Tragic road accident in Amritsar, woman dies after being hit by a speeding bus
अमृतसर में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से महिला की मौत
अमृतसरः महानगर में बस स्टैंड के पास उस वक्त दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जब तेज रफ्तार पंजाब रोडवेज बस की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान 63 बर्षीय की रानी के रुप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। वहीं, बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
घटना संबंधी जानकारी देते हुए मृतका के बेटे ने बताया कि वह अपनी पत्नी और माता के साथ रामबाग से बस स्टैंड की तरफ जा रहे थे। तभी अमृतसर से अबोहर जा रही तेज रफ्तार बस ने उनकी माता को जोरदार टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही उनकी माता की मौत हो गई। हादसे के बाद बस ड्राइवर मौके पर ही फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।








Leave a Reply