राहुल गांधी एक बार फिर अमेठी से लड़ेंगे चुनाव, कांग्रेस ने किया बड़ा ऐलान

राहुल गांधी एक बार फिर अमेठी से लड़ेंगे चुनाव, कांग्रेस ने किया बड़ा ऐलान

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेगे. ये ऐलान यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कर दिया है.

 

लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ने सग गया है. इस बीच उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेगे. ये ऐलान यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कर दिया है. वहीं, अजय राय का कहना है कि अगर प्रियंका गांधी की इच्छा हुई तो वाराणसी का एक-एक पार्टी कार्यकर्ता काम पर लगेगा. इस समय बीजेपी नेता स्मृति ईरानी बौखला गई हैं. अब जनता जवाब मांगती है.

यूपी के कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय राय ने शुक्रवार को दावा किया कि पार्टी सांसद राहुल गांधी 2024 का लोकसभा चुनाव अमेठी से लड़ेंगे. जब अजय राय से पूछा गया कि राहुल गांधी लोकसभा चुनाव में किस सीट से चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर राहुल गांधी अमेठी सीट से चुनाव लड़ेंगे. हमारे कार्यकर्ता उनकी सफलता के लिए मर मिटेंगे.

कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर तैयारी में जुटी हुई है. पार्टी ने एक संगठनात्मक फेरबदल भी किया है. उसने गुरुवार को बृजलाल खाबरी को पद से हटाकर पूर्व विधायक अजय राय को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (यूपीसीसी) के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है. पार्टी नए जोश के साथ कार्यकर्ताओं में जान फूंकने की कोशिश में जुटी हुई है. खबरी ने पिछले साल अक्टूबर में यूपीसीसी प्रमुख का पद संभाला था. वह पहले तीन दशकों तक बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में रहे थे. विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार के कुछ महीनों बाद राज्य कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति की गई थी. हालांकि पार्टी में लोगों को उनकी नियुक्त की बात अंदरखाने हजम नहीं हुई थी और बेचैनी जैसी स्थिति पैदा हो गई थी.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *