संसद में स्मोक से उत्पात मचाने का मास्टरमाइंड है ललित झा! सभी को किया इकट्ठा, तारीख भी तय की
संसद की सुरक्षा मे चूक: इस कांड में पकड़े गए चारों आरोपियों का एक ही सूत्रधार ललित झा था. ललित ने ही सभी आरोपियों को गुरुग्राम में मीटिंग के लिए बुलाया था. ललित झा ने ही कलर अटैक का वीडियो मोबाइल में शूट कर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था. उसी के कहने पर 13 दिसंबर की तारीख तय हुई थी.
संसद स्मोक कांड का मास्टरमाइंड है ललित झा
संसद की सुरक्षा में हुई चूक के मामले में जांच लगातार जारी है. अभी तक की जांच में ललित झा को इस कांड का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है. संसद अटैक मामले में अब क चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि पांचवें आरोपी को हिरासत में लिया गया है. वहीं इस कांड के छठे आरोपी ललित झा अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.
इस NGO में ललित झा जनरल सेक्रेटरी
पश्चिम बंगाल में ललित झा से जुड़ा एक NGO (साम्यवादी सुभाष सभा) है. उसकी भी पड़ताल शुरू हो गई है. एनजीओ की फंडिंग की भी जांच होगी. इस NGO में ललित झा जनरल सेक्रेटरी है. बता दें कि इस घटना से एक बार फिर संसद की सुरक्षा में चूक का मामला गरमा गया है. साथ ही साथ इस घटना ने 22 साल पुराने जख्मों को भी जिंदा कर दिया. 13 दिसंबर के दिन ही 2001 में संसद में आतंकी हमला हुआ था.








Leave a Reply