Category: POLITICAL

  • भाजपा ने नियुक्त किए 23 राज्यों के चुनाव प्रभारी, पंजाब की कमान विजय रूपाणी को…देखें लिस्ट 

    भाजपा ने नियुक्त किए 23 राज्यों के चुनाव प्रभारी, पंजाब की कमान विजय रूपाणी को…देखें लिस्ट

     

    नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने देश के 23 राज्यों के लिए आगामी लाेकसभा चुनावों के प्रभारियों एवं सह प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। पार्टी के महासचिव अरुण सिंह ने आज यहां एक विज्ञप्ति में बताया कि भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने 23 राज्यों के लिए 30 नेताओं को प्रभारी एवं सह प्रभारी नियुक्त किया है।

    भाजपा ने अंडमान निकाेबार द्वीप समूह के प्रभारी वाई सत्या कुमार, अरुणाचल प्रदेश के लिए प्रभारी अशोक सिंघल, बिहार के लिए प्रभारी विनोद तावड़े एवं सह प्रभारी दीपक प्रकाश, चंडीगढ़ के प्रभारी विजयभाई रूपाणी, दमन एवं दीव के लिए प्रभारी पुरनेश मोदी एवं सहप्रभारी दुष्यंत पटेल, गोवा के प्रभारी आशीष सूद तथा हरियाणा के प्रभारी बिप्लव कुमार देव एवं सहप्रभारी सुरेन्द्र नागर को बनाया है।

    No description available.

    हिमाचल प्रदेश के लिए प्रभारी श्रीकांत शर्मा एवं सह प्रभारी संजय टंडन, जम्मू कश्मीर के लिए प्रभारी तरुण चुघ एवं सह प्रभारी आशीष सूद, झारखंड के प्रभारी डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी, कर्नाटक के प्रभारी डॉ राधामोहन दास अग्रवाल एवं सह प्रभारी सुधाकर रेड्डी, केरल के प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर, लद्दाख के प्रभारी तरुण चुघ, लक्षद्वीप के प्रभारी अरविंद मेनन, मध्य प्रदेश के प्रभारी महेन्द्र सिंह एवं सह प्रभारी सतीश उपाध्याय तथा ओडिशा के प्रभारी विजयपाल सिंह तोमर एवं सह प्रभारी सुश्री लता उसेंडी को बनाया गया है।

    No description available.

    पुड्डुचेरी के लिए प्रभारी निर्मल कुमार सुराणा, पंजाब के प्रभारी विजयभाई रूपाणी एवं सह प्रभारी डॉ. नरिंदर सिंह, सिक्किम के प्रभारी डॉ. दिलीप जायसवाल, तमिलनाडु के प्रभारी अरविंद मेनन एवं सह प्रभारी सुधाकर रेड्डी, उत्तर प्रदेश के प्रभारी वैजयंत पांडा, उत्तराखंड के प्रभारी डॉ. दुष्यंत गौतम तथा पश्चिम बंगाल के प्रभारी मंगल पाण्डेय और सहप्रभारी अमित मालवीय एवं सुश्री आशा लाकड़ा को नियुक्ति किया गया है।

  • UP की लोकसभा सीटों  को लेकर सपा से हुआ समझाैता,जानें कितनी सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस..

    UP की लोकसभा सीटों  को लेकर सपा से हुआ समझाैता,जानें कितनी सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस..

     

    नई दिल्ली –पश्चिम बंगाल और पंजाब में झटके के बाद विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया के लिए उत्तर प्रदेश से राहतभरी खबर है। खबर यह है कि समाजवार्दी पार्टी और कांग्रेस में सीट शेयरिंग पर सहमति बन गई है। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उक्त जानकारी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करके दी। अखिलेश ने लिखा- कांग्रेस के साथ 11 मजबूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है। ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा। उन्होंने लिखा- इंडिया की टीम और PDA की रणनीति इतिहास बदल देगी। इससे पहले, सपा और रालोद में 7 सीट पर गठबंधन हुआ था। यानी, अब यूपी में इंडिया गठबंधन में सपा, कांग्रेस और रालोद के बीच सीटों पर सहमति बन गई है। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा- अखिलेश के ट्वीट पर केंद्रीय नेतृत्व को फैसला लेना है। फिलहाल, दोनों पार्टियों के बीच सकारात्मक और अच्छे माहौल में बातचीत चल रही है।

  • वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने गणतंत्र दिवस के मौके पर विभिन्न क्षेत्रों की मशहूर हस्तियों को सम्मानित किया

    वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने गणतंत्र दिवस के मौके पर विभिन्न क्षेत्रों की मशहूर हस्तियों को सम्मानित किया

    वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने गणतंत्र दिवस के मौके पर विभिन्न क्षेत्रों की मशहूर हस्तियों को सम्मानित किया

    MBD WEB NEWS: जालंधर (सुमेश शर्मा)26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह में पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली शख्सियतों को सम्मानित किया।

    वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सम्मानित किए व्यक्तियों में हरजिंदर कौर, मान्या रल्हन, समृद्धि भारद्वाज, लीजा टांक, अमित शर्मा, जीनत खैरा, अनुदीप, संतोष कुमार, जसदीप कौर, हरजोत सिंह, एएसआई रघबीर लाल, लक्ष्य टांगरी, मनीष टांगरी, मनिंदर कौर, निखिल हंस, प्रदुमन सिंह, ज्ञानी भगवान सिंह, कमलजीत कौर, सावी औजला, डा. अमित कुमार सिद्धु, अमजद अली, मीरा उप्पल, जसप्रीत कौर, कैप्टन गुरमेल सिंह, सुनीता कपूर, डा. प्रीत कंवल, जब्बार खान, सोनाली शर्मा, गुरुमीत सिंह, शेफाली शर्मा, डा. अमरिन्द्र सिंह, संजीव कुमार, सरिता मधोक, डा. अजय सरीन, डा. नवनीत दड्डा, रमनदीप कौर, डा. अतिमा शर्मा, डा. हरप्रीत कौर, डा. प्रदीप अरोड़ा, हरलीन कौर, जोतविंदर, नवप्रीत कौर, तनवीर कौर, आलिया,लाजमी, जगमोहन सिंह, ए.एस.आई. नरिंदर पाल, संजीव कुमार, एएसआई जोगा सिंह, तलविंदर सिंह, अमरीक सिंह, सब इंस्पेक्टर राम पाल, रजिंदर कुमार, लखबीर सिंह, धर्मपाल, डा. अक्षय शर्मा, राज कुमार, रवि सरीन और विश्व नाथ को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

    इसी तरह वित्त मंत्री की ओर से सुखजीत कौर, रोहित कुमार, उपकार सिंह, रणजीत चौहान, उमरजीत सिंह, बलजिंदर सिंह, लखवीर सिंह, कमलजीत सिंह, तलविंदर सिंह, सुखजीत सिंह, हरदयाल सिंह, संदीप वर्मा, संतोष कुमारी, जरनैल सिंह, अरविंदर कुमार, सतनाम सिंह, दर्शना, हरप्रीत, हरपुनित, गुरप्रीत, गुरुमीत सिंह, गगनदीप कौर, मोहित दुग्ग, जसप्रीत सिंह, राम मूर्ति, अनुज कुमार, हनुवंत सिंह, सुरजीत सिंह हेयर, हरदयाल सिंह, कश्मीरी लाल, अंजू ठकराल, बेअंत सिंह, कुलवीर कुमार, डा. अभिनव सूर, डा. मनमोहन कृष्ण कपिला, गर्वित शर्मा, सुरिंदर कुमार, डा. दमनदीप सिंह, राकेश कुमार शर्मा, जसप्रीत कौर, हरिदेश सोनी, विकास कपूर, पवन कुमार शर्मा, वाई.वी. सिंह, सुखदेव कुमार को भी प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
    शानदार पुलिस सेवाएं निभाने के लिए वित्त मंत्री ने गुरप्रीत सिंह, नरेश कुमार, गुरसिमरन सिंह, मनदीप सिंह, रविंदर कुमार, सुखजिंदर सिंह, सुखविंदर कौर, सतनाम सिंह, सुखदेव कुमार, गुरविंदर सिंह, सैमुअल मसीह, अंग्रेज सिंह, लवप्रीत सिंह, सुलखण अहीर, हरिंदर सिंह, इंद्रजीत सिंह, चरणवीर सिंह, गुरप्रीत सिंह, सुखजिंदर सिंह, कुलविंदर सिंह, गुरुमीत सिंह, जसबीर चंद, सुखदेव सिंह, भरत मसीह, सुखदेव सिंह, रणजीत सिंह, मनदीप कुमार, नवदीप सिंह, अमरप्रीत सिंह, निर्मल सिंह और मनदीप सिंह , मनिंदर सिंह, राजबीर सिंह, नीरज कुमार, मोहनलाल, गुरप्रीत कौल, अमनदीप सिंह, यतिन शर्मा, जतिंदर सिंह, हरबलास, यादविंदर सिंह, सुखदेव सिंह, निशान सिंह, गगनदीप सिंह, संजीव कुमार, मेजर सिंह को सम्मानित किया गया।
    इस प्रकार समाज सेवी संजीव कुमार, सुरेश कुमार, बी.पी.ई.ओ. शाहकोट राकेश चंद, दीपक कुमार, हरदेव सिंह, तरसेम लाल, संजीव कुमार जोशी, आरती, शालू, रणजीत कौर, तरविंदर सिंह रिंकू, डा. पुश्तिंदर सिंह, राजीव कुमार, कुलवंतर राय, हरबंस गगनेजा, दविंदर साहनी, हरिंदर सिंह, संदीप कुमार , जतिंदर भाटिया, कुमारल कुमार, बलविंदर बुग्गा, डा. संजीव नवल, कुसुम शर्मा, पावनी भाटिया, रघविंदर भाटिया, नीरू जैरथ, भूपिंदर सिंह, डा. राज कमल, सुरेश कुमार, कमल कुमार, वेद प्रकाश, एएसआई राजेश कुमार, लवनीश खेपरा, सुखदीप कुमारी, देविंदर कुमार अरोड़ा, नरदीप कुमार अरोड़ा, नरेश कुमार विज, मोहित सरीन, प्रदीप सरीन, सुनील कुमार मंटू, हीरा बोलीना, जोत सरूप गुप्ता, जतिंदर पाल सिंह, नंदिनी करलूपिया, शरण अरगुन, दिवजोत गुप्ता , गुलजारी लाल, डा. मनीष, हर्ष करलुपिया, रंजीत सिंह, सचिन, चितेश मनिंदर सिंह, पुनीत, ध्रुव, रविंदर सिंह, जैस्मीन कौर, काशवी सिब्बल, शिव अरोड़ा, सिमरनजीत कौर, सुजाता जस्सी, वरिंदरपाल सिंह, शुभम, नमन, चंदन गुप्ता, श्री राम पाल, सुनील खुलर, विनोद कुमार (फकीरा), नीरज सभरवाल, विक्रांत सिद्धू, मनीष कुमार बंधन, विक्रमजीत, हरि प्रशाद, अवनीश सोंधी, नवीन कुमार, रविंदर कुमार, सुखविंदर सिंह, अजय कुमार, प्रेम, रविंदर, मनी, तुलसी दास, रिकी, राजू, ऋषि, रवि कुमार और राज कुमार को भी प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया है।
    इससे पहले वित्त मंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों के साथ-साथ हरचरण कौर, चरणजीत कौर, हरप्रीत कौर, सतविंदर कौर और हरजिंदर कौर सहित शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया।
    इस मौके पर वित्त मंत्री ने जरूरतमंदों को ट्राइसाइकिल और सिलाई मशीनें भी बांटी।

  • जयपुर में पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का रोड शो, दुकान पर चाय भी पी

    जयपुर में पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का रोड शो, दुकान पर चाय भी पी

     

    फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों जयपुर पहुंच गए हैं. जयपुर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया. जयपुर में लैंड करने के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों आमेर किला पहुंचे और काफी देर तक वहां रहे. इसके बाद उन्होंने पीएम मोदी के साथ जंतर-मंतर से रोड शो किया और टी ब्रेक के दौरान चाय भी पी.

     

    Emmanuel Macron India Tour Live Updates: जयपुर में पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का रोड शो, दुकान पर चाय भी पी

    फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों गुरुवार को जयपुर पहुंचे. मैक्रों गणतत्रं दिवस पर मुख्य अतिथि भी होंगे. इमैनुएल मैक्रों गुलाबी शहर के ऐतिहासिक आमेर किला पहुंचे हुए थे. इसके बाद रोड शो के लिए जंतर-मंतर पहुंचे जहां, पीएम मोदी ने उनका स्वागत किया. पीएम ने हाथ मिलाया और उन्हें गले भी लगाया. इसके बाद दोनों नेता एक खुली जीप में सवार होकर जंतर-मंतर से रोड शो किया. इस बीच दोनों ही नेताओं ने एक दुकान पर चाय भी पी.

    फ्रांस के राष्ट्रपति को जयपुर पहुंचने पर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फ्रांसीसी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया. मैक्रों-मोदी का रोड शो जंतर-मंतर से शुरू होगा और हवा महल पर हुआ. मैक्रों जंतर-मंतर पर स्थापित सोलर ऑब्जर्वेटरी भी गए थे.

    सोलर ऑब्जर्वेटरी को यूनेस्को ने जुलाई 2010 में विश्व धरोहर घोषित कर रखा है. सोलर ऑब्जर्वेटरी की स्थापना महाराजा सवाई जयसिंह ने करवाई थी. सोलर ऑब्जर्वेटरी को भारत की विशेषज्ञता और वैज्ञानिक प्रगति का प्रदर्शन है. सोलर ऑब्जर्वेटरी सिस्टम 18 उपकरणों का एक सेट है इसे दुनिया का सबसे बड़ा स्टोन ऑब्जर्वेटरी माना जाता है.

    Emmanuel Macron India Tour Live Updates:

    – रोड शो के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति एक दुकान पर रुककर चाय भी पी. चाय पीने के बाद उसका पेमेंट यूपीआई के जरिए किया गया. पहले तो दुकानदार ने पैसे लेने से इनकार कर दिया, लेकिन पीएम मोदी के कहने के बाद दुकानदार ने दो चाय के दो रुपए मांगे. फिर पीएम मोदी ने उसका पेमेंट किया.

    – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयपुर के जंतर-मंतर पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की. पीएम मोदी ने मैक्रों से हाथ मिलाया और गले भी लगाया. इसके बाद दोनों खुली जीप में सवार होकर रोड शो करने लगे हैं.

    – फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने जयपुर के आमेर किले में राजस्थानी चित्रकला की सराहना की और कलाकारों से बातचीत की. इसके-साथ उन्होंने किले में मौजूद भारतीय छात्रों से भी बातचीत की.

    – इमैनुएल मैक्रों फिलहाल आमेर किला पहुंच चुके हैं. उनके साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर मौजूद है. आमेर किले पर मैक्रों लोगों से हाथ मिलाते हुए भी नजर आए हैं.

  • आमेर किला पहुंचे फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, गुलाबी शहर के ऐतिहासिक आमेर किला, जंतर मंतर और हवा महल का दौरा भी करेंगे

    आमेर किला पहुंचे फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, गुलाबी शहर के ऐतिहासिक आमेर किला, जंतर मंतर और हवा महल का दौरा भी करेंगे

     

    फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों जयपुर पहुंच गए हैं. जयपुर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया. इसके बाद वो विदेश मंत्री एस जयशंकर और अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ आमेर किला पहुंचे हैं. कुछ समय तक यहां रहने के बाद वो हवा महल भी जाएंगे और पीएम मोदी के साथ रोड शो भी करेंगे.

    Emmanuel Macron India Tour Live Updates: आमेर किला पहुंचे फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों

    जयपुर के आमेर किले में लोगों से मिलते फ्रांस के राष्ट्रपति

    फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों गुरुवार को जयपुर पहुंचे. मैक्रों गणतत्रं दिवस पर मुख्य अतिथि भी होंगे. इमैनुएल मैक्रों गुलाबी शहर के ऐतिहासिक आमेर किला पहुंचे हुए हैं. इसके बाद वो जंतर मंतर और हवा महल का दौरा भी करेंगे. इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जयपुर पहुंच गए है. मैक्रों गुलाबी शहर के ऐतिहासिक आमेर किला, जंतर मंतर और हवा महल का दौरा भी करेंगे. जंतर-मंतर से हवा महल तक पीएम मोदी और मैक्रों का एक रोड शो भी होगा. इसके बाद शाम को होटल रामबाग पैलेस में दोनों नेताओं के बीच एक बैठक भी होगी.

    फ्रांस के राष्ट्रपति को जयपुर पहुंचने पर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फ्रांसीसी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया. मैक्रों-मोदी का रोड शो जंतर-मंतर से शुरू होगा और हवा महल पर खत्म होगा. रैली के दौरान मैक्रों क्या-क्या करेंगे इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन बताया जा रहा है कि वो एक चाय की दुकान पर भी जाएंगे और मसाला चाय पिएंगे. चाय के पैसे का भुगतान यूपीआई के जरिए डिजिटल रूप में किया जाएगा.

    इमैनुएल मैक्रों फिलहाल आमेर किला पहुंच चुके हैं. उनके साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर मौजूद है. आमेर किले पर मैक्रों लोगों से हाथ मिलाते हुए भी नजर आए हैं.

    – होटल रामबाग पैलेस में पीएम मोदी और मैक्रों के बीच होने वाली बैठक का मुख्य एजेंडा रक्षा और सुरक्षा, व्यापार, जलवायु परिवर्तन, स्वच्छ ऊर्जा और छात्रों के साथ-साथ पेशेवरों की आवाजाही जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर आधारित होगी.

    – मैक्रों की यात्रा से भारत और यूरोपीय संघ के बीच व्यापक व्यापार समझौते के लिए चल रही बातचीत को गति मिलने की उम्मीद है.

    – ऐसा इसलिए क्योंकि फ्रांस 27 देशों वाले यूरोपीय संघ का प्रमुख सदस्य भी है. भारत और यूरोपीय संघ ने 8 साल से अधिक समय के बाद जून 2022 में लंबे काफी लंबे समय से लंबित पड़े मुक्त व्यापार और निवेश समझौते के लिए बातचीत बहाल की थी. कई दौर की चली चर्चा के बाद 2013 में मुक्त व्यापार समझौते को निलंबित कर दिया गया था.

  • गुवाहाटी में राहुल गांधी की न्याय यात्रा को रोकने पर पुलिस और समर्थकों में झड़प

    गुवाहाटी में राहुल गांधी की न्याय यात्रा को रोकने पर पुलिस और समर्थकों में झड़प

    गुवाहाटी में राहुल गांधी की न्याय यात्रा को रोकने पर पुलिस और समर्थकों में झड़प

    गुवाहाटी –कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की न्याय यात्रा आज गुवाहाटी पहुंची, जिसे असम पुलिस ने रोक दिया है। दरअसल राहुल काफिले के साथ गुवाहाटी शहर में जाना चाहते थे, लेकिन प्रशासन ने इसकी इजाजत नहीं दी। पुलिस ने गुवाहाटी सिटी जाने वाली सडक़ पर बैरिकेडिंग कर दी। इसके बाद कांग्रेस समर्थक पुलिस से भिड़ गए। उन्होंने बैरिकेडिंग तोड़ दी। कांग्रेस का दावा है कि राहुल गांधी की योजना गुवाहाटी में रोड शो या पदयात्रा करने की थी, लेकिन सरकार ने इसकी इजाजत नहीं दी।

    राहुल गांधी आज कामरूप जिले के दमदमा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर के लंच के बाद राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा बरपेटा जिले में पदयात्रा करेगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बैरिकेड लगा कर रोके जाने पर कहा, आज असम में जिस रास्ते से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ निकलनी है। इसी रास्ते से बजरंग दल और जेपी नड्डा की रैली निकली लेकिन हमारी पदयात्रा को रोक दिया गया है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रास्ते पर लगे बैरिकेड हटा दिए हैं। इसलिए ये मत सोचिए कि कांग्रेस का कार्यकर्ता कमजोर है। कांग्रेस का कार्यकर्ता बब्बर शेर है।

  • मोदी सरकार का बड़ा ऐलान; 1 करोड़ घरों की छतों पर लगेंगे सोलर पैनल

    मोदी सरकार का बड़ा ऐलान; 1 करोड़ घरों की छतों पर लगेंगे सोलर पैनल

    नई दिल्ली : सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करने के बाद देशवासियों के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर उनका यह संकल्प और प्रशस्त हुआ कि देशवासियों के घरों की छत पर उनका सोलर सिस्टम हो। मोदी ने प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना की घोषणा की है जिसके मुताबिक एक करोड़ घरों में एक योजना के तहत रूफटॉप सोलर लगेगा। उन्होंने आगे कहा, अयोध्या से लौटने के बाद मैंने पहला निर्णय लिया है कि हमारी सरकार 1 करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर लगाने के लक्ष्य के साथ ‘प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना’ प्रारंभ करेगी। इससे गरीब और मध्यम वर्ग का बिजली बिल तो कम होगा ही, साथ ही भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बनेगा। जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ घंटे पहले ही प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में शिरकत की।

  • चंडीगढ़ मेयर चुनाव टलने के बाद AAP ने कहा- हाई कोर्ट जाएंगे

    चंडीगढ़ मेयर चुनाव टलने के बाद AAP ने कहा- हाई कोर्ट जाएंगे

    चंडीगढ़ मेयर चुनाव टलने के बाद AAP ने कहा- हाई कोर्ट जाएंगे

     

    चंडीगढ़ में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पद के लिए आज चुनाव होना था, लेकिन अभी के लिए वो टल गया है. प्रेसाइडिंग अफसर की तबीयत खराब ठीक न होने की वजह से चुनाव स्थगित कर दिया गया है. वहीं आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने कहा है कि प्रेसिडिंग अफसर बीमार नहीं हैं. आप का कहना है कि वो निष्पक्ष चुनाव के लिए हाई कोर्ट जाएंगे.

     

    चंडीगढ़ नगर निगम को लेकर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. आज चुनाव होने थे, लेकिन उससे पहले प्रेसाइडिंग अफसर अचानक से बीमार पड़ गए. चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए नियुक्त किए प्रेसाइडिंग अफसर अनिल मसीह की तबीयत खराब होने को लेकर निगम के ज्वॉइंट कमिश्नर इशा कंबोज की तरफ से पत्र जारी किया गया है. पत्र में लिखा गया कि अनिल मसीह ने उन्हें टेलीफोन पर जानकारी दी है कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए वह आज होने वाले मेयर चुनाव के लिए आने में असमर्थ हैं. इसलिए कानून व्यवस्था की स्थिति के मद्देनजर निगम कार्यालय में किसी भी प्रकार की एंट्री को रोका जाए.

    आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा है कि अगर इंडिया गठबंधन एकजुट होकर लड़ता रहा तो वो दिन दूर नहीं है कि बीजेपी 2024 के लोकसभा चुनाव में भाग जाए. अभी यह छोटा सा चुनाव है. इसमें इंडिया गठबंधन ने इनकी नींद उड़ा दी है. हम चुनाव आयोग से निवेदन करेंगे कि अगर एक प्रेसाइडिंग अफसर बीमार पड़े तो दूसरा भेजो. कायर बीजेपी हार गई है. हमारे पास आज इस इलेक्शन बिल्डिंग में जाने के लिए वैलिड पास थे और बताया गया कि वो बीमार हैं, लेकिन वास्तविकता यह है कि वो बीमार नहीं हैं. यह 2024 की सिर्फ एक झलक है. भारत के जनता को साथ आना पड़ेगा. हम हाई कोर्ट में गुहार लगाएंगे कि निष्पक्ष चुनाव हो.

    इस बीच, चंडीगढ़ नगर निगम के बाहर भारी हंगामा हुआ. आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पार्षद यहां पर मौजूद हैं. आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पार्षद धरने पर बैठ गए हैं. कांग्रेस के चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष एच एस लक्की और कांग्रेस के पार्षदों ने आरोप लगाया कि उनको नगर निगम कार्यालय में एंट्री नहीं दी जा रही है. उन्हें कहा जा रहा है कि जो प्रेसिडिंग अफसर बनाए गए थे अनिल मसीह उनकी तबीयत खराब हो गई है, इसलिए फिलहाल अभी अंदर उनको एंट्री नहीं दी जाएगी.

  • 22 जनवरी को छुट्टी पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोपहर 2.30 तक बंद रहेंगे केंद्र के दफ्तर

    22 जनवरी को छुट्टी पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोपहर 2.30 तक बंद रहेंगे केंद्र के दफ्तर

    22 जनवरी को छुट्टी पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोपहर 2.30 तक बंद रहेंगे केंद्र के दफ्तर

     

    22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूरे देश के सरकारी कार्यालयों और स्कूल-कॉलेजों में केंद्र सरकार ने आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है. सुबह से लेकर दोपहर ढाई बजे तक छुट्टी रहेगी, ताकि लोग प्राण प्रतिष्ठा का लाइल प्रसारण देख सके.

     

    22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दिन पूरे देश में आधे दिन की छुट्टी होगी. सुबह से लेकर दोपहर ढाई बजे तक देश भर में सरकारी कार्यालयों और स्कूल-कॉलेज में आधे दिन की छुट्टी रहेगी. केंद्र सरकार ने आधे दिन की छुट्टी का ऐलान इस मकसद से किया है, ताकि लोग रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देख सकें.इस बाबत केंद्र सरकार की ओर से अधिसूचना जारी की गई है. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने घोषणा की कि अयोध्या में ‘राम लला प्राण प्रतिष्ठा’ के मद्देनजर 22 जनवरी को सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय आधे दिन के लिए बंद रहेंगे.

    पीएम मोदी ने सभी मंत्रियों से राम मंदिर को लेकर फीडबैक लिया. मंत्रियों से कहा गया कि वे 22 जनवरी को अपने घरों में ही दीपक प्रज्ज्वलन करें और गरीबों को खाना खिलाएं. मंत्रियों से दीपावली जैसा उत्सव मनाने को कहा गया है.

    पीएम मोदी ने मंत्रियों को कहा कि बाईस जनवरी के बाद अपने अपने संसदीय क्षेत्रों से लोगों को अयोध्या के लिए ट्रेनों में रवाना करें. इसकी पूरी व्यवस्था देखें और खुद भी ट्रेन में उनके साथ अयोध्या जाएं. पीएम मोदी ने यह भी कहा कि सादगी से यह सब करना है और सौहार्द तथा सद्भाव बना रहे.

  • यमन : अरब सागर में जहाज पर ड्रोन अटैक, क्रू सदस्यों में 9 भारतीय शामिल

    यमन : अरब सागर में जहाज पर ड्रोन अटैक, क्रू सदस्यों में 9 भारतीय शामिल

     

    साना -यमन से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि अरब सागर में यमन के पास फिर से एक जहाज पर ड्रोन अटैक होने से इसके बाद जहाज में आग भी लग गई। हालांकि बाद में इस पर काबू पा लिया गया। जिस जहाज पर हमला हुआ उसमें 22 क्रू मेंबर्स सवार हैं, जिसमें से 9 भारतीय हैं। हमले में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है।

    भारतीय नौसेना ने एक बयान में कहा कि एमवी जेनको पिकार्डी से संकट कॉल देर रात जारी की गई। ड्रोन अटैक की सूचना मिलते ही इंडियन नेवी ने वॉरशिप INS विशाखापट्टनम को मदद के लिए रवाना किया। भारतीय नौसेना के मिशन-तैनात निर्देशित मिसाइल विध्वंसक, आईएनएस विशाखापत्तनम ने गुरुवार 17 जनवरी की रात को ड्रोन हमले के बाद मार्शल द्वीप-ध्वजांकित एमवी जेनको पिकार्डी से एक SOS कॉल का जवाब दिया है।आईएनएस विशाखापत्तनम इस समय अदन की खाड़ी में समुद्री डकैती रोधी मिशन पर है, उसने SOS कॉल को तुरंत स्वीकार कर लिया।