लोकसभा में आज एक बार फिर से 49 और सांसद किये गये निलंबित, कुल संख्या हुई 141

 

नई दिल्ली : लोकसभा में आज फिर सुबह हंगामा हुआ, जिस पर 49 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है। इन सांसदों को पूरे शीत सत्र की कार्यवाही में हिस्सा लेने से वंचित किया गया है। मौजूदा सत्र में निलंबित होने वाले सांसदों की संख्या बढ़कर 141 हो गई है। इससे पहले गत दिन 78 सांसदों को निलंबित किया गया था, जिसमें लोकसभा के 33 और राज्यसभा के 45 सांसद थे। निलंबित किए गए सांसदों में दानिश अली, प्रतिभा सिंह, दिनेश चंद्र यादव, एसटी हसन, शशि थरूर, सुप्रिया सुले, डिंपल यादव और रवनीत सिंह बिट्टू शामिल हैं।

इसके अलावा आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील कुमार रिंकू और कांग्रेस के ही मनीष तिवारी, चंद्रेश्वर प्रसाद, माला रॉय और कार्ति चिदंबरम को भी सस्पेंड किया गया है। सांसदों के निलंबन के प्रस्ताव पर विपक्ष के कई सदस्य नारेबाजी करते रहे। एक सांसद ने कहा कि सांसद को गाली देने वाला सदन में बैठेगा और सवाल पूछने वाले निलंबित किए जा रहे हैं, यह कैसा लोकतंत्र है। तानाशाही बंद करनी होगी।

महबली सिंह, एम. धनुषकुमार, एस. सेंथिलकुमार, दिनेश्वर कामत को भी निलंबित किया गया है। संसदीय कार्यमंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि यह पहले ही तय हुआ था कि नए सदन में कोई भी तख्तियां लेकर नहीं आएगा, फिर भी ऐसा ही किया गया। इन सभी सांसदों को पूरे शीत सत्र के लिए निलंबित किया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *