दिल दहला देने वाली वारदात, बेटे ने पिता के 32 कर दिये टुकड़े,जानें पूरी खबर..

 दिल दहला देने वाली वारदात, बेटे ने पिता के 32 कर दिये टुकड़े,जानें पूरी खबर..

 

 

 

 

बेंगलुरु : दिल्ली में कुछ हफ्ते पहले श्रद्धा वालकर हत्याकांड जैसी ही दिल दहला देने वाली घटना कर्नाटक बागलकोट से सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपने पिता की पहले हत्या की और उसके बाद शरीर के 32 टुकड़े कर खुले बोरवेल में फेंक दिया। हत्या का खुलासा होने के बाद पुलिस को बॉडी खोजने में बहुत परेशानी हुई।आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कर्नाटक पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी विठला कुलाली ने गुस्से से अपने पिता परशुराम कुलाली (53) की लोहे की रॉड से हत्या कर दी। घटना 6 दिसंबर को कर्नाटक के बागलकोट में घटी है। हत्या करने के बाद भी जब 28 साल के आरोपी का दिल नहीं पसीजा तो उसने अपने पिता के शरीर के 32 टुकड़े कर दिए और उन टुकड़ों को खुले बोरवेल में फेंक दिया।

पुलिस के मुताबिक, परशुराम अक्सर शराब के नशे में धुत होकर अपने दो बेटों में से छोटे विठला को गालियां देता था। परशुराम की पत्नी और बड़ा बेटा अलग रहते हैं। पिछले मंगलवार को, विठला अपने पिता की गाली सुनने के बाद गुस्सा हो गया। उसने लोहे की रॉड उठाई और कत्ल कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *