

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को महिला आरक्षण बिल यानी नारी शक्ति वंदन अधिनियम को मंजूरी दे दी है. राष्ट्रपति की मंजूरी के साथ अब यह कानून बन गया है. हाल ही में खत्म हुए संसद के विशेष सत्र के दौरान मोदी सरकार की ओर से इस बिल को संसद की पटल पर रखा गया था. बिल पर चर्चा के बाद दोनों सदनों की मंजूरी भी मिल गई थी जिसके बाद इसे राष्ट्रपति के पास भेज दिया गया था. बिल में लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने का प्रावधान है.

    संसद से पास महिला आरक्षण विधेयक को राष्ट्रपति के पास भेजे जाने से पहले गुरुवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बिल पर दस्तखत किए थे. लोकसभा की ही तरह राज्यसभा में इस संविधान संशोधन विधेयक को विशेष सत्र के दौरान करीब-करीब आम सहमति पारित किया गया था. पहले भी इस बिल को कई बार संसद में पेश किया गया था, लेकिन तब राजनीतिक दलों की आम सहमति नहीं बन पाई थी.

    महिला आरक्षण विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी जरूर मिल चुकी है लेकिन इस कानून के प्रभाव में आने में अभी समय लगेगा क्योंकि अगली जनगणना के बाद लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों का परिसीमन होगा उसके बाद ही आरक्षण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. कयास लगाया जा रहा है कि 2029 में यह कानून लागू हो सकता है.

    कांग्रेस ने बिल को बताया जुमला

    महिला आरक्षण का जिक्र कर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को कहा कि यह क जुमला है क्योंकि बीजेपी सोचती है कि लोग वोट देंगे और कुछ समय बाद वादों को भूल जाएंगे. इसके साथ-साथ उन्होंने यह भी दावा किया कि यह विधेयक साल 2034 तक लागू नहीं होगा. उन्होंने कहा कि यह कोई नया नहीं है क्योंकि राजीव गांधी 73वां और 74वां संशोधन लेकर आए थे और पंचायत निकायों में महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित किया था.

    खरगे का दावा बीजेपी ने किया था विरोध

    कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जब राजीव गांधी 33 फीसदी आरक्षण लेकर आए थे तब बीजेपी ने इसका विरोध किया था. उन्होंने कहा कि एक सदन में तो बिधेयक के पक्ष में बहुमत था लेकिन दूसरे सदन में विपक्षी पार्टी बीजेपी ने इसका विरोध किया था जिसके बाद बिल गिर गया था.

    बता दें कि जिस समय इस बिल को लोकसभा और फिर राज्यसभा में पेश किया गया उसी समय से कांग्रेस समेत कई विपक्षी पार्टियां खुद को इसका श्रेय देने में भी पीछे नहीं रही है. एनसीपी समेत अलग-अलग पार्टी के नेता राज्यों में अपनी सरकार का हवाला देते हुए महिला आरक्षण का श्रेय लेते हुए नजर आए हैं.

  • राहुल गांधी ने की महिला आरक्षण  बिल को दिया बड़ा बयान ; कहा ,तुरंत लागू करे सरकार, OBC कोटा न हाेेने पर जताया अफसोस

    राहुल गांधी ने की महिला आरक्षण  बिल को दिया बड़ा बयान ; कहा ,तुरंत लागू करे सरकार, OBC कोटा न हाेेने पर जताया अफसोस

     

     

    नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक बार फिर परिसीमन और जनगणना के खंड को हटाकर महिला आरक्षण विधेयक को तत्काल लागू करने की मांग की, और यह भी कहा कि यह अफसोसजनक है कि विधेयक के भीतर ओबीसी कोटा शामिल नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार को जातीय जनगणना करानी चाहिए।

    यहां पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, कुछ दिन पहले संसद के विशेष सत्र की घोषणा की गई थी और बहुत धूमधाम से हम पुरानी संसद से नए संसद भवन में स्थानांतरित हुए।

    कांग्रेस नेता ने कहा, हमें इस बात की जानकारी नहीं थी कि सत्र का मुख्य फोकस क्या है। महिला आरक्षण विधेयक बहुत अच्छा है, लेकिन हमें दो फ़ुटनोट मिले कि जनगणना और परिसीमन उससे पहले किए जाने की ज़रूरत है। इन दोनों में वर्षों लगेंगे। सच्चाई यह है कि आरक्षण आज लागू किया जा सकता है, यह कोई जटिल मामला नहीं है, लेकिन सरकार ऐसा नहीं करना चाहती।

