Category: POLITICAL

  • बड़ी खुशखबरी: उत्तर रेलवे ने इस राज्य में 50 प्रतिशत किराया घटाकर दी बड़ी राहत

     बड़ी खुशखबरी: उत्तर रेलवे ने इस राज्य में 50 प्रतिशत किराया घटाकर दी बड़ी राहत

     

     उत्तर रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए बुधवार को कश्मीर घाटी में ट्रेन किराया कम करने का फैसला किया। अधिकारियों ने कहा, ‘रेलवे ने घाटी में यात्री ट्रेनों में द्वितीय श्रेणी का साधारण किराया बहाल कर दिया है।’ उन्होंने बताया कि शुल्क 40 से 50 प्रतिशत तक कम हो गए हैं। राहत से पहले सदुरा स्टेशन (अनंतनाग जिला) से श्रीनगर तक किराया 35 रुपए था। यह अब 15 रुपए पर आ गया है। अधिकारियों ने कहा, ‘यह राहत कश्मीर की पूरी घाटी में लागू है। इसके बाद ट्रेन से यात्र करना बेहद किफायती और सस्ता हो गया है।’ रेल सेवाएं वर्तमान में घाटी के उत्तर में बारामूला शहर से जम्मू संभाग के रामबन जिले के संगलदान तक बहाल हैं। अप्रैल के अंत तक, उधमपुर से बारामूला तक रेल सेवा चालू हो जाएगी, जिससे घाटी रेलवे सेवाओं के माध्यम से देश के बाकी हिस्सों से जुड़ जाएगी।

  • चुनाव आयोग ने सख्त कदम उठाते हुए जालंधर सहित इन जिलों के SSP के किये तबादले, देखें लिस्ट

    चुनाव आयोग ने सख्त कदम उठाते हुए जालंधर सहित इन जिलों के SSP के किये तबादले, देखें लिस्ट

    चुनाव आयोग ने सख्त कदम उठाते हुए जालंधर सहित इन जिलों के SSP के किये तबादले, देखें लिस्ट

    जालंधर सहित इन जिलों के SSP की हुई ट्रांसफर, देखें लिस्ट

    जालंधर : भारत निर्वाचन आयोग ने पंजाब के जालंधर देहात, पठानकोट, फाजिकला और मालेरकोटला के एसएसपी के तबादले के आदेश दिए हैं। चुनाव आयोग ने यह निर्देश लोकसभा चुनावों को लेकर दिए है। आदेशों के मुताबिक पंजाब के इन जिलों के अलावा, गुजरात के एसपी, ओडिशा के डीएम और एसपी और पश्चिम बंगाल के डीएम का तबादला किया है। देखें लिस्ट

  • चुनाव आयोग ने जालंधर के DC विशेष सारंगल समेत  3 अफसरों के किए तबादले

    चुनाव आयोग ने जालंधर के DC विशेष सारंगल समेत  3 अफसरों के किए तबादले

    चुनाव आयोग ने जालंधर के DC विशेष सारंगल समेत  3 अफसरों के किए तबादले

    इस संबंध में जारी पत्र में कहा गया है कि उन्हें उनकी वर्तमान पोस्टिंग से हटाकर दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाए, जो उनका गृह जिला नहीं है। यह भी लिखा गया है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि उनकी तैनाती जिले से बाहर कहीं हो जो जालंधर लोकसभा क्षेत्र में न हो। चुनाव आयोग ने जालंधर के नए डिप्टी कमिश्नर की नियुक्ति के लिए 3 अधिकारियों का पैनल मांगा है।

    इसी तरह रोपड़ रेंज के एडीजीपी जसकरण सिंह और बॉर्डर रेंज के डीआइजी नरेंद्र भार्गव को भी हटाने के निर्देश दिए गए हैं। इन दोनों अधिकारियों को मौजूदा जिलों से प्रतिनियुक्त करने और यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है कि नए प्रतिनियुक्त जिले मौजूदा प्रतिनियुक्त जिलों या लोकसभा सीटों के अंतर्गत नहीं आते हैं।

  • कुमार पर ‘विश्वास’ जता सकती यह पार्टी, इन तीन नामों पर भी चर्चा,जल्द ही जारी हो सकती है सूची..

     

     कुमार पर ‘विश्वास’ जता सकती यह पार्टी, इन तीन नामों पर भी चर्चा,जल्द ही जारी हो सकती है सूची..

     

    दिल्ली में भाजपा कोर कमेटी की बैठक में यूपी की 25 सीटों पर उम्मीदवारों के चयन पर मंथन के बाद आज प्रत्याशियों की सूची जारी की जा सकती है। वहीं मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट से कुमार विश्वास के साथ साथ तीन नाम उम्मीदवारों की दौड़ में सबसे आगे हैं।
    BJP candidates list may be released today, discussion on Kumar Vishwas And three more name
    डॉ. कुमार विश्वास – फोटो : सोशल मीडिया
    दिल्ली में भाजपा कोर कमेटी की बैठक में यूपी की 25 सीटों पर उम्मीदवारों के चयन पर मंथन किया गया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में हुई बैठक में भाजपा के साथ ही सहयोगियों की दी जाने वाली सीटों पर भी बात हुई।

     

    मेरठ सीट पर अभिनेता अरुण गोविल, कुमार विश्वास और कैंट विधायक अमित अग्रवाल और गाजियाबाद सीट पर मौजूदा सांसद जनरल वीके सिंह के साथ ही अनिल अग्रवाल या अनिल जैन के नाम पर भी चर्चा हुई, जबकि सहारनपुर सीट पर पूर्व मंत्री सुरेश राणा और राघव लखन पाल के नाम पर चर्चा की गई।
    भाजपा ने अब तक यूपी में लोकसभा के 51 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। दो सीटें रालोद और एक सीट सुभासपा को दी गई है, जबकि दो सीट अपना दल (एस) को दी जानी है। ऐसे में भाजपा के कोटे की शेष बची 24 सीटों पर उम्मीदवार तय करने को लेकर सोमवार को भाजपा के  केन्द्रीय कार्यालय में बैठक बुलाई गई थी।

    बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, महामंत्री (संगठन ) धर्मपाल के अलावा दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक भी मौजूद रहे।

    जल्द जारी हो सकती है सूची
    सूत्रों के मुताबिक यूपी समेत विभिन्न प्रदेश के लिए उम्मीदवारों के चयन के मुद्दे पर कोर कमेटी की बैठक के बाद अब मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में केन्द्रीय चुनाव समिति (सीईसी) बैठक हो सकती है। इसके बाद लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी हो सकती है। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि होली के एक या दो दिन पहले सूची जारी की जाएगी।

     

     

  • कांग्रेस वर्किंग कमेटी की अहम बैठक में घोषणा पत्र में इन बातों पर किया गया फोकस,सच्चर कमेटी, ओल्ड पेंशन स्कीम और जांच एजेंसियों पर कानून बनाने पर विचार…

    चुनाव आयोग की ओर से लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद मंगलवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की अहम बैठक हुई. बैठक में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ कई और बड़े नेता शामिल हुए थे. इस बैठक में घोषणा पत्र में शामिल किए जाने वाले वादों को लेकर चर्चा हुई.

    सच्चर कमेटी, ओल्ड पेंशन स्कीम और जांच एजेंसियों पर कानून...कांग्रेस के घोषणा पत्र में इन बातों पर फोकस

    कांग्रेस CWC की बैठक में पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल हुए

    लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों के ऐलान के बाद अब राजनीतिक पार्टियां वोटरों के लिए रणनीति बनाने में जुट गई हैं. मंगलवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हुई. इस बैठक में घोषणा पत्र को अंतिम रूप देने पर चर्चा हुई. इसके साथ-साथ घोषणा पत्र में कौन से वादे को शामिल करना है इस पर भी पार्टी नेताओं के बीच में बातचीत हुई. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस इस बार के अपने घोषणा पत्र में सच्चर कमेटी, ओल्ड पेंशन स्कीम और जांच एजेंसियों पर कानून बनाने का वादा कर सकती है.

    कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद पार्टी के नेता सचिन पायलट ने कहा कि आज घोषणा पत्र को लेकर बैठक हुई. हमने अनेक मुद्दों पर चर्चा की है और जो गारंटी मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने बार-बार बोला है, उसे हमने एक अमलीजामा पहनाने का काम किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस वंचित वर्गों के लिए समर्पित है. हम अपने घोषणा पत्र में देश के हालात के बारे में भी लोगों को बताएंगे. हम बताएंगे कि आने वाले समय में जब इंडिया गठबंधन जीत कर आएगी तो किस प्रकार से अर्थव्यवस्था, किसान, बेरोजगार और नौजवानों के लिए काम करेंगे.

    एससी-एसटी वर्ग के लिए स्पेशल बजट का कर सकती है वादा

    सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के घोषणापत्र की कुछ खास बातें सामने आई हैं. इसमें ओल्ड पेंशन स्कीम, सच्चर कमेटी की सिफारिशों को लागू करने के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देना और वहां तुरंत विधानसभा चुनाव कराना, लद्दाख को स्पेशल स्टेटस देना शामिल हो सकता है. इसके अलावा एससी-एसटी वर्ग के लिए स्पेशल बजट का जिक्र भी हो सकता है. कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने घोषणापत्र को मंजूर करने के लिए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अधिकृत किया है. इसके साथ घोषणा पत्र कब और कैसे जारी किया जाएगा इस संबंध में भी फैसला लेने के लिए पार्टी अध्यक्ष को अधिकृत किया गया है.

