दिल्ली से पुणे जाने वाली फ्लाइट में फोन पर मिली बम की धमकी के बाद मचा हडकंप, सुरक्षित उतारे गए सभी यात्री
नई दिल्ली- दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह एक विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद CISF समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियां एक्शन में आईं और आनन-फानन में जहाज को खाली करवाया। फिलहाल वहां पर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट दिल्ली से पुणे जाने को तैयार थी। तभी जीएमआर कॉल सेंटर को एक फोन आया, जिसमें प्लेन में बम होने की बात कही गई। इसके बाद वहां मौजूद कर्मचारियों ने इसकी खबर सुरक्षा एजेंसियों को दी।
फिलहाल फ्लाइट को तुरंत रोक दिया गया। एयरपोर्ट पर आइसोलेशन बे में उसकी जांच की जा रही है। एयरपोर्ट मैनेजमेंट के मुताबिक सभी यात्रियों को उनके सामान के साथ सुरक्षित उतार दिया गया है। जैसे ही जांच पूरी हो जाती है, विमान को रवाना कर दिया जाएगा।









Leave a Reply