    कांग्रेस नेता ने कहा, सरकार ने इसे देश के सामने पेश किया है लेकिन इसे अब से 10 साल बाद लागू किया जाएगा। कोई नहीं जानता कि इसे लागू भी किया जाएगा या नहीं। यह ध्यान भटकाने वाली रणनीति है। उन्होंने कहा कि उन्होंने संसद में एक संस्था और सरकार चलाने वाले कैबिनेट सचिव और सचिव के बारे में बात की। उन्होंने कहा, अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओबीसी के लिए बहुत काम करते हैं, तो 90 में से केवल तीन ओबीसी समुदाय से हैं, क्यों? मैंने बजट से एक विश्लेषण किया था। वे ओबीसी, आदिवासी और दलितों का कितना बजट नियंत्रित करते हैं। ओबीसी अधिकारी बजट का 5 प्रतिशत ही नियंत्रण करते हैं।

    उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, वह ओबीसी और उनके गौरव के बारे में बात करते हैं। जब मैंने बात की तो उनकी प्रतिक्रिया दिलचस्प थी। उन्होंने कहा कि लोकसभा में हमारा प्रतिनिधित्व है। क्या ओबीसी की आबादी केवल 5 प्रतिशत है। अगर सच है, तो मैं स्वीकार कर रहा हूं और अगर सच नहीं है तो मैं इसका पता लगाऊंगा।

    उन्होंने यह भी कहा, लोकसभा को लोकतंत्र का मंदिर कहा जाता है, क्या वे कोई निर्णय लेते हैं, क्या वे कानून बनाने में भाग लेते हैं, इसका जवाब नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया, सांसद मंदिरों में मूर्तियों की तरह हैं और उनके पास कोई शक्ति नहीं है और सरकार चलाने में उनकी कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि ओबीसी समुदाय के युवाओं को भी यही समझने की जरूरत है।

    राहुल गांधी ने मांग की, जनगणना और परिसीमन को हटाया जाना चाहिए। महिलाओं को उनका अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जाति जनगणना के आंकड़े सार्वजनिक किए जाने चाहिए, जो हमने उठाए थे। उन्होंने कहा, जाति जनगणना भी करें। प्रधानमंत्री को भारत के 90 अधिकारियों पर स्पष्टीकरण देना होगा और केवल तीन ही ओबीसी क्यों हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें इस बात का अफसोस है कि कांग्रेस ने विधेयक में ओबीसी कोटा शामिल नहीं किया, राहुल गांधी ने कहा, हां, मुझे इसका 100 प्रतिशत अफसोस है।

  • मोदी सरकार द्वारा संसद के विशेष स्त्र में महिला आरक्षण बिल पास हुआ तो लोकसभा में 181 हो जाएगी महिला सांसदों की संख्या, फिलहाल हैं 82

    मोदी सरकार द्वारा संसद के विशेष स्त्र में महिला आरक्षण बिल पास हुआ तो लोकसभा में 181 हो जाएगी महिला सांसदों की संख्या, फिलहाल हैं 82

     

    नई दिल्ली -नई संसद में पहले दिन की कार्यवाही के रूप में मोदी सरकार के कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा 128वां संविधान संशोधन ‘नारी शक्ति वंदन विधेयक-2023’ पेश कर दिया।

    इससे पहले सदन के नेता के रूप में नए संसद भवन की नई लोकसभा में पहले वक्ता के रूप में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज के दिन को अमरत्व प्रदान करने के लिए नए संसद भवन में सदन की पहली कार्यवाही के रूप में सरकार यह बिल लेकर आ रही है और वे आज के दिन दोनों सदनों- लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों से इसे सर्वसम्मति से पारित करने की प्रार्थना करते हैं।

    लोकसभा में बुधवार को महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक पर चर्चा शुरू होगी। लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों द्वारा पारित किए जाने और राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद यह कानून बन जाएगा।

    इस कानून के प्रभावी होने के बाद लोकसभा में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएगी और महिला सांसदों की संख्या 181 हो जाएगी।

    वर्तमान लोकसभा में महिला सांसदों की संख्या सिर्फ 82 है। इस संशोधन में वर्तमान में महिला आरक्षण को सिर्फ 15 वर्षों के लिए लागू करने का प्रावधान किया गया है। लेकिन, भविष्य में संसद इस अवधि को बढ़ा भी सकती है।

     

  • संसद के विशेष सेशन के शुरू होते ही विपक्ष का किया हंगामा; PM मोदी ने कहा; रोने धोने के लिए बहुत समय है

    संसद के विशेष सेशन के शुरू होते ही विपक्ष का किया हंगामा; PM मोदी ने कहा; रोने धोने के लिए बहुत समय है

     

     

    नई दिल्ली : संसद के नए भवन में विशेष सत्र शुरू हो गया है। इंडिया गठबंधन ने सत्र के पहले दिन चर्चा में शामिल होने का फैसला लिया है। सत्र में 8 विधेयक पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान विपक्ष इस विधेयक पर क्या प्रतिक्रिया देता है यह देखने योग्य होगा।
    वहीं सत्र शुरू होते ही विपक्ष माइक बंद किए जाने का आरोप लगाकर हंगामा कर रहा है।

    संसद के विशेष सत्र में भाजपा नेता दिनेश शर्मा ने राज्यसभा में संसद सदस्य के रूप में शपथ ली। दिनेश शर्मा को यू.पी. से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया था।

    वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सत्र शुरू होने से पहले पत्रकारों को संबोधित करते हुए सभी सांसदों को आह्वान किया कि वे इस सत्र में संसद के नए भवन में नई उमंग, नए उत्साह से नए संकल्पों को पूरा करने के लिए नए विश्वास से आएं और 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए जुटें।

    उन्होंने कहा कि इस समय सारे देश में उमंग का माहौल और एक नया आत्मविश्वास हम सभी महसूस कर रहे हैं। उसी समय संसद का ये सत्र हो रहा है। ये सत्र छोटा है, लेकिन समय के हिसाब ये बहुत बड़ा है। ऐतिहासिक निर्णयों के ये सत्र है। इस सत्र की एक विशेषता ये है कि 75 साल की यात्रा अब नए मुकाम से शुरू हो रही है। जिस मुकाम पर 75 साल की यात्रा हुई है, वे अत्यंत प्रेरक पल रही है।

    उन्होंने कहा कि संसद का विशेष सत्र अनेक प्रकार से महत्वपूर्ण है। सभी सांसदों से अपील है कि यह सत्र छोटा है। इसलिए इसमें ज्यादा से ज्यादा समय सदस्यों को मिले, वे उमंग उत्साह से भाग लें। रोने धोने के लिए बहुत समय है। जीवन के कुछ पल ऐसे होते हैं जिनमें उत्साह, उमंग, उल्लास होना चाहिए।

  • प्रधानमंत्री मोदी ने सऊदी प्रिंस से की मुलाकात, बोले- संबंधों में जोड़ रहे नए आयाम

    प्रधानमंत्री मोदी ने सऊदी प्रिंस से की मुलाकात, बोले- संबंधों में जोड़ रहे नए आयाम

     

    जी20 शिखर सम्मेलन के बाद सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान दिल्ली में ही रुक गए थे. वह आज एक दिवसीय स्टेट विजिट पर हैं. पीएम ने सऊदी अरब को भारत का सबसे अहम स्ट्रैटेजिक पार्टनर बताया. पढ़ें, दोनों नेताओं की द्विपक्षीय वार्ता में क्या बातें हुई?

    PM मोदी ने सऊदी प्रिंस से की मुलाकात, बोले- संबंधों में जोड़ रहे नए आयाम

    पीएम मोदी, सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ द्विपक्षीय वार्ता की. प्रिंस आज एक दिवसीय राजकीय दौरे पर है. वह जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने दिल्ली आए थे. क्राउन प्रिंस का स्टेट विजिट पहले से शेड्यूल था. पीएम ने सऊदी प्रिंस का राष्ट्रपति भवन में स्वागत किया. इसके बाद दोनों नेता ने हैदराबाद हाउस में बैठक की.

    प्रधानमंत्री ने बताया कि 2019 की सऊदी यात्रा के दौरान इंडिया-सऊदी अरब स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप काउंसिल पर करार हुआ था. अब इस काउंसिल की पहली मीटिंग आज हुई है. पीएम ने कहा कि काउंसिल में दोनों देशों के बीच बातचीत हुई जिससे दोनों देशों के बीच आपसी संबंध लगातार बढ़ रहे हैं. प्रधानमंत्री ने क्राउन प्रिंस के साथ मीटिंग में कहा कि ‘हम हमारे संबंधों में नए और आधुनिक आयाम जोड़ रहे हैं.

    पीएम मोदी ने कहा कि भारत के लिए सऊदी अरब उसके सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदारों में से एक है. दुनिया की दो बड़ी और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं के रूप में, हमारा आपसी सहयोग पूरे क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए जरूरी है. अपनी बातचीत में, हमने अपनी साझेदारी को अगले स्तर पर ले जाने के लिए कई पहलों की पहचान की है. आज की बातचीत हमारे संबंधों को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगी. इससे हमें मानवता के कल्याण के लिए मिलकर काम करने की प्रेरणा मिलेगी.

    पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता में क्या बोले प्रिंस मोहम्मद?

