Tragic road accident in Amritsar, speeding car hit bike rider, died on the spot
अमृतसर में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत
हादसे संबंधी जानकारी देते प्रभजीत सिंह के दोस्त सर्बजीत सिंह ने बताया कि देर रात उन्हें फोन पर दोस्त के एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। तुरंत वह मौके पर पहुंचा और उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मौके पर जांच कर रहे एएसआई इकबाल सिंह ने बताया कि बाइक सवार रॉन्ग साइड से राम तीर्थ रोड से एलिवेटेड रोड पर चढ़ रहा था कि इस दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि बाइक सवार उछल कर पुल से नीचे गिर गया। नीचे गिरने से सिर में चोट लगने के बाद बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। एएसआई इकबाल सिंह ने बताया कि फिलहाल परिवार व चश्मदीदों के बयान दर्ज किए गए हैं। जांच के बाद जिसकी भी गलती सामने आई, कार्रवाई की जाएगी।








Leave a Reply