जयपुर में पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का रोड शो, दुकान पर चाय भी पी

जयपुर में पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का रोड शो, दुकान पर चाय भी पी

 

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों जयपुर पहुंच गए हैं. जयपुर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया. जयपुर में लैंड करने के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों आमेर किला पहुंचे और काफी देर तक वहां रहे. इसके बाद उन्होंने पीएम मोदी के साथ जंतर-मंतर से रोड शो किया और टी ब्रेक के दौरान चाय भी पी.

 

Emmanuel Macron India Tour Live Updates: जयपुर में पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का रोड शो, दुकान पर चाय भी पी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों गुरुवार को जयपुर पहुंचे. मैक्रों गणतत्रं दिवस पर मुख्य अतिथि भी होंगे. इमैनुएल मैक्रों गुलाबी शहर के ऐतिहासिक आमेर किला पहुंचे हुए थे. इसके बाद रोड शो के लिए जंतर-मंतर पहुंचे जहां, पीएम मोदी ने उनका स्वागत किया. पीएम ने हाथ मिलाया और उन्हें गले भी लगाया. इसके बाद दोनों नेता एक खुली जीप में सवार होकर जंतर-मंतर से रोड शो किया. इस बीच दोनों ही नेताओं ने एक दुकान पर चाय भी पी.

फ्रांस के राष्ट्रपति को जयपुर पहुंचने पर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फ्रांसीसी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया. मैक्रों-मोदी का रोड शो जंतर-मंतर से शुरू होगा और हवा महल पर हुआ. मैक्रों जंतर-मंतर पर स्थापित सोलर ऑब्जर्वेटरी भी गए थे.

सोलर ऑब्जर्वेटरी को यूनेस्को ने जुलाई 2010 में विश्व धरोहर घोषित कर रखा है. सोलर ऑब्जर्वेटरी की स्थापना महाराजा सवाई जयसिंह ने करवाई थी. सोलर ऑब्जर्वेटरी को भारत की विशेषज्ञता और वैज्ञानिक प्रगति का प्रदर्शन है. सोलर ऑब्जर्वेटरी सिस्टम 18 उपकरणों का एक सेट है इसे दुनिया का सबसे बड़ा स्टोन ऑब्जर्वेटरी माना जाता है.

Emmanuel Macron India Tour Live Updates:

– रोड शो के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति एक दुकान पर रुककर चाय भी पी. चाय पीने के बाद उसका पेमेंट यूपीआई के जरिए किया गया. पहले तो दुकानदार ने पैसे लेने से इनकार कर दिया, लेकिन पीएम मोदी के कहने के बाद दुकानदार ने दो चाय के दो रुपए मांगे. फिर पीएम मोदी ने उसका पेमेंट किया.

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयपुर के जंतर-मंतर पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की. पीएम मोदी ने मैक्रों से हाथ मिलाया और गले भी लगाया. इसके बाद दोनों खुली जीप में सवार होकर रोड शो करने लगे हैं.

– फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने जयपुर के आमेर किले में राजस्थानी चित्रकला की सराहना की और कलाकारों से बातचीत की. इसके-साथ उन्होंने किले में मौजूद भारतीय छात्रों से भी बातचीत की.

– इमैनुएल मैक्रों फिलहाल आमेर किला पहुंच चुके हैं. उनके साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर मौजूद है. आमेर किले पर मैक्रों लोगों से हाथ मिलाते हुए भी नजर आए हैं.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *