Category: POLITICAL

  • ‘प्राण प्रतिष्ठा के दिन देश मे किसी भी जगह माहौल न हो खराब, पीएम मोदी ने कैबिनेट बैठक में दिए सख्त निर्देश

    ‘प्राण प्रतिष्ठा के दिन देश मे किसी भी जगह माहौल न हो खराब, पीएम मोदी ने कैबिनेट बैठक में दिए सख्त निर्देश

    ‘प्राण प्रतिष्ठा के दिन देश मे किसी भी जगह माहौल न हो खराब, पीएम मोदी ने कैबिनेट बैठक में दिए सख्त निर्देश

     

    राम लला का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी को होना है. इस दिन के लिए अयोध्या में तैयारी जोर शोर से हो रही है. इस बीच उत्साह में मर्यादाओं का उलंघन न हो, इसी को मद्देनजर रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट बैठक में मंत्रियों को सख्त निर्देश दिया है.

    पिछली शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में पीएम मोदी ने मंत्रियों को सख्त निर्देश दिया है. पीएम ने बैठक में कहा कि प्रभु राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर सचेत रहें. पीएम ने साफ शब्दों में कहा कि इसको लेकर आस्था दिखाएं, न कि आक्रामकता.

    वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने बयानबाजी से बचने और मर्यादा का ख्याल रखने का निर्देश दिया है. पीएम ने कहा कि सभी अपने अपने संसदीय क्षेत्र में इस बात का ख्याल रखें कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी ना हो, माहौल खराब ना हो.

    PM ने हरिहरन का भजन किया शेयर

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक भजन भी अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है. मशहूर गायक हरिहरन के भजन को शेयर करते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा है कि हरिहरन जी के अद्भुत सुरों से सजा ये राम भजन हर किसी को प्रभु श्री राम की भक्ति में लीन कर देने वाला है. प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे भी इस भजन का आनंद उठाएं.

     

     

    प्रधानमंत्री ने कल भी एक ट्वीट के जरिये एक भजन शेयर किया था. पीएम ने लिखा था कि राम लला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सभी को इंतजार है. इस से पहलेराम लला की भक्ति से ओतप्रोत विकास जी और महेश कुकरेजा जी के राम भजन को आप जरूर सुनिए.

    अपने क्षेत्र के लोगों को दर्शन कराएं’

    पीएम ने यहां तक कहा कि अपने अपने क्षेत्र के लोगों को 22 जनवरी के बाद राम लला के दर्शन करवाने लाएं और ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को राम लला का आशीर्वाद दिलवाएं. प्रधानमंत्री मोदी के इस सख्त निर्देश के बाद से जाहिर सी बात है भारतीय जनता पार्टी के नेता बचकर अब बोलेंगे.

  • उपराष्ट्रपति की नकल उतारना कहां तक सही ,नकल उतारते हुए मंत्री की वीडियो बनाकर घिर गए राहुल गांधी

    उपराष्ट्रपति की नकल उतारना कहां तक सही ,नकल उतारते हुए मंत्री की वीडियो बनाकर घिर गए राहुल गांधी

     

    संसद में एक के बाद एक करीब डेढ़ सौ सांसद सस्पेंड किए गए. लोग यह देखकर हैरान हैं कि थोक में जनप्रतिनिधियों को सदन से बाहर क्यों किया जा रहा है? अब विपक्ष के एक सांसद ने राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल उतारी है. ऐसा करते हुए वह पद की गरिमा और सम्मान भूल गए.

    इन दिनों संसद में जो कुछ हो रहा है, पहले कभी नहीं हुआ. एक तरफ ताबड़तोड़ सांसदों को सस्पेंड किया जा रहा है तो दूसरी तरफ बौखलाए विपक्ष के सांसद लोकतंत्र के मंदिर की सीढ़ियों पर ही उपराष्ट्रपति का मजाक बना रहे हैं. जी हां, ममता बनर्जी के सांसद ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की जिस तरह से नकल उतारी, देखने वाले भी शर्मिंदा हो गए. धनखड़ की नकल उतारने वाले TMC सांसद कल्याण बनर्जी हैं. हो सकता है उन्हें लग रहा हो कि यह लोकतंत्र में उनके विरोध का अपना तरीका है लेकिन किसी की रीढ़ की हड्डी पर कमेंट करना कहां तक उचित है, वो भी जब आप देश के उपराष्ट्रपति की बात कर रहे हों? यह सवाल उनसे जरूर पूछा जाना चाहिए और पूछा भी जा रहा है. शर्मनाक तो यह भी है कि वहीं विपक्ष के सांसदों का मजमा लगा था लेकिन सभी हंस रहे थे. ऐसे में उपराष्ट्रपति की चेयर का अपमान करने में सभी जिम्मेदार माने जाएंगे. सवाल राहुल गांधी पर भी उठ रहे हैं जिन्होंने इस तरह के मजाक को रोकने की कोशिश नहीं की बल्कि वह कल्याण के ‘करतब’ को मोबाइल से शूट करते रहे. लोग कह रहे हैं कि अगर विपक्षी दल राहुल गांधी को पीएम पद के लिए प्रोजेक्ट करना चाहता है तो कांग्रेस नेता का व्यवहार भी तो उस तरह दिखना चाहिए.

  • लोकसभा में आज एक बार फिर से 49 और सांसद किये गये निलंबित, कुल संख्या हुई 141

     

    नई दिल्ली : लोकसभा में आज फिर सुबह हंगामा हुआ, जिस पर 49 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है। इन सांसदों को पूरे शीत सत्र की कार्यवाही में हिस्सा लेने से वंचित किया गया है। मौजूदा सत्र में निलंबित होने वाले सांसदों की संख्या बढ़कर 141 हो गई है। इससे पहले गत दिन 78 सांसदों को निलंबित किया गया था, जिसमें लोकसभा के 33 और राज्यसभा के 45 सांसद थे। निलंबित किए गए सांसदों में दानिश अली, प्रतिभा सिंह, दिनेश चंद्र यादव, एसटी हसन, शशि थरूर, सुप्रिया सुले, डिंपल यादव और रवनीत सिंह बिट्टू शामिल हैं।

    इसके अलावा आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील कुमार रिंकू और कांग्रेस के ही मनीष तिवारी, चंद्रेश्वर प्रसाद, माला रॉय और कार्ति चिदंबरम को भी सस्पेंड किया गया है। सांसदों के निलंबन के प्रस्ताव पर विपक्ष के कई सदस्य नारेबाजी करते रहे। एक सांसद ने कहा कि सांसद को गाली देने वाला सदन में बैठेगा और सवाल पूछने वाले निलंबित किए जा रहे हैं, यह कैसा लोकतंत्र है। तानाशाही बंद करनी होगी।

    महबली सिंह, एम. धनुषकुमार, एस. सेंथिलकुमार, दिनेश्वर कामत को भी निलंबित किया गया है। संसदीय कार्यमंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि यह पहले ही तय हुआ था कि नए सदन में कोई भी तख्तियां लेकर नहीं आएगा, फिर भी ऐसा ही किया गया। इन सभी सांसदों को पूरे शीत सत्र के लिए निलंबित किया गया है।

  • नड्डा से मिलने दिल्ली पहुंचे शिवराज; नई भूमिका पर चर्चा

    नड्डा से मिलने दिल्ली पहुंचे शिवराज; नई भूमिका पर चर्चा

    भोपाल/नई दिल्ली : भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के बुलावे पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को नई दिल्ली में हैं और उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात भी हुई है। इस बात की चर्चा है कि चौहान की पार्टी में भूमिका तय हो सकती है।

    राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की और चौहान के स्थान पर मोहन यादव को मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने पद छोड़ते हुए कहा था कि मैं अपने लिए कुछ मांगने दिल्ली नहीं जाऊंगा, मेरे लिए इससे बेहतर मरना होगा।

    पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने बीते रोज संवाददाताओं से चर्चा करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा दिल्ली बुलाए जाने की बात स्वीकारी थी। बाद में उसमें बदलाव किया गया और चौहान मंगलवार को दिल्ली पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से उनकी मुलाकात हुई।

    इस मुलाकात को सियासी तौर पर काफी अहम माना जा रहा है। राज्य में आगामी दिनों में मंत्रिमंडल का विस्तार प्रस्तावित है, साथ ही लोकसभा चुनाव भी आने वाले समय में है।

    सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि चौहान की आगामी समय में क्या भूमिका रहने वाली है इस पर फैसला हो सकता है, साथ ही पार्टी बड़ी जिम्मेदारी उन्हें सौंप सकती है और इस संबंध में फैसला जल्दी हो सकता है।

  • पंजाब सरकार ने अपने कर्मचारियों को दिया नववर्ष का तोहफा, DA में की 4 फीसदी की बढ़ोतरी

    पंजाब सरकार ने अपने कर्मचारियों को दिया नववर्ष का तोहफा, DA में की 4 फीसदी की बढ़ोतरी

     

    चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने कर्मचारियों को नए साल का बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विस यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने डीए 4 फीसदी बढ़ाने का ऐलान किया है। इस संबंध में सीएम मान ने एक ट्वीट भी शेयर किया है।

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लिखा कि – आज मैंने पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विस यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और उनके मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की… मैं एक बड़ी खुशखबरी साझा कर रहा हूं कि कर्मचारियों हम नए साल का तोहफा देने जा रहे हैं…डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है जो 1 दिसंबर 2023 से लागू माना जाएगा।

  • पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर  में यूथ कांग्रेस ने चंडीगढ़ में किया प्रदर्शन,प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का हुआ इस्तेमाल

    पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर  में यूथ कांग्रेस ने चंडीगढ़ में किया प्रदर्शन,प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का हुआ इस्तेमाल

     

    • यूथ कांग्रेस ने चंडीगढ़ में किया प्रदर्शन
    • कार्यकर्ताओं को चंडीगढ़ पुलिस डिटेन करके ले गई
    • चंडीगढ़ पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया

    पंजाब की बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर रविवार को यूथ कांग्रेस ने चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर चंडीगढ़ पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। सेक्टर 15 में पंजाब (Punjab) कांग्रेस भवन से ये कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास की तरफ जाना चाहते थे, जहां मेमोरेंडम दिया जाना था, लेकिन चंडीगढ़ पुलिस ने इन्हें रोकने के लिए कांग्रेस भवन के नजदीक ही बैरिकेडिंग कर रखी थी और यहीं पर प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया

    आपको बता दें पुलिस ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास की ओर मार्च करते समय बैरिकेड पार करने पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार की। कांग्रेस की युवा इकाई के कार्यकर्ताओं ने राज्य में कानून-व्यवस्था के बदतर हालात का आरोप लगाते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवा कांग्रेस के कई नेताओं को भी हिरासत में लिया गया। प्रदर्शनकारियों को मान के आवास की ओर बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने यहां पंजाब कांग्रेस भवन के पास बैरिकेड लगा दिए थे।

    विरोध मार्च से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया और ‘आप’ सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस की पंजाब युवा इकाई के प्रमुख मोहित मोहिंदरा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि ‘आप’ सरकार के तहत राज्य में कानून-व्यवस्था ‘‘ध्वस्त’’ हो गई है। उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ हम एकजुट हैं। पंजाब की ‘आप’ सरकार की अक्षमता स्पष्ट है, लेकिन कांग्रेस एक सुरक्षित और बेहतर पंजाब बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • भजन लाल शर्मा ने राजस्थान के  मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, PM मोदी ने थपथपाई पीठ; दीया-प्रेमचंद बने डिप्टी CM

    भजन लाल शर्मा ने राजस्थान के  मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, PM मोदी ने थपथपाई पीठ; दीया-प्रेमचंद बने डिप्टी CM

     

    जयपुर  : जयपुर के सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक बने भजन लाल शर्मा ने शुक्रवार को यहां मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ लेने के बाद भजनलाल ने प्रधानमंत्री का अभिवादन किया तो मोदी ने उनकी पीठ थपथपाई। राजधानी जयपुर के रामनिवास बाग स्थित ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल के सामने आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल कलराज मिश्र ने शर्मा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने हिन्दी में शपथ ली। शर्मा का आज जन्म दिन भी है और इस मौके उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

    मुख्यमंत्री के साथ मनोनीत उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी एवं प्रेमचंद बैरवा ने भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। दोनों ने हिन्दी में शपथ ली। इस अवसर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी सहित तथा भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री मौजूद थे।

    इसी तरह प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी , पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र सिंह राठौड़, डा सतीश पूनियां सहित पार्टी के कई नेता एवं निर्वाचित विधायक समारोह में शामिल हुए। इनके अलावा बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और आम जन भी मौजूद थे।

    उल्लेखनीय है कि गत 25 नवंबर को हुए विधानसभा आम चुनाव-2023 में 115 सीटों के साथ भाजपा ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया और मंगलवार को भाजपा विधायक दल की बैठक हुई जिसमें सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए भजन लाल शर्मा को विधायक दल का नेता चुना गया जबकि विद्याधरनगर से विधायक दिया कुमारी और दूदू से प्रेम चंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री तथा अजमेर उत्तर से वासुदेव देवनानी को विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

    विधानसभा की 200 में से 199 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा ने 115 पर जीत हासिल की जबकि कांग्रेस 69 पर सिमट गई। श्रीगंगानगर जिले में करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण चुनाव स्थगित हो गया जहां अब पांच जनवरी को मतदान होगा।

  • राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर; 9 सांसदों के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन, लोकसभा से कुल 14 सदस्य निलंबित

    राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर; 9 सांसदों के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन, लोकसभा से कुल 14 सदस्य निलंबित

     

     

    कांग्रेस के सांसद टी एन प्रतापन, हिबी इडेन, जोतिमणि, रम्या हरिदास और डीन कुरियाकोस समेत कुल 14 सांसदों को लोकसभा से सस्पेंड कर दिया गया है. ये सांसद सत्र के बचे हुए हिस्से में भाग नहीं ले पाएंगे. तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन को भी राज्यसभा से सस्पेंड किया गया है.

    कांग्रेस के 9 सांसदों के खिलाफ एक्शन, लोकसभा से कुल 14 सदस्य निलंबित

    5 सांसदों को लोकसभा से किया गया निलंबित

    संसद का शीतकालीन सत्र जारी है. गुरुवार को कांग्रेस के 9 सांसदों समेत कुल 14 सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई हुई है. इन सभी सांसदों को लोकसभा से सस्पेंड कर दिया है. वे सत्र के बचे हुए हिस्सा में भाग नहीं ले पाएंगे. जिन सांसदों को सस्पेंड किया गया वो टी एन प्रतापन, हिबी इडेन, जोतिमणि, रम्या हरिदास और डीन कुरियाकोस समेत कई और नेता हैं. इन सांसदों को आसन के प्रति अनादर के कारण निलंबित किया गया. इससे पहले आज ही तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन को राज्यसभा से सस्पेंड किया गया था.

    बता दें कि गुरुवार को संसद के दोनों सदनों में संसद की सुरक्षा में हुई चूक का मुद्दा उठा. विपक्षी सांसदों ने हंगामा किया. विपक्षी सदस्यों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की. हंगामे के बीच, लोकसभा को दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया, क्योंकि विपक्षी सांसदों ने अपना विरोध जारी रखा.

    संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने स्थगन से पहले सदन को संबोधित किया और सुरक्षा प्रोटोकॉल को मजबूत करने के लिए गैर-राजनीतिक दृष्टिकोण की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ने सभी फ्लोर नेताओं के साथ बैठक की और संसद में सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए उनके समाधान सुने. दिए गए कुछ सुझावों को पहले ही लागू किया जा चुका है. इस मुद्दे पर कोई राजनीति नहीं की जानी चाहिए.

  • शिरोमणि अकाली दल के 103वे स्थापना दिवस पर सुखबीर बादल ने बेअदबी की घटनाओं पर सार्वजनिक तौर पर मांगी माफी, बोले- बड़े बादल को भी रहा इसका बात मलाल, CM मान ने कहा गुनाहों की माफी नही होती..

    शिरोमणि अकाली दल के 103वे स्थापना दिवस पर सुखबीर बादल ने बेअदबी की घटनाओं पर सार्वजनिक तौर पर मांगी माफी, बोले- बड़े बादल को भी रहा इसका बात मलाल, CM मान ने कहा गुनाहों की माफी नही होती..

     
    मुख्यमंत्री मान ने कहा माफी गल्ती की होती है गुनाहों की माफी नही होती

    अमृतसर  आज शिरोमणि अकाली दल का 103वां स्थापना दिवस है। आज पार्टी ने श्री अकाल तख्त साहिब से उनकी सरकार के कार्यकाल में पंजाब में हुई श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबियों के लिए माफी मांगी है।

    पार्टी अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कहा कि स्वर्गीय बादल को पूरी जिंदगी मलाल रहा है कि बेअदबियां उनके सीएम रहते हुई और ऐसे हालात बने, उन्हें मामला सीबीआई को देना पड़ा। वे दोषियों को खुद पकड़ ना सके। सुखबीर ने कहा कि हमारे राज में बेअदबी हुई उसके लिए हम माफी मांगते हैं। हम इसके दोषी नहीं पकड़ सके, इसके लिए भी माफी। असल दोषी व सियासत करने वालों की शक्लों को भी कौम के सामने लेकर आएंगे। सुखबीर बादल ने कहा कि एकजुट होकर ही दुश्मन हुकमराम के अत्याचारों का मुकाबला किया जा सकता है। इस अवसर पर श्री हरिमंदिर साहिब स्थित गुरुद्वारा बाबा गुरबख्श सिंह में रखवाए गए श्री अखंड साहब पाठ के भोग के बाद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने संबोधित भी किया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया, पूर्व मंत्री अनिल जोशी समेत लीडरशिप मौजूद रही।

  • संसद में स्मोक से उत्पात मचाने का मास्टरमाइंड है ललित झा! सभी को किया इकट्ठा, तारीख भी तय की

    संसद में स्मोक से उत्पात मचाने का मास्टरमाइंड है ललित झा! सभी को किया इकट्ठा, तारीख भी तय की

     

    संसद की सुरक्षा मे चूक: इस कांड में पकड़े गए चारों आरोपियों का एक ही सूत्रधार ललित झा था. ललित ने ही सभी आरोपियों को गुरुग्राम में मीटिंग के लिए बुलाया था. ललित झा ने ही कलर अटैक का वीडियो मोबाइल में शूट कर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था. उसी के कहने पर 13 दिसंबर की तारीख तय हुई थी.

    संसद कांड का मास्टरमाइंड है ललित झा! सभी को किया इकट्ठा, तारीख भी तय की

    संसद स्मोक कांड का मास्टरमाइंड है ललित झा

     संसद की सुरक्षा में हुई चूक के मामले में जांच लगातार जारी है. अभी तक की जांच में ललित झा को इस कांड का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है. संसद अटैक मामले में अब क चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि पांचवें आरोपी को हिरासत में लिया गया है. वहीं इस कांड के छठे आरोपी ललित झा अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.

    इस NGO में ललित झा जनरल सेक्रेटरी

    पश्चिम बंगाल में ललित झा से जुड़ा एक NGO (साम्यवादी सुभाष सभा) है. उसकी भी पड़ताल शुरू हो गई है. एनजीओ की फंडिंग की भी जांच होगी. इस NGO में ललित झा जनरल सेक्रेटरी है. बता दें कि इस घटना से एक बार फिर संसद की सुरक्षा में चूक का मामला गरमा गया है. साथ ही साथ इस घटना ने 22 साल पुराने जख्मों को भी जिंदा कर दिया. 13 दिसंबर के दिन ही 2001 में संसद में आतंकी हमला हुआ था.