पंजाब में लोगों के लिए मोहल्ला क्लीनिक वरदान की तरह साबित हो रहे हैं: मंगल सिंह बस्सी
जालंधर : स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ के अवसर पर पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा राज्य के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए पंजाब के विभिन्न जिलों में खोले जा रहे हैं 76 और मोहल्ला क्लीनिक के तहत सोमवार को आम आदमी पार्टी जालंधर के लोकसभा प्रभारी व पंजाब एग्रो एक्सपोर्ट लिमिटेड के चेयरमैन मंगल सिंह बस्सी द्वारा फोकल प्वाइंट में मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मंगल सिंह बस्सी ने कहा कि वर्तमान में राज्य में 583 मोहल्ला क्लीनिक चल रहे हैं। ऐसे में 76 और नए क्लीनिक खुलने से पंजाब में कुल 659 मोहल्ला क्लीनिक हो गए है।इसके साथ ही 40 सरकारी अस्पतालों को अपग्रेड किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सरकार की एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पहल है, जहां लोगों को उनके घरो के नजदीक बुनियादी इलाज की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वहीँ मरीजों की जांच के अलावा लैब टेस्टिंग और दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा गांवों के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से मोहल्ला क्लीनिक खोले जा रहे है। इन क्लीनिकों में लोगों को 40 प्रकार के टेस्ट और 90 प्रकार की दवाएं मुफ्त मिलेंगी व कोई पर्ची फीस नहीं ली जाएगी, जिससे लोगों को इन क्लीनिकों का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार आम लोगों को बुनियादी स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आम लोगों को उनके घर के पास ही अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूरे राज्य में आम आदमी मोहल्ला क्लिनिक खोले हैं।









Leave a Reply