Category: POLITICAL

  • हरियाणा में सियासी घमासान में BJP ने जेजेपी से तोड़ा नाता, मुख्यमंत्री खट्टर का इस्तीफा, आज ही बनेगी नई सरकार

    हरियाणा में सियासी घमासान में BJP ने जेजेपी से तोड़ा नाता, मुख्यमंत्री खट्टर का इस्तीफा, आज ही बनेगी नई सरकार

     

    हरियाणा में सियासी भूचाल आ गया है. बीजेपी-जेजेपी का गठबंधन लगभग टूट गया है. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत पूरी कैबिनेट का इस्तीफा हो गया है. आज ही बीजेपी नई सरकार का गठन करेगी, जिसमें जेजेपी शामिल नहीं होगी. जानिए इससे जुड़े अपडेट्स…

     

    हरियाणा में सियासी भूचाल, BJP ने जेजेपी से तोड़ा नाता, मुख्यमंत्री खट्टर का इस्तीफा, आज ही बनेगी नई सरकार

    हरियाणा में सियासी भूचाल

     हरियाणा में बीजेपी-जेजेपी (BJP-JJP) का गठबंधन लगभग टूट गया है. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा दे दिया है. आज 1 बजे नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा. सूत्रों का कहना है कि बीजेपी नई सरकार में संजय भाटिया को मुख्यमंत्री और नायब सैनी को उप मुख्यमंत्री बना सकती ह

     

    संजय भाटिया करनाल से सांसद है. उनकी जगह करनाल से मनोहर लाल खट्टर को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है. लोकसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री एमएल खट्टर को संगठन या सरकार में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है. उधर, ये भी कहा जा रहा है कि जेजेपी के 4-5 विधायक टूट कर बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.

    • अर्जुन मुंडा और तरुण चुघ चंडीगढ़ पहुंच गए हैं.
    • कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को दिल्ली बुलाया है. उधर, जेजेपी ने भी अपने विधायकों को दिल्ली बुलाया है.
    • मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. हरियाणा मंत्रिमंडल का सामूहिक इस्तीफा हो गया है. शाम 5 बजे शपथ ग्रहण समारोह है.
    • हरियाणा में राजनीतिक हलचल को लेकर निर्दलीय विधायक गोपाल कांडा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि पहले भी जेजेपी की जरूरत नहीं थी.
    • सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी काफी समय से जेजेपी से अलग होना चाहती थी पर दुष्यंत चौटाला तैयार नहीं थे. अमित शाह-जेपी नड्डा और प्रभारी बिप्लब देब कह चुके थे कि राज्य की दसों सीटों पर बीजेपी लड़ेगी और जीतेगी. कल यानी सोमवार को चौटाला ने नड्डा से मुलाकात की और 2 लोकसभा सीटें हिसार और भिवानी-महेंद्रगढ़ मांगी थी. दोनों दल अगर साथ लड़ते तो जाटों का वोट ना बीजेपी को मिलता ना जेजेपी को ऐसे में बीजेपी जेजेपी से अलग होना चाहती थी.
    • गठबंधन के टूटने के बाद हरियाणा में बीजेपी की निर्दलीयों के समर्थन से सरकार बनने की बात कही जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, दोपहर बाद करीब 1:00 बजे बीजेपी के तमाम विधायक हरियाणा राजभवन में पहुंचेंगे. बीजेपी विधायकों के अलावा सरकार समर्थित निर्दलीय विधायक भी राजभवन पहुंचेंगे. हरियाणा राजभवन में अंदर बने कॉन्फ्रेंस रूम में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी की गई है.
    • हरियाणा में हो रहे राजनीतिक घटनाक्रम पर कांग्रेस की भी नजर है. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा दिल्ली में मौजूद है. पूरे राजनीतिक हालात पर नजर बनाए हुए हैं.
    • जेजेपी के 10 विधायक में से 5 चंडीगढ़ पहुंचे. जेजेपी विधायक देवेंद्र बबली, ईश्वर सिंह, रामनिवास, जोगीराम और दादा गौतम चंडीगढ़ पहुंचे हैं.
    • दुष्यंत चौटाला को बतौर डिप्टी सीएम मिली सारी सुविधाएं वापस ले जाएगी. अगर मनोहरलाल खट्टर विधायक दल के नेता नहीं बनते हैं तो पार्टी उन्हें करनाल से लोकसभा का चुनाव लड़ा सकती है.
    • उधर, ये भी कहा जा रहा है कि अगर गठबंधन टूटा तो जेजेपी के 4-5 विधायक टूट कर बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. सरकार को दोबारा गठित होने पर मनोहर लाल दोबारा सीएम बनाए जा सकते हैं. जेजेपी के चार से पांच विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं और इस वक्त वे चंडीगढ़ में मौजूद हैं. बताया जा रहा है कि दिल्ली में बुलाई गई मीटिंग में ये चार से पांच विधायक नहीं पहुंचे.

  • प्रधानमंत्री मोदी ने हरी झंडी दिखा देश को दी 10 नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात

     प्रधानमंत्री मोदी ने हरी झंडी दिखा देश को दी 10 नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात

     

    अहमदाबाद  : देश को आज दस और नई वंदेभारत ट्रेन्स मिली हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद से 10 नई वंदे भारत ट्रेनों और अन्य ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाई। साथ ही पीएम मोदी ने गुजरात में कई रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। इस दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, सीएम भूपेन्द्र पटेल और राज्य भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल भी मौजूद रहे।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हमारी सरकार ने भारतीय रेलवे को नरक जैसी स्थिति से बाहर निकालने के लिए आवश्यक इच्छाशक्ति दिखाई। अब, रेलवे का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है।” उनहोंने कहा, “यह दिन इच्छाशक्ति का जीता-जागता सबूत है। देश के युवा तय करेंगे कि उन्हें कैसा देश और रेलवे चाहिए। ये 10 साल का काम अभी तो ट्रेलर है, मुझे तो और आगे जाना है।”

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती में महात्मा गांधी आश्रम का दौरा किया। यहां उन्होंने महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। पीएम मोदी यहां कोचरब आश्रम का उद्घाटन करेंगे और गांधी आश्रम स्मारक के मास्टर प्लान का शुभारंभ भी करेंगे। बता दें कि आज पीएम मोदी की आज गुजरात और राजस्थान दौरा है।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से दिन में जलवाई मोबाइल की फ्लैश लाइट, बोले- भारत प्रगति की रफ्तार से कोई समझौता नहीं कर सकता

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से दिन में जलवाई मोबाइल की फ्लैश लाइट, बोले- भारत प्रगति की रफ्तार से कोई समझौता नहीं कर सकता

     

    पीएम मोदी ने गुरुग्राम में कहा कि देश में तेजी से हो रहा इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण का काम, भारत को उतनी ही तेजी से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत भी बनाएगा. मुझे खुशी है कि आज मुझे द्वारका एक्सप्रेस-वे देश को समर्पित करने का अवसर मिला है.

    PM मोदी ने जनता से दिन में जलवाई मोबाइल की फ्लैश लाइट, कहा- छोटा नहीं सोचता

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के गुरुग्राम में करीब 1 लाख करोड़ की 114 सड़क प्रोजेक्ट का शिलान्यास और लोकार्पण किया है. इस दौरान उन्होंने पिछली सरकारों पर हमला बोला है. पीएम ने कहा कि पहले की सरकारें छोटी सी कोई योजना बनाकर, छोटा सा कोई कार्यक्रम करके उसकी डुगडुगी पांच साल तक पीटते रहते थे. वहीं, बीजेपी सरकार जिस रफ्तार से काम कर रही है, उसमें शिलान्यास व लोकार्पण के लिए समय और दिन कम पड़ रहे हैं. यही नहीं, पीएम ने आमजन से दिन में मोबाइल की फ्लैश की लाइट जलवा दी, जिससे कार्यक्रम का नजारा बदल गया.

    पीएम मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि आज मुझे द्वारका एक्सप्रेस-वे देश को समर्पित करने का अवसर मिला है. इस प्रोजेक्ट पर 9,000 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं. आज से दिल्ली और हरियाणा के बीच परिवहन का अनुभव हमेशा के लिए बदल जाएगा. ये आधुनिक एक्सप्रेसवे न सिर्फ गाड़ियों में, बल्कि दिल्ली-NCR के लोगों की जिंदगी में भी ‘गियर शिफ्ट’ करेगा.

    आज का भारत प्रगति की रफ्तार से कोई समझौता नहीं कर सकता- पीएम

    उन्होंने कहा कि 2024 के अभी तीन महीने भी पूरे नहीं हुए हैं और इतने कम समय में 10 लाख करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण हो चुका है. ये सिर्फ वो प्रोजेक्ट्स हैं, जिसमें मैं खुद शामिल हुआ हूं. इसके अलावा मेरे मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों ने भी विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया है.

  • पंजाब में आज से अरविंद केजरीवाल करेंगे चुनावी कैंपेन की शुरुआत, सीएम भगवंत मान भी रहेंगे मौजूद

     पंजाब में आज से अरविंद केजरीवाल करेंगे चुनावी कैंपेन की शुरुआत, सीएम भगवंत मान भी रहेंगे मौजूद

     

    चंडीगढ़  : आप पार्टी की तरफ से सोमवार को पंजाब में चुनावी कैंपेन लॉन्च किया जा रहा है। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब का चुनावी कैंपेन लॉन्च करेंगे। मोहाली क्लब से चुनावी कैंपेन को लॉन्च किया जाएगा।

    बता दें दिल्ली, हरियाणा के बाद पंजाब में भी चुनावी कैंपेन को लॉन्च किया जा रहा है। इस दौरान पंजाब चुनाव के लिए आप की तरफ से बड़ा नारा दिया जाएगा। इसके साथ ही 2 सालों में आप सरकार द्वारा किए गए कामों का ब्योरा भी तैयार किया गया है। इन्हीं के सहारे पार्टी लोगों से सीधा जुड़ने की कोशिश करेगी।

  • भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक आज, लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट पर लगेगी मुहर

     भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक आज, लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट पर लगेगी मुहर

     

    नई दिल्ली : भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की दूसरी बैठक सोमवार शाम को हो सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में होने वाली बैठक में पार्टी 125 से ज्यादा लोकसभा सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा करगी।

    बताया जा रहा है कि बैठक में गुजरात, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, हरियाणा और कर्नाटक सहित कई अन्य राज्यों की लोकसभा सीटों पर चर्चा होगी। अगर बिहार, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर सहमति बन जाती है, तो इन राज्यों की लोकसभा सीटों पर भी उम्मीदवारों के नाम पर आज की बैठक में विचार किया जा सकता है।

    गौरतलब है कि इससे पहले दो मार्च को भाजपा ने अपने 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इस सूची में पार्टी ने 16 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 195 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए थे। इनमें उत्तर प्रदेश से 51, मध्य प्रदेश से 24, पश्चिम बंगाल से 20, गुजरात से 15, राजस्थान से 15, केरल से 12, असम से 11, तेलंगाना से 9, झारखंड से 11, छत्तीसगढ़ से 11, दिल्ली से 5, जम्मू कश्मीर से 2, उत्तराखंड से 3 और अरुणाचल प्रदेश से 2 के अलावा कुछ अन्य राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से भी उम्मीदवार शामिल थे। हालांकि बाद में इनमें से दो उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ने में अपनी असमर्थता जता दी थी।

  • UP के पूर्व डीजीपी आरके विश्वकर्मा को मिली CIC पद की जिम्मेदारी…

    UP के पूर्व डीजीपी आरके विश्वकर्मा को मिली CIC पद की जिम्मेदारी…

     

    साल 2023 में 31 मई को विश्वकर्मा रिटायर हुए थे. इसके बाद योगी सरकार ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गुरुवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए यूपी के पूर्व डीजीपी आरके विश्वकर्मा को मुख्य सूचना आयुक्त बनाया है. राजकुमार विश्वकर्मा को तीन साल के लिए मुख्य सूचना आयुक्त बनाया गया है.

    UP के पूर्व डीजीपी आरके विश्वकर्मा को मिली CIC पद की जिम्मेदारी, इन्हें भी बनाया सूचना आयुक्त

    यूपी के पूर्व डीजीपी आरके विश्वकर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

    उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गुरुवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए यूपी के पूर्व डीजीपी आरके विश्वकर्मा को मुख्य सूचना आयुक्त बनाया है. राजकुमार विश्वकर्मा को तीन साल के लिए मुख्य सूचना आयुक्त बनाया गया है.

    आरके विश्वकर्मा 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. बीते साल विश्वकर्मा डीजी भर्ती बोर्ड के साथ उत्तर प्रदेश के डीजीपी के पद पर काबिज थे. अब उन्हें मुख्य सूचना आयुक्त का पदभार दिया गया है.

     

    2023 में हुए थे रिटायर

    बीते साल यानी साल 2023 में 31 मई को विश्वकर्मा रिटायर हुए थे. इसके बाद योगी सरकार ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है. डीएस चौहान के सेवानिवृत होने के बाद विश्वकर्मा को प्रदेश का कार्यवाहक डीजीपी चुना गया था. इसके अलावा 10 सूचना आयुक्त भी चुने गये हैं. वरिष्ठ पत्रकार पीएन द्विवेदी, डॉक्टर दिलीप अग्निहोत्री मोहम्मद नदीम को भी सूचना आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है. राज्य सरकार ने तीन साल के लिए सूचना आयुक्तों की तैनाती की है.

  • धारा 370 हटने के बाद पहली बार श्रीनगर पहुंचे पीएम मोदी, विकसित जम्मू-कश्मीर’ कार्यक्रम के तहत 6400 करोड़ रुपए से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन

    धारा 370 हटने के बाद पहली बार श्रीनगर पहुंचे पीएम मोदी, विकसित जम्मू-कश्मीर’ कार्यक्रम के तहत 6400 करोड़ रुपए से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन

     

    श्रीनगर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरुवार को एक दिवसीय कश्मीर दौरे पर श्रीनगर पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री मोदी ने बख्शी स्टेडियम में ‘विकसित भारत, विकसित जम्मू-कश्मीर’ कार्यक्रम के तहत 6400 करोड़ रुपए से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन किया। 1000 युवाओं को जॉब लेटर भी दिए। इसके बाद युवा उद्यमियों से उनकी कामयाबी के किस्से और समस्याएं सुनीं। PM मोदी ने बख्शी स्टेडियम की सभा में कहा- धरती के स्वर्ग पर आने का अहसास शब्दों से परे है। यह वो नया जम्मू-कश्मीर है, जिसका इंतजार हम सभी को कई दशकों से था। यह वो जम्मू-कश्मीर है जिसके लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने बलिदान दिया। इसकी आंखों में भविष्य की चमक है। चुनौतियों को पार करने का हौसला है। पीएम मोदी ने कहा, जम्मू कश्मीर में पहले की सरकारों के समय में भ्रष्टाचार और परिवारवाद का बोलबाला रहा। प्रदेश परिवारवाद का सबसे प्रमुख निशाना रहा। परिवारवादी लोग मोदी पर व्यक्तिगत हमले कर रहे हैं। देश के हर कोने में लोग कह रहे हैं- मैं हूं मोदी का परिवार। कश्मीर के लोग भी कह रहे- मैं हूं मोदी का परिवार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘ये वो नया जम्मू कश्मीर है, जिसका इंतजार हम सभी को कई दशकों से था। ये वो नया जम्मू कश्मीर है, जिसके लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने बलिदान दिया था। इस नए जम्मू कश्मीर की आंखों में भविष्य की चमक है, इस नए जम्मू कश्मीर के इरादों में चुनौतियों को पार करने का हौंसला है।’

