Tag: Dalhousie में गहरी खाई में गिरी Punjab Police के जवान की कार

  • Dalhousie में गहरी खाई में गिरी Punjab Police के जवान की कार, मौके पर ही मौत

    You are currently viewing Dalhousie में गहरी खाई में गिरी Punjab Police के जवान की कार, मौके पर ही मौत

    Punjab Police jawan’s car falls into a deep ditch in Dalhousie, dies on the spot

    Dalhousie में गहरी खाई में गिरी Punjab Police के जवान की कार, मौके पर ही मौत

     

    • गुरदासपुरः गुरदासपुर के अधीन आती आईटीआई कॉलोनी में उस वक्त शोक की लहर दौड़ गई, जब यहां Punjab Police में तैनात जवान की हिमाचल प्रदेश के डल्होजी में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 40 फीट गहरी खाई में कार गिरने के कारण जवान की मौत हुई है।

    घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची Police ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक जवान की पहचान रमन कुमार ITI Colony Gurdaspur के रूप में हुई है। घटना रविवार शाम सात बजे के करीब की बताई जा रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार, रमन कुमार अपने परिवार के साथ हिमाचल प्रदेश के Dalhousie Khajjiar घूमने गया था। इस दौरान जैसे ही वह खजियार के पास गाड़ी पार्क करने लगा तो गाड़ी 40 फीट पीछे गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में रमन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

    बता दें कि रमन कुमार Punjab Police के विभिन्न थानों मे अपनी सेवाएं निभा चुके हैं और मौजूदा समय में वह गुरदासपुर पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात थे।