शहर में जगह जगह फैले कूड़े के ढेरों से जनता त्रस्त, वहीं नेता अपने गुणगान में मस्त…

शहर में जगह जगह फैले कूड़े के ढेरों से जनता त्रस्त, वहीं नेता अपने गुणगान में मस्त…

MBD WEB NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा ) : देश मे जल्द ही लोकसभा चुनाव का बड़ा महोत्सव शुरू होने ही वाला है जिसके तारीखों का ऐलान का इंतजार हर पार्टी के कार्यकर्ता कर रहे है इसी बीच आज आम आदमी पार्टी ने पंजाब में लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने जालंधर से लोकसभा सांसद सुशील रिंकू को ही एक बार फिर से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। लेकिन पंजाब में सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी को इस बार जालंधर में नाकों चने चबाने पड़ सकते हैं। इसके कई कारण है लेकिन सबसे बड़ा कारण है शहर में जगह-जगह फैला कूड़ा बनने वाला है जिसकी वजह से जालंधर का हर निवासी परेशान है

नगर निगम द्वारा पिछले कुछ दिनो से शहर की सड़कों से कूड़ा नही उठाया जा रहा है जिसके चलते शहर में जगह जगह गंदगी ढेर हर जगह दिख जाते है जिस वजह लोगों का घरों से निकलना दूभर हो चुका है। हर तरफ बदबू व गंदगी का आलम बना हुआ है। भले ही आप सरकार पंजाब को रंगला पंजाब बनाने के लाख दावे कर ले पर मौजूदा समय में जालंधर में सफाई के हालात बद से भी बद्तर बने हुए हैं।

लोकसभा चुनावों में वोट मांगने वालों से जनता पूछेगी इस पर सवाल

सड़को पर जमा कूड़ा जब नहीं उठाया जाता तो यह कूड़ा नालीयों में बह कर सीवरेज रुकने का कारण भी बनता है इसी करण से बहुत से ईलाकों मे सीवरेज जाम से पानी लोगों के घरों में घुस रहा है और कई इलाकों में लोग सड़कों पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह सीवरेज का पानी भयानक बिमारीयों का करण बन रहा है। हर तरफ मक्खी मच्छर बढ़ने से हैजा व मलेरीया जैसी महामारी फैलने का खतरा बना हुआ है। भगवान न करे कहीं अगर ऐसा हुआ एक ओर जनता को जहां मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा वहीं विपक्ष को भी मौजूदा सरकार को घेरने का एक और मुद्दा मिल जाएगा।

गांधी नगर में लोगों ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

वार्ड न. 68 के अधीन आते गांधी नगर ईलाके में लोगो ने प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन भी किया और सरकार को जमकर कौसा। इस से पूर्व दो दिन पहले घास मंडी के साथ कोट सदीक मे भी नेताओं के खिलाफ रोष प्रदर्शन हो चुका है।

शहर के हालातों को देखते हुए स्वास्थ्य के जानकार लोंगों को मुह ढक कर व पूरे कवर कपड़े पहन कर ही निकलने की सलाह दे रहे हैं। वहीं MBD NEWS शहरवासीयों को अपील करता है कि घर से निकलते समय बिमारी से बचने के लिए पूरे कपड़े पहने व जहां तक हो सके अपने आस-पास मच्छर-मक्खी आदी न पनपने दें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *