जालंधर: न्यूज़ पोर्टल चलाने वाले पत्रकार रवि गिल ने उठाया खौफनाक कदम! सुसाइड नोट बरामद

जालंधर: न्यूज़ पोर्टल चलाने वाले पत्रकार रवि गिल ने उठाया खौफनाक कदम! सुसाइड नोट बरामद

 

जालंधर:  जालंधर में न्यूज़ पोर्टल चलाने वाले रवि गिल की शास्त्री मार्किट में स्थित सिटी हब होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रवि गिल की जेब में से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें एक अन्य पोर्टल चलाने वाली महिला, उसके भाई और एक अन्य पत्रकार सहित चार लोगों के नाम लिखे हुए हैं जिन पर रवि गिल ने पैसे मांग कर ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए हैं। दोपहर से ही रवि गिल परेशान था जिसने अपना मोबाइल भी बंद किया हुआ था।

लेकिन जैसे ही उसकी लोकेशन के बारे में पता चला तो उसके दोस्त तुरंत होटल में पहुंचे। जब उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो रवि गिल की सांसें चल रही थीं  लेकिन अस्पताल में दाखिल करवाने के कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई। रेलवे स्टेशन के नज़दीक ऋषि नगर में रहने वाले रवि गिल और खुद को पत्रकार कहने वाली महिला पहले एक साथ ही न्यूज़ पोर्टल चलाते थे लेकिन कुछ समय से महिला अलग हो गई थी। थाना नई बारादरी की पुलिस रवि के परिजनों के बयान दर्ज़ कर रही है। पुलिस ने सुसाइड नोट भी कब्ज़े में ले लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *