PM मोदी ने की SYL विवाद पर टिप्पणी

You are currently viewing PM मोदी का SYL विवाद पर तंज

PM मोदी ने की SYL विवाद पर टिप्पणी

  •  पंजाब- हरियाणा व कर्नाटक- तमिलनाडु के बीच चल रहे पानी विवाद पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान दौरे के दौरान तंज कंसा। नरेंद्र मोदी ने इस दौरान बिना नाम लिए पंजाब- हरियाणा के बीच चल रहे SYL मुद्दे और कर्नाटक- तमिलनाडु के बीच कावेरी नदी जल बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान पर टिप्पणी की है।

दरअसल, नरेंद्र मोदी राजस्थान दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने राजस्थान में घर-घर जल पहुंचाने की गारंटी दे दी। इसी दौरान नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब मैं गुजरात के मुख्यमंत्री था तो नर्मदा का पानी राजस्थान को देना था। आज हिंदुस्तान में देखिए, एक राज्य दूसरे राज्य को पानी देने से मना करता है। दो-दो राज्यों के बीच में लड़ाई होती है।

उन्होंने कहा कि ये मोदी की गारंटी थी, अगर नर्मदा का पानी गुजरात को मिलता है, राजस्थान को भी जरूरत है तो राजस्थान भी मेरा है। मैं राजस्थान को तरसता नहीं रख सकता हूं और नर्मदा का पानी कोई विवाद नहीं कोई कोर्ट-कचहरी नहीं। आज राजस्थान के कई जिलों में नर्मदा का पानी पहुंच रहा है। ये मोदी की गारंटी होती है।

सतलुज यमुना लिंक (SYL) नहर विवाद पर कुछ दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को कड़ी फटकार लगाई थी। बीते बुधवार को हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को कहा कि वह इस मुद्दे पर राजनीति न करे। पंजाब सरकार कानून से ऊपर नहीं है। सुप्रीम कोर्ट को सख्त आदेश देने के लिए मजबूर न करें।

वहीं, सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद विरोधी पार्टियों ने भी पंजाब सीएम भगवंत मान की सरकार को घेरना शुरू कर दिया। अकाली दल व कांग्रेस ने विवाद खड़ा किया कि सीएम मान की सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में सही से मुद्दे को पेश नहीं किया। खुद कोर्ट में कहा कि वे नहर बनाना चाहते हैं, लेकिन विपक्षी दल उन्हें ऐसा करने से रोक रहे हैं।सके बाद से ही विवाद गर्माता जा रहा है। शुक्रवार को अकाली दल इस मुद्दे को लेकर गवर्नर पंजाब बनवारी लाल पुरोहित से मिला भी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *