Category: POLITICAL

  • कांग्रेस के पूर्व विधायक MLA कुलबीर जीरा गिरफ्तार, फिरोजपुर पुलिस ने सुबह 5 बजे घर की छापेमारी

     कांग्रेस के पूर्व विधायक MLA कुलबीर जीरा गिरफ्तार, फिरोजपुर पुलिस ने सुबह 5 बजे घर की छापेमारी

     

     

     

    चंडीगढ़  : कांग्रेस विधायक खैहरा के बाद अब पंजाब के फिरोजपुर के जीरा हलके से कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा को मंगलवार सुबह 5 बजे के करीब पुलिस ने घर से गिरफ्तार कर लिया है। जीरा ने इससे पहले घोषणा की थी और सभी पत्रकारों को निमंत्रण दिया था कि वह फिरोजपुर में दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस को गिरफ्तारी देंगे।

    Former Congress MLA  kulbir arrested : उल्लेखनीय है कि जीरा ने बीडीपीओ जीरा दफ्तर के समक्ष सरपंचों की मांगों को लेकर धरना दिया था। बीडीपीओ जीरा का आरोप है कि कुलबीर सिंह अपने साथियों के साथ उनके दफ्तर के अंदर घुस कर और सभी कमरों पर कब्जा कर लिया और वहां पड़े सरकारी दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ की है ।

    थाना जीरा सिटी पुलिस ने कुलबीर सिंह जीरा समेत 80 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जीरा ने घोषणा की थी कि वह धन-धन बाबा बुढ़ा साहब गुरुद्वारा के दर्शन करने के बाद वह फिरोजपुर में खुद पुलिस को अपनी गिरफ्तारी देंगे। इससे पूर्व ही पुलिस ने मंगलवार सुबह जीरा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।

  • जालंधर में निगम चुनाव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

    You are currently viewing जालंधर में निगम चुनाव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

    जालंधर में निगम चुनाव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

     

    •  पंजाब में आगामी नगर निगम इलक्शन को लेकर चुनाव आयोग ने अपनी कमर कस ली है। इसे लेकर पंजाब में जिला स्तरीय अधिकारियों को तैयारी करने के आदेश दिए गए हैं। जिसके तहत जालंधर नगर निगम चुनाव को लेकर डीसी द्वारा इसकी रूपरेखा तैयार की गई। डीसी विशेष सारंगल ने अधिकारियों के साथ चुनाव की तैयारियों को लेकर अहम मीटिंग भी की।

    इस मीटिंग में डीसी विशेष सारंगल ने चुनाव की तैयारी को लेकर समीक्षा की। जहां उन्होंने कहा कि नगर निगम वार्ड चुनाव की वोटर्स की सूची इसी साल पहली जनवरी के आधार पर तैयार की जानी है। इस सूची को तैयार करने के लिए विशेष तौर पर 15 वोटर रजिस्ट्रेशन अधिकारी और 15 सहायक वोटर रजिस्ट्रेशन अधिकारी नियुक्त किए जा चुके हैं।

    बता दें कि उक्त सूची को आयोग द्वारा जारी आयोजित 21 अक्टूबर 2023 के कार्यक्रम में पेश किया जाना है। जिसके बाद अगले दस दिन तक उक्त सूची पर दावे और आपत्तियां सुनी जाएंगी। जिनका निपटारा 8 नवंबर 2023 तक कर 10 नवंबर को मतदाता सूची अंतिम बार प्रकाशित होगी।

    डीसी विशेष सारंगल ने बताया कि इलेक्टोरल रजिस्ट्रार ऑफिसर और सहायक इलेक्टोरल रजिस्ट्रार ऑफिसर को सबसे उचित विवरण दिया गया है। जिससे उन्हें मतदाताओं की सूची तैयार करने में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो और वह अपना काम सही ढंग से कर सकें। जिससे अधिकारियों को उचित जानकारी मुहैया हो सके।

