Category: POLITICAL

  • पंजाब के सुखबीर संधू और केरल के ज्ञानेश कुमार बनें देश के नए चुनाव आयुक्त, पीएम मोदी के नेतृत्व वाली बैठक में नाम पर लगी मुहर

     देश के मिले नए चुनाव आयुक्त, पीएम मोदी के नेतृत्व वाली बैठक में नाम पर लगी मुहर

     

    पंजाब के सुखबीर संधू और केरल के ज्ञानेश कुमार बनें नए चुनाव आयुक्त

     

    नई दिल्ली : पंजाब के सुखबीर संधू और केरल के ज्ञानेश कुमार देश के दो नए चुनाव आयुक्त होंगे। आज पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इन दोनों नामों पर सहमति बन गई है। लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी इन नामों की जानकारी दी है। गौरतलब है कि चुनाव आयुक्त अरुण गोयल के इस्तीफे के बाद चुनाव आयुक्त का एक और पद खाली हो गया था जबकि एक स्थान पहले से ही खाली था।

    अनूप चंद्र पांडे की 14 फरवरी को सेवानिवृत्ति और आठ मार्च को अरुण गोयल के अचानक इस्तीफे से रिक्तियां पैदा हुईं। अरुण गोयल का इस्तीफा नौ मार्च को अधिसूचित किया गया था। रिक्तियों के कारण निर्वाचन आयोग में अभी केवल मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार हैं।

    कौन हैं ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू?
    ज्ञानेश कुमार कुछ दिनों पहले सहकारिता मंत्रालय के सचिव पद से रिटायर हुए थे। उन्होंने मंत्रालय के गठन के समय से लेकर अब तक कार्य किया था। सहकारिता मंत्रालय के गठन से लेकर अब तक उसकी कार्यप्रणाली कैसे देशभर में लागू हो रही है इसमें ज्ञानेश कुमार ने अहम योगदान किया है। गृह मंत्री अमित शाह के अंतर्गत सहकारिता मंत्रालय है। उससे पहले ज्ञानेश कुमार गृह मंत्रालय में जॉइंट सेक्रेटरी (कश्मीर डिवीजन) थे। जम्मू कश्मीर से 370 हटाने के वक्त ज्ञानेश कुमार ही गृह मंत्रालय में जॉइंट सेक्रेटरी थे। इसके बाद वह वह प्रमोशन पाकर एडिशनल सेक्रेटरी भी बने।

    पूर्व आईएएस अधिकारी सुखबीर संधू को जुलाई 2021 में ओम प्रकाश की जगह उत्तराखंड का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था। 1988 बैच के आईएएस अधिकारी संधू भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अध्यक्ष के रूप में केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर थे। गौरतलब है कि संधू पिछले साल 30 सितंबर को उत्तराखंड सरकार के मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए थे, लेकिन उन्हें 31 जनवरी, 2024 तक छह महीने की अवधि के लिए विस्तार दिया गया था।

  • BJP ने उम्मीदवारों की  दूसरी लिस्ट की जारी, करनाल से मनोहर लाल खट्टर-हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को मिली टिकट

    BJP ने उम्मीदवारों की  दूसरी लिस्ट की जारी, करनाल से मनोहर लाल खट्टर-हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को मिली टिकट

     BJP ने उम्मीदवारों की  दूसरी लिस्ट की जारी, करनाल से मनोहर लाल खट्टर-हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को मिली टिकट

     

    भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. इसमें 10 राज्यों से 72 उम्मीदवारों के नाम हैं. सूची में नितिन गडकरी को नागपुर से टिकट दिया गया है. इसके सूची में हरियाणा के निवर्तमान सीएम मनोहर लाल खट्टर का भी नाम है जो करनाल से चुनावी मैदान में उतरेंगे.

     

    BJP Candidate List : बीजेपी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी, करनाल से मनोहर लाल खट्टर-हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को टिकट

    जेपी नड्डा,नरेंद्र मोदी, अमित शाह

    दादर एवं नगर हवेली – कला बेन देलकर

    त्रिपुरा

    त्रिपुरा पूर्व- महारानी कृति सिंह देब वर्मा

    हिमाचल प्रदेश

    हमीरपुर- अनुराग सिंह ठाकुर

    शिमला- सुरेश कुमार कश्यप

    उत्तराखंड

    गढ़वाल – अनिल बलूनी

    हरिद्वार- त्रिवेंद्र सिंह रावत

    दिल्ली

    पूर्वी दिल्ली – हर्ष मल्होत्रा

    उत्तर पश्चिम दिल्ली – योगेंद्र चंदोलिया

    हरियाणा

    अंबाला- बंतो कटारिया

    सिरसा – अशोक तंवर

    करनाल – मनोहर लाल खट्टर

    भिवानी महेंद्रगढ़- चौधरी धरमबीर सिंह

    गुड़गांव – राव इंद्रजीत सिंह यादव

    फरीदाबाद- कृष्णपाल गुर्जर

    गुजरात

    साबरकांठा – भीखा जी दुधा जी ठाकोर

    अहमदाबाद पूर्व : हंसमुख भाई सोमा भाई पटेल

    भावनगर : निमुबेन बम्भानिया

    वड़ोदरा- रंजनबेन धनंजय भट्ट

    छोटा उदयपुर- जशु भाई भीलु भाई राठवा

    सूरत – मुकेश भाई चंद्रकांत दलाल

    वलसाड – धवल पटेल

    महाराष्ट्र

    नंदुरबार – डॉ. हिना विजय कुमार गाबित

    धुले- सुभाष रामराव

    जलगांव- स्मिता वाच

    रावेर- रक्षा निखिल खडसे

    अकोला- अनूप धोत्र

    वर्धा- रामदास चंद्रभान

    नागपुर- नितिन गडकरी

    चंद्रपुर- सुधीर मुंटीवार

    नांदेड़- प्रतापराव पाटिल

    जालना- राव साहेब

    डिंडोरी- डॉ. भारती प्रवीण पवार

    भिंवडी – कपिल मोरेश्वर पाटिल

    मुंबई उत्तर- पीयूष गोयल

    मुंबई उत्तर पूर्व – मिहिर कोटेचा

    पुणे- मुरलीधर किशन मोहोल

    अहमदनगर – सुजय पाटिल

    बीड- पंकजा मुंडे

    लातूर – सुधाकर तुकाराम

    माडा- रणजीत सिन्हा

    सांगली- संजय काका पाटिल

    तेलंगाना

    आदिलाबाद- गोदाम नागेश

    पेद्दापल्ले- गोमासा श्रीनिवास

    मेडक- माधवनेनी रघुनंदन राव

    महबूबनगर- डीके अरुणा

    नल्गोंडा- सईदा रेड्डी

    महबूबाबाद – प्रोफेसर अजमीरा सीताराम नाइक

    कर्नाटक

    चिक्कोडी – अन्नासाहेब शंकर जोल्ले

    बागलकोट- पीसी गद्दीगोंडर

    बीजापुर- रमेश जिगजिणगी

    गुलबर्गा- उमेश जी जाधव

    बीदर – भगवंत खूबा

    कोप्पल- बसवराज क्यावातूर

    बेल्लारी – बी. रामुलू

    हावेरी- बसवराज बोम्मई

    धारवाड़- प्रह्लाद जोशी

    दवणमेरे – गायत्री सिद्देश्वर

    शिमोगा- वी वाई राघवेंद्र

    उडुपी चिकमंगलूर – कोटा श्रीनिवास पुजारी

    दक्षिण कन्नड़ – ब्रिजेश चौटा

    तुमकुर – वी सोमन्णा

    मैसूर- कृष्णदत्त चामराज वाडिया

    चामराजनगर- एस बालराज

    बेंगलुरु ग्रामीण- डॉ. सीएन मंजूनाथ

    बेंगलुरु उत्तर – शोभा करंदलाजे

    बेंगलुरु सेंट्रल- पीसी मोहन

    बेंगलुरु साउथ- तेजस्वी सूर्या

  • भाजपा में शामिल होंगी पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की सांसद पत्नी परनीत कौर

     भाजपा में शामिल होंगी पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की सांसद पत्नी परनीत कौर

     

     

    Patiala MP Preneet Kaur will join BJP
    कैप्टन अमरिंदर सिंह और परनीत कौर।
    पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी व सांसद परनीत कौर गुरुवार को भाजपा में शामिल होंगी। माना जा रहा है कि भाजपा उन्हें पटियाला सीट से लोकसभा चुनाव में उतार सकती है। परनीत कौर के भाजपा में जाने की अटकलें लंबे समय से लगाई जा रही थीं लेकिन इसी बीच बीते दिनों उनकी बेटी जयइंद्र कौर ने बयान देकर साफ कर दिया था कि उनकी मां परनीत जल्द ही भाजपा ज्वाइन करेंगी।
    गौरतलब है कि इससे पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अपने बेटे रणइंद्र सिंह व बेटी जयइंद्र कौर के साथ सितंबर 2022 में भाजपा का दामन थाम चुके हैं। यहां तक कि कैप्टन ने अपनी पार्टी का विलय भी भाजपा में कर दिया है।

    परनीत कौर चार बार से पटियाला सीट से सांसद हैं। सबसे पहले वह 1999 में पटियाला से लोकसभा चुनाव जीती थीं और इसके बाद 2004, 2009 और 2019 में इसी सीट से चुनाव जीता। 2009 से 2012 तक तत्कालीन यूपीए सरकार में परनीत कौर विदेश राज्य मंत्री भी रही हैं। इसके अलावा वह 2014 से 2017 तक पटियाला से विधायक भी रही हैं।

    गौरतलब है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में कांग्रेस ने परनीत को तीन फरवरी 2023 को निलंबित कर दिया था। हालांकि लोकसभा की सदस्यता न जाए, इस वजह से परनीत कौर ने पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया था। परनीत पर आरोप लगे कि वह लगातार भाजपा के कार्यक्रमों में जा रही हैं। यही नहीं परनीत कौर ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी हिस्सा नहीं लिया था।

  • मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ली पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारियों की बैठक, चुनाव के दौरान नशा तस्करी को रोकने के आदेश

     मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ली पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारियों की बैठक, चुनाव के दौरान नशा तस्करी को रोकने के आदेश

    आईजीपी हेडक्वार्टर सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने पंजाब के लॉ एंड ऑर्डर को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लोकसभा चुनाव है।

    CM Bhagwant Mann held meeting with police officers in Ludhiana
    पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते सीएम मान
    मुख्यमंत्री भगवान सिंह मान ने बुधवार को लुधियाना पुलिस लाइन में पंजाब के सीनियर पुलिस अधिकारियों के साथ एक मीटिंग की। इस दौरान पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर चर्चा हुई।
    मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को आदेश जारी किए कि कुछ ही समय में लोकसभा चुनाव होंगे। चुनाव आयोग के आदेश के अनुसार निष्पक्ष चुनाव करवाए जाएंगे। मान ने पुलिस को चुनाव के दौरान पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन करने और नशा तस्करी पर भी रोक लगाने के आदेश जारी किए। इस दौरान पंजाब के सभी जिलों के पुलिस प्रमुख मौजूद थे।

    आईजीपी हेडक्वार्टर सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने पंजाब के लॉ एंड ऑर्डर को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लोकसभा चुनाव है। इस दौरान बाहर से भी पैरामिलिट्री फोर्सेस पंजाब के अलग-अलग शहरों में आएंगे। पंजाब में धार्मिक स्थान पर चेकिंग के दौरान वहां की मर्यादा के अनुसार काम किया जाए। इसके साथ-साथ आदेश जारी किए कि चुनाव के दौरान नशा तस्करों पर भी लगाम लगाई जाए। साथ ही पुलिस के उच्च अधिकारियों को आदेश जारी किया कि पंजाब में निष्पक्ष लोकसभा चुनाव करवाए जाएं।

  • हरियाणा: नायब सिंह सैनी ने फ्लोर टेस्ट किया पास

    हरियाणा: नायब सिंह सैनी ने फ्लोर टेस्ट किया पास

     

    चंडीगढ़  – हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहली अग्निपरीक्षा पास कर ली है। सैनी सरकार को बहुमत का आंकड़ा हासिल हो गया है। मुख्यमंत्री सैनी (CM Saini) ने सदन में बैठे पूर्व सीएम मनोहर लाल (Former Manohar Lal) के कामों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल के नेतृत्व वाली सरकार के सोच ईमानदार और काम दमदार रही है। मनोहर की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज नहीं फकीर हैं, मनोहर लाल जी देश की तकदीर हैं। इससे पहले फ्लोर टेस्ट को लेकर बुधवार सुबह 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई और इस दौरान विश्वास प्रस्ताव करीब तीन घंटे तक चर्चा चली। इससे पहले जब मुख्यमंत्री सैनी ने सदन में विश्वासमत रखा तो जननायक जनता पार्टी (JJP) के सभी 10 विधायक सदन से बाहर चले गए।

    एक निर्दलीय बलराज कुंडू ने भी कार्यवाही छोड़ दी। जननायक जनता पार्टी (JJP) ने व्हिप जारी किया था कि सभी 10 विधायक वोटिंग के दौरान गैरहाजिर रहें। वहीं विपक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हरियाणा आए और मनोहर लाल खट्टर की तरफदारी की, लेकिन उसके बाद जो चीरहरण हुआ, वैसा द्रौपदी के साथ भी नहीं हुआ था।

  • भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने नायब सैनी को हरियाणा के मुख्यमंत्री बनने पर दी शुभकामनाएं..

    भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने नायब सैनी को हरियाणा के मुख्यमंत्री बनने पर दी शुभकामनाएं..

     

    चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने हारियाणा भाजपा विधायक दल का नेता तथा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनने पर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उनके साथ कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब,, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टड़ आदि भी उपस्थित थे।तरुण चुग ने इस संबंध में जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि नायब सिंह सैनी संगठन के साथ लंबे समय से जुड़े हुए हैं और कई पदों पर जिम्मेवारियां निभाते हुए हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष पद पर कार्य कर रहे थे और कुरुक्षेत्र से सांसद भी हैं। पार्टी द्वारा अब इन्हें हरीयाणा के मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेवारी सौंपी गई है और सैनी इस नई जिम्मेवारी को भी पूरी निष्ठा व तनदेही से बखूबी निभाएंगें।

  • केंद्र सरकार द्वारा विकास प्रोजेक्टों के उद्घाटन करते समय राज्य सरकार को नजरअंदाज करना, पंजाब के लोगों का निरादर: भगवंत मान

    केंद्र सरकार द्वारा विकास प्रोजेक्टों के उद्घाटन करते समय राज्य सरकार को नजरअंदाज करना, पंजाब के लोगों का निरादर: भगवंत मान

