Punjab Police jawan’s car falls into a deep ditch in Dalhousie, dies on the spot
Dalhousie में गहरी खाई में गिरी Punjab Police के जवान की कार, मौके पर ही मौत
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची Police ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक जवान की पहचान रमन कुमार ITI Colony Gurdaspur के रूप में हुई है। घटना रविवार शाम सात बजे के करीब की बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, रमन कुमार अपने परिवार के साथ हिमाचल प्रदेश के Dalhousie Khajjiar घूमने गया था। इस दौरान जैसे ही वह खजियार के पास गाड़ी पार्क करने लगा तो गाड़ी 40 फीट पीछे गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में रमन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
बता दें कि रमन कुमार Punjab Police के विभिन्न थानों मे अपनी सेवाएं निभा चुके हैं और मौजूदा समय में वह गुरदासपुर पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात थे।








Leave a Reply