22 जनवरी को छुट्टी पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोपहर 2.30 तक बंद रहेंगे केंद्र के दफ्तर

22 जनवरी को छुट्टी पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोपहर 2.30 तक बंद रहेंगे केंद्र के दफ्तर

 

22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूरे देश के सरकारी कार्यालयों और स्कूल-कॉलेजों में केंद्र सरकार ने आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है. सुबह से लेकर दोपहर ढाई बजे तक छुट्टी रहेगी, ताकि लोग प्राण प्रतिष्ठा का लाइल प्रसारण देख सके.

 

22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दिन पूरे देश में आधे दिन की छुट्टी होगी. सुबह से लेकर दोपहर ढाई बजे तक देश भर में सरकारी कार्यालयों और स्कूल-कॉलेज में आधे दिन की छुट्टी रहेगी. केंद्र सरकार ने आधे दिन की छुट्टी का ऐलान इस मकसद से किया है, ताकि लोग रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देख सकें.इस बाबत केंद्र सरकार की ओर से अधिसूचना जारी की गई है. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने घोषणा की कि अयोध्या में ‘राम लला प्राण प्रतिष्ठा’ के मद्देनजर 22 जनवरी को सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय आधे दिन के लिए बंद रहेंगे.

पीएम मोदी ने सभी मंत्रियों से राम मंदिर को लेकर फीडबैक लिया. मंत्रियों से कहा गया कि वे 22 जनवरी को अपने घरों में ही दीपक प्रज्ज्वलन करें और गरीबों को खाना खिलाएं. मंत्रियों से दीपावली जैसा उत्सव मनाने को कहा गया है.

पीएम मोदी ने मंत्रियों को कहा कि बाईस जनवरी के बाद अपने अपने संसदीय क्षेत्रों से लोगों को अयोध्या के लिए ट्रेनों में रवाना करें. इसकी पूरी व्यवस्था देखें और खुद भी ट्रेन में उनके साथ अयोध्या जाएं. पीएम मोदी ने यह भी कहा कि सादगी से यह सब करना है और सौहार्द तथा सद्भाव बना रहे.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *