Category: POLITICAL

  • पंजाब :इन 7 जिलों में इंटरनेट रहेगा बंद, जानें पूरी खबर..

    पंजाब :इन 7 जिलों में इंटरनेट रहेगा बंद, जानें पूरी खबर..

    पंजाब :इन 7 जिलों में इंटरनेट रहेगा बंद, जानें पूरी खबर..

    चंडीगढ़ : गृह मंत्रालय (एमएचए) ने इंटरनेट निलंबन को पहले तीन जिलों के 11 थानों से बढ़ाकर सात जिलों के 20 थाना क्षेत्रों तक बढ़ा दिया है। नए आदेश 24 फरवरी की आधी रात तक लागू रहेंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से इंटरनेट निलंबन के आदेश जारी करने पर आपत्ति जताई थी। सीएम ने कहा था कि उन्होंने इस मामले को उठाया है और निलंबन रद्द करने की मांग की है।

    केंद्र सरकार की तरफ से ये आदेश इंडियन टेलीग्राफ एक्ट 1885 के सेक्शन 7, सब रूल 1 ऑफर रूल 2 के तहत जारी किए गए हैं। 15 फरवरी को किसान यूनियनों के भारत बंद के आह्वान के मद्देनजर गृह मंत्रालय ने पंजाब के शुतराना, खनौरी और फतेहगढ़ साहिब में टेलीकॉम सेवाओं को निलंबित करने का आदेश दिया था, लेकिन, अब इसे नए आदेश से 7 जिलों में बंद किया गया है।

    जाने कहां-कहां बंद हैं इंटरनेट सेवाएं
    1. पटियाला के पुलिस स्टेशन शंभू, जुलकां, पासियां, पतरां, शुतराना, समाना, घनौर, देवीगढ़ और बलभेरा के अधिकार क्षेत्र
    2. एसएएस नगर के पुलिस स्टेशन लालड़ू
    3. बठिंडा के पुलिस स्टेशन संगत
    4. श्री मुक्तसर साहिब के पुलिस स्टेशन खलियांवाली
    5. मानसा के पुलिस स्टेशन सिरदूलगढ़
    6. संगरूर के पुलिस स्टेशन खनौरी, मूनक, लेहरा, सुनाम और झाझली
    7. फतेहगढ़ साहिब के पुलिस स्टेशन फतेहगढ़ साहिब

  • कमलनाथ ने आवास पर लगा प्रभु श्रीराम का झंडा,राजनीतिक बाजार हुआ गर्म,क्योंकि राजनीति में संकेत होते ही अगली चाल का पहला कदम..

     कमलनाथ ने आवास पर लगा प्रभु श्रीराम का झंडा,राजनीतिक बाजार हुआ गर्म,क्योंकि राजनीति में संकेत होते ही अगली चाल का पहला कदम..

     

     

    नई दिल्ली : बीते दिनों से मध्य प्रदेश की राजनीति में भूचाल मचा हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ के कांग्रेस का साथ छोड़ भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। दोनों नेता दिल्ली में मौजूद हैं। माना यह भी जाना रहा है कि उनके साथ कांग्रेस के कई नेता भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इसी बीच कमलनाथ ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर श्रीराम का झंडा लगा दिया है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि वह कांग्रेस का साथ छोड भाजपा के साथ जा सकते हैं।

    हालांकि कमलनाथ और नकुलनाथ ने इसकी पुष्टि नहीं की है। वहीं उनके घर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। इसके अलावा कमलनाथ खेमे के नेता माने जाने वाले सज्जन सिंह वर्मा ने भी सोशल मीडिया एक्स पर भगवान राम के साथ पोस्टर साझा किया है। पोस्टर में लिखा है, तेरे राम मेरे राम, तुझमें भी राम, मुझमें भी राम, जय श्रीराम।

    उधर दिल्ली भाजपा के नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की खबरों को निराधार बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, बहुत से मित्रों के फ़ोन आ रहे है और वो कमलनाथ के बारे में पूछ रहे हैं। मैंने उनसे फ़ोन पर भी कहा है और यहां भी कह रहा हूं कि सिखों के हत्यारे और हिन्द दी चादर गुरु तेग बहादुर जी के गुरुद्वारे रकाबगंज साहिब को जलाने वाले कमलनाथ के लिए भाजपा के दरवाज़े न खुले थे न खुले हैं । प्रधानमंत्री मोदी के होते हुए कभी ऐसा संभव नहीं हो पाएगा, ऐसा मैं आप सबको भरोसा दिलाता हूं।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को बताया विकसित भारत के लिए भाजपा सरकार का तीसरा टर्म क्यों है जरूरी 

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को बताया विकसित भारत के लिए भाजपा सरकार का तीसरा टर्म क्यों है जरूरी

     

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए भाजपा की सत्ता में जोरदार वापसी को जरूरी बताते हुए कहा है कि आज विपक्ष के नेता भी एनडीए 400 पार के नारे लगा रहे हैं, लेकिन एनडीए के 400 पार होने के लिए भाजपा को 370 सीट का माइलस्टोन पार करना ही होगा।

    राष्ट्रीय अधिवेशन में रविवार को मोदी-मोदी के नारे के बीच समापन भाषण देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वह भाजपा सरकार का तीसरा टर्म, सत्ता भोग के लिए नहीं मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि, “ऐसे ही मैं अपने सुख-वैभव के लिए जीने वाला व्यक्ति नहीं हूं। मैं बीजेपी सरकार का तीसरा टर्म, सत्ता भोग के लिए नहीं मांग रहा हूं। मैं राष्ट्र का संकल्प लेकर निकला हुआ व्यक्ति हूं। हम तो छत्रपति शिवाजी को मानने वाले लोग हैं। जब छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ, तो उन्होंने ये नहीं किया कि सत्ता मिल गई, तो चलो उसका आनंद लो। उन्होंने अपना मिशन जारी रखा। “

    उन्होंने कहा कि वे राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि भारत के लाभ के लिए भाजपा के तीसरे टर्म की वकालत कर रहे हैं और उनके प्रयास भारत के लोगों को समर्पित हैं, भारतीयों के सपने उनकी प्रतिबद्धता है।

    पार्टी कार्यकर्ताओं से अगले 100 दिन पूरी तरह से चुनावी अभियान में जुट जाने का आह्वान करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता साल के हर दिन, 24 घन्टे देश की सेवा के लिए कुछ न कुछ करता ही रहता है। लेकिन अब अगले 100 दिन नई ऊर्जा, नई उमंग, नए उत्साह, नए विश्वास और नए जोश के साथ काम करने के हैं।

    उन्होंने कहा कि आज 18 फरवरी है और इस दौर में जो युवा 18 वर्ष के पड़ाव पर पहुंचे हैं, वे देश की 18वीं लोकसभा का चुनाव करने वाले हैं। पार्टी के हर कार्यकर्ता को अगले 100 दिन के लिए जुट जाना है। हर नए वोटर, हर लाभार्थी, हर वर्ग, समाज, पंथ, परंपरा सबके पास पहुंचना है, हमे सबका विश्वास हासिल करना है। जब सबका प्रयास होगा, तो ही देश की सेवा के लिए भाजपा को सबसे ज्यादा सीटें भी मिलेंगी।

    आचार्य विद्यासागर महाराज को श्रद्धांजलि देते हुए प्रधानमंत्री भावुक भी हो गए। उन्होंने समस्त देशवासियों की तरफ से उन्हें श्रद्धाजंलि देते हुए कहा कि आज वे सभी देशवासियों की ओर से आचार्य विद्यासागर महाराज को आदरपूर्वक, श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि देते हैं, उनके लिए यह व्यक्तिगत क्षति जैसा है। वर्षों तक उन्हें व्यक्तिगत रूप से उनसे मिलने का अवसर मिला है। पीएम ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए एक मिनट का मौन भी रखा गया।

    पीएम मोदी के समापन भाषण से पहले अध्यक्षीय भाषण देते हुए नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो अहम सुझाव दिए हैं, उसे जमीनी धरातल पर उतारेंगे और पार्टी लोकसभा चुनाव में 370 सीटों पर जीत जरूर हासिल करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय अधिवेशन में पारित प्रस्तावों को टॉकिंग प्वॉइंट्स के रूप में जनता के बीच ले जाने का आह्वान भी किया।

    इससे पहले, अमित शाह द्वारा ‘भाजपा देश की आशा और विपक्ष की हताशा’ नाम से पेश प्रस्ताव को पारित किया गया। आज की बैठक में भारतीय अर्थव्यवस्था पर एक श्वेत पत्र भी जारी किया गया, इसमें यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए घोटालों और अनियमितताओं का जिक्र करते हुए यूपीए बनाम मोदी सरकार के कार्यकाल में भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति की तुलना की गई है।

  • केंद्र सरकार ने किसानों के लिए उठाया बड़ा कदम, FCI की अधिकृत पूंजी दोगुनी कर 21 हजार करोड़ रुपए की

     केंद्र सरकार ने किसानों के लिए उठाया बड़ा कदम, FCI की अधिकृत पूंजी दोगुनी कर 21 हजार करोड़ रुपए की

     

    नई दिल्ली : सरकार ने कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने और किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की अधिकृत पूंजी को 10 हजार करोड़ रुपये से बढ़ाकर 21 हजार करोड़ रुपये करने की घोषणा की है। गौरतलब है कि एफसीआई देश की खाद्य सुरक्षा प्रणाली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसमें न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खाद्यान्न की खरीद, रणनीतिक खाद्यान्न भंडार का रखरखाव, राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) को वितरण व बाजार में खाद्यान्न की कीमतों का स्थिरीकरण शामिल है।

    उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि अधिकृत पूंजी में दो गुना से अधिक की वृद्धि अपने जनादेश को प्रभावी ढंग से पूरा करने में एफसीआई की परिचालन क्षमताओं को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। फंड की आवश्यकता के अंतर को पूरा करने के लिए, एफसीआई नकद ऋण, अल्पावधि ऋण, तरीके और साधन अग्रिमों का सहारा लेता है। अधिकृत पूंजी में वृद्धि ब्याज का बोझ कम होगा, आर्थिक लागत कम होगी और अंततः सरकार की सब्सिडी में कमी भी आएगी।

    पूंजी के इस प्रवाह के साथ, एफसीआई अपनी भंडारण सुविधाओं का आधुनिकीकरण, परिवहन नेटवर्क में सुधार और उन्नत प्रौद्योगिकियों को अपनाने पर भी काम करेगा। मंत्रालय ने कहा कि ये उपाय न केवल फसल कटाई के बाद के नुकसान को कम करने के लिए, बल्कि उपभोक्ताओं को खाद्यान्न के कुशल वितरण को सुनिश्चित करने के लिए भी आवश्यक हैं।

    सरकार कार्यशील पूंजी की आवश्यकता और पूंजीगत संपत्ति के निर्माण के लिए एफसीआई को इक्विटी प्रदान करती है। एफसीआई मौजूदा आंतरिक प्रणालियों (एफएपी, एचआरएमएस) और बाहरी प्रणालियों (राज्य खरीद पोर्टल, सीडब्ल्यूसी/एसडब्ल्यूसी) का लाभ उठाते हुए एक एकीकृत आईटी प्रणाली बनाने के लिए व्यापक पहल कर रहा है। ई-ऑफिस कार्यान्वयन ने पहले ही एफसीआई को कम कागजी संगठन बना दिया है। एफसीआई के लिए मुख्य परिचालन सॉफ्टवेयर के रूप में काम करने वाले एकीकृत आईटी समाधानों की ये पहल, सूचना का एक एकल स्रोत प्रदान करेगी और कार्यों को सुव्यवस्थित करेगी।

    अपनी दक्षता बढ़ाने के एक हिस्से के रूप में, एफसीआई सीमेंट सड़कों, छत के रखरखाव, रोशनी और वेटब्रिज अपग्रेड, खाद्य सुरक्षा को बढ़ाने जैसे कार्यों को निष्पादित कर रहा है। प्रयोगशाला उपकरणों की खरीद और क्यूसी प्रयोगशालाओं के लिए एक सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म के विकास का उद्देश्य गुणवत्ता जांच में सुधार करना है। मंत्रालय के बयान के अनुसार, एमएसपी-आधारित खरीद और एफसीआई की परिचालन क्षमताओं में निवेश के लिए सरकार की दोहरी प्रतिबद्धता किसानों को सशक्त बनाने, कृषि क्षेत्र को मजबूत करने और देश के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक सहयोगात्मक प्रयास का प्रतीक है।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम पहुंच पदाधिकारियों से की बैठक 

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम पहुंच पदाधिकारियों से की बैठक

    नई दिल्ली : भाजपा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले बैठक का एजेंडा तय करने के लिए होने वाली पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रगति मैदान के भारत मंडपम पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत मंडपम पहुंचने पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर सरकार की उपलब्धियों को लेकर लगाई गई प्रदर्शनी का जायजा भी लिया। राष्ट्रीय अधिवेशन की बैठक से पहले होने वाले पदाधिकारियों की बैठक शुरू हो गई है।

