Category: POLITICAL

  • बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट के तार ISIS से जुड़े, 7 राज्यों में NIA का छापा; 5 लोग हिरासत में

     बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट के तार ISIS से जुड़े, 7 राज्यों में NIA का छापा; 5 लोग हिरासत में

     

    नई दिल्ली : कर्नाटक के बेंगलुरु में मशहूर रामेश्वरम कैफे में 1 मार्च को हुए बम ब्लास्ट के तार आतंकी संगठन ISIS से जुड़ गए हैं। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने (NIA) मामले में 7 राज्यों में 17 ठिकानों पर रेड की है। NIA की टीम ने बेंगलुरु के आरटी नगर में टी नजीर के घर पर छापा मारा। टी नजीर के ISIS से जुड़े होने का शक है।

    तमिलनाडु के चेन्नई के रामनाथपुरम में शमशुद्दीन के घर पर भी रेड की गई। NIA ने चेन्नई के सिद्दरपेट और बिडयार से 5 लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

    बता दें, बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में शुक्रवार को हुए धमाके में 10 लोग घायल हो गए थे। बम स्क्वॉड, फोरेंसिक और NIA की टीम विस्फोट की जांच कर रही है। इस धमाके की जांच आतंकी एंगल से भी की जा रही है। धमाके से जुड़े दो सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं, जिस वक्त धमाका हुआ उस समय रामेश्वरम कैफे में काफी भीड़ थी। धमाके होते ही लोगों में दहशत फैल गई। लोग जान बचाकर भागने लगे। सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है ताकि को सबूत मिल सकें।

    धमाके को लेकर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा है कि ये एक लो इंटेंसिटी का IED ब्लास्ट था। एक शख्स कैफे में बैग छोड़कर गया, जिसके बाद विस्फोट हुआ। इस पूरे मामले को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने विपक्ष से अपील की कि वो इस मुद्दे पर सहयोग करें। वहीं, बीजेपी ने इस घटना को पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने से जोड़ते हुए सरकार पर हमला बोला है। बीजेपी ने कहा ये घटना सरकार की लापरवाही की वजह से हुई है।

  • गुजरात कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता अर्जुन मोढवाडिया ने थामा भाजपा का दामन 

    गुजरात कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता अर्जुन मोढवाडिया ने थामा भाजपा का दामन

     

    अहमदाबाद : गुजरात में लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा हैं। सोमवार को कांग्रेस छोड़ने वाले वरिष्ठ नेता अर्जुन मोढवाडिया आज भाजपा में शामिल हो गए। गुजरात भाजपा अध्यक्ष सी.आर. पाटील ने उन्हें भगवा टोपी और अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। गुजरात में कांग्रेस वरिष्ठ विधायक अर्जुन मोढवाडिया ने सोमवार को पार्टी और अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कांग्रेस द्वारा 22 जनवरी को अयोध्या में हुए राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का बहिष्कार करने को पार्टी छोड़ने की वजह बताई थी।

    मोढवाडिया ने राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के गुजरात में प्रवेश करने से महज 3 दिन पहले अपने निर्णय की घोषणा कर सबको चौका दिया। मोढवाडिया के कांग्रेस छोड़ने से कुछ दिन पहले, पार्टी के राज्यसभा सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री नाराण राठवा अपने बेटे और बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए थे।

    बता दें कि मोढवाडिया गुजरात के सबसे वरिष्ठ और प्रभावशाली विपक्षी नेताओं में से एक रहे हैं। उन्होंने 2022 के चुनावों में पोरबंदर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के दिग्गज नेता बाबू बोखिरिया को हराया था। बताया जाता है कि करीब 40 वर्षों तक पार्टी के साथ जुड़े रहे मोढवाडिया पार्टी नेतृत्व की तरफ से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता ठुकराए जाने से आहत थे। मोढवाडिया गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं। वे वर्तमान में पोरबंदर से कांग्रेस विधायक थे।

  • सांसद सुशील रिंकू ने आदमपुर शहर में 6.45 करोड़ रुपए की लागत से सीवरेज प्रोजेक्ट का रखा नींव-पत्थर  14 किलोमीटर लंबी सीवरेज लाइन से शहर में सीवरेज कवरेज 60 से बढ़कर हो जाएगी 90 फीसदी

    सांसद सुशील रिंकू ने आदमपुर शहर में 6.45 करोड़ रुपए की लागत से सीवरेज प्रोजेक्ट का रखा नींव-पत्थर 14 किलोमीटर लंबी सीवरेज लाइन से शहर में सीवरेज कवरेज 60 से बढ़कर हो जाएगी 90 फीसदी

     

    सांसद सुशील रिंकू ने आदमपुर शहर में 6.45 करोड़ रुपए की लागत से सीवरेज प्रोजेक्ट का रखा नींव-पत्थर

    14 किलोमीटर लंबी सीवरेज लाइन से शहर में सीवरेज कवरेज 60 से बढ़कर हो जाएगी 90 फीसदी

    2940 घरों के 14 हजार से ज्यादा लोगों को पहुंचेगा फायदा, अधिकारियों को निर्धारित समय में काम पूर्ण करने के निर्देश

    MBD WEB NEWS (सुमेश शर्मा) आदमपुर, 4 मार्च-लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने आज आदमपुर शहर में 6.45 करोड़ रूपये की लागत से शुरू होने वाले सीवरेज प्रोजेक्ट का नींव -पत्थर रखा। करीब 14 किलोमीटर लंबी इस सीवरेज लाइन से आदमपुर शहर के लोगों की सीवरेज से संबंधित बड़ी समस्या हल होगी और लोगों को राहत मिलेगी।

    इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए सांसद सुशील रिंकू ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के पूर्ण होने के बाद इलाके में सीवरेज की कवरेज 60 से बढ़कर 90 फ़ीसदी हो जाएगी और सीधे तौर पर 2940 घरों के 14000 से ज्यादा लोगों को इसका फायदा होगा। इस कार्य को पूर्ण करने के लिए पंजाब सरकार की तरफ से आवश्यक फंड पहले ही जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार शहरों व गांवों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए वचनबद्ध है और इस कार्य के लिए सरकार के पास पैसों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि लगातार विकास कार्यों के नींव-पत्थर रखे जा रहे हैं और जो कार्य पूरे हो गए हैं, उन्हें जनता को समर्पित किया जा रहा है।
    सुशील रिंकू ने आगे कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से शिक्षा, सेहत व बुनियादी ढांचे समेत हर क्षेत्र में लगातार प्रगति की जारी है। लोगों को घर पर ही सरकारी सेवाएं मुहैया करवाने के लिए ‘आप दी सरकार, आप दे द्वार’ योजना भी शुरू की गई है जिसका राज्य भर में बड़ी तादाद में लोग फायदा उठा रहे हैं।

    इस मौके पर आदमपुर हल्का प्रभारी जीत लाल भट्टी, चेयरमैन परमजीत सिंह राजवंश एसई गुरविंदर पाल सिंह, एक्सईएन जतिन वासुदेव, जेई कुलजीत बैंस, आकाशदीप, पार्षद सुरिंदर कुमार, अमरीक सिंह, विक्की बद्दन, बिंदा ग्रेवाल मौजूद थे।

  • राजनीति; लालू ने प्रधानमंत्री के परिवार पर कसे तंज के बाद अमित शाह, जेपी नड्डा समेत बड़े नेताओं ने नाम के साथ जोड़ दिया ‘मोदी का परिवार’

    राजनीति; लालू ने प्रधानमंत्री के परिवार पर कसे तंज के बाद अमित शाह, जेपी नड्डा समेत बड़े नेताओं ने नाम के साथ जोड़ दिया ‘मोदी का परिवार’

     

    नई दिल्ली : राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू यादव के ‘परिवारवाद’ वाले तंज के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य पार्टी नेताओं ने पीएम मोदी के साथ एकजुटता दिखाते हुए ट्विटर पर अपने नाम के साथ ‘मोदी का परिवार’ जोड़ दिया है। खास बात है कि यह पहल ऐसे समय पर शुरू हुई है, जब विपक्षी गठबंधन INDIA में शामिल राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने पीएम मोदी के परिवार पर सवाल उठाए थे।

    शाह और नड्डा के अलावा केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, डॉक्टर वीरेंद्र कुमार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, अनुराग ठाकुर, प्रवक्ता संबित पात्रा, राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, गिरिराज सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद मनोज तिवारी, प्रेम सिंह तमांग समेत कई बड़े नेताओं ने सोशल मीडिया पर नाम बदल लिए हैं।

