पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर में यूथ कांग्रेस ने चंडीगढ़ में किया प्रदर्शन,प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का हुआ इस्तेमाल
- यूथ कांग्रेस ने चंडीगढ़ में किया प्रदर्शन
- कार्यकर्ताओं को चंडीगढ़ पुलिस डिटेन करके ले गई
- चंडीगढ़ पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया
पंजाब की बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर रविवार को यूथ कांग्रेस ने चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर चंडीगढ़ पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। सेक्टर 15 में पंजाब (Punjab) कांग्रेस भवन से ये कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास की तरफ जाना चाहते थे, जहां मेमोरेंडम दिया जाना था, लेकिन चंडीगढ़ पुलिस ने इन्हें रोकने के लिए कांग्रेस भवन के नजदीक ही बैरिकेडिंग कर रखी थी और यहीं पर प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया
आपको बता दें पुलिस ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास की ओर मार्च करते समय बैरिकेड पार करने पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार की। कांग्रेस की युवा इकाई के कार्यकर्ताओं ने राज्य में कानून-व्यवस्था के बदतर हालात का आरोप लगाते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवा कांग्रेस के कई नेताओं को भी हिरासत में लिया गया। प्रदर्शनकारियों को मान के आवास की ओर बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने यहां पंजाब कांग्रेस भवन के पास बैरिकेड लगा दिए थे।
विरोध मार्च से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया और ‘आप’ सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस की पंजाब युवा इकाई के प्रमुख मोहित मोहिंदरा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि ‘आप’ सरकार के तहत राज्य में कानून-व्यवस्था ‘‘ध्वस्त’’ हो गई है। उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ हम एकजुट हैं। पंजाब की ‘आप’ सरकार की अक्षमता स्पष्ट है, लेकिन कांग्रेस एक सुरक्षित और बेहतर पंजाब बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।








Leave a Reply