School जा रहे Principal को Bike सवारों ने गोलियां से भूना, मौके पर ही मौत, CCTV में कैद हुई वारदात
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रिंसिपल शबाबुल हुसैन लाकड़ी फाजलपुर स्थित श्री साईं पब्लिक स्कूल में कार्यरत थे और मंगलवार सुबह पैदल स्कूल जा रहे थे इस दौरान पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने आकर उनके सिर में गोली मार दी
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें आसपास के लोगों ने तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई। वहीं, सीनियर पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर जांच कर रही है।
मामले की जांच कर रहे मौके पर पहुंचे एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि घटना सुबह लगभग 8:00 बजे के करीब हुई है। उन्होंने बताया कि प्रिंसिपल सबाबुल अपने घर से पैदल स्कूल जा रहे थे, तभी पीछे से आए बाइक पर आए बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया और फायरिंग करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना के बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। वहीं, आसपास के लोगों ने प्रिंसिपल को पास के अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर बाइक सवार अज्ञात हमलावरों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है, और स्थानीय लोगों में गुस्से का माहौल है। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है, और जल्द ही मामले का खुलासा किए जाने की उम्मीद है। पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई। सीनियर पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम घटनास्थन पर जांच कर रही है।