    बता दें, पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रविवार को आयोजित ‘जनविश्वास महारैली’ के दौरान परिवारवाद की राजनीति पर प्रधानमंत्री की हालिया टिप्पणियों को लेकर उन पर सीधा हमला करते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा था, अगर नरेंद्र मोदी के पास अपना परिवार नहीं है तो हम क्या कर सकते हैं। वह राम मंदिर के बारे में डींगें हांकते रहते हैं। वह एक सच्चे हिंदू भी नहीं हैं। हिंदू परंपरा में एक बेटे को अपने माता-पिता के निधन पर अपना सिर और दाढ़ी मुंडवानी चाहिए। मोदी ने तब ऐसा नहीं किया जब उनकी मां की मृत्यु हो गई।

  • पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन हुआ भारी हंगामा; स्पीकर ने की कार्यवाही स्थगित; सीएम मान और बाजवा के बीच हुई कहासुनी

     पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन हुआ भारी हंगामा; स्पीकर ने की कार्यवाही स्थगित; सीएम मान और बाजवा के बीच हुई कहासुनी

     

     

    चंडीगढ़  : पंजाब सरकार के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित के अभिभाषण पर बहस होनी है। जैसे ही CM भगवंत मान बोलने के लिए खड़े हुए तो उन्होंने स्पीकर कुलतार संधवा को ताला-चाबी का लिफाफा गिफ्ट कर दिया।

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि मैं सच बोलूंगा तो विपक्ष भाग जाएगा। इसी बात को लेकर विपक्षी दल नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कड़ा विरोध जताया। सदन में इस बात पर जमकर हंगामा शुरू हो गया। सीएम और बाजवा में जमकर कहासुनी हुई। करीब आधे घंटे तक इन दोनों के बीच बहस होती रही। उसके बाद स्पीकर ने 15 मिनट के लिए सदन स्थगित कर दिया।

    बता दें इससे पहले 1 मार्च को सत्र के पहले दिन कांग्रेसी विधायकों ने गवर्नर को बजट भाषण नहीं पढ़ने दिया। इस वजह से गवर्नर ने भाषण की पहली और आखिरी लाइन पढ़कर खत्म कर दिया था। कांग्रेस ने किसान आंदोलन को लेकर पहले दिन जमकर हंगामा किया था। जिस वजह से महज 13 मिनट में ही विधानसभा की कार्रवाई खत्म कर दी गई।

  • पाकिस्तान को मिले 24वें प्रधानमंत्री,जानें पूरी खबर…

    पाकिस्तान को मिले 24वें प्रधानमंत्री,जानें पूरी खबर…

     पाकिस्तान को मिले 24वें प्रधानमंत्री,जानें पूरी खबर…

     

    इस्लामाबाद  – शाहबाज शरीफ पाकिस्तान के 24वें प्रधानमंत्री बन गए हैं। शरीफ को नेशनल असेंबली में 201 सांसदों का साथ मिला। पाकिस्तानी मीडिया ‘द डॉन’ के मुताबिक, PTI समर्थक उम्मीदवार उमर अयूब के लिए 92 सांसदों ने वोट किया। नेशनल असेंबली के स्पीकर अयाज सादिक ने नतीजों की घोषणा की। शाहबाज कुछ ही देर में संसद को संबोधित करेंगे।

    शहबाज़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के संयुक्त उम्मीदवार थे। पीएमएल-एन अध्यक्ष शहबाज (72) पाकिस्तान के तीन बार के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ (74) के छोटे भाई हैं। सभी को हैरत में डालते हुए नवाज शरीफ ने गठबंधन का नेतृत्व करने के लिए शहबाज का समर्थन किया था। बता दें, नवाज शरीफ ने प्रधानमंत्री पद का चुनाव न लड़ने का फैसला किया है क्योंकि उनकी पार्टी पीएमएल-एन को अपने दम पर सरकार बनाने के लिए आठ फरवरी को हुए चुनाव में पर्याप्त सीटें नहीं मिली हैं।

  • किसान आंदोलन; 6 मार्च को दिल्ली की तरफ कूच करेंगे किसान, 10 को देशभर में ट्रेनें रोकने का ऐलान

