Tag: अमृतसर में दर्दनाक सड़क हादसा

  • अमृतसर में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

    You are currently viewing अमृतसर में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

    Tragic road accident in Amritsar, speeding car hit bike rider, died on the spot

    अमृतसर में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

     

    • अमृतसरः जिले के अधीन आते एलिवेटेड रोड पर उस समय दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब रॉन्ग साइड से पुल चढ़ रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक की पहचान भिखीविंड निवासी प्रभजीत सिंह बब्बू के तौर पर हुई है।

    हादसे संबंधी जानकारी देते प्रभजीत सिंह के दोस्त सर्बजीत सिंह ने बताया कि देर रात उन्हें फोन पर दोस्त के एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। तुरंत वह मौके पर पहुंचा और उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    मौके पर जांच कर रहे एएसआई इकबाल सिंह ने बताया कि बाइक सवार रॉन्ग साइड से राम तीर्थ रोड से एलिवेटेड रोड पर चढ़ रहा था कि इस दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि बाइक सवार उछल कर पुल से नीचे गिर गया। नीचे गिरने से सिर में चोट लगने के बाद बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। ​​​​​​​एएसआई इकबाल सिंह ने बताया कि फिलहाल परिवार व चश्मदीदों के बयान दर्ज किए गए हैं। जांच के बाद जिसकी भी गलती सामने आई, कार्रवाई की जाएगी।

  • अमृतसर में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से महिला की मौत

    You are currently viewing अमृतसर में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से महिला की मौत

    Tragic road accident in Amritsar, woman dies after being hit by a speeding bus

    अमृतसर में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से महिला की मौत

     

    अमृतसरः महानगर में बस स्टैंड के पास उस वक्त दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जब तेज रफ्तार पंजाब रोडवेज बस की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान 63 बर्षीय की रानी के रुप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। वहीं, बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    घटना संबंधी जानकारी देते हुए मृतका के बेटे ने बताया कि वह अपनी पत्नी और माता के साथ रामबाग से बस स्टैंड की तरफ जा रहे थे। तभी अमृतसर से अबोहर जा रही तेज रफ्तार बस ने उनकी माता को जोरदार टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही उनकी माता की मौत हो गई। हादसे के बाद बस ड्राइवर मौके पर ही फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।