  • जानिए अब किस मैदान पर वापसी करेंगे नवजोत सिंह सिद्धू

     जानिए अब किस मैदान पर वापसी करेंगे नवजोत सिंह सिद्धू

     

    जालंधर : नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर से क्रिकेट कंमेंटेटर के रूप में अपनी पारी की नई शुरुआत करेंगे।
    नवजोत सिंह सिद्धू अब इंडियन प्रीमियर लीग में कमेंट्री करते हुए नजर आएंगे। इसे लेकर Star Sports ने अपने अकाउंट पर एक पोस्ट डालकर कहा है कि सरदार आफ कामेंटरी बॉक्स इज बैक।

    लोकसभा चुनाव और IPL का समय एक ही है, ऐसे में कमेंट्री में व्यस्त होने के कारण सिद्धू चुनाव प्रचार में कांग्रेस की ओर से हिस्सा नहीं ले पाएंगे। गौर हो कि कांग्रेस की प्रांतीय लीडरशिप उन्हें पटियाला संसदीय सीट पर उतारना चाहती थी, लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू के इंडियन प्रीमियर लीग में कमेंट्री करने पर अब कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में झटका लगा है।

  • लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने लिया बड़ा एक्शन; बंगाल के DGP समेत 6 राज्यों के गृह सचिव हटाने का आदेश

    लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने लिया बड़ा एक्शन; बंगाल के DGP समेत 6 राज्यों के गृह सचिव हटाने का आदेश

    नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने बड़ा कदम उठाते हुए 6 राज्यों के गृह सचिवों को हटाने का आदेश दिया है। चुनाव आयोग ने निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए यह कदम उठाया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश, गुजरात, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और झारखंड के गृह सचिवों को हटाने का आदेश जारी किया गया है।

    इसके साथ ही पश्चिम बंगाल के डीजीपी को हटाने के निर्देश भी दिए गए हैं। चुनाव आयोग का कहना है यह एक्शन चुनावों में समान अवसर सुनिश्चित कराने के लिए लिया गया है। चुनाव आयोग की इस कार्रवाई से कड़ा संदेश जाता है कि लोकसभा चुनाव 2024 का आयोजन समान स्तर पर किया जाएगा।

    बता दें कि चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के डीजीपी को 2016 में सूबे के विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी सक्रिय चुनाव ड्यूटी से हटा दिया था। इसके साथ ही बृहन्मुंबई नगर आयुक्त इकबाल सिंह चहल के साथ ही अतिरिक्त आयुक्त और उपायुक्त को भी हटा दिया गया है। इसके साथ ही मिजोरम और हिमाचल प्रदेश के जीएडी सचिव को भी हटा दिया गया है।

  • चुनाव प्रचार सामग्री पर प्रकाशक का नाम व पता अवश्य प्रिंट हो – जिला चुनाव अधिकारी द्वारा प्रिंटरों व प्रकाशकों को निर्देश

    चुनाव प्रचार सामग्री पर प्रकाशक का नाम व पता अवश्य प्रिंट हो – जिला चुनाव अधिकारी द्वारा प्रिंटरों व प्रकाशकों को निर्देश

    चुनाव प्रचार सामग्री पर प्रकाशक का नाम व पता अवश्य प्रिंट हो – जिला चुनाव अधिकारी द्वारा प्रिंटरों व प्रकाशकों को निर्देश

    कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 6 महीने की सजा और जुर्माने का प्रावधान

    धर्म, नस्ल, जाति, समुदाय, भाषा या विरोधी के चरित्र को लेकर आपत्तिजनक भाषा के आधार पर अपील कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    MBD NEWS (सुमेश शर्मा) जालंधर, 18 मार्च जिला चुनाव अधिकारी कम डिप्टी कमिश्नर  विशेष सारंगल ने प्रिंटरों और प्रकाशकों को स्पष्ट रूप से कहा कि लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान उनके द्वारा छपवाए जाने वाले चुनाव प्रचार सामग्री जैसे पैंफलेट या पोस्टर आदि पर प्रिंटर और प्रकाशक के नाम की लाईन स्पष्ट रूप से लिखी होनी चाहिए।

    जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स में प्रिंटर व प्रकाशकों के साथ मीटिंग के दौरान उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति चुनाव प्रचार सामग्री जैसे पैंफलेट व पोस्टर आदि नहीं छापेगा, जिस पर प्रिंटर व प्रकाशक का नाम अंकित न हो। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति ऐसा करता पाया गया तो उसे 6 महीने तक की जेल या 2000 रुपये तक का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।

    उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई दस्तावेज या चुनाव प्रचार सामग्री जिस में कोई एतराज़योग भाषा जैसे कि धर्म, नस्ल, जाति, समुदाय या भाषा के आधार पर अपील या किसी प्रतिद्वंद्वी के चरित्र के बारे में आपत्तिजनक भाषा में पाई जाती है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि इन प्रतिबंधों से राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों और उनके समर्थकों द्वारा पैम्फलेट और पोस्टर आदि पर अनुचित खर्च पर अंकुश लगेगा।

    श्री सारंगल ने यह भी स्पष्ट किया कि धारा 127-ए का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें मामला दर्ज करना और प्रिंटिंग प्रेस का लाइसेंस रद्द करना भी शामिल है।

    उन्होंने यह भी बताया कि चुनाव प्रचार सामग्री छापने से पहले प्रिंटर द्वारा प्रकाशक से हस्ताक्षरित किये स्व-घोषणा पत्र प्राप्त करना होगा, जो प्रकाशक को जानने वाले दो व्यक्तियों द्वारा तस्दीक़ हो।

    उन्होंने बताया कि प्रिंटर द्वारा इस स्व-घोषणा पत्र के साथ छापी गई चुनाव प्रचार सामग्री की गिनती और इस पर आने वाले खर्च से संबंधित की जानकारी चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित प्रोफार्मा में भरकर जिला चुनाव कार्यालय को उपलब्ध करवाई जायेगी।

    उन्होंने आगे कहा कि आदर्श चुनाव संहिता लागू रहने के दौरान अवैध फ्लेक्सों, पोस्टर, पैंफलेट को रोकने के लिए टीमें पहले ही गठित की जा चुकी हैं।

    जिला चुनाव अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों एवं अन्य को चेतावनी देते हुए कहा कि चुनाव आयोग द्वारा जारी निर्देशों का उल्लंघन पाये जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

    उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई अधिकारी उक्त धारा एवं चुनाव आयोग के निर्देशों को सही ढंग से लागू करने में असफल पाया गया तो उसके विरुद्ध कड़ी विभागीय कार्रवाई की जायेगी।

  • कांग्रेस CEC की बैठक आज, हो सकती है उम्मीदवारों की घोषणा

    कांग्रेस CEC की बैठक आज, हो सकती है उम्मीदवारों की घोषणा

     

    नई दिल्ली : कांग्रेस की सोमवार को दिल्ली में सीईसी की बैठक होगी, जिसमें लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर मुहर लगेगी। कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मध्य प्रदेश इकाई से 18 सीटों पर सिंगल नाम मांगे हैं। छत्तीसगढ़ की बची हुए 5 सीटों के प्रत्याशियों पर भी बैठक में चर्चा होगी। संभावना है कि बैठक के बाद देर शाम तक सूची जारी की जा सकती है।

    संभावना जताई जा रही है कि तेलंगाना के लिए भी उम्मीदवारों पर चर्चा होगी। पार्टी ने राज्य की 17 लोकसभा सीटों में से फिलहाल चार पर ही उम्मीदवार तय किए हैं। चुनाव लड़ने के इच्छुक वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं में बेचैनी बढ़ रही है। सांसदों और विधायकों सहित बीआरएस के कई नेता मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मिल रहे हैं। उनका कहना है कि अगर उन्हें चुनाव लड़ने के लिए टिकट का आश्वासन दिया गया तो वे कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे।

    इससे पहले कांग्रेस ने दो सूची जारी की है। पहली सूची में 39 और दूसरी सूची में 43 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी।

  • जानें किस जगह 5 मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरने से हुई दो लोगों की मौत

    जानें किस जगह 5 मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरने से हुई दो लोगों की मौत

     

    कोलकाता : कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में सोमवार सुबह पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिर गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। कोलकाता नगर निगम के मेयर फिरहाद हकीम के अनुसार, दुर्घटना में घायल लोगों की संख्या सात है। हालांकि, उन्होंने मलबे में कुछ और लोगों के फंसे होने की संभावना से इनकार नहीं किया। उन्होंने घायलों का आंकड़ा सिर्फ सात बताया, लेकिन स्थानीय लोगों ने कम से कम 16 लोगों के घायल होने का दावा किया।

    उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की और 13 लोगों को मौके से निकाला। पिछले हफ्ते माथे पर लगी चोट के बाद डॉक्टरों द्वारा पूरी तरह आराम करने की सलाह को नजरअंदाज करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार सुबह सिर पर पट्टी बांधकर दुर्घटनास्थल पर पहुंच गईं।

    मुख्यमंत्री ने दोनों मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे की भी घोषणा की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रविवार देर रात इमारत में दरारें आनी शुरू हो गई थी। सुबह होने से ठीक पहले आख़िरकार पूरी इमारत ढह गई। स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि कोलकाता के दक्षिणी बाहरी इलाका अवैध निर्माण के लिए कुख्यात है।