    देश की शीर्ष लीडरशिप ‘कार्यों का सेहरा’ लेने के लिए ऐसे ओछे उधेड़-बुन में उलझी
     

    चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा राज्य के विकास प्रोजेक्टों से सम्बन्धित समागमों में चुनी हुई राज्य सरकार को नजरअन्दाज कर पंजाब के लोगों के जनादेश का अपमान किया जा रहा है। पंजाब विधान सभा के सैशन के दौरान संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री राज्य के सात रेलवे स्टेशनों को अपग्रेड करने के काम का उद्घाटन कर रहे हैं परन्तु बदकिस्मती से पंजाब के लोगों और पंजाब सरकार को इसके लिए न्योता नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात है कि देश के प्रधानमंत्री मीडिया के सामने शोहरत हासिल करने के लिए बहुत नीचे गिर रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य के विकास को दिखाने वाले समागमों के इस तरह के राजनीतीकरण से बचना चाहिए क्योंकि यह देश के हित में नहीं है, उन्होंने कहा कि यह अपनी सरकार चुनने वाले तीन करोड़ लोगों के जनादेश का घोर अपमान है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश की शीर्ष लीडरशिप ‘कार्यों का सेहरा’ लेने के लिए ऐसे ओछे उधेड़-बुन में उलझी हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोग बहुत बुद्धिमान हैं और वह अच्छी तरह से जानते हैं कि ज़मीनी स्तर पर केंद्र सरकार द्वारा उनके लिए कुछ भी ठोस नहीं किया गया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब जब मतदान नज़दीक आ रेह हैं तो लोगों को गुमराह करने के लिए तरह-तरह के हत्थकंडे इस्तेमाल किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार पंजाब विरोधी खबत का शिकार रही है, जिस कारण वह राज्य को बर्बाद करने पर तुली हुई है। भगवंत सिंह मान ने राज्य के साथ सौतेली माँ वाला सलूक करने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि यह ग़ैर-वाजि़ब है। उन्होंने आर.डी.एफ. और एन.एच.एम. के फंड रोकने के लिए केंद्र सरकार की निंदा की, जिससे राज्य के विकास में रोड़े बिछाऐ जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से आठ हज़ार करोड़ रुपए से अधिक के फंडों को गलत तरीके से रोका गया है, जो राज्य के साथ सरासर नाइन्साफी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार लोगों की भलाई के लिए लगातार प्रयास कर रही है, जिसके लिए बड़े स्तर पर कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के इतिहास में पहली बार लोगों की भलाई के लिए लोगों के साथ सलाह-मश्वरा कर नीतियाँ बनाईं जा रही हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से पंजाब के कोने-कोने का दौरा कर समाज के अलग-अलग वर्गों के साथ मीटिंगें की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले सरकार-किसान मिलनी की कार्यवाहियाँ की गई थीं, जिसके बाद किसानों के साथ सलाह-मश्वरा करके राज्य की खेती के बारे में रूप-रेखा बनायी गई थी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार व्यापारियों और उद्योगपतियों के लम्बित मसलों को हल करने के लिए सरकार-व्यापार मिलनी करवा रही रही है। भगवंत सिंह मान ने व्यापारियों से प्राप्त सुझावों के अनुसार राज्य सरकार की तरफ से व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए कई अहम फ़ैसले लिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेहत बीमा स्कीम के लाभों में वृद्धि करने की व्यापारियों की माँग के मद्देनजऱ राज्य सरकार ने मौजूदा एक करोड़ रुपए की बजाय दो करोड़ रुपए तक का कारोबार करने वाले व्यापारियों को इस स्कीम का लाभ देने का फ़ैसला किया है। उन्होंने कहा कि इससे राज्य के एक लाख से अधिक व्यापारियों को फ़ायदा होगा क्योंकि वह इस स्कीम के अंतर्गत 5 लाख रुपए तक का मुफ़्त इलाज करवा सकेंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह लोगों की सरकार है और लोगों की भलाई के लिए अथक मेहनत कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने एक और ऐतिहासिक पहल करते हुए ‘सरकार आप दे दुआर’ स्कीम शुरू की है, जिसका उद्देश्य सरकार को लोगों के दरवाज़े पर पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि पहले सरकारें चंडीगढ़ से चलती थीं परन्तु अब गाँवों से चलाई जा रही हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसका एकमात्र उद्देश्य सरकारी दफ़्तरों में बैठकर काम चलाने के पुराने रुझान की बजाय अफ़सरों को फील्ड में भेजकर लोगों के कामकाज को सुनिश्वित बनाना है। मुख्यमंत्री ने अपने निजी हितों के लिए राज्य के पैसों को बेरहमी से लूटने के लिए राज्य की पिछली सरकारों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का कार्यभार संभालने के बाद एक-एक पैसा राज्य के विकास और लोगों की भलाई के लिए खर्चा जा रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार ने सरकारी खजाने में होने वाली लूट की चोर छेदों बंद कीं, जिससे यह यकीनी बनाया जा सके कि लोगों की भलाई के लिए एक-एक पैसा समझदारी के साथ खर्चा जाये।

