कुमार पर ‘विश्वास’ जता सकती यह पार्टी, इन तीन नामों पर भी चर्चा,जल्द ही जारी हो सकती है सूची..

 

 कुमार पर ‘विश्वास’ जता सकती यह पार्टी, इन तीन नामों पर भी चर्चा,जल्द ही जारी हो सकती है सूची..

 

दिल्ली में भाजपा कोर कमेटी की बैठक में यूपी की 25 सीटों पर उम्मीदवारों के चयन पर मंथन के बाद आज प्रत्याशियों की सूची जारी की जा सकती है। वहीं मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट से कुमार विश्वास के साथ साथ तीन नाम उम्मीदवारों की दौड़ में सबसे आगे हैं।
BJP candidates list may be released today, discussion on Kumar Vishwas And three more name
डॉ. कुमार विश्वास – फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली में भाजपा कोर कमेटी की बैठक में यूपी की 25 सीटों पर उम्मीदवारों के चयन पर मंथन किया गया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में हुई बैठक में भाजपा के साथ ही सहयोगियों की दी जाने वाली सीटों पर भी बात हुई।

 

मेरठ सीट पर अभिनेता अरुण गोविल, कुमार विश्वास और कैंट विधायक अमित अग्रवाल और गाजियाबाद सीट पर मौजूदा सांसद जनरल वीके सिंह के साथ ही अनिल अग्रवाल या अनिल जैन के नाम पर भी चर्चा हुई, जबकि सहारनपुर सीट पर पूर्व मंत्री सुरेश राणा और राघव लखन पाल के नाम पर चर्चा की गई।
भाजपा ने अब तक यूपी में लोकसभा के 51 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। दो सीटें रालोद और एक सीट सुभासपा को दी गई है, जबकि दो सीट अपना दल (एस) को दी जानी है। ऐसे में भाजपा के कोटे की शेष बची 24 सीटों पर उम्मीदवार तय करने को लेकर सोमवार को भाजपा के  केन्द्रीय कार्यालय में बैठक बुलाई गई थी।

बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, महामंत्री (संगठन ) धर्मपाल के अलावा दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक भी मौजूद रहे।

जल्द जारी हो सकती है सूची
सूत्रों के मुताबिक यूपी समेत विभिन्न प्रदेश के लिए उम्मीदवारों के चयन के मुद्दे पर कोर कमेटी की बैठक के बाद अब मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में केन्द्रीय चुनाव समिति (सीईसी) बैठक हो सकती है। इसके बाद लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी हो सकती है। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि होली के एक या दो दिन पहले सूची जारी की जाएगी।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *