Category: POLITICAL

  • पंजाब के गुरदासपुर में पहुंच अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान ने नए बस स्टैंड का शुभारंभ

    पंजाब के गुरदासपुर में पहुंच अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान ने नए बस स्टैंड का शुभारंभ

     

    गुरदासपुर -दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ गुरदासपुर के नए बस स्टैंड का शुभारंभ किया। इसके बाद न्यू बस स्टैंड के पास इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट ग्राउंड में पंडाल में पहुंचे।

    दोनों नेता गुरदासपुर में 1854 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ करने जा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट से गुरदासपुर और आस-पास के लोगों को फायदा पहुंचेगा। इस दौरान सीएम भगवंत मान CNG प्रोजेक्ट, चीनी मिल, सरकारी ITI गुरदासपुर वासियों को सौंपने वाले हैं। बटाला से विधायक व आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमन शेर सिंह शैरी कलसी ने कहा कि मुख्यमंत्री मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की ओर से आज से गुरदासपुर में विकास क्रांति की नई शुरुआत की जा रही है। सीमावर्तीय जिले गुरदासपुर और पठानकोट के लिए यह ऐतिहासिक पल है। रैली संबंधी सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं।

  • मुकेरियां में नेशनल हाईवे को रोक सड़क पर धरना दे रहे किसानों को पुलिस ने खदेड़ा..

     मुकेरियां में नेशनल हाईवे को रोक सड़क पर धरना दे रहे किसानों को पुलिस ने खदेड़ा..

     

    मुकेरियां : शुगर मिल मुकेरियां के सामने कल से धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों को पुलिस ने आज खदेड़ दिया। पुलिस कुछ प्रदर्शनकारियों को साथ ले गई है। पुलिस किसान नेताओं को कहां लेकर गई, अभी इसकी जानकारी नहीं हुई है। किसान नेशनल हाईवे की खोली गई एक साइड और सर्विस रोड को बंद करने लगे थे, इसी के चलते पुलिस ने बल प्रयोग किया और किसानों को वहां से खदेड़ते हुए उठा कर ले गई। हालांकि किसानों ने अपना रोष प्रदर्शन बंद नहीं किया है और गन्ने का एमएसपी बढ़ाने की मांग वे कर रहे हैं।

     

    किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के प्रधान श्याम सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा किसानों के साथ किए वादे अनुसार गन्ने का मांग अनुसार रेट नहीं बढ़ाया गया। बल्कि 11 रुपये शगुन का कहर और भद्दा मजाक किया गया है। सरकार के सामने हमारे द्वारा जो वृद्धि मूल्य रखा गया जब तक उसे नही बढ़ाया जाता और मिल को नहीं चलाया जाता तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

  • Jalandhar : अब निगम चुनाव में होगी देरी, हाईकोर्ट में दाखिल कांग्रेस की याचिका की अगली सुनवाई 9 फरवरी

    You are currently viewing Jalandhar : अब निगम चुनाव में होगी देरी, हाईकोर्ट में दाखिल कांग्रेस की याचिका की अगली सुनवाई 9 फरवरी

    Jalandhar : अब निगम चुनाव में होगी देरी, हाईकोर्ट में दाखिल कांग्रेस की याचिका की अगली सुनवाई 9 फरवरी

    •  नगर निगम चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। हाईकोर्ट में दाखिल कांग्रेस की याचिका पर सुनवाई करते हुए माननीय जज ने 9 फरवरी को अगली तारीख सुनाई गई है। जिससे अब निगम चुनाव में देरी होगी। सरकार खुद अभी निगम चुनाव नहीं करवाना चाहती है आप को बात दे की कांग्रेस के जिला प्रधान राजिंदर बेरी और अन्य ने जालंधर की वार्डबंदी के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इस याचिका के बाद सरकार ने नई वार्डबंदी जारी करते हुए सरकार ने 15 नवंबर से पहले चुनाव करवाने का ऐलान किया था। लेकिन सरकार चुनाव नहीं करवा सकी है।वहीं, इस नई वार्डबंदी के खिलाफ कांग्रेस के जिला प्रधान राजिंदर बेरी व अन्य ने एक अलग से याचिका लगा दी। इसी याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई थी। सुनवाई के दौरान अगली ताऱीख 9 फरवरी को दी गई है, जिससे अब वार्डबंदी पर 9 फरवरी को सुनवाई होगी।आपको बता दें कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। इनके रिजल्ट 3 दिसंबर को आएंगे। इसके बाद लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो जाएगी। इलाकों में चर्चा यह है कि पंजाब में मजुदा सरकार लोकसभा चुनाव के बाद नगर निगम का चुनाव करवाएगी।कांग्रेस के जिला प्रधान राजिंदर बेरी ने बताया कि हाईकोर्ट में सरकार ने फगवाड़ा नगर निगम के चुनाव का हवाला दिया गया है। फगवाड़ा नगर निगम का केस सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। इसके बाद माननीय जज ने 9 फरवरी की अगली तारीख दी है। बेरी के मुताबिक सरकार खुद इलैक्शन नहीं करवाना चाहती है।
  • गुरदासपुर में कल अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की रैली

    You are currently viewing गुरदासपुर में कल अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की रैली

    गुरदासपुर में कल अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की रैली

    •  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को गुरदासपुर में 14.92 करोड़ रुपये की लागत से छह एकड़ में बने बाबा बंदा सिंह बहादुर अंतरराज्यीय बस टर्मिनल व रेलवे अंडर पास का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही लोकसभा हलके को 1854 करोड़ रुपये परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इस दौरान एक विशाल विकास क्रांति रैली को भी दोनों नेता संबोधित करेंगे। बटाला से विधायक व आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमन शेर सिंह शैरी कलसी, पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन के चेयरमैन रमन बहल, जिला योजना कमेटी के चेयरमैन व आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव एडवोकेट जगरूप सिंह सेखवां, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन राजीव शर्मा, आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान शहरी शमशेर सिंह व डेरा बाबा नानक से गुरदीप सिंह ने शुक्रवार को उद्घाटन समारोह और विकास क्रांति रैली की तैयारियों का जायजा लिया।

    विधायक कलसी ने कहा कि मुख्यमंत्री मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल दो दिसंबर से लोकसभा हलका गुरदासपुर में विकास क्रांति की नई शुरुआत करेंगे। गुरदासपुर और पठानकोट के लिए यह ऐतिहासिक पल है। बड़ी संख्या में लोग अपने लोकप्रिय नेताओं को सुनने और ऐतिहासिक पलों के गवाह बनने रैली में पहुंचेंगे। रैली की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मान सरकार के विकास की ओर बढ़ते कदम प्रदेश को रंगला पंजाब बनाने में सहायक होंगे।

  • जब तक सभापत‍ि नोट‍िस स्‍वीकृत न करें तब तक जानकारी दूसरे सांसदों से भी साझा न करें , शीतकालीन सत्र से पहले सांसदों को निर्देश

    जब तक सभापत‍ि नोट‍िस स्‍वीकृत न करें तब तक जानकारी दूसरे सांसदों से भी साझा न करें , शीतकालीन सत्र से पहले सांसदों को निर्देश

     

    नई दिल्ली -संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत होने जा रही है। यह सत्र सोमवार 4 द‍िसंबर से शुरू हो रहा है। इसके साथ ही सांसदों को, खास तौर पर राज्यसभा सांसदों को संसद के तौर-तरीकों से अवगत कराया गया है। राज्‍यसभा सांसद सत्र के दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा के लिए नोटिस देते हैं। सभापति द्वारा नोटिस स्वीकार करने के उपरांत चर्चा कराई जाती है। सभापति विभिन्न सदस्यों द्वारा दिए गए नोटिस का उल्लेख सदन की कार्यवाही के दौरान भी करते हैं। अब राज्यसभा ने सांसदों को निर्देश दिया है कि जब तक सभापत‍ि उनके नोट‍िस को स्‍वीकृत‍ि न दें तब तक इसकी जानकारी दूसरे सांसदों के साथ साझा न करें।

    राज्यसभा का शीतकालीन सत्र प्रारंभ होने से ठीक पहले सांसदों को संसदीय परंपराओं और तौर-तरीकों से संबंधित यह न‍िर्देश जारी क‍िए गए हैं। यह न‍िर्देश व‍िशेष राज्‍यसभा में उठाए जाने वाले व‍िषयों के प्रचार से संबंधित हैं। राज्‍यसभा से जारी किए गए दिशानिर्देशों में सांसदों से कहा गया है कि सभापत‍ि की मंजूरी से पहले सदन में द‍िए जाने वाले नोट‍िस को सार्वजन‍िक न क‍िया जाए। इन सभी न‍िर्देशों को राज्यसभा सदस्यों के लिए अप्रैल 2022 में आई हैंडबुक में प्रकाशित किया गया था। अब शीतकालीन सत्र से पहले इसी हैंडबुक में प्रकाशित संसदीय परंपराओं और प्रैक्‍ट‍िस का हवाला द‍िया गया है। सांसदों को निर्देश देते हुए कहा गया है कि उन्हें अनावश्यक और विवादित विषयों के प्रचार से दूर रहने का प्रयास करना चाहिए। अभी पिछले सत्र तक भी राज्‍यसभा में व‍िशेष तौर पर विपक्षी सांसद सदन में किसी भी खास मुद्दे को उठाने संबंधी नोटिस को सार्वजनिक करते आए हैं। गौरतलब है कि संसद का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से शुरू हो रहा है और यह सत्र 22 दिसंबर तक चलना है।

  • पंजाब; मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बिक्रम मजीठिया से पूछा सवाल, 5 दिसंबर तक अरबी घोड़ों के बारे में बताओ, नहीं तो…

     

    चंडीगढ़ -CM Bhagwant Maan …एक तरफ शिअद नेता बिक्रम मजीठिया बार-बार मान सरकार के खिलाफ बयानबाजी करते रहते हैं वहीं आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मजीठिया से सवाल पूछते हुए कहा कि 5 दिसंबर तक मजीठिया अरबी घोड़ों के बारे में बताएं। मान ने कहा कि अगर जवाब नहीं दिया तो मैं खुद मीडिया के सामने बताऊंगा। सीएम ने कहा कि बिक्रम मजीठिया के पास कोई उपलब्धि नहीं है, सिर्फ वे सुखबीर बादल के साले हैं।

    चंडीगढ़ के म्यूनिसिपल भवन में कैंडिडेट्स को नियुक्ति पत्र देने के मौके पर उन्होंने अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया को घेरा। भगवंत मान ने एक किस्सा सुनाते हुए कहा कि बात 1957 की है। तब भारत में वोटिंग के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल अरब देशों के दौरे पर गया था। उस प्रतिनिधिमंडल को अरब नस्ल के घोड़े दिए।

    प्रतिनिधिमंडल में बिक्रम मजीठिया के पूर्वज सुरजीत सिंह मजीठिया भी थे। वह घोड़े मेरठ पहुंचने थे, कुछ दिनों बाद  अरबी राजे ने दूतावास को फोन करके घोड़ों के बारे में पूछा। अधिकारियों को पता चला कि घोड़े यहां नहीं आए हैं। राजा की नाराजगी पर तत्कालीन प्रधानमंत्री ने सुरजीत सिंह मजीठिया से इस्तीफा मांग लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भी अगर कोई महान व्यक्ति मेरठ जाता है तो लोग कहते हैं कि घोड़ा चोर आ गए। मजीठिया के परिवार ने यह इज्जत बनाई है।

     

    पंजाब की महान और उपजाऊ धरती छोड़ कर विदेश जाने के रुझान पर चिंता प्रकटाते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि अब यह रुझान बदल रहा है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ख़ुशी की बात है कि पंजाब में अब रिवर्स माइग्रेशन (वतन वापसी) का रुझान शुरू होने लगा है और कई नौजवानों ने विदेश छोड़ कर पंजाब में सरकारी नौकरियाँ हासिल की हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वास्तव में हमारे नौजवान पंजाब की पवित्र धरती से बहुत मोह करते हैं परन्तु पिछले समय में बुरी व्यवस्था से तंग आकर विदेश जाने के लिए मजूबर थे। उन्होंने कहा कि अब नौजवानों को अपनी मनपसंद की नौकरी करने के मौके प्रदान किये जा रहे हैं जिससे उनका भविष्य सुरक्षित बनाया जा सके।

    पंजाब के खजाने को खाली कह कर लोगों के आंखों झोंकने वाले राजनैतिक नेताओं पर तीखा निशाना साधते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि वास्तव में ख़ज़ाना कभी खाली नहीं होता, बल्कि नेताओं की नीयत खोटी होती है। यह नेता लोगों का पैसा अपने चाचे- भतीजे, साले- जीजे को दोनों हाथों से लुटाते थे।

    मुख्यमंत्री पद को लोक सेवा का पद बताते हुये भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह कुर्सी आरामप्रसती के लिए नहीं होती, बल्कि 24 घंटे जन सेवा को समर्पित होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पंजाब की ज़मीनी हकीकतों से अच्छी तरह अवगत हैं जिस कारण वह पंजाब के हित में तुरंत फ़ैसला लेते हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भी नसीहत दी कि ज़मीनी स्थिति को समझने से बिना चंडीगढ़ बैठ कर फ़ैसले न किये जाएँ क्योंकि हर इलाके के हालात अलग-अलग होते हैं।

  • भारत सरकार ने खालिस्तानी पन्नू की हत्या की साजिश के मुद्दे पर भारत का अमेरिका को जवाब

    भारत सरकार ने खालिस्तानी पन्नू की हत्या की साजिश के मुद्दे पर भारत का अमेरिका को जवाब

     

    नई दिल्‍ली : खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश के मामले में अमेरिका में जो चार्जशीट तैयार की गई वो सामने आ गई है। इस चार्जशीट में अमेरिका के न्याय विभाग द्वारा भारतीय नागरिक पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इन आरोपों के जवाब में भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बृहस्‍पतिवार को कहा कि अमेरिका में एक व्यक्ति की हत्या की साजिश में भारतीय अधिकारी का संबंध ‘चिंता का विषय’ है, साथ ही कहा कि नई दिल्ली ने आरोपों की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है। अरिंदम बागची ने अमेरिका के आरोपों पर कहा, “जहां तक ​​एक व्यक्ति के खिलाफ अमेरिकी अदालत में दायर मामले का संबंध है, उसे कथित तौर पर एक भारतीय अधिकारी से जोड़ा गया है, यह चिंता का विषय है, हमने कहा है कि यह सरकारी नीति के भी विपरीत है।”

    अमेरिका ने पिछले हफ्ते खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू को लेकर एक इनपुट दिया था। इनपुट था कि भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता ने पन्नू को जान से मारने की साजिश रची थी। अब इसी इनपुट पर भारत सरकार ने पन्नू मामले में जांच का ऐलान कर दिया है। अरिंदम बागची ने गुरुवार दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा, ‘जैसा कि हमने पहले कहा है, द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग पर अमेरिका के साथ चर्चा के दौरान, अमेरिकी पक्ष ने संगठित अपराधियों और आतंकवादियों के बीच सांठगांठ से संबंधित कुछ इनपुट साझा किए, हम ऐसे इनपुट को बहुत गंभीरता से और उच्च स्तर पर लेते हैं। मामले के सभी पहलुओं पर गौर करने के लिए स्तरीय जांच समिति की स्थापना की गई है।

  • अमेरिका में भारतीय राजदूत के साथ हुई बदसलूकी,जानें पूरी खबर..

    अमेरिका में भारतीय राजदूत के साथ हुई बदसलूकी,जानें पूरी खबर..

     

    भारत के राजदूत के साथ अमेरिका में अलगाववादियों ने बुरा व्यवहार किया है. प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन सिख फॉर जस्टिस यानी एसएफजे से जुड़े अलगाववादियों ने सिंह को घेरने की कोशिश की है. हालांकि, भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू पूरी तरह सुरक्षित हैं. संधू बदसलूकी की कोशिशों के बाद जल्द ही गुरुद्वारे से निकल गए. इसी साल अमेरिका में भारतीय दूतावास पर हमला भी हो चुका है.

     

    अमेरिका में भारतीय राजदूत के साथ बदसलूकी, खालिस्तानियों ने की धक्का-मुक्की की कोशिश

    अमेरिका में भारत के एम्बेसडर तरनजीत सिंह संधू

    अमेरिका में भारत के एम्बेसडर तरनजीत सिंह संधू के साथ सिख अलगाववादियों ने धक्का-मुक्की की कोशिश की है. ये घटना न्यूयॉर्क के हिक्सविले गुरुद्वारे में हुई. प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन सिख फॉर जस्टिस से जुड़े अलगाववादियों ने सिंह को घेरने की कोशिश की. ये सभी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या और गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कोशिशों से आक्रोशित थे. इन दोनों घटनाओं का आरोप अलगाववादी भारत पर लगा रहे थे ओर भारतीय राजनयिक से जवाब मांग रहे थे. हालांकि, इस घटना के बाद संधू फौरन गुरुद्वारे से निकल गए.

    हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में पन्नू की हत्या की कोशिश का आरोप लगाते हुए अमेरिका ने भारत को चेतावनी दी थी. हालांकि, इस मुद्दे पर भारत की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई. वहीं, इसी बरस जून में कनाडा में खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या कर दी गई थी. बाद में कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने निज्जर की हत्या मामले में भारत के हाथ होने की बात की थी. भारत सरकार ने कनाडा सरकार के आरोपों को बेबुनियाद बताया था.

    बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा की प्रतिक्रिया

    राजदूत संधू के साथ धक्का-मुक्की की खबरों पर बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा की प्रतिक्रिया आई है. सिरसा ने कहा है कि, ‘भारतीय राजदूत के पिता तेजा सिंह समुंदरी ने आजादी से पहले गुरुद्वारे के लिए चाबी वाला मोर्चा लड़ाई लड़ी थी. उनके साथ इस तरह की बदसलूकी बिल्कुल भी उचित नहीं है और मैं इसकी निंदा करता हूं’

     

  • संसद का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से शुरु होकर 22 तारीख तक चलेगा, पेश होंगे तीन अहम विधेयक; केंद्र ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

    संसद का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से शुरु होकर 22 तारीख तक चलेगा, पेश होंगे तीन अहम विधेयक; केंद्र ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

    नई दिल्ली  : संसद का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से शुरू होगा और 22 तारीख तक चलेगा। संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी ने इससे पहले 2 दिसंबर को सर्वदलीय मीटिंग बुलाई है। इस मीटिंग में विंटर सेशन को लेकर चर्चा की जाएगी। आमतौर पर सत्र शुरू होने से ठीक एक दिन पहले ही सर्वदलीय बैठक बुलाई जाती है। लेकिन इस बार 5 राज्यों के चुनाव नतीजे आने वाले हैं। ऐसे में सरकार ने 2 तारीख को ही बैठक बुला ली है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के चुनाव नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। ऐसे में इन नतीजों की गूंज भी संसद में दिख सकती है।

    Winter session of Parliament from December 4 : सरकार इस सत्र में कई अहम विधेयकों को भी पारित कराने की कोशिश में होगी। ऐसे में चुनाव नतीजे उसके पक्ष में आते हैं तो उसे अधिक ताकत मिलेगी। वहीं कांग्रेस को चुनाव में फायदा हुआ तो फिर संसद के समीकरण भी कुछ बदले दिख सकते हैं। यही नहीं इसी सेशल में एथिक्स कमेटी की महुआ मोइत्रा पर रिपोर्ट भी पेश की जाएगी। कैश और गिफ्ट के बदले संसद में गौतम अडानी को लेकर सवाल पूछने के आरोप महुआ मोइत्रा पर लगे थे। इन आरोपों की जांच एथिक्स कमेटी ने की थी और रिपोर्ट तैयार है। अब इसे संसद में पेश किया जाना है।

    इस रिपोर्ट को संसद में स्वीकार करने के बाद महुआ मोइत्रा के संसद से निष्कासन पर मुहर लग जाएगी। इसी सेशन में भारतीय न्याय संहिता समेत तीन अहम विधेयक भी पेश जाएंगे। ये विधेयक आईपीसी, सीआरपीसी और एविडेंस ऐक्ट की जगह लेंगे। इन तीनों विधेयकों को गृह मामलों की संसदीय समिति ने पहले ही मंजूरी दे दी है। इसके अलावा चीफ इलेक्शन कमिश्नर और अन्य आयुक्तों की नियुक्ति वाला विधेयक भी संसद में मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा। इस विधेयक को लेकर कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों को तीखा ऐतराज रहा है।

  • PoK को लेकर एक मीडिया हाउस को कही ये बड़ी बात, खुद ही आ जाएगा… बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

    PoK को लेकर एक मीडिया हाउस को कही ये बड़ी बात, खुद ही आ जाएगा… बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

     

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीओके को लेकर एक साल पहले भविष्यवाणी की थी कि वह देश के साथ खुद ही विलय होने की मांग करेगा. इस बीच उन्होंने कहा कि इसको लेकर भारत को बहुत कुछ करने की जरूरत नहीं है. देश किसी क्षेत्र विशेष पर कब्जा करके उसको हासिल करने की मंशा नहीं रखता है.

    Exclusive: PoK पर कब्जा करने की जरूरत नहीं, खुद ही आ जाएगा... बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

    देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

    देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने TV9 भारतवर्ष से खास बातचीत में कहा है कि पीओके पर अटैक की कोई जरूरत नहीं है. खुद से ही भारत में मिलने की तरफ बढ़ रहा है. रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि उन्होंने इसको लेकर एक साल पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी. उन्होंने कहा कि हमने साल भर पहले श्रीनगर में जाकर कहा था कि पाकिस्तान पर आक्रमण या पीओके पर कब्जा करने की कोई जरूरत नहीं है. पीओके खुद मांग करेगा. आज देखिए वहां से कितनी तेजी में मांग आ रही है. 70 से 75 साल पहले तो हमारे साथ ही था. फिर स्वयं ही आ जाएगा. आज विलय की मांग हो रही है.

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत को बहुत कुछ करने की जरूरत नहीं है. जिस तरह से पाकिस्तान सरकार उसकी उपेक्षा कर रही है उससे ये अपने आप ऐसा माहौल बनता है, लेकिन स्पष्ट कर दूं कि हम किसी क्षेत्र विशेष पर कब्जा करके उसको हासिल करने की मंशा नहीं रखते हैं. साथ ही साथ उन्होंने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में हुई मुठभेड़ को लेकर पाकिस्तान को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आए. कश्मीर में सेना जमकर जवाब दे रही है.

    पाकिस्तान को अपनी हरकतों से बाज आना पड़ेगा- रक्षा मंत्री

    रक्षा मंत्री ने कहा कि आज नहीं तो कल पाकिस्तान को इस तरह की हरकतों से बाज आना ही पड़ेगा. हमारे सेना के जवान मुंहतोड़ जवाब दें रहे है. मैं आश्वस्त हूं कि कामयाबी हाथ लगेगी. आज नहीं कल हमें सफलता मिलेगी ही. विडंबना है कि छिटपुट घटनाएं हो जाती हैं. मगर हमारे जवान बहुत मुस्तैदी के साथ स्थिति पर नियंत्रण किए हुए हैं.

    सौजन्य: TV9 भारतवर्ष