प्रधानमंत्री मोदी ने हरी झंडी दिखा देश को दी 10 नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात

 प्रधानमंत्री मोदी ने हरी झंडी दिखा देश को दी 10 नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात

 

अहमदाबाद  : देश को आज दस और नई वंदेभारत ट्रेन्स मिली हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद से 10 नई वंदे भारत ट्रेनों और अन्य ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाई। साथ ही पीएम मोदी ने गुजरात में कई रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। इस दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, सीएम भूपेन्द्र पटेल और राज्य भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल भी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हमारी सरकार ने भारतीय रेलवे को नरक जैसी स्थिति से बाहर निकालने के लिए आवश्यक इच्छाशक्ति दिखाई। अब, रेलवे का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है।” उनहोंने कहा, “यह दिन इच्छाशक्ति का जीता-जागता सबूत है। देश के युवा तय करेंगे कि उन्हें कैसा देश और रेलवे चाहिए। ये 10 साल का काम अभी तो ट्रेलर है, मुझे तो और आगे जाना है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती में महात्मा गांधी आश्रम का दौरा किया। यहां उन्होंने महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। पीएम मोदी यहां कोचरब आश्रम का उद्घाटन करेंगे और गांधी आश्रम स्मारक के मास्टर प्लान का शुभारंभ भी करेंगे। बता दें कि आज पीएम मोदी की आज गुजरात और राजस्थान दौरा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *