Category: POLITICAL

  • कांग्रेस के बाद अब शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की पंजाब बचाओ यात्रा शुरू

    कांग्रेस के बाद अब शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की पंजाब बचाओ यात्रा शुरू

     

    अमृतसर – लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में हर राजनीतिक दल जुटा हुआ है। इस तैयारी के बीच पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब बचाओ यात्रा शुरू की है। सुखबीर बादल स्वर्ण मंदिर में श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे और अरदास की। इसके बाद सुखबीर बादल सीधे अटारी पहुंचे। वहां किसानों ने उन्हें उनकी शर्तें मानने पर समर्थन देने की बात कही। किसानों ने सरहद पर लगी कंटीली तारों के पार उनकी जमीनों के मसले को उठाया।

    सुखबीर बादल ने भी वादा किया कि सरकार बनने के बाद उनकी मुश्किलों का हल निकाला जाएगा। सुखबीर बादल खुद यात्रा को लीड कर रहे हैं और प्रदेश के 47 विधानसभा क्षेत्रों में ये यात्रा निकाली जाएगी। जो हर दिन दो विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेगी। साथ ही साथ फिरोजपुर, अमृतसर, भटिंडा और फरीदकोट लोकसभा क्षेत्रों से भी गुजरेगी। इन चार लोकसभा क्षेत्रों में से दो पर अकाली दल और दो पर फिलहाल कांग्रेस का कब्जा है। अकाली दल का सियासी आधार इन्हीं चारों क्षेत्रों में टिका हुआ है। उल्लेखनीय है कि शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कल पार्टी की ओर से 1 फरवरी को शुरू होने वाली पंजाब बचाओ यात्रा का कैलेंडर जारी किया था। इसमें पूर्ववर्ती अकाली दल सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ आम आदमी पार्टी सरकार की सभी मोर्चों पर पूर्ण नाकामी को दर्शाया गया है।

  • इंकम टैक्स स्लैब को लेकर आपके मन में उठ रहे कई सवाल, तो ऐसे करें दूर

     इंकम टैक्स स्लैब को लेकर आपके मन में उठ रहे कई सवाल, तो ऐसे करें दूर

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को अंतरिम बजट पेश किया। सीतारमण के डायरेक्ट टैक्स में किसी तरह का बदलाव नहीं करने के बाद अब न्यू टैक्स रिजीम में 7 लाख रुपए तक की इनकम टैक्स फ्री होगी जबकि 50,000 रुपए के स्टैंडर्ड डिडक्शन का फायदा पहले की तरह मिलता रहेगा। वहीं ओल्ड टैक्स रिजीम में 2.5 लाख रुपए तक की इनकम टैक्स फ्री रहेगी, लेकिन आम आदमी को 5 लाख रुपए तक की इनकम पर टैक्स रिबेट मिलेगी। अगर किसी की सालाना इनकम 5 लाख रुपए है।

    निर्मला सीतारमण ने पेश किया अंतरिम बजट 2024. (Sansadtv/youtube)

    नई टैक्स रिजीम में 3 लाख रुपए तक की इनकम टैक्स फ्री है। ऐसे में बचे हुए 2 लाख रुपए पर उस व्यक्ति पर 5% के हिसाब से टैक्स की देनदारी बनेगी। यानी, उसे 10,000 रुपए टैक्स चुकाना होगा। पर इस रिजीम में सरकार 7.5 लाख तक की इनकम पर टैक्स को सेक्शन 87A के तहत माफ कर देती है। इसमें भी एक पेंच है। अगर आप सैलरीड है और आपकी कमाई 7.5 लाख रुपए से एक रुपए भी ज्यादा हुई तो आपको एक रुपए पर नहीं बल्कि 4,50,001 रुपए पर टैक्स चुकाना होगा। अब 3 लाख रुपए का टैक्स माफ होने के बाद बचे हुए 4,50001 रुपए में से 3 लाख रुपए पर 5% की दर से 15,000 रुपए और बाकी 1,50,001 रुपए पर 10% की दर से 15,000 रुपए चुकाने होंगे। उल्लेखनीय है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट 2024 पेश करते हुए पर्सनल टैक्स को लेकर कोई बड़ी घोषणा नहीं की। इस बार भी टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्होंने कहा है कि नई टैक्स रिजीम के तहत 7 लाख तक की आय टैक्स फ्री है। अब टैक्स स्लैब में बदलाव के लिए करदाताओं को आम चुनाव के बाद पेश होने वाले पूर्ण बजट का इंतजार रहेगा। अगर स्टैंडर्ड डिडक्शन को जोड़ दिया जाए तो 7.50 लाख रुपये तक नई रिजीम के तहत कोई टैक्स नहीं देना होता है।

  • राहुल गांधी की कार शीशा टूटने की वजह आई सामने, जानें कैसे टूटा SUV का शीशा

    राहुल गांधी की कार शीशा टूटने की वजह आई सामने, जानें कैसे टूटा SUV का शीशा

     

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की कार पर पथराव की अफवाहों के बीच कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने बुधवार को साफ कर दिया कि उनकी कार पर हमला नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि सुरक्षा घेरे में इस्तेमाल की गई रस्सी के कारण कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की एसयूवी का शीशा टूट गया.

    राहुल गांधी की कार पर नहीं हुआ हमला, कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा-रस्से से टूट गई विंडशील्ड

    राहुल गांधी की कार का शीशा टूटा.

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की कार पर पथराव की अफवाहों के बीच कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने बुधवार को स्पष्टीकरण दिया कि सुरक्षा घेरे में इस्तेमाल की गई रस्सी के कारण कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की एसयूवी का शीशा टूट गया. श्रीनेत ने ‘एक्स’ पर लिखा, झूठी खबरों को स्पष्टीकरण की जरूरत है. राहुल जी से मिलने के लिए भारी भीड़ आई थी, तभी अचानक एक महिला उनसे मिलने के लिए आगे आई तो गाड़ी अचानक रोकनी पड़ी. सुरक्षा घेरे में इस्तेमाल की गई रस्सी के कारण कार का शीशा टूट गया. उन्होंने आगे कहा कि गांधी परिवार न्याय की लड़ाई लड़ रहा है और देश उन्हें सुरक्षित रखेगा.”

    पहले की रिपोर्टों में दावा किया गया था कि बंगाल-बिहार सीमा के पास उनकी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान एक उपद्रवी द्वारा पथराव के कारण राहुल गांधी की कार का शीशा टूट गया था, इस बीच, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने पुलिस पर पथराव की आशंका को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया.

    उन्होंने कहा, हो सकता है कि पीछे से किसी ने भीड़ के बीच पत्थर फेंका हो पुलिस बल उस पर ध्यान नहीं दे रहा है. नजरअंदाज करने से बहुत कुछ हो सकता है. यह एक छोटी सी घटना है लेकिन कुछ भी हो सकता था.”

    अधीर चौधरी को नहीं पता कि यह कैसे टूटा! उनकी विचारोत्तेजक टिप्पणी, ‘समझ लो, कौन तोड़ सकता है.’ इलाके में भारी तनाव पैदा हो गया था. कार का शीशा पूरी तरह टूट गया है. राहुल कार से उतर गये. मालूम हो कि राहुल गांधी की यात्रा कटिहार इलाके से गुजर रही थी. अचानक कार पर हमला हो गया.

    इस दिन की घटना को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर चौधरी ने कहा, ”समझिए किसने तोड़ा, जो तोड़ना चाहते हैं उन्होंने तोड़ा. अतिथि देव भव: बंगाल की संस्कृति के अतिथि हैं. जब अतिथि भूमिका की बात आती है तो हम किसी को नीची दृष्टि से नहीं देखते. हर स्थिति पर हमला किया जा रहा है. इसकी शुरुआत कूचबिहार से हुई. उन्हें बैठकें नहीं करने दे रहे, उन्हें बोलने नहीं दे रहे – हरसंभव विरोध किया जा रहा है.” लेकिन कैसे तोड़ें? अधीर ने कहा, ”मैं कैसे कह सकता हूं, मैं कार में बैठा था.”

  • पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, 15 लोगों की मौत; गोलीबारी में 9 आतंकी ढेर

    पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, 15 लोगों की मौत; गोलीबारी में 9 आतंकी ढेर

     

    कराची : पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने तीन समन्वित हमले किए, जिनमें 15 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। इस दौरान गोलीबारी शुरू हो गई, जिसमें नौ आतंकवादी ढेर हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि तीन हमलों में से एक हमला उच्च सुरक्षा वाली जेल पर भी किया गया। उन्होंने बताया कि ये हमले सोमवार को प्रांतीय राजधानी क्वेटा से करीब 70 किलोमीटर दूर माच शहर में हुए।

    मंगलवार रात ‘इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स’ (आईएसपीआर) की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि 29 और 30 जनवरी की रात को, आत्मघाती हमलावरों सहित कई आतंकवादियों ने बलूचिस्तान में माच और कोलपुर परिसरों पर हमला किया। विज्ञप्ति के अनुसार, हमलों का कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने प्रभावी ढंग से जवाब दिया। इस दौरान हुई गोलीबारी में नौ आतंकवादी मारे गए और तीन घायल हो गए जिन्हें सुरक्षा बलों ने पकड़ लिया। आतंकवादियों ने उच्च सुरक्षा वाली केंद्रीय माच जेल में घुसने की कोशिश की, जहां कुछ खतरनाक आतंकवादी और ऐसे कैदी हैं जिन्हें मौत की सजा सुनाई गई है।

    आईएसपीआर ने सोमवार रात से चार सुरक्षाकर्मियों और दो नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि की। विज्ञप्ति में कहा गया है कि आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा बल तुरंत तैनात हो गए हैं और आतंकवादियों को पकड़ने के लिए अभियान चला रहे हैं। बयान में कहा गया, ‘तीन आत्मघाती हमलावरों सहित नौ आतंकवादियों को मार दिया गया है, जबकि तीन घायल हुए हैं।’ एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पहले कहा था कि केंद्रीय माच जेल पर कम से कम 15 रॉकेट दागे गए।

    प्रतिबंधित अलगाववादी समूह ‘बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी’ (बीएलए), मजीद समूह ने हमलों की जिम्मेदारी ली है। हमलों के बाद, सुरक्षा बलों और पहाड़ों में पीछे हटने की कोशिश कर रहे हमलावरों के बीच कई घंटे भारी गोलीबारी हुई। बलूचिस्तान के कार्यवाहक सूचना मंत्री जान अचकजई ने कहा कि माच में अंतिम निकासी अभियान अभी भी जारी है। अचकजई ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘क्षेत्र में स्थिति काबू में है। सुरक्षा बलों पर सोमवार रात का हमला इस साल आतंकवादियों द्वारा किया गया सबसे घातक हमला है। पिछले साल नवंबर में बंदरगाह शहर ग्वादर में आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में कम से कम 14 सैनिक मारे गए थे।

    यह हमला पाकिस्तानी हमलों का स्पष्ट प्रतिशोध था, जिसे देश ने जनवरी की शुरुआत में ईरान में विद्रोहियों के ठिकाने बताया था। बीएलए ने 18 जनवरी को ईरान में उनके शिविरों पर पाकिस्तान के हमलों के बाद बलूचिस्तान और अन्य जगहों पर सुरक्षा बलों पर हमले शुरू करने की धमकी दी थी। ईरान में बीएलए के शिविरों पर हमलों में कम से कम नौ लोग मारे गए थे। ये हमले पाकिस्तान में ईरानी हमले के जवाब में किए गए थे।

  • भारत जोड़ो न्याय यात्रा में मचा हड़कंप,राहुल गांधी की कार हुई क्षतिग्रस्त

     भारत जोड़ो न्याय यात्रा में मचा हड़कंप,राहुल गांधी की कार हुई क्षतिग्रस्त

     

    कटिहार – कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दाैरान भगदड़ मच गई। भगदड़ इतनी ज्यादा मच गई थी कि राहुल गांधी की कार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि राहुल बाल-बाल बच गए और कार से निकलकर बस में बैठ गए और प्रशासन ने लोगों को शांत कर दिया। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि राहुल की कार पर पत्थर मारा गया जिससे गाड़ी का कांच टूट गया।

    गौरतलब है कि बिहार में कांग्रेस की ये यात्रा ऐसे वक्तहुई है जब पूर्व सहयोगी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में लौट चुके हैं। कुमार के पाला बदलने से पहले कांग्रेस ने जनता दल (यूनाइटेड) (जद-यू) के साथ बिहार में सत्ता साझा किया था।

  • चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में BJP ने मारी बाजी, मनोज सोनकर ने 16 वोट हासिल कर दर्ज की जीत

    चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में BJP ने मारी बाजी, मनोज सोनकर ने 16 वोट हासिल कर दर्ज की जीत

     

    चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी ने चंडीगढ़ मेयर का चुनाव जीत लिया है। लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को बड़ा झटका है। बता दें कि AAP और कांग्रेस ने चंडीगढ़ मेयर का चुनाव एक साथ मिलकर गठबंधन में लड़ा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजेपी उम्मीदवार मनोज कुमार सोनकर ने चंडीगढ़ मेयर के चुनाव में जीत दर्ज की है।

    बीजेपी उम्मीदवार मनोज सोनकर ने AAP के कुलदीप कुमार को हराया। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मेयर उम्मीदवार मनोज सोनकर ने 16 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। जबकि कांग्रेस और AAP गठबंधन की तरफ से मेयर प्रत्याशी कुलदीप सिंह को 12 वोट मिले। मतदान के दौरान 8 वोट अवैध घोषित कर दिए गए। सूत्रों ने बताया आम आदमी पार्टी इस चुनाव धांधली का आरोप लगाकार हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी।

    पार्षदों के वोट डालने से कुछ ही समय पहले मतदान स्थगित करने से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के सदस्यों ने विरोध शुरू कर दिया, जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर घटनाओं को अंजाम देने का आरोप लगाया। मेयर चुनाव को इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले I.N.D.I.A. गठबंधन बनाम बीजेपी के बीच पहली लड़ाई के तौर पर भी देखा जा रहा था।

    डिप्टी कमिश्नर ने पहले चुनाव की अगली तारीख 6 फरवरी घोषित की थी, जिसे पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन को 30 जनवरी को चुनाव कराने का निर्देश देने के बाद पहले की तारीख में बदल दिया गया था।

    चंडीगढ़ नगर निगम (MC) सेक्टर 17 के विधानसभा हॉल में सुबह करीब 11 बजे मतदान शुरू हुआ। नगर निगम भवन में चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्धसैनिक बलों के साथ-साथ लगभग 700 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। 35 सदस्यीय नगर निगम सदन में AAP और कांग्रेस के पास कुल मिलाकर 20 वोट हैं। जबकि बीजेपी के पास 15 वोट हैं।

  • PFI के 15 वर्करों को सजा ए माैत,BJP के नेता की थी हत्या

    PFI के 15 वर्करों को सजा ए माैत,BJP के नेता की थी हत्या

     

     केरल की एक अदालत ने प्रतिबंधित इस्लामिक संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के 15 वर्करों को भाजपा नेता की हत्या के मामले में मौत की सजा सुनाई है। भाजपा के OBC विंग के नेता रंजीत श्रीनिवासन की 19 दिसंबर 2021 को हत्या कर दी गई थी। कोर्ट ने कहा था कि आठ दोषी, जिनकी पहचान निजाम, अजमल, अनूप, मोहम्मद असलम, अब्दुल सलाम उर्फ सलाम पोन्नद, अब्दुल कलाम, सफरुद्दीन और मनशद के तौर पर हुई है, वे रंजीत श्रीनिवास के मर्डर में सीधे तौर पर शामिल थे। अन्य दोषियों की पहचान जसीब राजा, नवास, शमीर, नसीर,जाकिर हुसैन, शाजी पूवाथुंगल और शमनास अशरफ के तौर पर हुई है।

     

    रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी लीडर रंजीत श्रीनिवासन की हत्या में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) और ‘सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया’ (SDPI) से जुड़े कार्यकर्ता शामिल थे। इन लोगों ने 19 दिसंबर 2021 को रंजीत को घर में उनके परिवार के सामने बुरी तरह पीटा था और उनकी हत्या कर दी थी। विशेष अभियोजक के मुताबिक, आरोपियों का मकसद श्रीनिवासन को भागने से रोकना और उनके चीखने की आवाज सुनकर घर में प्रवेश करने वाले किसी भी व्यक्ति को रोकना भी था।

  • चुनाव की तारीखों का ऐलान; 27 फरवरी को होगा राज्यसभा की 56 सीटों के लिए चुनाव

     चुनाव की तारीखों का ऐलान; 27 फरवरी को होगा राज्यसभा की 56 सीटों के लिए चुनाव

     

    नई दिल्ली – अप्रैल में राज्यसभा की 56 सीटें खाली हो रही हैं। ये सीटें 15 राज्यों की हैं। इन सीटों पर 27 फरवरी को चुनाव होगा।
    15 राज्यों की जिन 56 सीटों पर चुनाव होना है, उनमें बिहार की छह सीटों के अलावा, गुजरात-कर्नाटक की चार-चार, महाराष्ट्र की छह, पश्चिम बंगाल-मध्य प्रदेश की पांच-पांच, उत्तर प्रदेश की 10, राजस्थान-ओडिशा-तेलंगाना-आंध्र प्रदेश की तीन-तीन, छत्तीसगढ़-हरियाणा-हिमाचल प्रदेश-उत्तराखंड की एक-एक सीट पर चुनाव होना है। बता दें कि जिन सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में पूरा होगा उनमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह राजस्थान से, पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव राजस्थान से, शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान मध्य प्रदेश से और राज्य मंत्री पुरूषोत्तम रूपाला गुजरात से शामिल हैं।

  • सडक़ सुरक्षा फोर्स के 144 अत्याधुनिक वाहन राज्य की 5500 किलोमीटर सड़कों की करेंगे निगरानी

    सडक़ सुरक्षा फोर्स के 144 अत्याधुनिक वाहन राज्य की 5500 किलोमीटर सड़कों की करेंगे निगरानी

    सडक़ सुरक्षा फोर्स के 144 अत्याधुनिक वाहन राज्य की 5500 किलोमीटर सड़कों की करेंगे निगरानी

    यह वाहन अत्याधुनिक उपकरणों से होंगे लैस

    MBD WEB NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) 27 जनवरी: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य में अपनी किस्म की पहली सड़क सुरक्षा फोर्स की शुरुआत की, जो लोगों की कीमती जानें बचाने के लिए 5500 किलोमीटर सड़कों की निगरानी करेगी।


    सड़क सुरक्षा फोर्स को सड़कों की कुशलता से निगरानी करने के लिए पहले पड़ाव में 144 अति-आधुनिक वाहन दिए गए हैं। इन वाहनों में 116 टोयोटा हिलक्स और 28 महेन्द्रा स्कॉर्पियो शामिल हैं और सड़कों की निगरानी के लिए यह वाहन हर 30 किलोमीटर के फासले के साथ तैनात किए जाएंगे। इन वाहनों में चार पुलिस कर्मचारियों की टीम होगी, जिसका नेतृत्व पैट्रोलिंग इंचार्ज के तौर पर ए.एस.आई. या उससे उच्च रैंक का अधिकारी करेगा।
    हर जिले में रोड इंटरसेप्टर तैनात किए जाएंगे, जिनकी निगरानी तीन पुलिस कर्मचारी करेंगे। एस.एस.एफ. के पहले पड़ाव में 1296 नए भर्ती पुलिस कर्मचारियों और मौजूदा 432 कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। यह टीमें आठ घंटे की शिफ्ट के मुताबिक 24 घंटे तैनात रहेंगी, जिस सम्बन्धी उनको पुलिस प्रशिक्षण अकेडमी, कपूरथला में विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।
    ट्रैफिक़ नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए यह वाहन स्पीड गन, अल्कोमीटर, ई-चालान मशीनें और ए.आई. आधारित स्मार्ट प्रणाली जैसे अति-आधुनिक उपकरणों से लैस हैं। उनके पास कमांड एंड कंट्रोल सैंटर के साथ-साथ रीयल-टाईम सी.सी.टी.वी. कैमरों वाली रिक्वरी वैन भी होगी। इसके साथ ही सड़क हादसों की जांच और तकनीकी काम संभालने के लिए मैकेनिकल इंजीनियर, सिविल इंजीनियर और आई.टी. माहिर भी होंगे।
    —————–

