Category: POLITICAL

  • पंजाब के जिलों में 28 नए साइबर क्राइम को रोकने के लिए थाने खुलेंगे, सीएम मान ने प्रस्‍ताव पर लगाई मुहर

    पंजाब के जिलों में 28 नए साइबर क्राइम को रोकने के लिए थाने खुलेंगे, सीएम मान ने प्रस्‍ताव पर लगाई मुहर

     

    चंडीगढ़  : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 28 पुलिस जिलों समेत तीन कमिश्नरेटों में 28 नए साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन जल्द स्थापित करने को हरी झंडी दे दी है। यह जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने दी। साइबर क्राइम की चुनौती को प्रभावी और गंभीरता से निपटने की जरूरत को देखते हुए पंजाब पुलिस ने अपनी साइबर क्राइम जांच के बुनियादी ढांचे की क्षमता को और बेहतर एवं मजबूत करने के लिए प्रस्ताव भेजा था। डीजीपी ने बताया साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन आनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, आइडेंटिटी थैफ्ट, साइबर बुलिंग, हैकिंग और आनलाइन स्कैमों की जांच करने और निपटने के लिए समर्पित हब के तौर पर काम करेंगे।

    उन्होंने कहा कि पुलिस स्टेशन अति-आधुनिक टेक्नोलाजी से लैस होंगे और स्टाफ में डिजिटल फोरेंसिक और साइबर क्राइम जांच में माहिर उच्च प्रशिक्षण प्राप्त कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। यह पुलिस स्टेशन संबंधित जिलों के एसएसपी/सीपी की निगरानी में काम करेंगे और अतिरिक्त डायरेक्टर जनरल आफ पुलिस (एडीजीपी) साइबर क्राइम द्वारा समूची निगरानी में काम करेंगे। फिलहाल, राज्य में एक साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन कार्यशील है।

    डीजीपी ने बताया कि साइबर क्राइम जांच में पुलिस की काबिलियत और कुशलता को बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ने स्टेट साइबर क्राइम डिवीजन में डिजिटल जांच प्रशिक्षण और विश्लेषण केंद्र (डीआइटीएसी लैब) और जिला स्तर पर साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन और टेक्निकल स्पोर्ट यूनिट्स को अपग्रेड करने के लिए 30 करोड़ रुपये के फंड भी मंजूर किए हैं।

    अधिक विवरण देते एडीजीपी (साइबर क्राइम) वी. नीरजा ने कहा कि अपराधी आनलाइन बुनियादी ढांचे की खामियों का फायदा उठाने के लिए डिजीटलाइजेशन का प्रयोग कर रहे हैं। इस कारण इन अपराधों के शिकार व्यक्तियों और कारोबारियों को नुकसान सहना पड़ता है। आनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी संबंधी काल सुनने और एनसीआरपी पोर्टल पर रिपोर्टें प्राप्त करने के लिए हेल्पलाइन 1930 स्टेट साइबर क्राइम दफ्तर में 24 घंटे सातों दिन कार्यशील है।

  • सैंकड़ों लोगो ने जालंधर वेस्ट मे सी.ए.ए कानून के खिलाफ बोलने पर केजरीवाल आम आदमी पार्टी का पुतला फूक प्रचंड प्रदर्शन हुआ

    सैंकड़ों लोगो ने जालंधर वेस्ट मे सी.ए.ए कानून के खिलाफ बोलने पर केजरीवाल आम आदमी पार्टी का पुतला फूक प्रचंड प्रदर्शन हुआ

    *सैंकड़ों लोगो ने जालंधर वेस्ट मे सी.ए.ए कानून के खिलाफ बोलने पर केजरीवाल आम आदमी पार्टी का पुतला फूक प्रचंड प्रदर्शन हुआ*

    *आम आदमी पार्टी ने मजबूरी मे पाकिस्तान से भारत आये शरणार्थियों का अपमान किया-सुशील शर्मा*

    *सियालकोटी व पिशोरी समाज के लोग घुसपैठिये नही मेहनती और देश को मजबूत करने वाला-अशोक सरीन हिक्की*

    *जालंधर से आप पार्टी के सांसद,विधायक नेता बताये भार्गव कैंप मॉडल हाऊस व बस्तिया इलाक़े मे क्या घुसपैठिये,बलात्कारी और अपराधी रहते है-भाजपा नेता*

    *धन्यवाद मंडल प्रभारी भूपिन्द्र कुमार और मंच का संचालन भाजपा मंडल प्रधान राकेश राना ने किया*

    MBD WEB NEWD :जालंधर 15 मार्च( सुमेश शर्मा)बीते बुधवार को आम आदमी पार्टी के प्रमुख व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा मोदी सरकार की तरफ से अपने-अपने धर्म के आधार पर प्रताड़ित होकर जुल्मों का सामना करते-करते मजबूरी मे पाकिस्तान,बांग्लादेश एवं अफ़ग़ानिस्तान से भारत आये हिंदू,सिख,जैन,बोधि व पारसी समाज के लोगो को सी.ए.ए कानून के तहत नागरिकता देने वाले नये कानून के खिलाफ बोलते हुए शरणार्थियो को घुसपैठिये बलात्कार,दंगे, चोरी लूटपाट करने वाले बयान के खिलाफ जालंधर के वेस्ट विधानसभा इलाके मे रह रहे हज़ारो परिवारों के सैंकड़ों महिलायें,नौजवानों समेत लोगो ने एकजुट होकर माता रानी चौंक मॉडल हाऊस मे केजरीवाल आम आदमी पार्टी का पुतला फूक प्रचंड प्रदर्शन पाकिस्तान पीढ़ित शरणार्थी मंच के प्रधान दयालाल व भाजपा मंडल 12 के प्रधान राकेश भगत राना की अध्यक्षता मे किया।इस अवसर पर भाजपा जिला प्रधान सुशील शर्मा,महामंत्री एवं वेस्ट विधानसभा के प्रभारी अशोक सरीन हिक्की विशेष रूप से शामिल हुए।इस अवसर पर अपने विचार सैंकड़ों लोगो के सामने रखते हुए जिला भाजपा प्रधान सुशील शर्मा ने बोला की सत्ता के नशे मे चूर आप पार्टी व उसके प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सभी मर्यादा भूल कर मजबूरी मे पाकिस्तान से भारत आये शरणार्थियों का अपमान किया है।जिसको लेकर समाज के सभी लोगो मे विरोध की चिंगारी भड़क उठी है।जिसको कोई भी हिंदुस्तानी बर्दाश्त नहीं कर सकता है।क्युकी पाकिस्तान से जुल्म सहकर भारत आये शरणार्थियों ने आकर जालंधर व देश के अलग-अलग हिस्सो मे रह कर हमको समाजिक व आर्थिक मज़बूती प्रधान की है।वही भाजपा के नौजवान तेजतरार महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने कहा हमारे शहर व देश मे रह रहे सियालकोटी व पिशोरी समाज के लोग घुसपैठिये नही मेहनती और देशभक्त है।जो दिन रात मेहनत करके अपने परिवारों को पालन पोषण करने के साथ-साथ स्पोर्ट्स इंडस्ट्री समेत अलग-अलग रोज़गार के क्षेत्रों मे क्रांति लेकर आये है।जिसकी बदौलत हमारे लाखों लोगो को रोजगार मिला है।इसलिए केजरीवाल व आम आदमी पार्टी साबित करे की यह लोग कैसे घुसपैठिये,अपराधी,चोर और बलात्कारी हुए और इनको भारतीय नागरिकता देने से कैसे अपराध बढ़ेगा।इस प्रदर्शन के दौरान लंबे समय से बसे शरणार्थियों के साथ भाजपा नेताओ ने जमकर नारेबाज़ी कर पुतला फूक प्रदर्शन कर जालंधर से आप पार्टी के सांसद,विधायक नेताओ से मांग कर पूछा की बताये भार्गव कैंप मॉडल हाऊस व बस्तिया इलाक़े मे क्या घुसपैठिये,बलात्कारी और अपराधी रहते है।जिनके परिवारों,रिश्तेदारों एवं जानकारो की वोट लेकर पंजाब मे सरकार बनी और इस इलाके से आप सांसद व विधायक सांसद जीते है।इसलिए हम सब मिलकर आने वाले दिनों मे अपने हर जानकार व्यक्ति को जागरूक कर आने वाले लोकसभा चुनावो मे आप पार्टी के हर उम्मीदवार को हराने का संकल्प दिलायेगे।जिसका जवाब आम आदमी पार्टी के सभी उम्मीदवारों को हराकर देगे।इस प्रदर्शन मे आये हुए सभी लोगो मे दयालाल ने भी अपने विचार रखते हुए बोला कि हम सब के परिवारों से हज़ारो शरणार्थीयो को नया जीवन देने का काम नरेंद्र मोदी भाजपा सरकार ने किया।इस कार्यक्रम मे सबका धन्यवाद मंडल प्रभारी भूपिन्द्र कुमार ने किया और मंच का संचालन भाजपा मंडल प्रधान राकेश राना ने किया।इस मौके पर पूर्व पार्षद विपन कुमार,भाजपा जिला उपप्रधान दर्शनलाल भगत,दविंद्र भारद्वाज,मनीष विज,सचिव अश्वनी अटवाल,अमित भाटिया,अजय चोपड़ा,योगेश मल्होत्रा,सन्नी शर्मा,माइनॉरिटी मोर्चा प्रधान नौशाद आलम,ओ.बी.सी मोर्चा प्रधान बॉबी कश्यप,महिला मोर्चा से आरती राजपूत,एस.सी मोर्चा से अजमेर सिंह बादल,कुमुद शर्मा,महिंद्र मंडल प्रधान कुनाल शर्मा,मनीष बल,गौरव जोशी,मदनलाल भगत,गोल्डी भाटिया,पवन हंस,महामंत्री शिव शर्मा,सुनील चोपड़ा,विकास शर्मा,अश्वनी बब्बल,राना नैय्यर,अनूप सरीन,अशोक चड्ढा,निखिल अरोड़ा,रमेश महाजन,अमरजीत कोहली,सूबेदार यादव,डॉ सविता,पवन हंस,अजय ठाकुर,भोला खुशवाहा,कुकु भारद्वाज,नितिन शर्मा,रीतिका भगत,बलविंद्र कुमार,पंकज मल्होत्रा,गौरव जोड़ा,पूनम भगत,विनोद भगत,ज्योति कुलदीप,तरविंद्र सोई,अश्वनी बब्बर,कुलदीप कुमार,प्रवेश महाजन,राजन शर्मा,राजीव वर्मा,संजीव लक्की,आदि भारी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

  • दिल्ली शराब घोटालाः BRS नेता कविता को ED ने हिरासत में लिया

    दिल्ली शराब घोटालाः BRS नेता कविता को ED ने हिरासत में लिया

     

    हैदराबाद -प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में शुक्रवार को हैदराबाद में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की तेलंगाना विधानपरिषद सदस्य के. कविता के आवास पर छापा मारा। ईडी की टीम ने कविता के बंजारा हिल्स स्थित आवास पर तलाशी ली। इस दौरान किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। सूत्रों के अनुसार, कविता को हिरासत में ले लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी उन्हें पूछताछ के लिए दिल्ली ला  रही हैं।

    वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट से झटका लगा है। सेशन जज राकेश सयाल ने ED की शिकायत पर ACMM की कोर्ट द्वारा जारी समन पर रोक लगाने से किया इनकार कर दिया है। सीएम अरविंद केजरीवाल को अब 16 मार्च को एडिशनल चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट दिव्या मल्होत्रा की कोर्ट में पेश होना होगा वहीं, सीएम के वकीलों ने समन को चुनौती देते हुए, केजरीवाल को व्यक्तिगत तौर पर न पेश होने के लिए छूट मांगी थी। कोर्ट ने उनकी मांग खारिज करते हुए कहा कि पेशी से व्यक्तिगत छूट के लिए केजरीवाल ट्रायल कोर्ट में आवेदन कर सकते हैं।

  • नवजोत सिद्धू ने लग रही अटकलों पर लगाया विराम; बोले- नहीं लड़ूंगा लोकसभा चुनाव

     नवजोत सिद्धू ने लग रही अटकलों पर लगाया विराम; बोले- नहीं लड़ूंगा लोकसभा चुनाव

     

    चंडीगढ़ – पंजाब कांग्रेस के वऱिष्ठ नेता व पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने आज यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मैंने चुनाव लड़ना ही होता तो वह कुरुक्षेत्र से चुनाव लड़ लेता और आज मंत्री होता। इससे पहले सिद्धू ने गवर्नर पुरोहित से मुलाकात की और पंजाब में हुए घोटालों की सीबीआई जांच की मांग की। साथ ही बजट के ऑडिट की मांग भी की है।

    वैसे नवजोत सिद्धू की चुनाव न लड़ने की घोषणा से पंजाब कांग्रेस के राजनीतिक समीकरण बिगड़ सकते हैं क्योंकि अंदरखाते कांग्रेस की तरफ से सिद्धू को पटियाला लोक सभा सीट से चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी की जा रही रही थी। सिद्धू के प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ संबंध अच्छे नहीं हैं इसलिए प्रदेश कांग्रेस यह चाह रही थी कि अगर सिद्धू पटियाला से चुनाव लड़ेंगे तो अपनी सीट पर ही फोकस करेंगे।

  • राजनीतिक उठापटक जारी: लोकसभा चुनाव से पहले  कांग्रेस पार्टी को लगा एक और झटका; डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने विधायक पद से दिया इस्‍तीफा

    राजनीतिक उठापटक जारी: लोकसभा चुनाव से पहले  कांग्रेस पार्टी को लगा एक और झटका; डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने विधायक पद से दिया इस्‍तीफा

     

    होशियारपुर : लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पंजाब कांग्रेस विधायक डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी डॉ. राज कुमार ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी है।

     

    राज कुमार चब्बेवाल ने फेसबुक पर लिखा, “आज आज आईएनसी और विधान सभा पंजाब से इस्तीफा दिया।” जल्द ही उनके आम आदमी पार्टी में शामिल होने की संभावना है। चर्चा है कि राज कुमार चब्बेवाल आप से लोकसभा का चुनाव भी लड़ सकते हैं।

  • शहर में जगह जगह फैले कूड़े के ढेरों से जनता त्रस्त, वहीं नेता अपने गुणगान में मस्त…

    शहर में जगह जगह फैले कूड़े के ढेरों से जनता त्रस्त, वहीं नेता अपने गुणगान में मस्त…

    MBD WEB NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा ) : देश मे जल्द ही लोकसभा चुनाव का बड़ा महोत्सव शुरू होने ही वाला है जिसके तारीखों का ऐलान का इंतजार हर पार्टी के कार्यकर्ता कर रहे है इसी बीच आज आम आदमी पार्टी ने पंजाब में लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने जालंधर से लोकसभा सांसद सुशील रिंकू को ही एक बार फिर से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। लेकिन पंजाब में सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी को इस बार जालंधर में नाकों चने चबाने पड़ सकते हैं। इसके कई कारण है लेकिन सबसे बड़ा कारण है शहर में जगह-जगह फैला कूड़ा बनने वाला है जिसकी वजह से जालंधर का हर निवासी परेशान है

    नगर निगम द्वारा पिछले कुछ दिनो से शहर की सड़कों से कूड़ा नही उठाया जा रहा है जिसके चलते शहर में जगह जगह गंदगी ढेर हर जगह दिख जाते है जिस वजह लोगों का घरों से निकलना दूभर हो चुका है। हर तरफ बदबू व गंदगी का आलम बना हुआ है। भले ही आप सरकार पंजाब को रंगला पंजाब बनाने के लाख दावे कर ले पर मौजूदा समय में जालंधर में सफाई के हालात बद से भी बद्तर बने हुए हैं।

