सांसद राघव चड्ढा को लगा बड़ा झटका, संसद सदन से किये कये सस्पैंड

You are currently viewing सांसद राघव चड्ढा को लगा बड़ा झटका, संसद सदन से किये कये सस्पैंड

Big blow to MP Raghav Chadha, suspended from Parliament House

सांसद राघव चड्ढा को लगा बड़ा झटका, संसद सदन से किये कये सस्पैंड

 

  •  नई दिल्लीः पांच सांसदों के फर्जी हस्ताक्षर मामले में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब सांसद राघव चड्ढा को संसद से सस्पैंड कर दिया गया। वह तब तक सदन से निलंबित रहेंगे जब तक प्रिविलेज कमेटी उनके मामले की जांच नहीं करती है। यही नहीं, कुछ दिन पहले राज्यसभा से इस सत्र के लिए सस्पेंड किए गए सांसद संजय सिंह को अगले सत्र के लिए भी निलंबित करने का फैसला किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सिग्नेचर विवाद मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मांग के बाद राज्यसभा के सभापति ने मामले की जांच सदन की विशेषाधिकार समिति को सौंप दिया था। दिल्ली अध्यादेश विधेयक ‘हस्ताक्षर विवाद’ कमेटी के पास भेजे जाने के बाद आप सांसद राघव चड्ढा ने 10 अगस्त को एक संवाददाता सम्मेलन कर दावा किया था कि मोदी सरकार ने एक नई परंपरा शुरू की है।

उन्होंने कहा था कि बीजेपी हाईकमान की मंशा साफ है, जो नेता बीजेपी के खिलाफ में बोलेगा उसकी संसद सदस्यता समाप्त करो या सदन से बाहर का रास्ता दिखा दो। इसके अलावा चड्ढा ने ये भी कहा था कि अमित शाह ने सदन में झूठ बोला है. बीजेपी का मंत्र है एक झूठ को हजार बार बोलो, तो वो सच में तब्दील हो जाएगा. फेक सिग्नेचर मामले में बीजेपी अपनी उसी रणनीति के तहत काम कर रही है.।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *