मोरिंड में हुआ दर्दनाक हादसा, मोटरसाइकिल से गिरी छात्रा ट्राले के नीचे आई, मौके पर ही मौत
मोरिंडाः शहर के अंतर्गत आते महाराणा प्रताप चौक के पास सुबह-सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें एक छात्रा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ जब छात्रा अपनी सहेली के साथ उसके पिता की मोटरसाइकिल पर सवार होकर स्कूल जा रही थी कि रास्ते में गड्ढे में मोटरसाइकिल उछली तो वह नीचे गिर गई और पीछे से आ रहे ट्राले ने उसे कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच छात्रा के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान परमजीत कौर के रूप में हुई और वह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भक्कूमाजरा की छात्रा थी।
जानकारी अनुसार शुक्रवार को परमजीत कौर अपनी सहेली के साथ उसके पिता सौदागर सिंह की मोटरसाइकिल पर सवार थी। जैसे ही चमकौर साहिब मार्ग पर सड़क पर गड्ढे में से मोटरसाइकिल गुजरा तो गड्ढे के झटके से पीछे बैठी परमजीत कौर उछलकर नीचे गिर पड़ी। उसके गिरने पर ट्राला चालक ने उसे बचाने का प्रयास करते ट्राला मोड़ा लेकिन वह विफल रहा। परमजीत की पिछले टायर के नीचे आने से मौत हो गई। अरनौली के सौदागर सिंह ने बताया कि वो अपनी बेटी व उसकी सहेली परमजीत कौर को अरनौली से भक्कूमाजरा स्कूल छोड़ने के लिए जा रहा था। मौके पर लोगों ने ट्रक चालक को काबू कर लिया और पुलिस के सपुर्द कर दिया है।








Leave a Reply