    लोकसभा चुनावों में वोट मांगने वालों से जनता पूछेगी इस पर सवाल

    सड़को पर जमा कूड़ा जब नहीं उठाया जाता तो यह कूड़ा नालीयों में बह कर सीवरेज रुकने का कारण भी बनता है इसी करण से बहुत से ईलाकों मे सीवरेज जाम से पानी लोगों के घरों में घुस रहा है और कई इलाकों में लोग सड़कों पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह सीवरेज का पानी भयानक बिमारीयों का करण बन रहा है। हर तरफ मक्खी मच्छर बढ़ने से हैजा व मलेरीया जैसी महामारी फैलने का खतरा बना हुआ है। भगवान न करे कहीं अगर ऐसा हुआ एक ओर जनता को जहां मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा वहीं विपक्ष को भी मौजूदा सरकार को घेरने का एक और मुद्दा मिल जाएगा।

    गांधी नगर में लोगों ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

    वार्ड न. 68 के अधीन आते गांधी नगर ईलाके में लोगो ने प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन भी किया और सरकार को जमकर कौसा। इस से पूर्व दो दिन पहले घास मंडी के साथ कोट सदीक मे भी नेताओं के खिलाफ रोष प्रदर्शन हो चुका है।

    शहर के हालातों को देखते हुए स्वास्थ्य के जानकार लोंगों को मुह ढक कर व पूरे कवर कपड़े पहन कर ही निकलने की सलाह दे रहे हैं। वहीं MBD NEWS शहरवासीयों को अपील करता है कि घर से निकलते समय बिमारी से बचने के लिए पूरे कपड़े पहने व जहां तक हो सके अपने आस-पास मच्छर-मक्खी आदी न पनपने दें।

  • इंतजार खत्म कल 3बजे  चुनाव आयोग करेगा लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

    इंतजार खत्म कल 3बजे  चुनाव आयोग करेगा लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

     इंतजार खत्म कल 3बजे  चुनाव आयोग करेगा लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

    चुनाव आयोग शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 और कुछ राज्य विधानसभाओं के कार्यक्रम की घोषणा करेगा. इसके लिए चुनाव आयोग ने दोपहर तीन 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है. चुनाव के ऐलान के साथ ही आचार सहिंता लागू हो जाएगी. आचार संहिता लागू होने के बाद मौजूद सरकार कोई भी नया नीतिगत फैसला नहीं कर सकेगी और नही उसका ऐलान कर सकेगी.

    लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के ऐलान का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है, जोकि अब खत्म होने वाला है. दरअसल, चुनाव आयोग ने बताया है कि वह लोकसभा चुनाव 2024 और कुछ राज्य विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान शनिवार को करेगा. इसके लिए चुनाव आयोग ने दोपहर तीन 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है. इससे पहले आयोग ने चुनाव आयुक्तों के साथ बैठक की है. आज ही नए चुनाव आयुक्त सुखबीर संधू और ज्ञानेश कुमार ने पदभार संभाला है.

    सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग की आज हुई बैठक के दौरान चुनाव को निष्पक्ष, शांति और बेहतर तरीके संपन्न करवाने के लिए कितनी फोर्स को संवेदनशील क्षेत्रों और राज्यों में तैनात करना है इस पर चर्चा की गई है. इसके अलावा कितने चरणों में चुनाव संपन्न करवाया जा सकता है और किन राज्यों में पहले और किन राज्यों में बाद में चुनाव हो सकता है जैसे तमाम पहलुओं पर चर्चा हुई है. दोनों नए चुनाव आयुक्त को पूरी चुनावी प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई है.

     

    मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को हो रहा है खत्म

    चुनाव के ऐलान के साथ ही आचार सहिंता लागू हो जाएगी. इस बीच राजनीतिक पार्टियां चुनावी अखाड़े में जमकर पसीना बहा रही हैं और मतदाताओं को आकर्षित करने में लगी हुई हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए हैट्रिक लगाने की जुगत में है, जबकि विपक्ष ने पीएम मोदी को हराने के लिए इंडिया गठबंधन बनाया है और एनडीए को तीसरी बार सत्ता में आने से रोकने के लिए पूरी कोशिश में जुटा हुआ है.

    आचार संहिता लागू होने के बाद मौजूद सरकार कोई भी नया नीतिगत फैसला नहीं कर सकेगी और नही उसका ऐलान कर सकेगी. मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है और उससे पहले नई सरकार का गठन करना होगा. पिछली बार लोकसभा चुनाव की घोषणा 10 मार्च को की गई थी और 11 अप्रैल से सात चरणों में चुनाव करवाए गए थे. नतीजे 23 मई को घोषित किए गए थे.

  • क्या लोकसभा चुनाव में पंजाब में शिरोमणि अकाली दल- भाजपा हो सकते है एक ? जानें क्या है सुखबीर बादल के संकेत

      क्या लोकसभा चुनाव में पंजाब में शिरोमणि अकाली दल- भाजपा हो सकते है एक ? जानें क्या है सुखबीर बादल के संकेत

     

     

    पंजाब में भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के बीच लोकसभा चुनाव को लेकर सीटों पर समझौता हो सकता है. शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी के साथ गठबंधन के संकेत दिए हैं.

    लोकसभा चुनाव में पंजाब में शिरोमणि अकाली दल-BJP में हो सकता है गठबंधन,  सुखबीर बादल ने दिए ये संकेत

    सुखबीर बादल.

    शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी के साथ गठबंधन के संकेत दिए हैं. बादल ने बीजेपी का नाम तो नहीं लिया लेकिन मना भी नहीं किया. बादल ने कहा कि गठबंधन के लिए लाइक माइंडेड पार्टियों के साथ हम तैयार हैं, लेकिन उनकी गठबंधन सूची में कांग्रेस और आप शामिल नहीं है. बादल ने कहा कि पंजाब को बचाने के लिए अकाली दल किसी भी राजनीतिक दल से हाथ मिला सकता है.

    बादल ने दावा किया पंजाब फ्रंट बन रहा है. इसके बाद ऐसा लग रहा है कि पंजाब में करीब दो साल बाद अकाली दल और बीजेपी के बीच फिर गठबंधन हो सकता है.

    सुखबीर बादल ने इस संबंध में पार्टी की मंजूरी लेने के लिए बुधवार को चंडीगढ़ में एक बैठक की थी और अब 6 जुलाई को कौर फिर से समिति के सदस्यों और अन्य वरिष्ठ सुखबीर बादल से मुलाकात करेंगी. जिसमें गठबंधन बनाने पर विचार होगा. अगर गठबंधन हुआ तो सुखबीर या उनकी पत्नी हरसिमरत कौर बादल को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है.

    अकाली-भाजपा गठबंधन से क्या होगा?

    अगर शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी के बीच दोबारा गठबंधन होता है तो यह पंजाब की राजनीति में बड़ा बदलाव ला सकता है. इससे 2024 का लोकसभा चुनाव काफी कड़ा हो सकता है. सुनील जाखड़ के अब पंजाब बीजेपी के प्रभारी बनने के बाद पार्टी अपनी रणनीति भी बदलेगी.

    नई टीम बनेगी. जिसमें नेताओं से साफ किया जाएगा कि बीजेपी अपने कैडर को ज्यादा तवज्जो देगी या फिर कांग्रेस समेत दूसरे दलों के नेताओं को एडजस्ट कर नई रणनीति बनाई जाएगी. सुनील जाखड़ को एक बार फिर कैप्टन अमरिंदर सिंह का साथ मिल सकता है.

    अकाली दल को लगातार मिल रही हार

    कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन के बाद अकाली दल ने 2020 में भाजपा के साथ अपना 24 साल पुराना गठबंधन तोड़ दिया. इसके बाद जब पंजाब में विधानसभा चुनाव हुए तो अकाली दल और बीजेपी दो-दो सीटों पर सिमट गईं. इसके बाद संगरूर और जालंधर लोकसभा उपचुनाव में भी दोनों पार्टियां कुछ खास नहीं कर पाईं. अकाली दल पंजाब में अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है. दूसरी ओर, बीजेपी पंजाब में मजबूत होने के लिए संघर्ष कर रही है.