  • बजट 2024 में इन पर होगा सरकार का फोकस, निर्मला सीतारमण ने दिए संकेत

    बजट 2024 में इन पर होगा सरकार का फोकस, निर्मला सीतारमण ने दिए संकेत

     

    देश का बजट पेश होने में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2024 को मोदी सरकार के मौजूदा कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करेंगी और उससे पहले उन्होंने संकेत दे दिए हैं कि सरकार का फोकस कहां रहने वाला है.

    Budget 2024 Expectations: बजट 2024 में किस पर होगा सरकार का फोकस, निर्मला सीतारमण ने दिए संकेत

    निर्मला सीतारमण
     

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2024 को अंतरिम बजट पेश करेंगी. परंपरा के मुताबिक देखें तो इस बजट में ज्यादा बड़ी घोषणाएं नहीं होनी चाहिए, लेकिन इस बार चुनाव से पहले निर्मला सीतारमण कुछ अलग रास्ता चुन सकती हैं. वैसे भी हाल में उन्होंने संकेत दिए कि बजट में सरकार का फोकस किन एरिया पर सबसे ज्यादा रहने वाला है.

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कुछ दिन पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज में छात्रों के साथ एक बातचीत की. अपने उद्बोधन में उन्होंने बताया कि कैसे मोदी सरकार ने 2014 के बाद योजनाओं को ‘अर्जेंसी’ और ‘मिशन मोड’ में लागू किया और विकसित भारत की नींव रखी. इसी भाषण में उन्होंने संकेत दिए कि बजट में सरकार का फोकस कहां रहने वाला है.

    बजट में सरकार का फोकस

    अपने भाषण में निर्मला सीतारमण ने कहा कि उनकी सरकार लोगों के बीच जाति या धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करती है. इसलिए सरकार की योजनाएं इस प्रकार बनाई गई हैं कि हर किसी को उसका लाभ मिले. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को सिर्फ चार समूह में रखा है, ये हैं युवा, महिला, किसान और गरीब. सरकार की नीतियों के केंद्र में भी इन्हीं 4 समूहों को ध्यान में रखे जाने के संकेत निर्मला ने दिए हैं.

    निर्मला सीतारमण ने कहा, ” युवा, महिला, अच्छे किसान जो हमें खाद्य सुरक्षा प्रदान करते हैं और बेचारे गरीब, जिन्हें अब भी ऊपर उठने के लिए सरकारी मदद की जरूरत है. हमारी सारी नीतियां इनकी जिंदगी बेहतर बनाने को ध्यान में रखकर बनाई जाती हैं. जब इनको केंद्र में रखा जाता है, तब आपको किसी और बात पर ध्यान देने की जरूरत नहीं होगी. ना तो ये देखने की कि वो किस समुदाय से है और ना ही ये कि वो किस धर्म से है. इनके दायरे में सब आ जाते हैं.”

    इकोनॉमी के इन सेक्टर पर रहेगा जोर

    इतना ही नहीं निर्मला ने अपने भाषण में उन सेगमेंट की ओर भी संकेत दिए जिन पर इकोनॉमिक प्वॉइंट ऑफ व्यू से सरकार का फोकस रहने वाला है. इसमें स्किल डेवलपमेंट, बेहतर कृषि तकनीक और देश के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर हमारा जोर है.