    डीसी विशेष सारंगल ने कहा- जालंधर के जनरल मैनेजर उद्योग, एसडीएम जालंधर-1 और 2, सचिव आरटीए, एसीए पुड्डा, आबकारी विभाग के डिप्टी कमिश्नर, एक्सईएन जल आपूर्ति व सीवरेज बोर्ड जालंधर-1, जिला रेवेन्यू अधिकारी, भूमि रिकॉर्ड विभाग के डिप्टी डायरेक्टर, डिप्टी रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसाइटी, जिला डेवलपमेंट अधिकारी, पंचायत अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

  • भारत के दते कदम; भारत-श्रीलंका के बीच यात्री नौका सेवा शुरू, PM मोदी बोले- दोनों देशों में होने लगी नए अध्याय की शुरुआत

    भारत के दते कदम; भारत-श्रीलंका के बीच यात्री नौका सेवा शुरू, PM मोदी बोले- दोनों देशों में होने लगी नए अध्याय की शुरुआत

     

     

    नयी दिल्ली/चेन्नई : भारत एवं श्रीलंका के बीच तमिलनाडु के नागपट्टिनम से श्रीलंका के उत्तरी प्रांत जाफना के पास कांकेसंथुराई तक यात्री नौका सेवा शनिवार से प्रारंभ हो गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय राजधानी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस सेवा की शुरुआत की। नौका तमिलनाडु के नागापट्टिनम बंदरगाह से द्वीप राष्ट्र श्रीलंका में कांकेसंथुरई के लिए रवाना हुई। उन्होंने कहा कि भारत और श्रीलंका संस्कृति, वाणिज्य और सभ्यता का गहरा इतिहास साझा करते हैं और अब दोनों में आर्थिक साझेदारी भी बढ़ेगी। नौका सेवा नागापट्टिनम और कांकेसंतुराई के बीच शुरू की गई है।

    Passenger ferry service started between India and Sri Lanka: मोदी ने कहा, “इस महत्वपूर्ण अवसर पर आपके साथ जुड़ना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। हम भारत और श्रीलंका के बीच राजनयिक और आर्थिक संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं। तमिलनाडु के नागापट्टिनम और श्रीलंका के कांकेसंतुराई के बीच नौका सेवा का शुभारंभ किया जा रहा है। हमारे संबंधों को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।”

    प्रधानमंत्री मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे वीडियो लिंक के जरिए इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की विदेश नीति में पड़ोसी प्रथम की नीति का उल्लेख करते हुए कहा कि इस दृष्टिकोण का एक हिस्सा हमारे पड़ोसी देशों के साथ प्रगति और समृद्धि को साझा करना है। भारत अपने लोगों के पारस्परिक लाभ के लिए अपने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए श्रीलंका के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    उन्होंने कहा कि जी 20 शिखर सम्मेलन के दौरान, भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा घोषित किया गया है। यह एक महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी कॉरिडोर है जो पूरे क्षेत्र पर व्यापक आर्थिक प्रभाव पैदा करेगा। इससे श्रीलंका के लोगों को भी लाभ होगा क्योंकि हम दोनों देशों के बीच मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं आज नौका सेवा के सफल शुभारंभ के लिए राष्ट्रपति, सरकार और श्रीलंका के लोगों को धन्यवाद देता हूं। आज शुरुआत के साथ हम रामेश्वरम और तलाईमन्नार के बीच नौका सेवा फिर से शुरू करने की दिशा में भी काम करेंगे।” विदेश मंत्रालय के अनुसार जुलाई 2023 में श्रीलंका के राष्ट्रपति श्री विक्रमसिंघे की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के नेताओं द्वारा की गई घोषणा के अनुरूप, भारत में नागपट्टिनम और श्रीलंका के उत्तरी प्रांत जाफना के पास कांकेसंथुराई के बीच यह नौका सेवा शुरू हुई है।

    भारतीय जहाजरानी निगम द्वारा संचालित हाई-स्पीड फेरी की क्षमता 150 यात्रियों की है। नागपट्टिनम और कांकेसंथुराई के बीच लगभग 60 नाविक मील यानी 110 किमी की दूरी समुद्र की स्थिति के आधार पर लगभग साढ़े तीन घंटे में तय की जाएगी। सेवा शुरू करने के लिए, केंद्र सरकार ने तमिलनाडु मैरीटाइम बोर्ड के सहयोग से नागापट्टिनम बंदरगाह पर सुविधाओं का उन्नयन किया। इसी तरह श्रीलंका सरकार ने कांकेसंथुराई बंदरगाह पर आवश्यक बुनियादी ढांचा तैयार किया है।