    शहरी इलाकों में बीजेपी मजबूत

    पंजाब बीजेपी की शहरी इलाकों में मजबूत स्थिति है. लेकिन गांवों में पार्टी कमजोर है. किसान आंदोलन के बाद बीजेपी की स्थिति कमजोर हो गई है और अब पार्टी खुद को मजबूत करने की कोशिश कर रही है. दूसरी ओर, अकाली दल के पास एक मजबूत ग्रामीण वोट बैंक है लेकिन एक सांप्रदायिक पार्टी होने के कारण उसे शहरों में समर्थन नहीं मिलता है. ऐसे में दोनों पार्टियों का एक साथ आना उनके शहरी-ग्रामीण वोट बैंक समीकरण को फिट कर सकता है.

  • सुशील कुमार रिंकू जालंधर से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, पंजाब की 8 सीटों पर AAP ने घोषित किए अपने उम्मीदवार

    सुशील कुमार रिंकू जालंधर से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, पंजाब की 8 सीटों पर AAP ने घोषित किए अपने उम्मीदवार

    सुशील कुमार रिंकू जालंधर से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, पंजाब की 8 सीटों पर AAP ने घोषित किए अपने उम्मीदवार

     

    जालंधर से सुशील रिंकू को टिकट मिला
     

    चंडीगढ़ : पंजाब में आम आदमी पार्टी ने लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें जालंधर से सांसद सुशील रिंकू को टिकट दिया गया है। इस लिस्ट के अनुसार, सुशील रिंकू के अलावा अमृतसर से कुलदीप सिंह धालीवाल, खडूर साहिब से लालजीत सिंह भुल्लर, फतेहगढ़ साहिब से गुरप्रीत सिंह जी.पी, फरीदकोट से करमजीत अनमोल, बठिंडा से गुरमीत सिंह खुडियां, संगरूर से गुरुमीत सिंह मीत हेयर और पटियाला से डॉ बलबीर सिंह लोकसभा उम्मीदवार हाेंगे।

  • चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को छोड़ BJP में शामिल हुईं पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर की पत्नी परनीत कौर

    चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को छोड़ BJP में शामिल हुईं पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर की पत्नी परनीत कौर

     

    नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पंजाब के पटियाला से कांग्रेस की लोकसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री परनीत कौर ने गुरुवार को भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में पार्टी महासचिव तरुण चुग, विनोद तावड़े एवं अरुण सिंह, पंजाब के भाजपा प्रभारी विजय भाई रुपाणी और पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ की मौजूदगी में कांग्रेस सांसद परनीत कौर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

    भाजपा राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने परनीत कौर का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि उनके पास लंबा राजनीतिक अनुभव है, वह विदेश राज्य मंत्री भी रह चुकी हैं और उनके आने से निश्चित तौर पर पंजाब में भाजपा मजबूत होगी और पंजाब के लोगों का भी फायदा होगा। भाजपा में शामिल होने के बाद परनीत कौर ने कहा कि उन्हें खुशी है कि आज वह भाजपा में शामिल हो रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों में उन्होंने अपने लोकसभा और विधानसभा में काम किया है, पंजाब के लिए काम किया है और लोकतंत्र के लिए काम किया है। अब समय आ गया है कि हम सबको एकत्र होकर उनके साथ जुड़ना है जो हमारे देश को आगे ले जाएं, दुनिया में भारत का मान बढ़ाएं, जो हमारे बच्चों का कल बेहतर बना सकें।

    उन्होंने कहा कि विकसित भारत और देश को आगे ले जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे कामों और उनकी नीतियों को देखकर उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है। उन्होंने पार्टी में शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद भी कहा।

    आपको बता दें कि परनीत कौर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह पहले ही अपने बेटे और बेटी के साथ भाजपा में शामिल हो चुके हैं। परनीत कौर पंजाब की पटियाला सीट से चार बार लोकसभा चुनाव जीत चुकी हैं और वह राज्य में विधायक भी रह चुकी हैं। हालांकि, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने उन्हें पिछले वर्ष ही निलंबित कर दिया था। बताया जा रहा है कि पंजाब में अपने जनाधार को बढ़ाने की कोशिश में जोर-शोर से जुटी भाजपा परनीत कौर को लोकसभा का उम्मीदवार बना सकती है।