    बताया जा रहा है कि पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन भी हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में लोकसभा क्षेत्रों के क्लस्टर इंचार्ज भी शामिल हो रहे हैं। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों,रणनीति और एजेंडे को अंतिम रूप देने के लिए नई दिल्ली के प्रगति मैदान के भारत मंडपम में आज से भाजपा का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू होने जा रहा है।

    पार्टी के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन की शुरुआत आज दोपहर बाद 3 बजे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उद्घाटन भाषण के साथ शुरू होगी। इससे पहले नड्डा कार्यक्रम स्थल पर झंडा भी फहराएंगे। इस दो दिवसीय बैठक का समापन रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समापन भाषण के साथ होगा।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने समापन भाषण में देशभर से आए पार्टी के लगभग 11 हजार 500 नेताओं को सरकार की बड़ी उपलब्धियों और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साधने की रणनीति बताने के साथ-साथ आगामी लोकसभा चुनाव में जीत का मंत्र भी देंगे।

  • प्रियंका गांधी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

     प्रियंका गांधी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

     

    नई दिल्ली : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा की तबीयत अचानक खराब हो होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ऐसे में प्रियंका गांधी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शुक्रवार को शामिल नहीं होंगी। जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी कुछ दिन में सही होने के बाद ही भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचेंगी।

    उन्होंने एक्स के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘मैं बड़े चाव से उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पहुंचने का इंतजार कर रही थी, लेकिन बीमारी की वजह से मुझे आज ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। थोड़ा बेहतर होते ही मैं यात्रा में जुड़ूंगी। तब तक के लिए चंदौली-बनारस पहुंच रहे सभी यात्रियों, पूरी मेहनत से यात्रा की तैयारी में लगे उत्तर प्रदेश के मेरे सहयोगियों और प्यारे भाई को शुभकामनाएं देती हूं।

    गुरुवार को यह यात्रा सासाराम में थी। इसके बाद राहुल गांधी की यात्रा मोहनिया होते हुए चंदौली में प्रवेश करेगी। प्रियंका गांधी को चंदौली में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होना है। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने स्पष्ट किया है कि उत्तर प्रदेश में यात्रा की अवधि में कटौती नहीं की गई है। यह यात्रा यूपी में 8 दिनों तक रहने वाली है।

  • रेलवे ट्रैक पर बैठ किसानों ने शताब्दी समेत कई ट्रेनों के पहिए रोके, किसानों ने टोल प्लाजा भी फ्री करवाए

     रेलवे ट्रैक पर बैठ किसानों ने शताब्दी समेत कई ट्रेनों के पहिए रोके, किसानों ने टोल प्लाजा भी फ्री करवाए

    चंडीगढ़ : किसान आंदोलन के तहत आज किसानों ने रेल ट्रैक पर धरने भी दिए हैं और टोल प्लाजा भी फ्री करवा दिए हैं। किसानों के प्रदर्शन के कारण कई ट्रेनों की शेड्यूलिंग प्रभावित हुई है। किसान यूनियन एकता डकाैंदा की तरफ से गुरुहरसहाय में रेलवे ट्रैक पर धरना लगाकर ट्रेनें रोकी गईं। किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब के किसानों को खत्म करने पर तुली हुई है। भाकियू उगराहां ने दोपहर 12 बजे से 6 जिलों में ट्रेनों को भी रोक दिया है। उगराहां का यह विरोध 4 बजे तक जारी रहेगा। वहीं, सड़क व रेल मार्ग अवरुद्ध होने के बाद फ्लाइट्स के दाम 7 गुना तक बढ़ चुके हैं। वहीं, दिल्ली से आ रही दिल्ली-अमृतसर शताब्दी को ढिल्लवां में रोक दिया गया है।

    Rail Track Jam… इसी तरह गाड़ी संख्या 12497 शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस को भी व्यास रेलवे स्टेशन पर ही खाली करने के बाद वहीं से वापस रवाना किए जाने का शेड्यूल जारी किया गया है। इससे पहले सुबह के समय जाने वाली सभी गाड़ियां अपने निर्धारित समय पर रवाना हो गई। किसान यूनियन एकता उग्राहां की तरफ से जिला प्रधान अमरीक सिंह गंडूआ की अगुवाई में सुनाम ऊधम सिंह वाला रेलवे स्टेशन पर रेल चक्का जाम किया गया है। रेल रोको’ आह्वान के चलते रेल मंत्रालय द्वारा बरनाला स्टेशन पर दोपहर पौने तीन बजे आने वाली पैसेंजर यात्री गाड़ी अप 04547 अंबाला बंठिडा व साढ़े चार बजे आने वाली डाउन 14735 गंगानगर अंबाला पैसेंजर यात्री गाड़ी को रद कर दिया गया है। संयुक्त मोर्चा के किसानों ने बताया कि आज 11 से 2 बजे तक पूरे पंजाब के टोल प्लाजा फ्री कर दिए गए हैं। वाहनों के लिए टोल प्लाजा गेट खुलवा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कल भी पूरे देश में बंद का आह्वान किया गया है। इस दौरान कोई भी गतिविधि नहीं होने दी जाएगी।

  • हरियाणा में किसानों पर हुए अत्याचार के खिलाफ अलग अलग जत्थेबंदियों ने सांझे तौर पर निज्जर टोल प्लाजा 5 घण्टे के लिए किया टोल मुक्त 

    हरियाणा में किसानों पर हुए अत्याचार के खिलाफ अलग अलग जत्थेबंदियों ने सांझे तौर पर निज्जर टोल प्लाजा 5 घण्टे के लिए किया टोल मुक्त 

    MBD WEB NEWS जंडियाला गुरु (प्रदीप जैन रॉकी)  पंजाब की सीमाओं पर किसान नेताओं, कार्यकर्ताओं और आंदोलनकारियों पर हरियाणा पुलिस के अत्याचार के खिलाफ संयुक्त मोर्चा के पंजाब के सभी टोल प्लाजा को टोल मुक्त करने के आह्वान पर निझरपुरा टोल प्लाजा सुबह 11 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक टोल मुक्त किया । पंजाब हरियाणा. इस मौके पर खेत मजदूरों के इक्क्ठ को संबोधित करते हुए सांझे मोर्चे के नेता रतन सिंह रंधावा, जतिंदर सिंह छीना, लखबीर सिंह निजामपुरा, निशान सिंह संघाना, गुरदेव सिंह वरपाल, तरसेम सिंह नंगल, कश्मीर सिंह, प्रभजीत सिंह तिम्मोवाल, निर्मल सिंह छाजलवाड़ी अमरजीत सिंह चौहान, अवतार सिंह, भूपिंदर सिंह जौहल, केपी सिंह, प्रेम कुमार, बलविंदर सिंह झबाल, दलबीर सिंह बेदादपुर ने कहा कि अपनी मांगों के लिए संघर्ष करना हर वर्ग का मौलिक अधिकार है लेकिन वे अपनी मांगों को मनवाने के लिए दिल्ली जा रहे हैं। .हरियाणा सरकार के आदेश पर पुलिस द्वारा सड़क जाम करना, आंसू गैस के गोले छोड़ना और किसानों पर बैरिकेड व अन्य बंदिशें लगाकर अत्याचार करना बेहद निंदनीय है। नेताओं ने कहा कि पुलिस की इस कार्रवाई से सैकड़ों किसान घायल हो गये और उनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार की जनविरोधी कार्रवाई के कारण लोगों में काफी गुस्सा है, जिसे लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने कल आपात बैठक बुलाकर टोल प्लाजा को टोल मुक्त करने का निर्णय लिया है. आज उस आह्वान पर अमल करते हुए जहां टेल प्लाजा को बंद किया गया, उन्होंने ऐलान किया कि अगर केंद्र सरकार ने अपना दमन बंद नहीं किया तो उन्हें लोगों के विरोध का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि 16 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की तैयारी है. राष्ट्रव्यापी बंद का आह्वान अमृतसर जिले में हो चुका है। इस मौके पर रविंदर सिंह छजलवड्डी , डॉ. प्रकाश सिंह थोथियां, डॉ. बलराज सिंह, सूबेदार जोगिंदर सिंह, करनैल सिंह नवांशहर, अवतार सिंह वडाला जोहल ,कामरेड निर्मल सिंह छज्जलवड्डी आदि शामिल थे।

  • किसान आंदोलन: किसानों के सपोर्ट में आए पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी, कही ये बात…

    किसान आंदोलन: किसानों के सपोर्ट में आए पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी, कही ये बात…

    तीन केंद्रीय मंत्री आज चंडीगढ़ में किसान नेताओं के साथ उनकी मांगों को लेकर बैठक करेंगे. किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि शाम पांच बजे केंद्रीय मंत्रियों अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय के साथ बैठक होगी. फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी सहित उनकी मांगों को लेकर किसान नेताओं और केंद्र के बीच यह तीसरे दौर की बैठक होगी. इससे पहले दोनों पक्षों के बीच दो बैठकें बेनतीजा रही हैं.

    Farmers Protest Live: किसानों के सपोर्ट में आए पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी, कही ये बात...

    किसान आंदोलन.
    •  

      सरवन सिंह पंधेर क्या बोले?

       

      किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि किसान शांतिपूर्वक दिल्ली की ओर जाना चाहते हैं. बता दें कि दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर किसान का प्रदर्शन जारी है. आज चंडीगढ़ में सरकार और किसानों की बातचीत भी होनी है.

    •  

      किसानों के सपोर्ट में आए पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी

       

      पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी किसानों की स्पोर्ट में आए. चन्नी ने कहा किसानों के मसले का हल जल्द होना चाहिए. चन्नी ने कहा कांग्रेस सरकार ने किसानों के कर्ज माफ किए. लेकिन केंद्र और पंजाब सरकार दोनों ही किसानों के कर्ज और मसले पर बात नहीं करतीं. इसीलिए किसानों ने दोबारा संघर्ष का रास्ता चुना है. चन्नी ने कहा यह संघर्ष और तगड़ा होगा. इसलिए सरकार को किसानों के मसले को संजीदगी से विचार कर हक निकालना चाहिए.

  • किसान आंदोलन: शंभू बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं किसान, 20 हजार ट्रैक्टर-ट्रॉलियां भी साथ

    किसान आंदोलन: शंभू बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं किसान, 20 हजार ट्रैक्टर-ट्रॉलियां भी साथ

     

    हरियाणा सरकार ने 7 जिलों अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और डबवाली में 15 फरवरी तक इंटरनेट सेवा बंद करने का आदेश जारी किया है. इसके अलावा राजस्थान में तीन जिलों श्रीगंगानगर, अनूपगढ़, हनुमानगढ़ में इंटरनेट बंद और 15 जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है. दरअसल मंगलवार को प्रदर्शन के बाद आज फिर किसानों ने दिल्ली की ओर कूच करने का ऐलान किया है.

    Farmers Protest Live: शंभू बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं किसान, 20 हजार ट्रैक्टर-ट्रॉलियां भी साथ

    किसान संगठनों ने किया प्रदर्शन का ऐलान.
    •  

      ये आज की नहीं 75 साल पुरानी मांग है- किसान नेता सरवन सिंह पंधेर

       

      किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की मांग को लेकर कहा है कि ये कोई नई मांग नहीं बल्कि पिछले 75 सालों से ये मांग की जा रही है. उन्होंने कहा कि सरकार ने 2 साल पहले किसानों की मांग को मान लिया था लेकिन अब सरकार फिर से उन्हीं मांगों के लिए समय मांग रही है. सरवन सिंह ने कहा कि किसानों पर किए गए बल प्रयोग में कई किसान जख्मी हो गए हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह का बल प्रयोग बंद किया जाना चाहिए, लोकतांत्रिक देश में एसा नहीं होता है.

    •  

      शंभू बॉर्डर पर करीब 8 से 10 हजार लोग मौजूद

       

      हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर करीब 8 से 10 हजार लोग मौजूद हैं, वहीं डेढ़ से 2 हजार ट्रैक्टर-ट्रालियां है. पुलिस ने साफ कह दिया है कि किसी भी कीमत पर किसानों को बॉर्डर पार नहीं करने दिया जाएगा. बताया जा रहा है कि रात में किसानों ने शराब पीकर बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की. खनौरी बॉर्डर पर पैरामिलिट्री और आरपीएफ के साथ ही हरियाणा पुलिस भी तैनात है.

    • पुलिस और अर्धसैनिक बलों के पांच हजार से अधिक जवान तैनात

       

      दिल्ली पुलिस ने पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दिया था और अपनी सीमाओं को पूरी तरह से सुरक्षित कर दिया. सीमावर्ती क्षेत्रों की निगरानी के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों जैसे निगरानी उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है. कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए टीकरी, सिंघू और गाजीपुर सीमा क्षेत्रों में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के 5,000 से अधिक जवानों को तैनात किया गया है.