    जी20 शिखर सम्मेलन के बाद पीएम मोदी से मुलाकात में सऊदी क्राउन प्रिंस ने पीएम को बधाई दी. उन्होंने कहा कि जी20 सम्मेलन बहुत अच्छे से संपन्न हुआ. उन्होंने भारत, मिडिल ईस्ट और यूरोपी के लिए बनाए जाने वाले रेल एंड शिपिंग कॉरिडोर पर खुशी जाहिर की. प्रिंस मोहम्मद ने कहा कि इस (भारत के साथ) रिश्ते में पहले भी कोई असहमति नहीं थी. उन्होंने दोनों देशों के सहयोग को भविष्य के निर्माण और अवसर पैदा करने वाला बताया.

  • जालंधर पहुंचे सीएम भगवंत मान ने सब इंस्पेक्टरों को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले-अब बिना सिफारिश मिलती है नौकरी

    You are currently viewing जालंधर पहुंचे सीएम भगवंत मान ने सब इंस्पेक्टरों को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले-अब बिना सिफारिश मिलती है नौकरी

    CM Bhagwant Mann who arrived in Jalandhar distributed the appointment letter to the sub inspectors, said – Now you get a job without recommendation

    जालंधर पहुंचे सीएम भगवंत मान ने सब इंस्पेक्टरों को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले-अब बिना सिफारिश मिलती है नौकरी

     जालंधरः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को जालंधर पहुंचे यहां उन्होंने पुलिस विभाग में सिलेक्ट हुए 560 सब इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार ने की एक और घोषणा पूरी की। साथ ही उन्होंने नौकरी को लेकर विपक्ष पर भी जमकर तंज कसा। सीएम भगवंत मान ने कहा कि राज्य में नौकरी भर्ती पारदर्शी तौर पर की जा रही है।

    सभा में बैठे सभी लोगों से पूछते हुए उन्होंने कहा कि भर्ती में कोई भी पैसा लगा हो तो बता दीजिए। उन्होंने कहा कि कल मेरे पास एक मैसेज आया है कि भगवंत मान तो हरियाणा, राजस्थान के लोगों की नौकरी दे रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा कि आज वाली भर्ती में 95% पंजाब से हैं। 31 हरियाणा और 4 राजस्थान के हैं, लेकिन वे भी पंजाब के ही हैं। सीएम मान ने कहा कि पंजाबियत को मैं कितना प्यार करता हूं। मुझे यह दिखाने के लिए एनओसी नहीं चाहिए। मेरे सपने में भी पंजाब है।

    बता दें कि मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं। पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल ने कहा कि पुलिस की सुरक्षा चाक चौबंद है। हर तरफ निगरानी रखी जा रही है। पूरे इलाके में नाकाबंदी करवाई गई है। सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    जिक्रयोग्य है कि इससे पहले मुख्यमंत्री द्वारा एक दिन पहले ही 710 पटवारियों को नियुक्ति दिए जा चुके है। इस दौरान सीएम मान ने कहा था कि अब उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान 5 हजार रुपए के बजाय 18 हजार रुपए प्रति महीना वित्तीय भत्ता दिया जाएगा।

  • जालंधर ; स्कूल के बाहर भिड़े छात्र, एक गंभीर घायल, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

    You are currently viewing जालंधर के इस स्कूल के बाहर भिड़े छात्र, एक गंभीर घायल, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

    Students fought outside this school in Jalandhar, one was seriously injured, the incident was caught on CCTV camera

    जालंधर ; स्कूल के बाहर भिड़े छात्र, एक गंभीर घायल, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

     जालंधरः महानगर के अन्तर्गत आते अर्जुन नगर स्थित एक निजी स्कूल के 10वीं और 11वीं के छात्रों के बीच झड़प होने का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि इसी बीच 11वीं कक्षा के छात्रों ने 10वीं कक्षा के छात्र पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल अवस्था में उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल छात्र की पहचान शिवपाल के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते घायल छात्र शिवपाल के दोस्त रजत ने बताया कि वे दोनों 10वीं कक्षा में पढ़ते हैं। छुट्टी के बाद जब वे घर जाने लगे तो 11वीं कक्षा के छात्रों ने अपनी मोटरसाइकिल से शिवपाल की एक्टिवा में टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई और 11वीं के छात्रों ने तेजधार हथियार से शिवपाल पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। रजत ने बताया कि घायल हालत में शिवपाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत अभी ठीक बताई जा रही है, और उसके सिर पर 3 से 4 टाकें लगे हैं। वहीं यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें साफ नजर आ रहा है कि चार युवकों द्वारा एक युवक को घेरकर उस पर तेजधार हथियार सहित ईंट और पत्थर बरसाने शुरू कर दिये, जिससे उक्त छात्र को गंभीर चोटें आई हैं।

    वहीं, घटना की सूचना मिलते ही रामामंडी इंस्पैक्टर राजेश अरोड़ा अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि घायल युवक की हालत ठीक है। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलने पर ही उचित कार्रवाई की जाएगी।