    इससे पहले केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्य सचिव अटल डुल्लू, पुलिस महानिदेशक आरआर स्वैन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर श्री मोदी का स्वागत किया।

  • चुनाव से पहले BJP नेता की गोली मारकर हत्या, बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी के खिलाफ लड़ा था चुनाव

    चुनाव से पहले BJP नेता की गोली मारकर हत्या, बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी के खिलाफ लड़ा था चुनाव

     

    जौनपुर  : उत्तर प्रदेश के जौनपुर में भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रमोद यादव को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई है। बीजेपी ने प्रमोद यादव को 2012 के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया था। उस चुनाव में मल्हनी से सपा के उम्मीदवार पारस नाथ यादव ने चुनाव जीता था, जबकि बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी जागृति सिंह दूसरे नंबर पर रही थीं।

     जानकारी के मुताबिक, यह घटना जौनपुर के बक्सा थाना क्षेत्र के बोधापुर मोड़ की है। जहां अज्ञात बदमाशों ने बीजेपी नेता प्रमोद यादव को गोली मारी है। उन्हें घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीँ इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है।

    बता दें कि पिछले कल ही पूर्व सांसद और बाहुबली धनंजय सिंह को अपहरण और रंगदारी मामले में सात साल की सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही एमपी-एमएलए कोर्ट ने उन पर 50 हजार का जुर्माना लगाया है। उन्हें मंगलवार को दोषी करार दिया गया था।

  • बस और ट्रेनों के जरिए किसान आज करेंगे दिल्ली कूच, जंतर-मंतर में एमएसपी समेत कई मांगों पर अड़े किसान देंगे धरना-छावनी में तबदील हुई राजधानी

    बस और ट्रेनों के जरिए किसान आज करेंगे दिल्ली कूच, जंतर-मंतर में एमएसपी समेत कई मांगों पर अड़े किसान देंगे धरना-छावनी में तबदील हुई राजधानी

     

    पटियाला : एमएसपी समेत कई मांगों पर अड़े किसान आज फिर से दिल्ली कूच की तैयारी करेंगे। केंद्र सरकार से उनकी विभिन्न मांगों में फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी गारंटी, किसानों और खेत मजदूरों के लिए पेंशन, कृषि ऋण माफी और बिजली दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं इत्यादि शामिल हैं।

    किसान नेता तेजवीर सिंह ने मंगलवार को शंभू बॉर्डर पर संवाददाताओं से कहा कि कल (6 मार्च) को पूरे भारत के किसान दिल्ली के जंतर-मंतर की ओर शांतिपूर्वक मार्च करेंगे। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों के किसानों ने राष्ट्रीय राजधानी तक मार्च करने के लिए अपनी तैयारी कर ली है। सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार के किसानों ने मार्च के लिए दिल्ली जाने की पूरी तैयारी कर ली है।

    वहीं बीते दिनों किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के राज्य प्रधान सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि 10 मार्च को पूरे देश में दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक ट्रेनों का चक्का जाम किया जाएगा। इससे पहले 6 मार्च को पंजाब हरियाणा को छोड़ बाकी सभी राज्यों के किसान बसों व ट्रेनों के रास्ते से दिल्ली कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों को कहा था कि वह ट्रैक्टर ट्रालियों की बजाय बसों व ट्रेनों से दिल्ली आ जाए लेकिन अब जिन लोगों के पास ज्यादा साधन नहीं है, वह 6 मार्च को दिल्ली कूच करेंगे।

    दिल्ली में सुरक्षा बढ़ी
    प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस भी सतर्क हो गई है। सीमाओं पर जवानों का पहरा है। वहीं संभावित स्थानों पर पुलिस बलों की अतिरिक्त कंपनियां तैनात कर दी गई हैं। हालांकि किसानों ने शांतिपूर्वक मार्च करने की बात कही है। लेकिन प्रशासन किसानों के दिल्ली कूच को लेकर कोई कौताही नहीं बरतना चाहता।

  • भारत को मिली पहली अंडर वाटर मेट्रो, PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी; जानें क्या इसकी खासियतें

    भारत को मिली पहली अंडर वाटर मेट्रो, PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी; जानें क्या इसकी खासियतें

     

    कोलकाता : देश को आज पहली अंडर वाटर मेट्रो मिल गई है। पीएम मोदी ने कोलकाता में इसका उद्घाटन किया। इसके अलावा पीएम मोदी ने कई अन्य परियोजनाओं का भी शिलान्यास और उद्घाटन किया। कुल मिलाकर पीएम मोदी बंगाल 15400 करोड़ रुपये की सौगात दी। अंडरवाटर मेट्रो के उदघाटन के अलावा पीएम मोदी कवि सुभाष-हेमंत मुखोपाध्याय मेट्रो खंड और तारातला-माजेरहाट मेट्रो खंड का भी उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने अंडरवाटर मेट्रो ट्रेन में बच्चों के साथ सवारी की।

    जानकारी के अनुसार, नदी के नीचे मेट्रो के शुरू हो जाने से ईस्ट-वेस्ट मेट्रो हावड़ा मैदान से हुगली नदी में बने टनल के जरिए साल्ट लेक सेक्टर पांच आसानी से पहुंचा जा सकता है। इसकी कुल लंबाई लगभग 16.5 किलोमीटर है। इसमें से 10.8 किलोमीटर जमीन के अंदर से गुजरेगा। शेष 5.75 किलोमीटर का प्रोजेक्ट जमीन के ऊपर तैयार किया गया है।

    बता दें, हुगली नदी के अंदर की 520 मीटर दूरी को मेट्रो ट्रेन महज 45 सेकंड में पूरी कर लेगी। इस मेट्रो में ऑटोमेटिक ट्रेन ऑपरेशन सिस्टम लगा है यानी मोटरमैन के बटन दबाते ही ट्रेन अपने आप अगले स्टेशन के लिए मूव करेगी। ये मेट्रो अधिकतम रफ्तार 80 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार पर दौड़ेगी। यात्रियों की सुरक्षा के लिए ट्रेन को कोच (रेक) में बेहतर ग्रैब हैंडल और हैंडल लूप के साथ-साथ एंटी-स्किड फर्श और अग्निशामक यंत्र भी इसमें रहेंगे। आपातकालीन स्थिति में यात्री टाक टू ड्राइवर यूनिट के माध्यम से मोटरमैन के साथ बातचीत भी कर सकेंगे। प्रत्येक कोच की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी रहेंगे।

    प्रत्येक कोच में हाई क्लास सुविधाएं होगी। हावड़ा मैदान से एस्प्लेनेड तक जाने में छह मिनट का समय लगेगा। कुल 16 किमी के मार्ग में 10.8 किमी जमीन के भीतर से है। इसमें नदी का नीचे का हिस्सा भी शामिल है। पानी के भीतर से गुजरने वाली मेट्रो गंगा की सहायक नदी हुगली के नीचे तलहटी से 13 मीटर नीचे से गुजरेगी। दोनों टनल समानांतर बनाए गए हैं। इस मेट्रो में वर्ष 2035 तक 10 लाख यात्री सफर करेंगे।