  • चुनावी बिगुल बजते होने लगे राजनीति में उलटफेर ;  BJP जॉइन कर चुके पूर्व कैबिनेट मंत्री वेरका की Congress में होगी घर वापसी

    चुनावी बिगुल बजते होने लगे राजनीति में उलटफेर ;  BJP जॉइन कर चुके पूर्व कैबिनेट मंत्री वेरका की Congress में होगी घर वापसी

     

     

    अमृतसर : पंजाब में नगर निगम चुनाव का बिगुल बज चुका है और अगले साल लोकसभा चुनाव आने वाले हैं। इसी बीच पंजाब भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री और पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष डा. राजकुमार वेरका ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। बता दें कि करीब एक साल पहले कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए डा. राजकुमार ने एक बार फिर कांग्रेस का दामन थामने का ऐलान किया है।

    Former Cabinet Minister Rajkumar Verka: डॉ. राजकुमार कांग्रेस में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में उनका मोहभंग हो गया है। भारतीय जनता पार्टी में उनको बनता सम्मान नहीं मिला है, जिसके चलते उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया है। बता दें कि वेरका के कई करीबी भाजपा नेताओं के भी कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की है।

  • यूरोपीय संघ ने एलन मस्क को दी चेतावनी, कहा ‘एक्स पर इजराइल-हमास जंग को लेकर हो रहे दुष्प्रचार को रोकें’, वरना भरना पड़ेगा भारी जुर्माना

    यूरोपीय संघ ने एलन मस्क को दी चेतावनी, कहा ‘एक्स पर इजराइल-हमास जंग को लेकर हो रहे दुष्प्रचार को रोकें’, वरना भरना पड़ेगा भारी जुर्माना

     

    लंदन : यूरोपीय संघ के आयुक्त थिएरी ब्रेटन ने टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क को चेतावनी देते हुए कहा है कि इजराइल में हमास के हमलों के बाद उनके एक्स प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल अवैध कंटेंट और गलत सूचना फैलाने के लिए किया जा रहा है। मस्क को संबोधित एक पत्र में, ब्रेटन ने कहा कि हमास द्वारा इजराइल के खिलाफ किए गए आतंकवादी हमलों के बाद, उन्हें संकेत मिले हैं कि आपके प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल यूरोपीय संघ में अवैध कंटेंट और गलत सूचना प्रसारित करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ईयू डिजिटल सर्विस एक्ट (डीएसए) कंटेंट मॉडरेशन के संबंध में सटीक दायित्व निर्धारित करता है।

    ब्रेटन ने लिखा, ”आपको इस बारे में बहुत पारदर्शी और स्पष्ट होना होगा कि आपकी शर्तों के तहत किस तरह के कंटेंट की अनुमति है और अपनी नीतियों को लगातार लागू करना होगा। यह विशेष रूप से तब प्रासंगिक होता है जब आपके प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाली हिंसक और आतंकवादी कंटेंट सामग्री की बात आती है।” यूरोपीय संघ के आयुक्त ने मस्क से अगले 24 घंटों में उनके अनुरोध पर त्वरित, सटीक और पूर्ण प्रतिक्रिया भेजने के लिए कहा है। ब्रेटन ने जोर दिया, ”सार्वजनिक सुरक्षा और नागरिक विमर्श के जोखिमों से निपटने के लिए आपको सही उपाय करने की आवश्यकता है। सार्वजनिक मीडिया और नागरिक समाज संगठन यूरोपीय संघ में आपके प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाली नकली इमेज और तथ्यों के मामलों की व्यापक रूप से रिपोर्ट करते हैं।”

    बता दें कि ईयू ने डिजटल सर्वेसेज ऐक्ट के तहत कुछ नए नियम लागू किए हैं। इन नियमों का पालन ना करने पर एक्स को अपने रेवेन्यू का 6 फीसदी जुर्माने के तौर पर देना पड़ सकता है या फिर ईयू के अंदर एक्स पर पूरी तरह रोक लगाई जा सकती है।

  • मुख्यमंत्री मान ने विपक्षी दलों पर फिर कसा तंज, सुखबीर बादल से बोले- Oberoi होटल की फर्द लेकर आना

    मुख्यमंत्री मान ने विपक्षी दलों पर फिर कसा तंज, सुखबीर बादल से बोले- Oberoi होटल की फर्द लेकर आना

     

     

    चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार फिर से विरोधी पार्टियों पर धावा बोला है। इस बार सीएम भगवंत मान ने मुख्य रूप से बादल परिवार पर निशाना साधा है। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब के मुद्दों पर खुली बहस करने के लिए स्थान तय कर दिया है। आज यानी बुधवार को सीएम भगवंत मान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए सुखबीर बादल को आड़े हाथों लिया है।

    CM Mann attacked opposition parties: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लिखा- माननीय सुनील जाखड़ जी, सुखबीर बादल जी, बाजवा जी, राजा डिंग जी.. आप घर से थोड़ी सी शर्म नाम की चीज़ लेकर चलते हैं या नहीं? चांदी की कस्सी के साथ फोटो खिंचवाने के दौरान कैप्टन के साथ बलराम जाखड़ भी खड़ें हैं। देवीलाल ने प्रकाश सिंह बादल की SYL का सर्वे करवाने के लिए अनुमति देने पर हरियाणा विधानसभा में प्रशंसा की थी।

    मुख्यमंत्री मान ने कहा कि सुखबीर सिंहां गुड़गांव के ओबेरॉय होटल की फर्द लेकर आना.. बाकि रही पानी की बात तो वो आप फिक्र मत करो। छोटे होते मेरी ड्यूटी थी खाल पर थी ताकि खाल में कोई गड्ढा न पड़ जाए। ड्यूटी अब भी परमात्मा ने मेरी खाल पर ही लगाई, लेकिन इस बार खाल का नाम “सतलुज” है। एक नवंबर को अपने पूर्वजों की कुर्सी के लिए किए हुए कुर्सीनामे जरूर साथ लेकर आना, ताकि मेरे वतन पंजाब के लोग भी जान लें कि कुर्बानी देने की बात कह कर उनकी कितनी बार कुर्बानी ली गई।

  • कनाडा का धन्यवाद करने निकले खालिस्तान समर्थक गिरफ्तार, पढ़े पूरी ख़बर

    You are currently viewing कनाडा का धन्यवाद करने निकले खालिस्तान समर्थक गिरफ्तार, पढ़े पूरी ख़बर

    कनाडा का धन्यवाद करने निकले खालिस्तान समर्थक गिरफ्तार, पढ़े पूरी ख़बर

    •  खालिस्तानी गतिविधियों और आतंकियों-गैंगस्टरों को तरजीह देने वाले कनाडा का धन्यवाद करने के लिए निकले सांसद सिमरनजीत सिंह मान की पार्टी शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के पदाधिकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह सभी चंडीगढ़ में कनाडा की एंबेसी में खालिस्तानियों को सपोर्ट करने के लिए कनाडा थैंक्स गिविंग-डे मनाने जा रहे थे।
  • 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग ने किया तारीखों का ऐलान, जानें किस दिन आएंगे नतीजे

    5 राज्यों में विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग ने किया तारीखों का ऐलान, जानें किस दिन आएंगे नतीजे

     

     

    नई दिल्ली : भारत निर्वाचन आयोग ने 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, मध्य प्रदेश में 7 नवंबर, राजस्थान में 23 नवंबर, छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर, तेलंगाना में 30 नवंबर और मिजोरम में 7 नवंबर को चुनाव होने जा रहे हैं।

    5 States election dates announced : आयोग ने बताया कि मतगणना 3 दिसंबर को होगी। फिलहाल, हिंदी पट्टी के तीनों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला नजर आ रहा है। एमपी, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना में एक चरण में चुनाव होने वाले हैं। जबकि, छत्तीसगढ़ में चुनाव दो चरणों में पूरे होंगे।

  • पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने विरोधियों को दिया खुला चैलेंज, बोले- आओ हम पंजाब के मुद्दों पर लाइव बहस करें

    पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने विरोधियों को दिया खुला चैलेंज, बोले- आओ हम पंजाब के मुद्दों पर लाइव बहस करें

     

    चंडीगढ़ : पंजाब के सी.एम. भगवंत मान ने एक बार फिर विरोधियों को आड़े हाथ लिया है। सीएम मान ने विरोधियों को चैलेंज कर पंजाब के मसलों पर खुली बहस करने का न्योता दिया है। उन्होंने ट्वीट किया कि ”भाजपा प्रधान जाखड़ , अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल और कांग्रेस के राजा वड़िंग-प्रताप बाजवा को मेरा खुला चैलेंज है कि रोज-रोज की किच-किच के बजाय आओ हम मीडिया के सामने बैठ कर पंजाब को अब तक किसने लूटा, भाई-भतीजे साले-जीजे, दोस्त, टोल प्लाजे, जवानी, किसानी, व्यापार-दुकानदार, गुरुओं की वाणी, नहरों का पानी.. सभी मुद्दों पर लाइव बहस करें। आप अपने साथ कागज भी ला करते हो पर मैं मुंह जुबानी ही बोलूंगा। इसके लिए 1 नवंबर ‘पंजाब दिवस’ वाला दिन ठीक रहेगा। आपको तैयारी के लिए समय भी मिल जाएगा, मेरी तो तैयारी पूरी है क्योंकि सच बोलने के लिए रट्टे नहीं लगाने पड़ते।” 

  • PM मोदी ने की SYL विवाद पर टिप्पणी

    You are currently viewing PM मोदी का SYL विवाद पर तंज

    PM मोदी ने की SYL विवाद पर टिप्पणी

    •  पंजाब- हरियाणा व कर्नाटक- तमिलनाडु के बीच चल रहे पानी विवाद पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान दौरे के दौरान तंज कंसा। नरेंद्र मोदी ने इस दौरान बिना नाम लिए पंजाब- हरियाणा के बीच चल रहे SYL मुद्दे और कर्नाटक- तमिलनाडु के बीच कावेरी नदी जल बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान पर टिप्पणी की है।

    दरअसल, नरेंद्र मोदी राजस्थान दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने राजस्थान में घर-घर जल पहुंचाने की गारंटी दे दी। इसी दौरान नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब मैं गुजरात के मुख्यमंत्री था तो नर्मदा का पानी राजस्थान को देना था। आज हिंदुस्तान में देखिए, एक राज्य दूसरे राज्य को पानी देने से मना करता है। दो-दो राज्यों के बीच में लड़ाई होती है।

    उन्होंने कहा कि ये मोदी की गारंटी थी, अगर नर्मदा का पानी गुजरात को मिलता है, राजस्थान को भी जरूरत है तो राजस्थान भी मेरा है। मैं राजस्थान को तरसता नहीं रख सकता हूं और नर्मदा का पानी कोई विवाद नहीं कोई कोर्ट-कचहरी नहीं। आज राजस्थान के कई जिलों में नर्मदा का पानी पहुंच रहा है। ये मोदी की गारंटी होती है।

    सतलुज यमुना लिंक (SYL) नहर विवाद पर कुछ दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को कड़ी फटकार लगाई थी। बीते बुधवार को हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को कहा कि वह इस मुद्दे पर राजनीति न करे। पंजाब सरकार कानून से ऊपर नहीं है। सुप्रीम कोर्ट को सख्त आदेश देने के लिए मजबूर न करें।

    वहीं, सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद विरोधी पार्टियों ने भी पंजाब सीएम भगवंत मान की सरकार को घेरना शुरू कर दिया। अकाली दल व कांग्रेस ने विवाद खड़ा किया कि सीएम मान की सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में सही से मुद्दे को पेश नहीं किया। खुद कोर्ट में कहा कि वे नहर बनाना चाहते हैं, लेकिन विपक्षी दल उन्हें ऐसा करने से रोक रहे हैं।सके बाद से ही विवाद गर्माता जा रहा है। शुक्रवार को अकाली दल इस मुद्दे को लेकर गवर्नर पंजाब बनवारी लाल पुरोहित से मिला भी है।