    मुख्यमंत्री ने सभी राजनैतिक पार्टियों को भरोसा दिलाया कि राज्य में आने वाली चुनावों के मद्देनजऱ उन सभी को उचित सुरक्षा मुहैया करवाई जायेगी। उन्होंने कहा कि हर पार्टी को लोगों से वोटें मांगने का जायज़ हक है और राज्य सरकार सुरक्षा और सुखद माहौल को यकीनी बनाकर सभी को बराबरी का माहौल प्रदान करने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। भगवंत सिंह मान ने समूह राजनैतिक पार्टियों को भी अपील की कि वह वोटरों का सांप्रदायिक आधार पर ध्रुवीकरण करने की घटिया चालों में शामिल न होकर फूट-डालो राजनीति के एजंडे से दूर रहें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाली मतदान लोकतंत्र का त्योहार है और सभी राजनैतिक पार्टियाँ और लोगों को इसमें पूरे जोश के साथ हिस्सा लेना चाहिए। राजनैतिक विरोधियों को शुभकामनाएँ देते हुए उन्होंने आशा अभिव्यक्त की कि यह मतदान देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए बेहद सहायक होंगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह राजनीति में नैतिकता के मुदई हैं और राजनैतिक पार्टियों को एक-दूसरे के विरुद्ध कीचड़ उछालने और निजी हमले करने से गुरेज़ कर मतदान में डटना चाहिए।

  • आजाद एवं निष्पक्ष लोकसभा चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने प्रारंभिक तैयारी पूरी की

    आजाद एवं निष्पक्ष लोकसभा चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने प्रारंभिक तैयारी पूरी की

     

    आजाद एवं निष्पक्ष लोकसभा चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने प्रारंभिक तैयारी पूरी की

    डिप्टी कमिश्नर ने 70 प्रतिशत से अधिक मतदान के लिए स्वीप गतिविधियों में तेजी लाने के निर्देश दिए
    1951 पोलिंग बूथों पर 16.17 लाख मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकार का करेगें प्रयोग

    MBD WEB NEWS (सुमेश शर्मा)जालंधर, 12 मार्च जिला प्रशासन जालंधर ने लोकसभा चुनाव 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए सभी बुनियादी प्रबंध पूरे कर लिए है।

    डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी श्री विशेष सारंगल, जो आज भारतीय चुनाव आयोग द्वारा आयोजित वीडियो कान्फ्रैंस में भाग ले रहे थे, ने कहा कि जिला प्रशासन ने चुनाव के लिए सभी प्रारंभिक तैयारियां कर ली है।
    वीडियो कान्फ्रैंस में जालंधर ग्रामीण के एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर, डिप्टी कमिश्नर पुलिस अंकुर गुप्ता, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर और रिटर्निंग अधिकारी भी शामिल हुए।

    डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जालंधर लोकसभा क्षेत्र के 16.17 लाख मतदाता 1951 पोलिंग बूथों पर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करेंगे।

    उन्होंने कहा कि आदर्श चुनाव प्रक्रिया को लागू करने के लिए जिला स्तर और विधानसभा क्षेत्र स्तर पर टीमों का गठन किया गया है, जिसका नेतृत्व नगर निगम के कमिश्नर करेंगे। इसके अलावा सी-विजुअल ऐप मानिटरिंग टीमें और आई.टी. टीमें भी बनाई गई हैं।

    उन्होंने यह भी बताया कि चुनाव के दौरान उम्मीदवारों को आवश्यक अनुमोदन आसान तरीके से प्रदान करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारियों और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के स्तर पर एक ‘सुविधा विंडो’ स्थापित की गई है।

    इसके अलावा चुनाव के दौरान खर्च पर कड़ी नजर रखने के लिए बूथों पर स्टैटिक सर्विलैंस टीम, वीडियो टीमों की तैनाती के साथ-साथ वेबकास्टिंग की भी व्यवस्था की गई है।

    उन्होंने जिले में स्वीप के तहत गतिविधियों में तेजी लाने पर जोर दिया और कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक मतदाता से संपर्क किया जाये, ताकि वोट प्रतिशत बढ़ाया जा सके। इसके अलावा 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं को मतदान और मतदान के महत्व के बारे में जागरूक किया जाए।

    उन्होंने यह भी बताया कि जिला स्तरीय शिकायत निगरानी दल और जिला स्तरीय मीडिया निगरानी दल का भी गठन किया गया है।

    इस बीच, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में लाइसैंसी हथियार जमा करवाने की प्रक्रिया जारी है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे है।
    डिप्टी कमिश्नर ने प्रस्तावित मतगणना केंद्रों का भी दौरा किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे लोकतंत्र के इस सबसे बड़े त्योहार के मद्देनजर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपना कर्तव्य निभाएं। इस अवसर पर एडीसी अमित महाजन, ए.डी.सी लखविंदर सिंह और रिटर्निंग अधिकारी भी मौजूद थे।

     

  • जालंधर देहाती पुलिस की अवैध माईनिंग के खिलाफ सख्ती  पिछले एक साल में 14 मामले दर्ज और 12 लोगों को गिरफ्तार किया

    जालंधर देहाती पुलिस की अवैध माईनिंग के खिलाफ सख्ती पिछले एक साल में 14 मामले दर्ज और 12 लोगों को गिरफ्तार किया

    जालंधर देहाती पुलिस की अवैध माईनिंग के खिलाफ सख्ती

    पिछले एक साल में 14 मामले दर्ज और 12 लोगों को गिरफ्तार किया

    चालान पेश कर मामलों की उचित ढंग से पैरवी करने के आदेश

    MBD WEB NEWS (सुमेश शर्मा)जालंधर, 11 मार्च जालंधर ग्रामीण पुलिस ने अवैध माईनिंग करने वालों के खिलाफ शिंकजा कसते हुए पिछले एक साल में थाना फिल्लौर और बिलगा में 14 मामले दर्ज कर 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।

    जालंधर ग्रामीण एस.एस.पी.श्री मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि देहाती पुलिस ने सतलुज दरिया में किसी भी प्रकार के अवैध माईनिंग को रोकने के लिए माईनिंग विभाग की टीमों के मिलकर लगातार की कार्रवाई दौरान जहां छापेमारी की गई, वहां मौके पर दोषियों को काबू करके चालान पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।

    उन्होंने कहा कि फिल्लौर उपमंडल के अंतर्गत सतलुज दरिया के क्षेत्र में गश्ती टीमों द्वारा की गई निगरानी के कारण फिल्लौर में 10 मामले दर्ज किए गए है। इसके अलावा बिलगा में 4 मामले दर्ज कर लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
    इसके अलावा 7 ट्रैक्टर/ट्रॉली, एक पोकलेन, 2 जेसीबी मशीनें और टिप्पर भी जब्त किए गए है। उन्होंने यह भी कहा कि माईनिंग के केसों में आरोपियों को कानून के अनुसार सजा दिलाने के लिए पुलिस लगातार कानूनी पक्ष पर काम कर रही है।
    इसके इलावा केसों में समय पर चालान पेश करने संबंधित डी.एस.पी. की निगरानी में केसों की पैरवी की जा रही है।

    कैप्शन – फिल्लौर में अवैध माईनिंग के खिलाफ कार्रवाई के मौके पंजाब पुलिस की टीम।

  • नायब सिंह सैनी बनेंगे हरियाणा के नए मुख्यमंत्री, बैठक बीच में छोड़कर बाहर निकले अनिल विज

     

    चंडीगढ़ – हरियाणा में आज बड़ा सियासी घटनाक्रम घटित हुआ। भाजपा-गठबंधन टूटने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पद से त्यागपत्र दे दिया। वहीं जानकारी सामने आई है कि हरियाणा निवास में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी को नया नेता चुना गया है यानि नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए सीएम होंगे। गठबंधन टूटने पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि आज की घटनाक्रम पर मैंने तीन महीने पहले सिरसा में रिएक्शन दे दिया था। मैंने प्रदेश वासियों को बता दिया था कि भाजपा-जजपा में समझौता तोड़ने का अघोषित समझौता हो गया है। और इस बार भाजपा के इशारे पर जजपा और इनेलो वाले कांग्रेस की वोट में सेंध मारने अलग से फिर आएंगे। नेता चुनने के फैसले से पहले ही अनिल विज बैठक छोड़कर अचानक बाहर आ गए। सूत्रों ने बताया कि नेता के नाम को लेकर विज सहमत नहीं हैं। शाम 5 बजे राजभवन में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होगा। डिप्टी सीएम का पद पर जाट चेहरे को दिया जा सकता है। नायब सिंह सैनी कुरूक्षेत्र से भाजपा के मौजूदा सांसद हैं। मनोहर लाल के करीबी हैं।