     
    शंभु-खनौरी बॉर्डर पर आंदोलनरत किसानों ने 6 मार्च को दिल्ली कूच करने का ऐलान कर दिया है। 10 मार्च को दोपहर 12 से 4 बजे तक देशभर में ट्रेनें भी रोकी जाएंगी। उक्त जानकारी देते किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने आज बठिंडा में शुभकरण सिंह की अंतिम अरदास के दौरान मंच से दी। पंधेर ने कहा कि हरियाणा-पंजाब के किसान खनौरी-शंभू बॉर्डर पर ही आंदोलन चलाएंगे, जबकि देश के बाकी हिस्सों से किसान उस दिन दिल्ली पहुंचेंगे। किसान एमएसपी समेत कई मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इससे पहले यह कहा जा रहा था कि किसानों ने दिल्ली मार्च पर कोई ऐलान नहीं लिया है लेकिन अब जगजीत सिंह डल्लेवाल ने साफ किया है कि यह आंदोलन अभी जारी रहेगा।
  • BJP ने जारी की 195 लोकसभा उम्मीदावरों की लिस्ट जारी, जानें कहां से कौन है उम्मीदवार

    BJP ने जारी की 195 लोकसभा उम्मीदावरों की लिस्ट जारी, जानें कहां से कौन है उम्मीदवार

     

    केंद्र की सत्ताधारी पार्टी ने बीजेपी ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर आज उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. लिस्ट में कई वीवीआईपी सीटों के लिए भी उम्मीदवारों का ऐलान हुआ है. पहली लिस्ट आने से पहले बीजेपी के दो बड़े नेता गौतम गंभीर और जयंत सिन्हा ने खुद ही टिकट की रेस से अलग हो गए.

    BJP ने जारी की 195 लोकसभा उम्मीदावरों की लिस्ट, पीएम मोदी समेत 34 मंत्रियों के नाम का ऐलान

    लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है

    आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर केंद्र की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी ने आज उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. पहली लिस्ट में 195 उम्मीदवारों का नाम शामिल है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से ही चुनाव लड़ेंगे. बीजेपी की इस लिस्ट में 34 केंद्रीय मंत्री और राज्य के नाम भी शामिल हैं. बीजेपी ने अरुणाचल वेस्ट से किरण रिजिजू को उम्मीदवार घोषित किया है. वहीं, मध्य प्रदेश के गुना से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव लड़ंगे.

    दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मिनाक्षी लेखी का टिकट कट गया है. उनकी जगह पार्टी ने दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को टिकट दिया है. भोपाल से साध्वी प्रज्ञा का टिकट कट गया है, उनकी जगह अब आलोक शर्मा मैदान में उतरेंगे. वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा से ताल ठोकेंगे. शिवराज सिंह चौहान वर्तमान में मध्य प्रदेश विधानसभा का सदस्य भी हैं.

    वही, यूपी में केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी अमेठी लोकसभा सीट से ही मैदान में उतरेंगी. लखनऊ से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को टिकट मिला है. गोरखपुर से रवि किशन उम्मीदवार रहेंगे. डुमरियागंज से जगदंबिका पाल, फतेहपुर से साध्वी निरंजन ज्योति, चंदौली से महेंद्र नाथ पांडेय, कैराना से प्रदीप कुमार, मथुरा से हेमा मालिनी, आगरा से सत्यपाल बघेल, खीरी से अजय मिश्रा टेनी को टिकट दिया है.

    बीजेपी की ओर से जारी पहली लिस्ट में यूपी की 51, पश्चिम बंगाल 26, मध्य प्रदेश 24, गुजरात 15, राजस्थान 15, केरल 12, तेलंगाना 9, असम 14, झारखंड 11, छत्तीसगढ़ 11, दिल्ली 5, जम्मू कश्मीर 2, उत्तराखंड 3, अरुणाचल प्रदेश 2, गोवा 1, त्रिपुरा 1, अंडमान निकोबार और दमन एंड दीव के लिए 1 सीट पर उम्मीदवारों का ऐलान हुआ है.

    बीजेपी की पहली लिस्ट में 195 उम्मीदवारों को कहां से मिला टिकट, जानें-

    दिल्ली

    चांदनी चौक- प्रवीण खंडेलवाल उत्तर पूर्वी दिल्ली- मनोज तिवारी नई दिल्ली- बांसुरी स्वराज पश्चिमी दिल्ली- कमलजीत सहरावत दक्षिण दिल्ली- रामवीर सिंह विधूड़ी

    उत्तर प्रदेश

    वाराणसी- नरेंद्र मोदी कैराना- प्रदीप कुमार मुजफ्फरनगर- संजीव कुमार बालियान नगीना- ओम कुमार लखनऊ- राजनाथ सिंह अमेठी- स्मृति ईरानी प्रतापगढ़- संगम लाल गुप्ता इटावा- रामशंकर कठेरिया कन्नौज- सुब्रत पाठक अकबरपुर- देवेंद्र सिंह भोले झांसी- अनुराग शर्मा हमीरपुर- पुष्पेंद्र सिंह चंदेल बांदा- आरके सिंह पटेल फतेहपुर- साध्वी निरंजन ज्योति बाराबंकी- उपेंद्र सिंह रावत फैजाबाद- लल्लू सिंह अंबेडकरनगर- रितेश पांडेय श्रावस्ती- साकेत मिश्रा गोंडा- कीर्तिवदन सिंह डुमरियागंज- जगदंबिका पाल बस्ती- हरीश द्विवेदी संत कबीर नगर- प्रवीण निषाद महाराजगंज- पंकज चौधरी गोरखपुर- रवि किशन कुशीनगर – विजय कुमार दुबे बांसगांव- कमलेश पासवान लालगंज- नीलम सोनकर आजमगढ़- दिनेश लाल यादव निरहुआ सलेमपुर- रविंद्र कुशवाहा जौनपुर – कृपाशंकर सिंह चंदौली- महेंद्र नाथ पांडेय फर्रुखाबाद- मुकेश राजपूत गौतमबुद्ध नगर- महेश शर्मा बुलंदशहर- डॉ भोला सिंह मथुरा- हेमा मालिनी आगरा- सत्यपाल सिंह बघेल फतेहपुर सीकरी- राजकुमार चाहर एटा- राजवीर सिंह राजू भैया आंवला- धर्मेंद्र कश्यप शाहजहांपुर- अरुण कुमार सागर खीरी- अजय मिश्रा टेनी धौरहरा- रेखा वर्मा सीतापुर- राजेश वर्मा रामपुर- घनश्याम लोधी संभल- परमेश्वर लाल सैनी अमरोहा- कंवर सिंह तोमर हरदोई- जयप्रकाश रावत मिसरिख- अशोक कुमार रावत उन्नाव- साक्षी महाराज मोहनलालगंज- कौशल किशोर

    मध्य प्रदेश

    मुरैना- शिवमंगल सिंह तोमर भिंड- संध्या राय ग्वालियर- भारत सिंह गुना- ज्योतिरादित्य सिंधिया सागर- लता वानखेड़े विदिशा- शिवराज सिंह चौहान भोपाल- अनूप शर्मा राजगढ़- रोडमल नागर देवास- महेंद्र सिंह सोलंकी टीकमगढ़- वीरेंद्र खटीक दमोह- राहुल लोधी खजुराहो- वीडी शर्मा सतना- गणेश सिंह रीवा- जनार्दन मिश्र सीधी- राजेश मिश्रा शहडोल- हिमाद्री सिंह जबलपुर- आशीष दुबे खरगौन- गजेंद्र पटेल खंडवा- ज्ञानेश्वर पाटिल बैतूल- दुर्गादास मंडला- फग्गन सिंह कुलस्ते होशंगाबाद- दर्शन सिंह चौधरी मंदसौर- सुधीर गुप्ता रतलाम- अनिता नागर सिंह चौहान

    छत्तीसगढ़

    रायपुर- बृजमोहन अग्रवाल राजनांदगांव- संतोष पांडे दुर्ग – विजय बघेल सरगुजा- चिंतामणि महाराज रायगढ़- राधेश्याम राठिया जागीर चंपा – कमलेश जांगडे कोरबा – सरोज पांडेय बिलासपुर – तोकल साहू महासमुंद- रूपकुमारी चौधरी बस्तर- महेश कश्यप कांकेर- भोजराज नाग

    गुजरात

    अहमदाबाद पश्चिम- धीरेश भाई मकवाना राजकोट- पुरुषोत्तम भाई रुपाला कच्छ- विनोद भाई चावड़ा बनासकांठा- रेखाबेन हितेश बाई चौधरी पाटन- भरत सिंह जी दादी गांधीनगर- अमित शाह पोरबंदर- मनसुखभाई मंडावीया जामनगर- पूनमबेन माडव बारडोली- प्रभु भाई नागर भाई वसावा नवसारी- सीआर पाटिल आणंद- नीतेश भाई पटेल खेड़ा -देवुसिंह चौहान पंचमहल- राजपाल सिंह जाधव दाहोद- जसवंत सिंह भरूच- मनसुख भाई वसावा

    झारखंड

    जमशेदपुर- विद्यु महतो सिंहभूम- गीता कोडा लोहरदगा- समीर उरांव कुंटी- अर्जुन मुंडा राजमल- ताला मरांडी दुमका- सुनील सोरेन गोड्डा- निशिकांत दुबे कोडरमा- अन्नपूर्णा देवी रांची- संजय सेठ पलामू- विष्णु दयाल राम हजारीबाग- मनीष जयसवाल

    केरल

    कासरावड- एमएल अश्विनी अलकुजा- शोभा सुरेंद्रन पत्तनमतिट्टा – अनिल एंटनी वडकरा- प्रफुल्ल कृष्ण कोझिकोड- एमटी रमेश मंगलापुरम- अब्दुल सलाम अटिंगल- वी मुरलीवरन जी तिरुवनंतपुरम- राजीव चंद्रशेखर कन्नूर- सी रघुनाथ पुन्नामी- निवेदिता सुब्रमण्यम पलक्कड़- सी कृष्णकुमार त्रिशूर- सुरेश गोपी

    अरुणाचल प्रदेश

    अरुणाचल ईस्ट-तापिर गाव अरुणाचल प्रदेश वेस्ट- किरण रिजिजू

    असम

    कलियाबोर- कामक्य प्रसाद तासा जोरहाट – तपन कुमार गोगोई डिब्रूगढ़ – सर्वानंद सोनवाल लखिमपुरपुर – प्रदान बरुआ गुवाहाटी- बिजुलि कलिता मंगलदोई -दिलीप सेकिया तेजपुर- रंजीत दत्ता नौगांव- सुरेश बोरा करीमगंज- कृपानाथ मल्लाह सिलचर- परिमल शुक्ल वैद्य ओटोनोमस जिला अमर सिंह

    जम्मू कश्मीर

    जम्मू- जुगल किशोर शर्मा उधमपुर- डॉक्टर जितेंद्र सिंह

    नॉर्थ गोवा– श्रीपाद नाईक

    अंडमान निकोबार– विष्णु पराडे

    दादर नगर हवेली– लालू भाई पटेल

    बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा, पिछले कुछ दिनों में हमने एनडीए को विस्तार देने का काम किया. हमें विश्वास है कि देश में एक बार फिर से मोदी सरकार बनेगी. सबसे मन से भी यही आवाज आ रही है कि फिर एक बार मोदी सरकार. पिछले कुछ लोकसभा क्षेत्रों और प्रदेशों में रायसुमारी करने के बाद कुछ नाम पार्टी हाईकमान को भेजे गए. जिस पर केंद्रीय चुनाव समिति ने चर्चा की.

    इससे पहले बीजेपी के टिकट पर 2019 का चुनाव लड़ने वाले दो बड़े चेहरे खुद ब खुद टिकट की रेस से अलग हो गए. इनमें पहला नाम पूर्वी दिल्ली से मौजूदा सांसद गौतम गंभीर का है जो खुद ही लोकसभा टिकट की रेस से बाहर हो गए हैं. गौतम गंभीर ने कहा था कि उन्होंने पार्टी से उन्हें राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्त करने के लिए कहा है ताकि वह अपनी आगामी क्रिकेट प्रतिबद्धताओं पर ध्यान केंद्रित कर सके.

    इसके अलावा दूसरा नाम पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के बेटे जयंत सिन्हा का है. हजारीबाग से बीजेपी सांसद जयंत सिन्हा ने शनिवार को लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया. जयंत ने ट्वीट करते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से अनुरोध किया है कि वे उन्हें प्रत्यक्ष चुनावी कर्तव्यों से मुक्त करें ताकि वो भारत समेत दुनियाभर में वैश्विक जलवायु परिवर्तन से निपटने के अपने प्रयासों पर ध्यान केंद्रित कर सके.

    इन दोनों नेताओं की ओर से यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब चर्चा है कि बीजेपी हाईकमान कई नेताओं को टिकट देने पर विचार कर रही है. पार्टी सूत्रों की मानें तो गौतम गंभीर और जयंत सिन्हा के अलावा कई और सांसद भी ऐसे हैं जिन्होंने संगठनात्मक कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने की इच्छा जाहिर की है.

  • पंजाब में आम आदमी पार्टी जल्द ही करेगी उम्मीदवारों; अरविंद केजरीवाल

    पंजाब में आम आदमी पार्टी जल्द ही करेगी उम्मीदवारों; अरविंद केजरीवाल

     

    जालंधर  – AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल आज जालंधर पहुंचे। केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 150 मोहल्ला क्लीनिकों का उद्घाटन किया। कल वे लुधियाना और अमृतसर में व्यापारियों से मुलाकात करेंगे। पत्रकारों से बात करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब की लोकसभा सीटों पर 2-3 दिन में उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। वहीं, सीएम मान ने कहा कि पंजाब की 13 की 13 सीटों पर बातचीत चल रही है। जल्द ही उसका डिसीजन लेकर बता दिया जाएगा। मोहल्ला क्लीनिकों की शुरुआत करते हुए आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब मिडल व हाई क्लास के लोग भी मोहल्ला क्लीनिक पर जा रहे हैं। अब हम हायर लेवल पर जा रहे हैं। अब बड़े अस्पतालों को अपडेट किया जा रहा है और वहां भी दवाएं 26 फरवरी से फ्री दी जा रही है।

  • भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, PM मोदी वाराणसी से लड़ेंगे चुनाव

    भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, PM मोदी वाराणसी से लड़ेंगे चुनाव

     

    नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तरफ से केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों से मीडिया को अवगत कराया गया। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 29 फरवरी को हुई थी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई लोग उपस्थित हुए थे। इस बैठक में जो निर्णय लिए गए थे, उसके हिसाब से पार्टी की तरफ से 195 लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी गई है, जो 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेश की सीटें हैं।

    भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, गृहमंत्री अमित शाह गुजरात के गांधीनगर सीट से पार्टी के उम्मीदवार होंगे। अरुणाचल पश्चिम से केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरण रिजिजू चुनाव लड़ेंगे। वहीं, बीजेपी सांसद विष्णुपद रे अंडमान और निकोबार से उम्मीदवार बनाए गए हैं।

    मनसुख मंडाविया पोरबंदर से, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा सीट से, गुना सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया, मनसुख मंडाविया पोरबंदर से, अमेठी से स्मृति ईरानी, लखनऊ से राजनाथ सिंह पार्टी की तरफ से उम्मीदवार बनाए गए हैं।

    इसके साथ ही हेमा मालिनी मथुरा से, फतेहपुर से साध्वी निरंजन ज्योति, उन्नाव से साक्षी महाराज, गोरखपुर से रवि किशन, आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव निरहुआ, राजीव चंद्रशेखर तिरुवनंतपुरम से चुनाव मैदान में उतरेंगे। जबकि, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल डिब्रूगढ़ से चुनाव लड़ने के लिए पार्टी की तरफ से उम्मीदवार बनाए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से इन 195 सीटों में से 28 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। वहीं, 50 से कम उम्र वाले 47 युवा उम्मीदवार हैं।

    लोकसभा अध्यक्ष और दो पूर्व मुख्यमंत्री भी पार्टी की तरफ से चुनाव मैदान में होंगे। पहली लिस्ट में अनुसूचित जाति के 27, अनुसूचित जनजाति के 18, पिछड़ा वर्ग के 57 उम्मीदवार शामिल हैं। भाजपा की तरफ से उत्तर प्रदेश से 51, मध्यप्रदेश से 24, गुजरात से 15, राजस्थान से 15, केरल से 12, तेलंगाना से 9, असम से 11, झारखंड से 11, छत्तीसगढ़ से 11, बंगाल से 20, दिल्ली से 5, जम्मू-कश्मीर से 2, उत्तराखंड से 3, गोवा 1, दमन और दीव से 1, अंडमान निकोबार से 1, त्रिपुरा से 1, अरुणाचल प्रदेश से 2 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा पार्टी द्वारा की गई है।